208023
कानपुर में रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में यूपी सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की ट्रैप टीम ने हेड कांस्टेबल शहनवाज खान को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शहनवाज खान, जो बाबूपुरवा के ACP कार्यालय में तैनात था, ने SC/ST गाली गलौज मामले में प्रगति रिपोर्ट लगाने के नाम पर पीड़ित से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तार हेड कांस्टेबल को भ्रष्टाचार निवारण स्पेशल कोर्ट, लखनऊ में पेश किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पांडा बच्चे सुबह की सैर में मस्ती के कमाल, देखें वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:सुबह की सैर पर निकले हैं ये नन्हे पांडा, लेकिन यहाँ वॉक से ज्यादा मस्ती चल रही है! कोई घास की ढलान चढ़ रहा है, तो कोई एक-दूसरे के ऊपर लुढ़क रहा है। और केयरटेकर के पीछे ऐसे भाग रहे हैं, जैसे मस्ती की पूरी टोली साथ निकल पड़ी हो! सुबह की सैर पर निकली पांडा टोली! ढलान पर फिसले नन्हे पांडा! केयरटेकर के पीछे दौड़े पांडा! पांडा के बच्चों की मस्ती का दौर! लुढ़कते-पलटते दिखे नन्हे पांडा!0
0
Report
FRIDAY के मूड में रंगीन तोता: सोफे पर स्वैग से हर दिल जीत लिया
Noida, Uttar Pradesh:इस रंगीन CAIQUE का मूड भी एकदम पार्टी वाला है! कभी उछलता है, कभी घूमता है, तो कभी पूरे स्वैग के साथ सोफे पर टहलता है। कैमरे में देखकर ऐसे पोज देता है, जैसे पूरा शो इसी के नाम हो! FRIDAY के मूड में रंगीन तोता! सोफे पर दिखाया अपना डांसिंग स्वैग! उछलना, घूमना और कैमरे पर नजर! इस तोते का अपना ही अंदाज! सोफे पर छाया रंगीन परिंदे का जलवा!0
0
Report
नन्हे कदमों ने मां को भावुक कर दिया: जिंदगी का पहला कदम
Noida, Uttar Pradesh:घर की सफाई चल रही थी, लेकिन तभी ऐसा पल आया जिसने मां का पूरा ध्यान खींच लिया! पास में खेल रहा नन्हा बच्चा अचानक अपने पैरों पर खड़ा हुआ और लड़खड़ाते हुए पहला कदम बढ़ाने लगा। मां ये देखकर भावुक हो गईं और बाहें फैलाकर उसे हौसला देने लगीं। आखिरकार नन्हे कदम सीधे मां के गले लगकर थम गए!\n\nनन्हे कदमों ने मां को भावुक!\nबच्चे ने उठाया जिंदगी का पहला कदम!\nपहली चाल देख भावुक हुई मां!\nलड़खड़ाते कदमों से मां तक पहुंचा बच्चा!\nमां के लिए यादगार बना ये पल!0
0
Report
Advertisement
घर पर बना MINI RACING ARENA, बजट में रेसिंग का पूरा मजा
Noida, Uttar Pradesh:गेमिंग कंसोल खरीदने के पैसे नहीं हैं, तो क्या हुआ... अपना रेसिंग ट्रैक खुद बना लिया! देखिए, एक गत्ते के डिब्बे को बना दिया गया है MINI RACING ARENA। कागज की पट्टियों से तैयार ट्रैक पर दौड़ रही हैं HOT WHEELS की छोटी-छोटी कारें। और लग्जरी का तड़का लगाने के लिए BMW का लोगो भी हाथ से घूमता हुआ बनाया गया है। कम बजट में फुल रेसिंग मजा! गत्ते के डिब्बे में बना रेसिंग ट्रैक! घर पर तैयार हुई MINI RACING ARENA! HOT WHEELS कारों की अपनी रेसिंग दुनिया! BMW लोगो के साथ DIY का तड़का! कम बजट में रेसिंग का फुल मजा!0
0
Report
SLICKBACK डांस से दक्षिण कोरिया की छोटी डांसर ने सबको चौंका दिया
Noida, Uttar Pradesh:ऐसा लग रहा है जैसे पैर जमीन पर पड़ ही नहीं रहे! दक्षिण कोरिया की इस छोटी डांसर ने SLICKBACK डांस में ऐसे कमाल के मूव्स दिखाए कि देखने वाले भी हैरान रह गए। तेजी से बदलते कदम और एड़ियों की शानदार लय से वो सड़क पर फिसलती हुई नजर आती है। इसे कहते हैं डांस में ऐसा कमाल, जो आंखों को धोखा दे जाए! हवा में तैरती दिखी छोटी डांसर! SLICKBACK डांस में दिखाया कमाल! कदमों की रफ्तार ने किया हैरान! जमीन पर फिसलती दिखी बच्ची! डांस ऐसा, जैसे पैर जमीन पर नहीं!0
0
Report
धुआँ उठने के बाद कार में आग, चालक सुरक्षित, गाड़ी जलकर खाक
Noida, Uttar Pradesh:कार चला रहे सौरभ जैन "...यह गाड़ी मेरे एक दोस्त की है। हमने इसे बालाजी, सालासर और खाटू-जी की तीर्थयात्रा पर जाने के लिए लिया था। वापसी के रास्ते में, कुछ ही दूरी पर हमें धुआं जैसा कुछ दिखाई दिया। हमने गाड़ी को सड़क किनारे रोका, और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। हम किसी तरह जल्दी से बाहर निकलकर दूर हो गए। कुल मिलाकर, खाली गाड़ी जलकर खाक हो गई, लेकिन हमें कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा..."0
