208001
कानपुर के जेड स्क्यावर शॉपिंग मॉल के फूड कोर्ट में फूड विभाग की छापेमारी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के सबसे बड़े जेड स्क्यावर शॉपिंग मॉल में फूड विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान मॉल में बने फूड कोर्ट से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए। एडीएम सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर एक उपभोक्ता की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका सिंह और अजय मौर्या ने पिज्जा हट में जांच-पड़ताल कर सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाल दिवस पर नेहरू जयंती के अवसर पर कांग्रेस का जत्था, बीजेपी पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Imran Masood (Congress MP), Rajendra Pal Gautam (UP Congress In-Charge), Aradhana Mishra 'Mona' (UP Congress President) on Children's Day event at UP Congress Headquarters. BJP's Brainstorming Session in Mathura on November 16-17. Raja Bhaiya's Opposition To Implementation Of UCC. Seat-Sharing Discussions. लखनऊ (उत्तर प्रदेश): यूपी कांग्रेस मुख्यालय में बाल दिवस कार्यक्रम के दौरान इमरान मसूद (कांग्रेस सांसद) / राजेंद्र पाल गौतम (यूपी कांग्रेस प्रभारी) / आराधना मिश्रा 'मोना' (यूपी कांग्रेस अध्यक्ष) | 16-17 नवंबर को मथुरा में बीजेपी का मंथन सत्र | UCC लागू करने का राजा भैया द्वारा विरोध | सीट-बंटवारे पर चर्चा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "आज हम पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद कर रहे हैं। हम पंडित जी के पदचिह्नों पर चलें, पंडित जी के बनाए हुए भारत को संभाल के रखें, यही हमारा सपना है..." चिंतन मंथन करने जा रही है बीजेपी बड़ी बैठक सोलह सत्रह को बड़ी बैठक होने जा रही है पर कहा बीजेपी ने तो बर्बाद कर दिया। क्या चिंतन करेंगे? क्या मंथन करेंगे? हम इनके जाने का बात नहीं करेंगे। Rajendra Pal Gautam: मैं समझता हूं यह बच्चों का उत्सव है। चाचा नेहरू जी की जयंती अपने आप में बच्चों के लिए खुशियों का त्यौहार है। हम त्यौहार मनाते क्यों हैं? किसी ना किसी अवसर पर मनाते हैं, उसका कोई कारण होता है। उसी प्रकार आज का त्यौहार बच्चों का त्यौहार हैं? क्योंकि पंडित जवाहरलाल नेहरू केवल भारत के पहले प्रधानमंत्री नहीं थे। केवल वह स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे। केवल उन्होंने आइडिया ऑफ इंडिया ही नहीं दिया? था। केवल उन्होंने साइंस के क्षेत्र में, उद्योग के क्षेत्र में, खेती के क्षेत्र में और गरीबों के उत्थान के क्षेत्र में काम नहीं किया। केवल उन्होंने पीएसयूज नहीं बनाए, केवल उन्होंने गांव-गांव में स्कूल नहीं खोले, बल्कि पूरे भारत को विविधता भरी भारत को जो हजारों जातियों, अनेकों धर्म, अनेकों भाषाएं, अनेकों संस्कृतियों बोलने वाले देश को एकजुट करके मजबूत राष्ट्र के रूप में तैयार करने का जो सपना उनका था, वो चाचा नेहरू जी ने डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर जी के हाथ में संविधान का बनाने का जिम्मेदारी देकर और गांधी जी की प्रेरणा से सरदार वल्लभ भाई पटेल जी, मौलाना आजाद जी और तमाम स्वतंत्रता सेनानी और संविधान निर्माताओं के सहयोग से आइडिया ऑफ इंडिया को मजबूत किया और आधुनिक भारत की संरचना की और मैं समझता हूं चाचा नेहरू के बारे में जो लोग केवल दिन रात सोते जागते उनका विरोध करते रहते हैं? उनके काम का वह कभी उनके काम का आंकलन करें आजादी के आंदोलन से लेकर और उनके अंतिम सांस तक का अगर उसका स्टडी करके अगर उसको आत्मसात भी कर लें तो देश बहुत आगे निकल जाए क्योंकि देश नफरत से नहीं चलता देश मोहब्बत से चलता हैं? और तरक्की का मतलब यह नहीं होता दो पूंजीपति तरक्की कर लें तरक्की का मतलब होता भारत सरकार के अपने उपक्रम वह मजबूत हो वह ताकतवर बने उन्होंने बनाया था चाचा नेहरू जी ने और उनकी सरकार ने बनाया था और इस बीजेपी की सरकार ने जब से यह आई हैं? वाजपेयी जी के टाइम से लेकर और मोदी जी के टाइम तक इन्होंने बेचने का काम किया हैं? इन्होंने स्कूलों को बंद करने का काम किया किया है। इन्होंने शिक्षा को महंगा करके शिक्षा छीन ली। जबकि नेहरू जी ने गरीब परिवारों को स्कॉलरशिप्स दी। उनको मुफ्त में शिक्षा दी। उनके लिए नौकरी के