icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209625
APArun Pratap SinghFollow26 Jul 2024, 10:27 am

फर्रुखाबाद में कावड़ियों और दुकानदार के बीच मारपीट, पुलिस की लापरवाही उजागर

Farrukhabad, Uttar Pradesh:

फर्रुखाबाद में झंडा खरीदने को लेकर कावड़ियों और दुकानदार के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने कई लोगों के घायल होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। कावड़ियों पर दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप है। शाहाबाद से पांचालघाट गंगा तट जल भरने आए कावड़ियों ने हंगामा किया और मारपीट की। कावड़िया रवि ने बताया कि वे झंडा और कलावा खरीदने गए थे, लेकिन दुकानदार गंदा कपड़ा देने लगा। मना करने पर दुकानदार और उसके साथियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना बिहटा में डिजिटल अरेस्ट से 1.43 करोड़ की ठगी, साइबर अपराधी गिरफ्तार

Danapur, Bihar:डिजिटल अरेस्ट कर 1.43 करोड़ की ठगी, पटना के बिहटा से साइबर अपराधी गिरफ्तार ,चार सिम, दो मोबाइल, पासबुक और ATM कार्ड बरामद, साइबर अपराधियों के द्वारा खाते पर मांगे गए थे रुपए,साइबर अपराधियों ने खाते से 78 लाख रुपया की निकासी हो चुकी थी, खाते में 27 लाख रुपये शेष थे, जिसे पुलिस ने फ्रीज करा दिया है। पटना के बिहटा में डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1 करोड़ 43 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।यह गिरफ्तारी बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर स्थित एसएस कॉलोनी से हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आर्यन कुमार, पिता रामजी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम में से 1.05 करोड़ रुपये कुमार आर्यन और उमेश सिंह के संयुक्त बैंक खाते में भेजे गए थे। इसमें करीब 78 लाख रुपये की निकासी हो चुकी थी, जबकि 27 लाख रुपये खाते में शेष थे, जिसे पुलिस ने फ्रीज करा दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, चेकबुक, पासबुक और ATM कार्ड बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल और सिम की जांच के साथ पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे साइबर नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है。 दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा के अनुसार, 17 अगस्त को NCRP पोर्टल के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर उससे 1 करोड़ 43 लाख रुपये की ठगी की गई है।जांच में सामने आया कि ठगी की रकम का कुछ हिस्सा बिहटा राघोपुर निवासी कुमार आर्यन और उमेश सिंह के संयुक्त खातों में भेजा गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की और कुमार आर्यन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और उस बैंक खाते की पासबुक व ATM कार्ड बरामद हुए हैं, जिसमें ठगी की रकम मंगाई गई थी। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि खाते से करीब 78 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं, जबकि खाते में करीब 27 लाख रुपये मौजूद हैं। पुलिस ने संबंधित बैंक खाते को फिलहाल फ्रीज करा दिया है। अब पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि साइबर ठगी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
0
0
Report

बेगूसराय में अपराधियों ने युवक की निर्मम हत्या कर दी, पुलिस जांच शुरू

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी है। वहीं हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले राम प्रताप राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। इस हत्या के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल कुमार को अपराधियों ने घर से बुलाकर ले गया और उसे निर्मम तरीके से पीट-पीटकर हत्या कर दिया। इस हत्या के बाद युवक का शव बहियार में फेंक दिया। परिजनों के द्वारा राहुल कुमार की खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। बाद में पता चला कि अपराधियों ने राहुल कुमार की हत्या कर शव को बहियार फेंक दिया है। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report

आलीराजपुर में अंधविश्वास के शक पर 68 वर्ष की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Alirajpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के आलीराजपुर से अंधविश्वास और क्रूरता की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ जादू-टोने और ‘डाकन’ होने के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को कंबल में लपेटकर तालाब में फेंक दिया गया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते आरोपी कानून के शिकंजे से बच नहीं सका। आरोपी अजय हटीला के परिवार में लगातार हो रही मौतों ने इस खौफनाक वारदात की नींव रखी। 6 महीने पहले आरोपी की मां की मौत हुई थी और महज 7 दिन पहले उसके भाई की भी जान चली गई। लगातार हुए इन हादसों के बाद अजय हटीला मृतका कालीबहन पर शक करने लगा कि वह जादू-टोना करती है। वारदात का विवरण: अंधविश्वास में अंधे होकर आरोपी ने पहले मृतका को ‘डाकन’ बताते हुए उससे जमकर विवाद किया। इसके बाद रात के अंधेरे में, जब कालीबहन सो रही थी, आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। साक्ष्य छुपाने की कोशिश: वारदात को अंजाम देने के बाद किसी को शक न हो, इसलिए आरोपी ने शव को एक कंबल में लपेटा और पास के तालाब में फेंक दिया। पुलिस कार्रवाई: मामले की सूचना मिलते ही आलीराजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अजय हटीला को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में उपयोग की गई ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल पुलिस ने जप्त की
0
0
Report
Advertisement