0
Report
Advertisement
लकड़ी की जाली से बना इल्यूजन: कागज पर दौड़ता घोड़ा
Noida, Uttar Pradesh:कागज पर बनी तस्वीर को घोड़े की दौड़ में बदलते देखा है? ये शख्स लकड़ी की एक खास जाली को तस्वीर पर सरकाता है? और देखते ही देखते स्थिर लकीरों में दौड़ता घोड़ा और सवार नजर आने लगते हैं। कमाल है? ये ऑप्टिकल इल्यूजन! तस्वीर में दौड़ने लगा घोड़ा! जाली के पीछे छिपा कमाल! लकीरों से बना दौड़ता घोड़ा! स्थिर तस्वीर में दिखी रफ्तार! नजरों को धोखा देता अनोखा इल्यूजन!0
0
Report
बाल दिवस पर पीएम मोदी की सरकार बच्चों के सपनों को साकार बना रही
Noida, Uttar Pradesh:बच्चे, राष्ट्र की आशाएं और भविष्य की सबसे सुंदर संभावनाएं हैं। बाल दिवस पर सभी प्यारे बच्चों को अपार स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, अच्छी शिक्षा और उनके सपनों को साकार करने के अवसर प्रदान कर रही है। हर बचपन मुस्कुराए, हर प्रतिभा निखरे और हर सपना साकार हो, यही हमारा संकल्प है।0
0
Report
नशामुक्त कोसी अभियान से भारी जप्तियाँ, आम लोगों ने भी भागीदारी बढ़ाई
Saharsa, Bihar:कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त कोसी अभियान में अब आम लोग भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और समाज मे नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं. इसी कड़ी में कोसी रेंज के DIG कुमार आशीष सहरसा बस्ती पहुंचकर लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामो की जानकारियां दी साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके समाज मे कोई नशे का कारोबार करता हो तो वो गुप्त रूप से इसकी जानकारी पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जा सके. वहीं उन्होंने नशामुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस को मिली अब तक कि उपलब्धियों की जानकारी दी उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पुलिस की टीम ने अबतक 46 हजार लीटर से ज्यादा शराब, लगभग 10 किलो स्मैक, करीब साढ़े 8 सौ किलो गांजा, भारी मात्रा में नशीली दवा, इंडियन और नेपाली रुपये जप्त किए हैं. इसके अलावे 27 सौ से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई है, उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि यह अभियान अब जन आंदोलन जनजागरूकता का रूप ले चुका है. इसका उद्देश्य है कि आने वाले भविष्य को संवार सके ताकि अच्छे समाज का निर्माण हो सके. वहीं DIG द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त कोसी अभियान की आम लोग काफी सराहना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस अभियान से नशे के कारोबारियों में भय बना हुआ है और हम सभी समाज के लोग अपने आसपास जागरूकता फैला रहे हैं ताकि नशे के दुष्परिणाम से बचा जा सके. बाइट..1 - कुमार आशीष, DIG कोसी रेंज, सहरसा..... बाइट..2 - अर्जुन चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता.0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur में ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या, शव पुल के नीचे फेंका गया
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में शाम के बाजार गए ट्रांसपोर्टर को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर और सीने में दो गोली लगीं। गोली मारने के बाद उसका शव बाइक समेत माधोपुर हाजारी पुल के नीचे फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हाजारी गांव में ट्रांसपोर्टर को गोली मारी गई और शव को पुल के नीचे फेंककर फरार हो गए। मृतक छोटेलाल कुमार के पिता गिरधारी राय किसान हैं और वे असम के Dimapur में रहते हैं, जो छठ पूजा के लिए गांव आए थे। पुलिस को मृतक की जेब से मोबाइल मिला है जिसे जाँच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव SKMCH भेजा गया है। क्षेत्रीय प्रशासन ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।0