अवसर दिए। उनको रिजर्वेशन दिया। इन्होंने क्या दिया? इन्होंने तो उनका दिया? हुआ छीन लिया और जो संयंत्र इन्होंने बनाए थे वो बेच दिए। अपनी नेम प्लेट लगा दी। तो नेम प्लेट से काम नहीं चलेगा। आप अगर नेहरू जी के साथ कोई अगर उनके बारे में उनको याद करना चाहाएं? तो उनके काम को लेकर याद करिए। नकारात्मक बोलने से काम नहीं चलेगा। आपको अगर आलोचना भी करनी हैं? तो करिए। आलोचना के लिए खुली छूट हैं? लेकिन कम से कम आप उनके बराबर उनके आगे नहीं उनके बराबर नहीं उनके आसपास भी कुछ काम करके दिखाइए तब उनके बारे में बात कीजिए। मैं समझता हूं मैं समस्त देशवासियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शुभकामनाएं भी देता हूं और बच्चों को इस बाल दिवस के अवसर पर सबको शुभकामनाएं देता हूं। सब लोग आपस में प्यार मोहब्बत पैदा करें। कुदरत ने जाति और धर्म नहीं बनाई इंसानों ने बनाई हैं? तो हम अच्छे इंसान बने अच्छे भारतीय बने और भारत BJP की बैठक पर कहा उनके चिंतन से कुछ नहीं होगा, अब 2027 में और भी ज्यादा भारी नुकसान होने वाला है। इसलिए होने वाला है, उन्होंने मोहब्बत को छोड़कर नफरत को चुना। लेकिन देश नफरत नहीं चाहता, देश मोहब्बत चाहता है। जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर कितना देश को बांटोगे? सब कुछ तो आपने बेच दिया, कुछ देश का बचेगा? कि नहीं बचेगा? आदिवासियों से जमीन छीन के उनको मार रहे हो आप। आप मतलब किसको इस देश में कौन उनसे खुश है? अगर दो पूंजीपति परिवारों को छोड़ दें, तो क्या पूरे देश में कोई भी उनसे खुश है? सीट बंटवारे को लेकर कहा बातचित अब शुरू हो चुकी है। बहुत जल्द आपके सामने हम पूरा तत्थों के साथ रखेंगे। अभी बातचीत होने दीजिए। इस बीच हम कोई सीट के ऊपर बात नहीं करेंगे। Aradhana Mishra 'Mona' (UP Congress President): सबसे पहले तो मैं सभी बच्चों को बाल दिवस पे और चाचा नेहरू की जयंती पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। आज इस नेहरू भवन में क्योंकि इस प्रांगण का नाम भी नेहरू भवन है। यहां पर आज उनकी जयंती पर बाल मेले का आयोजन किया गया है और बच्चे जो इस देश का भविष्य यही चाचा नेहरू का सपना था और इसी को साकार करने के लिए इन बच्चों के यहां बुलाया गया है और एक अच्छा वातावरण है। इसमें कांग्रेस परिवार के हमारे जो कार्यकर्ता हैं, पदाधिकारी, उनके बच्चे भी, उनके ग्रैंड चिल्ड्रन भी आज यहां पे आए हैं। तो मुझे लगता है कि ये एक उत्सव है बच्चों का, उसको हम सब मिलकर के मना रहे हैं। बीजेपी ने एक पोस्टर जारी किया है उसमें अखिलेश जी का रावत जी का फोटो लगाया गया है। बोला क्या चेहरे अलग है लेकिन नजरिया एक है सिर्फ तुष्टीकरण के सवाल पर। पोस्टर वॉर तो बहुत सारी कर चुके हैं, बहुत सारे तरह तरह के पोस्टर लगा चुके हैं। अब पोस्टर वॉर करने से कुछ नहीं होगा, आप जमीन पर वॉर करें। मुद्दों पे बात करें। बांटने की नहीं मुद्दों की बात करें।0
0
Report
CBN ने 4.317 किग्रा अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:CBN की अवैध पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई, 4.317 किलोग्राम अवैध अफीम की जब्त, दो व्यक्ति एवं प्रयुक्त वाहन किया जप्त. अजमेर में NH-48 पर पेट्रोल पंप के पास कार्रवाई, 3 पॉलीथिन पैकेट में छिपाकर कर रहे थे तस्करी, CBN उपायुक्त नरेश बुन्देल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई0
0
Report
ईवीएम तकनीकी खराबी से मतदान रुका, चूरू के बूथों में मतदान फिर शुरू इंतजार
Churu, Rajasthan:ईवीएम में तकनीकी खराबी से मतदान रुका, महिला मतदाता करती रहीं इंतजार चूरू। पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहला के मतदान बूथ 41 पर जिला परिषद सदस्य वार्ड 21 व पंचायत समिति सदस्य वार्ड 23 के चुनाव के लिए उपयोग में ली जा रही ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई। ईवीएम मशीन 12.25 पर खराब हुई जो 1.35 बजे तक सही नही हुई है। इसके चलते बूथ संख्या 41 पर मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई। वही ग्राम लुंछ में बूथ 60 पर भी एवीएम खराब होने से मतदान प्रक्रिया 30मिनट से अधिक प्रभावित हुई है। ईवीएम में खराबी आने के बाद मतदान केंद्र पर पहुंची महिला मतदाता वहीं बैठकर मशीन के ठीक होने का इंतजार करती नजर आईं। सूचना के बाद तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम के पहुंचकर ईवीएम की तकनीकी खामी दूर करने के बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू करवाई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
