208001
सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, मचा हड़कंप
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के हरवंश मोहाल थाना क्षेत्र के एक मकान में लीकेज सिलेंडर से आग लग गई. आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगो ने दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया. जानकारी के मुताबिक जिस घर में आग लगी वहां कई एलपीजी सिलेंडर मौजूद थे, अगर दमकल कर्मी समय से पहुंचकर आग पर काबू नहीं पाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हसनपुर मंच पर यूट्यूबर चढ़ा, चंद्रशेखर आजाद ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में चंद्रशेखर आजाद के संबोधन के दौरान मंच पर चढ़ा यूट्यूबर, चंद्रशेखर आजाद ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, कहां हमें याद है कि अतीक अहमद और उसके भाई को पत्रकार के बीच में आकर गोली मार दी थी अमरोहा जनपद के हसनपुर में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण के मंचीय संबोधन के दौरान उस समय हलचल मच गई, जब एक यूट्यूबर मंच पर चढ़ गया। घटना के बाद चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। उन्होंने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकार के भेष में आए हमलावरों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस बीच मंच पर पहुंचे यूट्यूबर को नीचे उतार दिया गया। घटना के दौरान मंच पर अचानक हुई इस गतिविधि से अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा और मंच पर लोगों के पहुंचने को लेकर यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया। संबोधन चंद्रशेखर आजाद रावण0
0
Report
नौतनवा में पेड़ पर 20 फीट अजगर, लोग डर गए, वन विभाग देरी से पहुंचा
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के नौतनवा कस्बे में पेड़ से लिपटा मिला एक विशालकाय अजगर लोगों में मचा हड़कंप है। नौतनवा थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर में एक पेड़ पर अजगर दिखाई देने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि अजगर की लंबाई करीब 20 फीट है। विशालकाय अजगर को देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है सूचना देने के घंटों बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची जिससे नाराजगी है। लोग मांग कर रहे हैं कि रेस्क्यू टीम तत्काल भेजी जाए ताकि अजगर को सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।0
0
Report
मंडला में नर्मदा किनारे अवैध शराब अड्डों पर छापा; 70 लीटर कच्ची शराब जब्त
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - नर्मदा किनारे अवैध शराब अड्डों पर छापा मंडला में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम खुड़िया में नर्मदा नदी के किनारे दबिश देकर 70 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई, जबकि 1150 किलो महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के उपकरण भी नष्ट किए गए। आबकारी टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चार प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। जब्त शराब और नष्ट लाहन की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 25 हजार 500 रुपये बताई गई है。0
0
Report
Advertisement
दमोह के कुम्हारी में नरकंकाल मिलने से सनसनी, शव की पहचान नरेंद्र बर्मन के रूप में
Damoh, Madhya Pradesh:कपड़े पहने नरकंकाल के रूप में मिला युवक का शव.. एंकर/ दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक नरकंकाल मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। दरअसल कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्य सड़क से कुछ अंदर जंगल के क्षेत्र में एक शव पड़ा हुआ है और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि शव कंकाल में बदल गया है जबकि उसके पास ही एक बाइक खड़ी हुई है, पुलिस ने जांच पड़ताल की तो शव की शिनाख्त कटनी जिले के बहोरी बाकल निवासी नरेंद्र बर्मन के रूप में हुई है, नरेंद्र एक हफ्ते अपनी ससुराल कुम्हारी थाना क्षेत्र के हिनौती आया था और लापता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आगे की जांच में पुलिस जुटी है कि आखिर नरेंद्र इस जगह पर कैसे पहुंचा उसने आत्महत्या की है या फिर ये हत्या की वारदात है।0
0
Report