0
Report
प्रयागराज एयरपोर्ट नामकरण को लेकर कांग्रेस में घमासान, नेहरू-गांधी के नाम पर जोर
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी में छिड़ा घमासान, एयरपोर्ट नामकरण के बहाने कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह ने मदन मोहन मालवीय के नाम से प्रयागराज एयरपोर्ट का नाम रखने की उठाई मांग, सांसद उज्जवल रमण सिंह के प्रस्ताव पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने जताया सख्त ऐतराज, कहा इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए जान की कुर्बानी दी है, इंदिरा गांधी और राजी गांधी का प्रयागराज से गहरा नाता रहा है, नेहरू- गांधी परिवार के नाम पर होना चाहिए प्रयागराज एयरपोर्ट का नाम, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा नेहरू- गांधी के अलावा अन्य किसी नाम को बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रयागराज एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर घमासान छिड़ गया है। इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने प्रयागराज एयरपोर्ट का नाम महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के नाम से किए जाने की मांग उठाई है। सांसद उज्जवल रमण सिंह की तरफ से की गई इस मांग के विरोध में अब उनकी ही पार्टी के नेता खुलकर सामने आ गए हैं। कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह की मांग और प्रस्ताव को लेकर पार्टी के अंदर ही संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने सांसद उज्जवल रमण सिंह द्वारा प्रयागराज एयरपोर्ट का नाम मदन मोहन मालवीय के नाम किए जाने के प्रस्ताव का खुलकर विरोध किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने साफ कहा है कि प्रयागराज एयरपोर्ट का नाम पंडित जवाहर लाल नेहरू या फिर इंदिरा गांधी के नाम पर होना चाहिए, अन्य किसी के भी नामकरण को स्वीकार नहीं जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ने देश के लिए जान की कुर्बानी दी है। प्रयागराज से पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का गहरा नाता रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय न तो देश के लिए जान की कुर्बानी दिए हैं और न ही नेहरू- गांधी परिवार जैसा रिश्ता प्रयागराज से उनका रहा है। ऐसे में प्रयागराज एयरपोर्ट का नाम अगर किसी के नाम पर रखा जाए तो सिर्फ और सिर्फ गांधी परिवार के नाम से रखा जाना चाहिए। अन्य किसी भी नाम पर अगर एयरपोर्ट का नामकरण किया गया तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी। फिलहाल प्रयागराज एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर कांग्रेस के भीतर उठे इस विवाद ने यूपी में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी चर्चाओं को गर्म कर दिया है। सवाल यह है कि क्या कांग्रेस इस मुद्दे पर एक राय बना पाएगी या फिर प्रयागराज एयरपोर्ट के नाम को लेकर पार्टी के अंदर का यह आपसी खींचतान आने वाले दिनों में और तेज होगी। कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह की तरफ उठाई गई मांग के बाद कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद फरहान के एतराज के बाद अब देखना होगा कि कांग्रेस नेतृत्व इस पूरे विवाद पर क्या रुख अपनाता है। एयरपोर्ट के नामकरण विवाद के बाद यह साफ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी के अंदर खाने सब कुछ ठीक नहीं है。0
0
Report
खजूरी में बुजुर्ग ने महिला का शव सड़क किनारे फेंका, CCTV से खुलासा