85 वर्षीय मदानी देवी ने किया मतदान; लोकतंत्र के महापर्व में दिखा उनका उत्साह
Dholpur, Rajasthan:85 वर्षीय बुजुर्ग महिला मदानी देवी ने किया मतदान, लोकतंत्र के महापर्व में दिखाया उत्साह\n\nसरमथुरा (धौलपुर) \n\nपंचायत राज चुनाव के दौरान सरमथुरा क्षेत्र में बुजुर्ग मतदाताओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उम्र के इस पड़ाव पर भी लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाते हुए 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला मदानी देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र मडासिल पर मदानी देवी को व्हीलचेयर की मदद से वॉलंटियर्स द्वारा मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया और मतदान करवाने में सहयोग किया गया। बुजुर्ग महिला के उत्साह ने अन्य मतदाताओं को भी मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।वहीं पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर पुलिस एवं प्रशासन की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद नजर आईं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।0
0
Report
महिलाओं ने गांव के बीच खुली शराब दुकान के विरोध में धावा बोल दिया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बासादेही में गांव के बीचों-बीच खुली अंग्रेजी शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने न सिर्फ जमकर विरोध प्रदर्शन किया, बल्कि दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए शराब की पेटियां सड़क पर फेंक दीं। तस्वीरें करेली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बासादेही की हैं। जहां गांव के बीच संचालित हो रही शराब दुकान से परेशान महिलाओं का सब्र आज टूट गया। गुस्साई महिलाओं ने दुकान पर धावा बोल दिया और अंदर रखी शराब की पेटियों को बाहर लाकर सड़क पर फेंक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह शराब दुकान असल में नयाखेड़ा ग्राम पंचायत के लिए आवंटित है, लेकिन इसे अवैध रूप से बासादेही गांव के बीच में खोल दिया गया है। दुकान गांव के बीच होने से आए दिन असामाजिक तत्व शराब पीकर गाली-गलौज और हुड़दंग करते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली तीखी नोकझोंक के बाद थाना प्रभारी की समझाइश पर महिलाएं शांत हुईं और वापस अपने घर लौटीं। फिलहाल पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया है, लेकिन ग्रामीण महिलाएं दुकान को गांव से बाहर शिफ्ट करने की मांग पर अड़ी हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है。0
0
Report
छात्रावास अधीक्षकों की पांच सूत्री मांगों पर धरना, पूर्व डिप्टी सीएम ने समर्थन
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -छात्रावास अधीक्षक संघ की हड़ताल का पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने समर्थन कर दिया हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढState स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ के आह्वान पर जिला इकाई सरगुजा के द्वारा अधीक्षकों के दैनिक कार्य के घंटे निर्धारित किए जाने, सप्ताहिक व सार्वजनिक अवकाश का स्पष्ट प्रावधान किए जाने सहित पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में छात्रावास अधीक्षकों के द्वारा शहर के कलेक्ट्रेट एसबीआई ब्रांच मार्ग में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए शासन को ज्ञापन प्रेषित किया गया। धरना स्थल पर मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की गई। छात्रावास अधीक्षकों ने बताया कि उनके प्रमुख मांगों में अधीक्षकों से 24 घंटे सशरीर उपस्थित रहने के बजाए कार्य की प्राकृति के अनुरूप व्यवहारिक सेवा शर्त निर्धारित किया जाना चाहिए। ड्यूटी घंटे के पश्चात ऑन कॉल उपलब्धता सुनिश्चित करने प्रावधान किया जाना चाहिए। महिला अधीक्षिकों के परिजनों के साथ छात्रावास परिसर में निवास संबंधी नियम व दिशा निर्देश स्पष्ट किया जाना चाहिए। छात्रावास परिसर में निर्मित अधीक्षक आवास, सामान्य शासकीय आवास में लागू नियमों में पूर्णता भिन्नता है। अधीक्षिकों