दमोह में दशहरा: रावण दहन की तैयारी पूरी, सुरक्षा चाक चौबंद
Damoh, Madhya Pradesh:कल होगा परम्परागत रावण दहन, तैयारियों का जायजा लिया प्रशासनिक टीम ने. दमोह में दशहरा से एक दिन पहले नवमी पर रावण दहन किए जाने की परंपरा है और इस परंपरा के तहत कल नवमी यानी सोमवार की रात रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दमोह के तहसील ग्राउंड पर भव्य रूप से होने वाले रावण दहन को लेकर व्यापक तैयारिया की जा रही है और यहां हजारों की संख्या में लोग आयेंगे लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक चौबंद रखा गया है। आकर्षक आतिशबाजी के साथ राम रावण युद्ध इस आयोजन की विशेषता होती है और यहां देश के अलग अलग हिस्सों से लोग रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने आते है। इस बार प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद विधायक सहित तमाम जनप्रतिधियों और गणमान्य जनों को आमंत्रित किया गया है जो कि इसमें शामिल होंगे। व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस, राजस्व फारेस्ट सहित नगरीय निकाय के अफसरों और रामजी सेवा समिति के सदस्यों ने मैदान पर जायजा लिया और आयोजन को भव्य बनाने की बात कही।0
0
Report
सक्ती में धान फसल के लिए पानी नहीं मिलने से किसान चक्का जाम की तैयारी
Sakti, एंकर,,, सक्ती जिला में धान फसल बहुतायत की मात्रा में लगाया जाता है, लेकिन किसान धान फसल के लिए नहर से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने उनको धान की पैदावार कम होने का डर है,, डभरा क्षेत्र के नवापारा ड, बसंतपुर, ठनगन, कुसुमझर के सैकड़ों किसान को धान फसल के लिए पानी की जरूरत है,डभरा क्षेत्र के ये सभी ग्राम मिनीमाता बागों डैम के टेल एरिया में आते हैं,जो की भाव क्षेत्र के लास्ट में आने से अंतिम समय में पानी मिलता है, किसान अब पानी नहीं मिलने से आंदोलन के मूड में हैं,,किसानों ने सोमवार को थाना चौक डभरा में चक्काजाम करने का निर्णय लिया है,, सिंचाई विभाग एवं प्रशासन तक इसकी सूचना पहुंच चुकी हैं देखते किसानों का मेहनत कितना रंग लाता है,0
0
Report
Advertisement
सुनेत्रा पवार के जन्मदिन पर दूधाभिषेक, विदर्भ में सूखे के खिलाफ बारिश की प्रार्थना
Akola, Maharashtra:राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाच्या प्रदेशाध्यक्ष सुनेत्रा पवार यांच्या वाढदिवसानिमित्त आज अकोल्यात राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाचे पदाधिकारी आणि कार्यकर्त्यांच्या वतीने दुग्धाभिषेक करण्यात आला. यावेळी सुनेत्रा पवार यांना उत्तम आरोग्य लाभावे आणि त्यांना दीर्घायुष्य मिळावे, यासाठी प्रार्थना करण्यात आली. त्याचबरोबर राज्यावर निर्माण झालेले दुष्काळाचे सावट दूर होऊन शेतकरी बांधवांना दिलासा मिळावा, अशी प्रार्थनाही यावेळी करण्यात आली. राज्यात यंदा पावसाच्या अनियमिततेमुळे अनेक भागांमध्ये दुष्काळसदृश परिस्थिती निर्माण झाली आहे. विशेषतः विदर्भातील शेतकरी पावसाअभावी अडचणीत सापडले असून, पिकांचे नुकसान आणि वाढत्या आर्थिक संकटामुळे शेतकरी चिंतेत आहेत. अशा परिस्थितीत राज्यातील दुष्काळ दूर होऊन सर्वत्र समाधानकारक पाऊस पडावा, शेतीला सुगीचे दिवस यावेत आणि शेतकरी बांधवांच्या जीवनात सुख-समृद्धी यावी, अशी भावना राष्ट्रवादी काँग्रेसच्या पदाधिकारी आणि कार्यकर्त्यांनी व्यक्त केली.सुनेत्रा पवार यांच्या वाढदिवसानिमित्त आयोजित या उपक्रमातून त्यांच्या दीर्घायुष्याची कामना करण्यासोबतच राज्यावरील दुष्काळाचे संकट दूर व्हावे आणि शेतकरी सुखी व्हावा, असा सामाजिक संदेशही देण्यात आला. यावेळी राष्ट्रवादी काँग्रेसचे पदाधिकारी आणि कार्यकर्ते उपस्थित होते.0
0
Report
जालौन के बिचौली में दबंगों ने युवक पर हमला कर पिस्टल छीनने की कोशिश
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में खुन्नस खाए दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर घेरकर की जमकर पिटाई, मारपीट में दबंगों ने युवक की पिस्टल भी छीनने का किया प्रयास, गंभीर रूप से घायल युवक को झांसी किया गया रेफर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कुठौंद क्षेत्र के बिचौली गांव का मामला।0
0
Report
बालोद में भालू ग्राम भालू कोन्हा पहुंचा, ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग बालोद जिले के ग्राम भालू कोन्हा में पहुंचा भालू शिव मंदिर में आया भालू, लंबे समय से वन विभाग के हांथ खाली सीसीटीवी में कैद हुई हलचल, ग्रामीणों ने की गश्त बढ़ाने की मांग एक मिनट का फुटेज आया सामने, लगभग एक महीने से क्षेत्र में सक्रिय है भालू0