शिरूर सांसद अमोल कोल्हे ने PMRDA के अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया

Shirur, Maharashtra:शिरूर लोकसभा मतदारसंघातील नागरिकांच्या प्रलंबित कामांवरून खासदार डॉ. अमोल कोल्हे यांनी प्रशासकीय अधिकाऱ्यांना चांगलाच सज्जड दम भरला आहे. रस्त्याच्या कामाच्या उद्घाटन प्रसंगी बोलताना त्यांनी अधिकाऱ्यांच्या भूमिकेवर तीव्र नाराजी व्यक्त केली. "शेतकऱ्यांचा आसूड खांद्यावर आहे तोवर गोड मानून घ्या, फटका बसल्यावर पळता भुई थोडी होईल," अशा शब्दांत त्यांनी निष्क्रिय अधिकाऱ्यांना हक्कभंग आणि विशेषाधिकारांच्या कारवाईचा थेट इशारा दिला आहे. तसेच जनतेच्या समस्या मार्गी लावण्यासाठी महिन्यातील किमान एक दिवस शिरूरसाठी देणार असल्याची मोठी घोषणाही डॉ. कोल्हे यांनी केली.
0
0
Report

दिल्ली पुलिस के कई IPS अधिकारियों के तबादले, LG के आदेश पर लागू

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सरकार ने पुलिस एस्टेब्लिशमेंट बोर्ड की सिफारिश पर 43 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग का आदेश दिया है, जिसे उपराज्यपाल ने लागू किया है। इस फेरबदल में ट्रैफिक, स्पेशल ब्रांच, विजिलेंस, EOW, क्राइम, इंटेलिजेंस, पुलिस मुख्यालय और अलग-अलग ज़िला रेंज में सीनियर नियुक्तियां शामिल हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी दी गई है या उन्हें नए ज़िलों और खास डिवीजनों में तैनात किया गया है। IPS गरिमा भटनागर स्पेशल सीपी EOW एवं MD/DPHCL IPS मनीष अग्रवाल स्पेशल सीपी PSD बनाए गए IPS अजय चौधरी को स्पेशल सीपी ट्रैफिक का जिम्मा
0
0
Report
Advertisement

टीकमगढ़ : देशभक्ति प्रस्तुतियों की गूंज धूमधाम से मनाया गया आजादी का जश्न  हनुमंत हायर सेकेंडरी स्कूल

Ravindra AhirwarRavindra AhirwarFollow27m ago
Tikamgarh, Madhya Pradesh:देशभक्ति प्रस्तुतियों की गूंज धूमधाम से मनाया गया आजादी का जश्न  हनुमंत हायर सेकेंडरी स्कूल के द्वारा कार्यक्रम किया गया मुख्य अतिथि: राकेश गिरी (पूर्व विधायक) और फूलचन्द्र रजक (नोटरी एडवोकेट)। विशिष्ट अतिथि: शैलेन्द्र श्रीवास्तव (ADPC, शिक्षा विभाग)।कार्यक्रम अध्यक्ष: वीरेन्द्र चंसौरिया (रिटायर्ड वरिष्ठ शिक्षक)।स्पेशल गेस्ट: आनंद दुबे (HDFC बैंक मैनेजर) और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ वंदना और स्वागत: छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य और स्वागत गीत गाकर अतिथियो का स्वागत किया गया। " तरह-तरह की परिस्थितियों आई सामने   Ravindra Ahirwar
0
0
Report
Advertisement