को गृह भाड़ा भत्ता प्रदान किया जाना चाहिए। इसके अलावा अन्य प्रमुख मांगों में अधीक्षक संवर्ग का कैडर पुर्नगठन किए जाने, अधीक्षक पद पर भर्ती होने के बाद पूरी सेवा अवधि उसी पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त होने की वर्तमान व्यवस्था में सुधार किए जाने, सेवा काल में पदोन्नति का अवसर दिए जाने, शिक्षक संवर्ग के प्रभारी अधीक्षिकों को व्हीएसके एप से उपस्थिति दर्ज कराने की अनिवार्यता से छूट दिए जाने शिक्षक संवर्ग के प्रभारी अधीक्षकों को विद्यालयीन शिक्षण व गैर शैक्षणिक कार्यों के साथ छात्रावास संचालन, विद्यार्थियों के पंजी संधारण, बीमार विद्यार्थियों के देखभाल जैसे अतिरिक्त दायित्व का निर्वहन करना पड़ता है। इन सभी मांगों पर अगर आने वाले समय पर विचार नहीं किया जाएगा तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही है। इनके अगर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना भी आने वाले समय में करना पड़ सकता है।0
0
Report
Advertisement
हरदा की वास्तु सीटी कॉलोनी में चोरी, दो मकानों को निशाना बना लाखों चोरी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा, शहर की वास्तु सीटी कॉलोनी में फिर हुई चोरी, चोरो ने दो सुने मकान को बनाया निशाना, दो साल में यहाँ चौथी बार हुई चोरी, लाखो रूपये के जेवर और नगदी पर चोरो ने हाथ साफ किये, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल पहले की तीन चोरी के चोर अभी गिरफ्तार से बाहर. मकान मालिक रोशनी उइके गली न. 8 के घर से सोने के कान के टाप्स दो जोड़ी, 1 जोड़ी पायल, 5 हजार नगदी करीब 50 हजार की चोरी हुई, पवन ने बताया की वह गांव गए थे. फरियादी विजय धनगर ने कहा गली न. 9 _ 5 हजार नगदी, 1जोड़ी चांदी की पायल, 1जोड़ी चांदी के रामझोल,1 जोड़ी चांदी की बिछिया, सभी की अनुमानित कीमत 70 हजार की चोरी हुई, विसोनी कला गांव गए थे, फरियादी घर वापस लौट घटना का हुआ खुलासा, सिटी कोतवाली पुलिस चोरी की घटना के बाद पुलिस मामला की जांच, CCTV पड़ताल में जुटी है0
0
Report
हनुमानगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान जारी, संगरिया आगे, टाउन-रावतसर में मतदान बेहतर
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में शांतिपूर्ण जारी मतदान,\n\nहनुमानगढ़ जिले में दोपहर 1 बजे तक 44.20 प्रतिशत मतदान दर्ज,पंचायतीराज चुनाव में संगरिया सबसे आगे,45.88 प्रतिशत हुआ मतदान,हनुमानगढ़ टाउन में दोपहर 1 बजे तक 45.70 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट,टिब्बी में 43.79 और रावतसर में 41.03 प्रतिशत मतदान दर्ज,मतदाताओं में दिखा उत्साह0
0
Report
टोंक में चौथे चरण के मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क, केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी
Tonk, Rajasthan:टोंक पंचायती राज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण को लेकर टोंक पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर टोंक श्रीमती टीना डाबी IAS तथा जिला पुलिस अधीक्षक टोंक श्री रोशन मीना IPS ने टोंक पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक पुलिस जाब्ते एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। टोंक पुलिस एवं प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।0
0
Report
Advertisement
नेहरू जयंती पर देवली नगर कांग्रेस ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
Tonk, Rajasthan:देवली,टोंक देवली, नेहरू जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि देवली में भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर देवली नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के सम्मान में नारे लगाकर उन्हें याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण और देश के विकास में पंडित नेहरू के योगदान को याद किया। साथ ही उनके लोकतांत्रिक आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सौरभ जिंदल, नरेन्द्र गोयल, वेणी प्रसाद टाक, सत्यनारायण सरसडी, मुकेश गर्ग, बनवारी लाल बैरवा, सम्मी रंगरेज, पंकज जैन, रामनिवास मीणा, राजीव जैन, राकेश ओसवाल, महेंद्र बैरवा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने दी।0
0
Report
छठ घाट बदहाल, सरकार ब्रांडिंग बैनर लगाकर जनता को छल रही?