0
Report
Advertisement
धनबाद कोयलांचल में दुर्गापूजा: मुराइडीह में काल्पनिक मंदिर पंडाल का उद्घाटन
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोयलांचल में दुर्गापूजा को लेकर उत्साह है। बाघमारा के मुराइडीह दुर्गापूजा कमिटी ने काल्पनिक मन्दिर पूजा पंडाल का निर्माण किया है। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। कमिटी ने विधायक को बुके शॉल ओढ़ाकर सम्मनित किया। विधायक उद्घाटन के बाद माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किये। माँ दुर्गा से बाघमारा सहित जिले राज्य की खुशी समृद्धि की Prarthना की। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महिला श्रद्धालु दीप जला माँ की पूजा अर्चना की। वही विधायक ने कहा कि मुराइडीह दुर्गापूजा कमिटी वर्षों से भव्य पूजा का आयोजन कर रही है। हर बार भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराती है। माँ दुर्गा सभी को खुशी समृद्धि दे। पूजा कमिटी की माँग विवाह भवन की थी। अगले दुर्गापूजा के पहले विवाह भवन का निर्माण मन्दिर परिसर में हो जाएगा।0
0
Report
वैशाली पुलिस ने SBI ग्राहक सेवा केंद्र डकैती के 5 अपराधी गिरफ्तार, 21 हजार बरामद
Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र में डकैती करने वाले 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से पुलिस में लूटी गई 21 हजार कैश और एक देशी पिस्टल के साथ 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार 5 अपराधियों में से 2 समस्तीपुर जिले का रहने वाला जिनके ऊपर पहले से ही कई मामले दर्ज है। एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में डकैती कर 21 हजार लूट लिए थे जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया और इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग भी लेकिन पुलिस टीम ने दोनों अपराधी को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया जो इस घटना में शामिल थे। एसएसपी ने बताया कि लूटा गया सारा पैसा बरामद कर किया गया है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
एटा में NBW वारंटियों के खिलाफ पुलिस बड़ी गिरफ्तारी, 10 गिरफ्तार
Etah, Uttar Pradesh:एटा में SSP डॉ इलामारन जीके निर्देश पर NBW वारंटियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SSP डॉ इलामारन जी और SP सिटी श्वेताब पांडेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने 10 NBW वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 10 वारंटियों को किया गिरफ्तार। ये सभी वारंटी लंबे समय से गंभीर अपराध मामलों में चल रहे थे फरार। वारंटियों की गिरफ्तारी से अन्य अपराधियों में हड़कंप मचा। थाना राजा का रामपुर, थाना पिलुआ, थाना निधौली कलां, थाना मारहरा से पकड़े गए हैं ये शातिर वारंटी0
0
Report
Advertisement
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में दुर्गा पूजा सुरक्षा कड़ी; महाराजगंज पुलिस मॉनिटरिंग तेज
Maharajganj, Uttar Pradesh:कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल के दौरान भगदड़ की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में प्रशासन अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी जिलों में दुर्गा पूजा पंडालों और दशहरा आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में महराजगंज में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। अष्टमी और नवमी पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पंडालों में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी और अग्निशमन उपकरणों की जांच की जा रही है। वहीं, भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। तस्वीरें महराजगंज की हैं जहां दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और जिलाधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस बल के साथ अधिकारी भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा इंतजामों और संवेदनशील स्थानों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरक्षा व्यवस्था ऑन दुर्गा पंडाल। