208001
कोलकाता में हुई घटना पर डॉक्टर्स का गुस्सा, जलाया अपराधियों का पुतला
Kanpur, Uttar Pradesh:कोलकाता में हुई घटना के विरोध में पूरे देश में आक्रोश फैल गया है, और कानपुर में भी इसका असर देखने को मिला है। कानपुर के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जेके कैंसर अस्पताल के डॉक्टर्स ने रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान डॉक्टर्स ने अपराधियों के पुतले को जलाकर अपना गुस्सा व्यक्त किया और मांग की कि महिला डॉक्टर के साथ घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों को मृत्युदंड दिया जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
500 निवासियों ने जलभराव के विरोध में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रदर्शन किया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16बी में सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर रविवार को करीब 500 निवासियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शशि किराना स्टोर से ‘बिहारी मार्केट’ तक मार्च निकाला और बिल्डर किंग्सन बिल्डटेक व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। मार्च में क King?s Green Villa, Green Residency, Aalayam Villa, GR Garden, Novel Valley और Chippiana Burjh ke 5 हजार परिवारों के प्रतिनिधि शामिल हुए। निवासियों ने पानी और कीचड़ के बीच पैदल मार्च किया। Kingston Green Villa RWA के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अथम अलम ने कहा कि 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क अब तक नहीं बनी है। उनके मुताबिक, इससे 5 हजार परिवारों को रोज परेशानी हो रही है। प्रदर्शन में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हुए। स्कूली बच्चों ने बैनर लेकर मार्च किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सड़क बनवाने की अपील की। एक महिला ने बताया कि गड्ढों और कीचड़ के कारण उनकी स्कूटी फिसल गई थी। वह और उनका बच्चा हादसे से बाल-बाल बचे। निवासियों ने कहा कि बुजुर्गों ने टहलना बंद कर दिया है और आपात स्थिति में एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड का पहुंचना मुश्किल है। ग्रीन रेजिडेंसी RWA के अध्यक्ष कपिल चौधरी ने सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक तेजपाल नागर के साथ हुई बैठकों की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि बैठकों में आश्वासन मिले, लेकिन सड़क पर काम नहीं हुआ। निवासियों ने कहा कि अगर 1.5 किलोमीटर सड़क का RCC या इंटरलॉकिंग निर्माण तुरंत शुरू नहीं हुआ, तो वे आने वाले चुनावों में ‘No Road, No Vote’ के तहत मतदान का बहिष्कार करेंगे।0
0
Report
ग्रेनो वेस्ट अमरपाली गोल्फ होम्स मेंटेनेंस बढ़ोतरी पर निवासियों ने भुगतान रोकने निर्णय
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अमरपाली गोल्फ होम्स के निवासी सोसाइटी की मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर काफी रोष जताया हैं,उनका आरोप है कि बिना किसी अप्रूवल के मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाकर 3.13 रुपये प्रति वर्गफुट कर दिया गया है, जबकि आसपास की किसी भी सोसाइटी में इतना मेंटेनेंस चार्ज नहीं है और न ही सोसाइटी में बच्चों के खेलने के लिए कोई भी सुविधाएं मौजूद नहीं है सोसाइटी की अगर सिक्योरिटी की बात की जाए तो कोई भी सोसाइटी के अंदर बड़ी आसानी से घुस जाते हैं ,सिक्योरिटी के नाम पर सोसाइटी में कोई भी सुविधा मौजूद नहीं है केवल गेट पर दो गार्ड बैठा दिए गए हैं। सोसाइटी के निवासियों ने यह निर्णय लिया है कि वह सभी 3 महीने तक बढ़ा हुआ मेंटेनेंस नहीं देंगे जब तक AOA सोसाइटी के अंदर मूलभूत सुविधाएं नहीं उपलब्ध करاتے हैं । बाइट सोसाइटी के लोगों की सोसाइटी के लोगों का कहना है हाल फिलहाल में बनी सोसाइटी में जगह-जगह सीपेज की समस्या बनी हुई है। कई जगहों पर छतों से प्लास्टर तक उखड़ रहा है। सीपेज को लेकर कोर्ट में मामला भी चल रहा है। आरोप है कि सीपेज के निशान छिपाने के लिए उन जगहों पर पेंट करा दिया गया, ताकि समस्या के सबूत सामने न आ सकें। हालांकि, बारिश होने के बाद सीपेज के निशान दोबारा उभर आते हैं और पेंट की परत भी खराब होने लगती है。 