UP में जापानी निवेश से मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी, लाखों नौकरियां आएंगी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कहते हैं, "मुझे खुशी है कि 200 से ज़्यादा उद्योगपतियों और निवेशकों का इतना बड़ा प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश का दौरा करने और वहाँ निवेश करने आ रहा है। इससे मैन्युफैक्चरिंग को बहुत बढ़ावा मिलेगा और उत्तर प्रदेश में लाखों नौकरियां पैदा होंगी। यह राज्य बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर देता है, निवेश और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए बहुत प्रगतिशील और दूरदर्शी नीतियां अपनाता है, और योगी आदित्यनाथ के निर्णायक नेतृत्व में यहाँ कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाती है—और अनुशासन ऐसी चीज़ है जिसे जापानी लोग बहुत पसंद करते हैं। वे खुद भी बहुत अनुशासित देश हैं और मुझे यकीन है कि यह साझेदारी भारत-जापान संबंधों के लिए बहुत अच्छे नतीजे लाएगी।" वे यह भी कहते हैं, "मैं एक बहुत बड़े प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करूँगा—शायद यह भारत से बाहर जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल होगा। इसमें देश भर से 200 से ज़्यादा उद्योगपति, महिला उद्यमी और स्टार्टअप शामिल होंगे। हम कई इंडस्ट्री एसोसिएशन, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, निवेशकों और बैंकरों से मिलेंगे। जापान में हमारा कार्यक्रम बहुत व्यस्त रहेगा, जिसका मकसद जापान और भारत के रिश्तों को और मज़बूत करना और जापान से भारत में निवेश को बढ़ावा देना है।"
0
0
Report

19–24 अगस्त: आसमान में बादल, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

Noida, Uttar Pradesh:19.08.2026 - आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश की एक-दो बार बौछारें पड़ सकती हैं और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम से रात के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है。 20.08.2026 - आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश की एक-दो बौछारें और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम से रात के दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश का एक और दौर हो सकता है। 21.08.2026 - आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 22.08.2026 - आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 23.08.2026 - आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 24.08.2026 - आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

दनकौर में घर की चोरी: CCTV में कैद चोर लाखों लेकर फरार

Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के डेरीन गुजरान गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर रखे संदूक से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद चोर मौके से फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने दनकौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा。
0
0
Report

एक दर्जन से अधिक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र जयकारों से गूंजता रहा पूरा मार्ग जसराना। वीरांगना रा

Vikash KumarVikash KumarFollow53m ago
Jasrana, Uttar Pradesh:एक दर्जन से अधिक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र जयकारों से गूंजता रहा पूरा मार्ग जसराना। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की स्मृति में मंगलवार को कस्बे में लोधी समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के लोगों का उत्साह देखते ही बना। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने शामिल होकर रानी अवंतीबाई के जयकारे लगाए। शोभायात्रा के दौरान पूरा मार्ग वीरांगना के जयकारों से गूंजता रहा। शोभायात्रा लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर एटा मार्ग, विरोध मार्ग, पुरी मोहल्ला सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में लोधी समाज के लोगों की संख्या इतनी अधिक रही कि करीब एक किलोमीटर तक लोगों की कतार दिखाई दी। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में रानी अवंतीबाई लोधी के स्वरूप में सजी बालिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। डीजे और बैंड की धुनों के बीच समाज के युवा उत्साह से झूमते नजर आए। कार्यक्रम में इंजीनियर राजीव लोधी, लकी ट्रस्ट अतर्रा के संस्थापक लोधी देवेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी, कमलेश राजपूत सिंह, दिनेश लोधी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। अर्पिता और दीपिका सहित महिलाओं एवं युवतियों ने भी शोभायात्रा में सहभागिता की।
0
0
Report

महाराजगंज में डंपर हादसा: चार युवकों की मौत, बर्थडे पार्टी की खुशी मातम में

Maharajganj, Uttar Pradesh:यूपी के महाराजगंज जिले के निचलौल-महाराजगंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया है. इसके अनुसार बेकाब cuad डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई. चारों एक ही बाइक से निचलौल में किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे. हादसे में तीन युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि चौथा युवक नjochलौल सीएचसी पर मौत के बाद चला गया. पचमा गाँव के निवासी 22 वर्षीय सन्नी, 19 वर्षीय किशन, 20 वर्षीय विवेक एक ही बाइक पर थे; 18 वर्षीय शिवा भी था. धमकी गांव के सामने गैस गोदाम के समीप डंपर ने बाइक को टक्कर मारी. डंपर की ठोकर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. परिजनों के रोने-चिल्लाने की आवाजें फैलीं. डंपर को कब्जे में लिया गया है और ड्राइवर और मालिक के बारे में पूछताछ जारी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top