Noida, Uttar Pradesh:छठ घाट तैयार नहीं, टेंट और लाइट गायब, लेकिन मुख्यमंत्री की फोटो वाले स्वागत बैनर जरूर लग गए! बुराड़ी के शास्त्री पार्क स्थित उत्तराखंड धार्मिक छठ पूजा समिति के घाट की बदहाल स्थिति देखिए। खरना के दिन भी न सफाई, न टेंट, न लाइटिंग और न ही बैठने की उचित व्यवस्था。 इस घाट पर हजारो परिवारों की आस्था से जुड़े इस महापर्व के लिए सरकार के पास व्यवस्था करने का समय नहीं, लेकिन अपनी ब्रांडिंग और फोटो वाले बैनर लगाने का पूरा इंतजाम है!0
0
Report
नर्मदा पानी आया पर प्रेशर नहीं, किसान आंदोलन की तैयारी तेज
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के मक्सी क्षेत्र में पहली बार किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी उपलब्ध कराने की शुरुआत हुई, लेकिन पर्याप्त प्रेशर नहीं मिल पाने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। पिछले 14 दिनों से किसान खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। हालात यह हैं कि हजारों बीघा में बोई गई गेहूं, चना सहित अन्य रबी फसलें पानी के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। समस्या से परेशान किसानों ने मक्सी में एकत्रित होकर बैठक की और जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए आंदोलन की रणनीति तैयार की। दरअसल, नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत मक्सी क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी उपलब्ध कराया जाना है। जलालपुर खेड़ा और लुनियाखेड़ी रोड सहित आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों किसानों ने रबी सीजन में गेहूं, चना और अन्य फसलों की बोवनी की है। किसानों को उम्मीद थी कि नर्मदा परियोजना से समय पर पानी मिलने से सिंचाई की समस्या दूर होगी, लेकिन पानी की आपूर्ति शुरू होने के बाद भी पर्याप्त प्रेशर नहीं मिलने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच प रहा है। किसानों का कहना है कि पिछले 14 दिनों से वे सिंचाई के लिए पानी का इंतजार कर रहे हैं। कहीं तीन दिन में एक बार पानी मिल रहा है तो कहीं कम प्रेशर के कारण पानी खेतों तक पहुंच ही नहीं पा रहा। किसानों ने बीज, खाद और बोवनी के साथ सिंचाई पर हजारों रुपए खर्च किए हैं। ऐसे में समय पर पानी नहीं मिला तो उनकी पूरी मेहनत और लागत बर्बाद हो सकती है। लगातार पानी की कमी के चलते फसलों पर संकट गहराने लगा है। बैठक कर आंदोलन की बनाई रणनीति सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से परेशान किसानों ने मक्सी में बैठक आयोजित कर अपनी समस्याएं रखीं। किसानों ने कहा कि जब परियोजना के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी दिया जा रहा है तो उसका लाभ खेतों तक भी पहुंचना चाहिए। केवल पानी छोड़े जाने से किसानों की समस्या हल नहीं होगी, जब तक पर्याप्त प्रेशर के साथ नियमित आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जाती। किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। ट्रिपिंग के कारण नहीं बन रहा पर्याप्त प्रेशर वहीं, नर्मदा परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि ट्रिपिंग की समस्या के कारण पानी का पर्याप्त प्रेशर नहीं बन पा रहा है। अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार कर समस्या के समाधान का प्रयास करने की बात कही है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक पानी की आपूर्ति सुचारू कर पाते हैं। फिलहाल किसानों की नजरें नर्मदा के पानी पर टिकी हैं, क्योंकि समय पर सिंचाई नहीं हुई तो हजारों बीघा में खड़ी फसल प्रभावित हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
बड़ागांव धसान में सिंचाई लापरवाही के विरोध में किसानों ने चक्का जाम किया
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान कस्बे में सिंचाई विभाग की लापरवाही से नाराज किसानों ने ककरवाहा ललितपुर मार्ग पर किया चक्काजाम, वही किसानों का कहना है की नहरों की साफ सफाई नहीं होने के कारण उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे उन्हें खेती करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वही किसानों का कहना है की नहरें गंदगी से पूरी तरह भरी हुई हैं और लंबे समय से इनकी सफाई नहीं कराई गई है, इसी समस्या को लेकर आक्रोशित किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई, चक्काजाम की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसानों को समझाते हुए नहरों को जल्द ही साफ करने का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्का जाम खोला गया।0