निवासी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मेंटेनेंस चार्ज में बढ़ोतरी वापस लेने और सोसाइटी में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त कराने की मांग कर रहे हैं। सोसाइटी के लोगों का कहना है हाल फिलहाल में जो AOA बनी है वह गलत तरीके से बनाई गई है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए । सोसाइटी में AOA बनते ही सोसाइटी का मेंटेनेंस चार्ज गलत तरीके से बढ़ा दिया गया ना ही कोई पूर्व में इनफार्मेशन दी और ना ही किसी तरीके की कोई भी मीटिंग बुलाई गई । सोसाइटी के लोगों ने निर्णय लिया है कि वह सभी 3 महीने तक बढ़ा हुआ मेंटेनेंस नहीं देंगे जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएगी0
0
Report
बिहार में सरकारी अधिकारी बनकर 2 किलो सोने की ठगी: GRP-RPF गिरफ्तार शातिर
Gaya, Bihar:बिहार में सरकारी अधिकारी बनाकर 2 किलोग्राम सोना ठगी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के बरेली से तीन शातिर ठग दबोचे गए। आरोपियों के पास से 612.74 ग्राम सोना बरामद किया गया है; बाकी का सोना कहां गया, यह सवाल बना हुआ है। मामला रेल थाना भभुआ रोड क्षेत्र का है। बरेली के संजय कुमार खंडेलवाल के कर्मचारी कोलकाता से ट्रेन के जरिए भभुआ रोड लौट रहे थे, तभी 22 अक्टूबर को कुछ अज्ञात शातिर खुद को बड़ा सरकारी अधिकारी बताकर कर्मचारी पर रौब झाड़ने लगे। डर का फायदा उठाकर उन्होंने मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर करीब दो किलो सोना अपने हवाले कर लिया। पीड़ित पक्ष को घटना की सूचना 24 अक्टूबर को मिली। पटना रेल एसपी ने स्पेशल इन्वेस्टigation टीम बनाकर कार्रवाई की, जिसमें जीआरपी और आरपीएफ ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बरेली से तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया। आगे की पूछताछ के दौरान बाकी बचे सोने के सुराग के लिए कार्रवाई जारी है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्य भी सलाखों के पीछे जाएँ।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर वेतन-सुरक्षा की मांग लेकर प्रदर्शन
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में विभिन्न सरकारी विभागों की रीढ़ माने जाने वाले बेल्ट्रॉन डाटा एंट्री ऑपरेटर अब आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। राज्यकर्मी का दर्जा और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर आज दर्जनों की तादाद में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सड़कों पर उतरकर शक्ति प्रदर्शन किया। शहर के हॉस्पिटल मोड़ से शुरू हुआ यह आक्रोश मार्च कारगिल चौक तक पहुंचा, जहां कर्मियों ने सरकार और आउटसोर्सिंग व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी सेवा को नियमित नहीं किया, तो वे कलमबंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जहानाबाद की मुख्य सड़कों पर उतरे ये वही डाटा एंट्री ऑपरेटर हैं, जिनके कंधों पर जिले के समाहरणालय से लेकर प्रखंड और अंचल कार्यालयों का डिजिटल कामकाज टिका हुआ है। लेकिन आज ये कर्मचारी अपनी ही नौकरी की अनिश्चितता और सिस्टम की बेरुखी से त्रस्त होकर सड़कों पर खाक छानने को मजबूर हैं। हॉस्पिटल मोड़ से निकला यह जत्था शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जब कारगिल चौक पहुंचा, तो पूरा इलाका नारों से गूंज उठा। कर्मचारियों का कहना है कि हम लोग बेल्ट्रॉन के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर वर्षों से काम कर रहे हैं। बिना कोई कारण बताओ नोटिस दिए कभी भी किसी को नौकरी से निकाल दिया जाता है। अधिकारियों द्वारा हमारा मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। हमारी सेवा की कोई सुरक्षा नहीं है। हम कोई भीख नहीं मांग रहे, अपनी सेवा सुरक्षा और बराबरी के लिए राज्यकर्मी का दर्जा मांग रहे हैं। अगर सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो पहले सांकेतिक हड़ताल होगी और फिर हम पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सरकारी पहिए को जाम कर देंगे। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने सीधे तौर पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था को शोषण का जरिया करार दिया। उनका आरोप है कि सरकारी बाबू और अधिकारी जब चाहते हैं, तब बिना किसी ठोस आधार के उन्हें नौकरी से बेदखल कर देते हैं। न तो ईपीएफ का सही लाभ मिलता है और न ही सम्मानजनक वेतन। ऐसे में अब इनके सब्र का बांध टूट चुका है। ऑपरेटरों ने प्रशासन और सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह पैदल मार्च महज एक चेतावनी है। यदि समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो सरकारी कार्यालयों का ऑनलाइन कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।0