New Delhi, Delhi:खजूरी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि महिला की मौत के बाद बुजुर्ग ने उसका शव सड़क किनारे बिजली के ट्रांसफार्मर के पास फेंक दिया। शुक्रवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। खजूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, मृतका अपने पति और दो बच्चों के साथ खजूरी थाना क्षेत्र में रहती थी। वहीं आरोपी बुजुर्ग भी इसी इलाके में डेविड स्कूल के पास दूध की डेयरी चलाता है। वह शादीशुदा है और उसका बेटा अपने परिवार के साथ हरियाणा में रहता है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार को आरोपी ने महिला को दीपावली का तोहफा देने का बहाना बनाकर फोन किया और अपने घर बुलाया था। महिला जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह निगम की सड़क पर बिजली के ट्रांसफार्मर के पास महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को तत्काल जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि महिला पहले से अस्थमा की बीमारी से पीड़ित थी। बृहस्पतिवार रात दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनाने के दौरान महिला को अचानक अस्थमा का अटैक आया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। आरोपी का कथित तौर पर कहना है कि महिला की मौत से वह घबरा गया और पकड़े जाने के डर से शव को सड़क किनारे फेंक आया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
एसडीएम शिवानी सिंह के आश्वासन के बाद नाराज ग्रामीणों ने जाम हटाया
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के लोनार थाना अंतर्गत गर्रा नदी के पुल के समीप पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव ले जा रहे परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर गर्रा पुल के पास शव रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम सवायजपुर शिवानी सिंह के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्यूरी चंद्रमपुर निवासी शिवलाल (30) कर्नाटक की एक निजी फैक्टरी में काम करते थे। छह नवंबर को वह त्योहार मनाने गांव आए थे। मंगलवार को गांव के ही दो युवक उन्हें ई-रिक्शा से अपने साथ ले गए थे। इसके बाद शिवलाल घर नहीं लौटे। बृहस्पतिवार को उनका शव गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला। पिता आदर्श कुशवाहा ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गर्रा पुल के पास जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि शिवलाल को घर से ले जाने वाले दोनों युवकों ने उनकी हत्या की है। वे दोनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। सूचना पर लोनार और सवायजपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम सवायजपुर शिवानी सिंह ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया और शव का अंतिम संस्कार किया। मृतक के परिवार में पत्नी रोजरानी और दो बच्चे हैं।0
0
Report
अबूझमाड़ में जान जोखिम में डालकर इंद्रावती नदी पार करती मां का वीडियो वायरल, पुल की कमी से जूझ रहे ग
Narayanpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित अबूझमाड़ से एक मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक आदिवासी मां अपने छोटे बच्चे को कपड़े से कमर में बांधकर और एक पेड़ के सहारे उफनती इंद्रावती नदी पार करती दिख रही है। क्षेत्र में पुल और सुरक्षित मार्ग न होने के कारण ग्रामीण आज भी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। यह दृश्य अबूझमाड़ के दुर्गम इलाकों में बुनियादी ढांचे की कमी और ग्रामीणों की कठिन जीवनशैली को उजागर करता है। Viral Video: Mother Risks Life Crossing Indravati River in Abujhmad; Highlights Lack of Bridges in Remote Bastar Villages वायरल वीडियो लिंक: https://www.facebook.com/share/r/1MjMk5a43L/0
0
Report
सिकंदरा राव में नगर पालिका अध्यक्ष मुसीर कुरैशी की मां के निधन पर सांसद अनूप वाल्मीकि ने जताया दुख
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस-शुक्रवार, 13 नवंबर को हाथरस के सांसद अनूप वाल्मीकि नगर पालिका अध्यक्ष मुसीर कुरैशी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मुसीर कुरैशी की वालिदा के इंतकाल पर गहरे रंजो-गम का इज़हार करते हुए शोक सम्वेदना व्यक्त की । इस दौरान सांसद ने ग़मज़दा परिवार से मुलाकात कर उन्हें सब्र की तसल्ली दी और इस मुश्किल वक्त में हौसला बनाए रखने की बात कही। उन्होंने मरहूमा की मग़फिरत और जन्नत में आला मुकाम मिलने की दुआ करते हुए परिवार के लिए सब्र-ए-जमील की कामना की।0
0
Report
Advertisement