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि महाराजगंज जनपद में करीब 1,712 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वहीं, 30 से अधिक स्थानों पर रामलीला और दशहरा के अवसर पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित होने हैं। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता है कि कहीं भी भीड़ अनियंत्रित न हो और सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। महाराजगंज की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बनाकर संयुक्त पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, भ्रामक खबरें प्रसारित करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिशों पर नजर रखने के लिए विशेष मॉनिटरिंग सेल भी सक्रिय है। बाइट- शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस अधीक्षक महाराजगंज0
0
Report
चोर बागान दुर्गा पूजा हादसे पर कलाकार की तस्वीर ने इंसानियत का संदेश दिया
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- दुर्गा पूजा… आस्था, उल्लास और भक्ति का पर्व। लेकिन पश्चिम बंगाल के चोर बागान में पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की दर्दनाक घटना ने उत्सव के माहौल को गमगीन कर दिया है। इस हादसे में श्रद्धालुओं की मौत की खबर से हर कोई दुखी है। इसी दर्द और संवेदना को धनबाद के एक कलाकार ने अपनी कला के जरिए कैनवास पर उतारने की कोशिश की है। रणधीर वर्मा चौक पर कलाकार ने मां दुर्गा के उदास चेहरे का चित्र बनाकर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। मां के चेहरे पर झलकती उदासी और साथ में पश्चिम बंगाल के मानचित्र को दर्शाती यह तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कैनवास पर उकेरी गई मां दुर्गा की यह तस्वीर सिर्फ एक कलाकृति नहीं, बल्कि दर्द, संवेदना और इंसानियत का संदेश है। मां दुर्गा, जिनकी आराधना में इन दिनों पूरा देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ है, उसी मां के चेहरे पर कलाकार ने उदासी के भाव उकेरे हैं। तस्वीर में मां दुर्गा का गंभीर और भावुक चेहरा पश्चिम बंगाल में हुए हादसे के दर्द को बयां कर रहा है। वहीं, चित्र के बगल में पश्चिम बंगाल का मानचित्र बनाकर कलाकार ने इस त्रासदी को अपनी कलाकारी के जरिए सामने रखा है। जहां एक ओर पूजा पंडालों में उत्सव और उल्लास का माहौल है, वहीं इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे दुख में डुबो दिया है। कलाकार की यह तस्वीर लोगों को याद दिलाती है कि त्योहार की खुशियों के बीच उन परिवारों के दर्द को भी महसूस करना जरूरी है, जिन्होंने अपने अपनों को खोया है। कलाकार ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और परंपरा का पर्व है। इसे जरूर मनाना चाहिए, लेकिन पश्चिम बंगाल में हुई इस दुखद घटना को देखते हुए संवेदनशीलता बनाए रखना भी जरूरी है। त्योहार मनाते समय हमें उन लोगों के दुख को समझना चाहिए, जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है। परंपराओं का निर्वहन करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना और सम्मान का भाव रखना चाहिए। कूची और रंगों के जरिए कलाकार ने एक गहरा संदेश देने का प्रयास किया है। मां दुर्गा के उदास चेहरे में हादसे का दर्द है, तो पूरी तस्वीर में पीड़ितों के प्रति संवेदना की झलक। धनबाद के इस कलाकार की कोशिश है कि उत्सव की चमक के बीच इंसानियत की संवेदना फीकी न पड़े। क्योंकि त्योहार की असली खूबसूरती केवल खुशियां मनाने में नहीं, बल्कि दुख की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने में भी है。0
0
Report
जालौन में दशहरा मेले की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश: DM-SP
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में डीएम-एसपी ने दशहरा मेला ग्राउंड का किया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान धनुताल पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल का भी किया निरीक्षण, मेला ग्राउंड और विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश, देवी प्रतिमा विसर्जन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देश, धनुतालाब पर पुलिस कंट्रोल रूम बनाने के डीएम-एसपी ने दिए निर्देश, 20 और 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा और विसर्जन का पर्व, जालौन के कोंच नगर के धनुतालाब का किया निरीक्षण。0
0
Report
Advertisement