0
Report
कीर्ति वर्धन सिंह अयोध्या पहुंचे, विपक्ष पर निशाना और कानून-व्यवस्था मजबूत
Ayodhya, Uttar Pradesh:विदेश मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आज अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वे अपने पैतृक आवास गोंडा के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि रैली करने वालों से ही इस बारे में सवाल पूछा जाना चाहिए। विपक्ष सत्ता से दूर रहने की बौखलाहट में तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी रैलियां और प्रदर्शन कर आम जनजीवन, खासकर व्यापारियों के कामकाज में बाधा डालना उचित कदम नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की कानून-व्यवस्था मजबूत है और सभी काम कानूनी तरीके से हो रहे हैं। विपक्ष की कई पार्टियों की गतिविधियां देश और समाज को कमजोर करने वाली हैं। हालांकि, किसी भी आरोप पर बिना प्रमाण के टिप्पणी करने से उन्होंने इनकार किया। वहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन की मजबूती और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी उपलब्धियों को मजबूती से जनता के सामने रखा है। संगठन में नए उत्साह का संचार हुआ है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पहले से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।0
0
Report
कौशांबी में टेलीग्राम से साइबर ठगी: चार अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। टेलीग्राम ऐप के जरिए साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और फिर उन्हीं खातों में ठगी की रकम मंगाकर नकदी निकाल लेते थे। साइबर क्राइम और सराय अकिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, छह एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श मिश्रा, पुनीत शुक्ला, सत्यम और निखिल सिंह के रूप में हुई है। चारों आरोपी सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों और ठगी की रकम के लेन-देन की जानकारी जुटाने में लगी है। टेलीग्राम ऐप के जरिए चल रहे इस साइबर नेटवर्क के खुलासे के बाद पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर दुधवा नेशनल पार्क के गेट खुले।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र आज से शुरू हो गया है । नए सत्र का विधिवत शुभारंभ विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर किया। पार्क खुलने को लेकर पर्यटकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। पर्यटकों को उम्मीद है कि इस नए सत्र में सैलानियों को एक बेहद खास और नया रोमांच देखने को मिलेगा। अब तक दुधवा में आए पर्यटक सिर्फ बाड़े यानी 'राइनो एरिया' के अंदर ही हाथियों की सवारी करके गैंडों का दीदार कर पाते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा! इस बार पर्यटक बाड़े से बाहर खुले जंगल में भी स्वतंत्र रूप से घूमते हुए गैंडों का दीदार कर सकेंगे। इसके अलावा बंगाल टाइगर पांच प्रकार की हिरण की प्रजातियां 350 प्रकार के पंछियों की प्रजातियां सहित भालू हाथियों सहित अन्य वन्य जीवन का दीदार कर सकेंगे । जिसको लेकर पार्क प्रशासन ने पूरी तैयारी करनी है । वही जानकारी देते हुए फील्ड डायरेक्टर राजा राममोहन राय ने बताया है। कि इस बार पर्यटन दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है । वहीं इस बार पर्यटक बंगाल टाइगर के साथ-साथ राइनो के भी खुले में दीदार कर सकेंगे ।इसी वजह से अब पार्क प्रशासन ने पर्यटकों को खुले जंगल में भी इन गैंडों को देखने की अनुमति दे दी है। अब जब सैलानी 1 नवंबर से दुधवा में जिप्सी से सफारी करेंगे, तो उन्हें रास्ते में कभी भी खुले जंगल में गैंडे टहलते हुए या विचरते हुए दिखाई दे सकते हैं। अब हाथियों की सफारी भी शाम को करवाई जाएगी। सैलानियों की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पार्क प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। जिप्सी चालकों और गाइडों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे खुले जंगल में गैंडों से एक सुरक्षित दूरी बनाकर रखें, ताकि न तो पर्यटकों को कोई खतरा हो और न ही वन्यजीवों की शांति में कोई खलल पड़े। तो अगर आप भी प्रकृति और वन्यजीवों के शौकीन हैं, तो इस बार दुधवा का यह नया रूप आपके रोमांच को दोगुना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।0