0
Report
शेखपुरा पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेद कर 23 पिस्टल जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस बड़ी करवाई करते हुए मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। पुलिस ने मौके से 23 अर्धनिर्मित पिस्टल और उपरकण जब्त किया है। जबकि मौके से धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह करवाई शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र बाईपास स्थित बुधौली मुहल्ले मे किया। पुलिस की इस करवाई पर एसडीपीओ ने नगर थाना थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस की करवाई पर विस्तृत जानकारी दिया। एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हार्डवेयर दुकान के आड़ में आरोपी द्वारा मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर हथियार का निर्माण करता था जिसकी सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस दुकान में छापेमारी कर बड़ी करवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया हैं। जिसके पास से 23 अर्धनिर्मित पिस्टल सहित 32 तरह के हथियार के बनाने के उपरकण को जब्त किया है। एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया कि आरोपी का ससुराल मुंगेर जिला है जहां से ही आरोपी हथियार बनाने सीख है उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी ने एक हथियार बेचने की बात स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस गिरफ्तार आरोपी को कड़ी पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी अकेले ही मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर हथियार बनाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
छठ पूजा की धूम: बाजार में खरीदारी और घाटों पर आस्था का उत्साह
Ambala, Haryana:लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम पूरे देश में है। शाम को व्रती नदी, तालाब और छठ घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे। इससे पहले सुबह से ही बाजारों में भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग सूप, दौरी, गन्ना, ठेकुआ के लिए आटा, गुड़, घी, नारियल, केला, सेब, संतरा, शकरकंद, सिंघाड़ा और नए वस्त्रों की खरीदारी में जुटे हैं। फलों और पूजा सामग्री की दुकानों पर लंबी कतारें लगी हैं। बाजार में खरीदारी करने आए व्रती और लोगों ने बताया कि आज शाम को वह पूजा करेंगे, जिसको लेकर वे बाजार में खरीदारी करके वे वापस जाते हैं! छठ चार दिन का पर्व है - नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य। इसमें व्रती 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखते हैं। यही इसकी सबसे बड़ी मान्यता है। माना जाता है कि सूर्य देव और छठी मैया की पूजा से संतान की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि, रोगों से मुक्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें किसी मूर्ति की नहीं, बल्कि साक्षात प्रकृति की पूजा होती है। यही एकमात्र पर्व है जिसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसमें जात-पात, अमीर-गरीब का कोई भेद नहीं होता। सभी व्रती एक ही घाट पर, एक ही विधि से पूजा करते हैं। यही इसे सामाजिक समानता का प्रतीक बनाता है। छठ की शुरुआत कहां से हुई, इस पर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। इतिहासकार इसे वैदिक काल से जोड़ते हैं। बिहार को ही इस पर्व की जन्मभूमि माना जाता है, क्योंकि यहां की गंगा, कोसी और सोन नदियों के तट पर यह परंपरा पनपी और फिर पूरे भारत और विदेशों तक फैल गई। बाजार में खरीदारी करने आए पुरुष व स्त्रियों ने बताया कि इस त्यौहार पर वह चढ़ते सूरज और डूबते सूरज दोनों को ही अर्क देते हैं और उनकी पूजा करते हैं इसी को लेकर वे बाजार में खरीदारी करने आए हैं! क्योंकि आज शाम से इसकी विधिवत पूजा की शुरुआत हो जाएगी उनका कहना है कि इस पर्व से उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है छठ मैया उनके वरदान देती है और उनके बच्चों की रक्षा भी करती है0
0
Report
Advertisement