0
Report
सतना में 40 सेकंड में मोटरसाइकिल चोरी, CCTV फुटेज में चोर साफ कैद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के व्यस्त रीवा रोड स्थित माहेश्वरी स्वीट्स के पास से दिन-दहाड़े एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर ने इस पूरी वारदात को मात्र 40 सेकंड के भीतर अंजाम दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित शख्स अपनी मासूम बच्ची के साथ बाजार में खरीदारी करने आया था। वह दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात करने में व्यस्त हो गया। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर घात लगाए चोर ने पलक झपकते ही गाड़ी का लॉक तोड़ा और मोटरसाइकिल लेकर रफूचक्कर हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर बेहद शातिर तरीके से चंद सेकंड में बाइक ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर कोलगवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की तैयारी जोरों पर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 2 नवंबर को अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का ग्राउंड जीरो पर जायजा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री राम की पैड़ी, रामकथा पार्क और साकेत महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और दीपोत्सव के मुख्य आयोजन को देखते हुए आज जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कार्यक्रम स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश से कुछ प्रभाव जरूर पड़ा है, लेकिन सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से चल रही हैं। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें दूर कराया जाएगा। वहीं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पूरे आयोजन क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ येलो जोन कंट्रोल रूम और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है। इसके अलावा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा और अतिरिक्त पुलिस बल के साथ विशेष सुरक्षा एजेंसियां भी तैनात रहेंगी。0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी: तालाब किनारे लापता 7 वर्षीय आदिल का शव मिलने से इलाके में सनसनी
Mainpuri, Uttar Pradesh:तालाब किनारे मिला दो दिन से लापता मासूम का शव मैनपुरी में सनसनी फैल गई। मासूम के मुंह और नाक पर खून के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर का है। साबिर का 7 वर्षीय बेटा आदिल 30 अक्टूबर की शाम घर से लापता हो गया था। आदिल बोलने में असमर्थ और मानसिक रूप से कमजोर था।परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी। रविवार को राजा के तालाब के पास तलाश के दौरान मासूम का शव बरामद हुआ। शव के मुंह और नाक पर खून के निशान मिलने से मौत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।0
0
Report
फतेहपुर में फर्जी सीमेंट पकड़ा गया: GST विभाग ने ट्रक सहित धंधेबाज पकड़े
Fatehpur, Uttar Pradesh:सपनों के आशियाने की बुनियाद हुई खोखली चंद पैसों की लालच में भरोसे से चल रहा था खिलवाड़ फर्जी सीमेंट से लदे ट्रक को जीएसटी विभाग ने पकड़ा नंबर दो की बताई जा रही पकड़ी गई सीमेंट जगत सीमेंट एजेंसी की दुकान में उतरने पहुंचा था माल पिछले कई दशकों से बिल्डिंग मटेरियल का सामान बेंच होता रहा फर्जीवाड़ा एसीसी कंपनी की बताई जा रही सीमेंट, एसीसी के कर्मचारी ने पकड़ी सीमेंट दुकान के बाहर से ट्रक को पकड़ा, महज जांच तक सीमित हुई कार्रवाई करीब पांच सौ बोरी सीमेंट उतार रहा था ट्रक सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा इलाके का मामला0
0
Report
सीएम योगी की बाइट: क्या संकेत मिले?
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी की बाइट0
0
Report
Advertisement
कोटा में 208 करोड़ की 5 मंजिला कोर्ट का शिलान्यास; 54 कोर्ट रूम बनेंगे
Kota, Rajasthan:Kota एकीकृत जिला न्यायालय परिसर एवं अधिवक्तागण कक्ष कोटा का हुआ शिलान्यास, 208 करोड़ में बनेगा 5 मंजिला कोर्ट परिसर,54 कोर्ट रूम, वकीलों के 247 चैंबर बनेंगे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान हाइकोर्ट चीफ जस्टिस संजय अग्रवाल ने किया शिलान्यास, विधिवत पूजा अर्चना के बाद रखी भवन की नींव, विधि एवं न्याय विभाग मंत्री जोगाराम पटेल,राजस्थान HC के न्यायाधिपति एवं संरक्षक कोटा न्याय क्षेत्र सुदेश बंसल,जिला एवं सत्र न्यायधीश हेमराज गौड़ भी रहें मौजूद, गेट पर मेटल डिटेक्टर,CCTV,हाईटेक सुरक्षा,सोलर लाइट,लिफ्ट,फायर फाइटिंग सिस्टम,एवं पर्यावरण अनुकुल बनेगा परिसर, जुलाई 2028 तक होगा निर्माण कार्य पूर्ण,आधुनिक तकनीक एवं भविष्य की आवश्यकता को पूर्ण करेगा भवन, कार्यक्रम में जिले के न्यायधीश एवं अधिवक्ता मौजूद, मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा-कोटा जिले की न्याय व्यवस्था को प्रदेश में बनाएंगे मॉडल, अनुपयोगी नियमों को पिछले 2 वर्षों में किया निष्क्रिय एवं नए नियमों को बनाने को लेकर प्रयास जारी, न्यायिक मामलों को शीघ्र निस्तारण को बनाएं प्राथमिकता, ओम बिरला ने कहा - एक छत के नीचे सहज,सुलभ एवं त्वरित न्याय मिलेगा,जनता में न्याय व्यवस्था को लेकर विश्वास कायम रखे,तकनीक एवं न्याय प्रकिया के संगम से मिलेगी मजबूती,न्यायपालिका का स्वतंत्र प्रभार निष्पक्ष न्याय व्यवस्था का मजबूत स्तंभ,समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले न्याय, बाइट - 1. ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष 2. जोगाराम पटेल, विधि एवं न्याय विभाग मंत्री0
0
Report
अजमेर दरगाह थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने टेम्पो को आग के हवाले कर दिया
Ajmer, Rajasthan:अजमेर दरगाह थाना क्षेत्र के ममैया चौक में असामाजिक तत्वों ने घर के पास खड़े टेम्पो को आग के हवाले कर फरार हो गए..मामले की शिकायत टेम्पो चालक लखन ने थाना पुलिस को दी है.. जानकारी के मुताबिक लोडिंग टेम्पू दोपहर घर के बाहर खड़ा था कि अचानक उसमें आग लग गई... पड़ोसी की सूचना पर लखन जब वहां पहुंचा तो टेम्पो आग की लपटों से घिरा हुआ था.. सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन जब तक टेम्पो पूरी तरह खाक हो चुका था.. लखन ने बताया कि दो दिन पूर्व भी कुछ असामाजिक तत्वों ने टेम्पो से छेड़छाड़ की थी .. जब उसने मना किया तो झगड़े पर उतारू हो गए.. बाद में मौके से चले गए थे लेकिन दोपहर को अचानक टेम्पो में आग लग गई..0
0
Report
कांगेर घाटी के कुटुमसर गुफा और जंगल सफारी फिर से खुले
Jagdalpur, Chhattisgarh:कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित कुटुमसर गुफा और जंगल सफारी को पुनः पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है, दरअसल चक्रवाती तूफ़ान अर्नब के चलते कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को रोक दिया गया था, पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन ने उक्त फैसला लिया था 4 दिनों बाद चक्रवाती तूफ़ान अर्नब का असर समाप्त होते ही कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में फिर रौनक लौट आई है, पर्यटक यहां फिर से जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे एवं कुटुमसर गुफा के दीदार भी कर सकेंगे ।0
0
Report
Advertisement
