icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लोहे की सीढ़ी 11000 वोल्ट की लाइन से टकराई, दो मजदूर झुलसे

Deepak DixitDeepak DixitFollowJust now
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रूपापुर चौराहे के निकट रूपापुर-पाली मार्ग पर बुधवार को लोहे की सीढ़ी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से छू जाने के कारण दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। ग्राम कंजरपुरवा निवासी सूरज (24) पुत्र शौकिन और ग्राम मुंडेर निवासी अजय (25) पुत्र रामदयाल रूपापुर स्थित शराब के ठेके पर कैमरा लगवाने के लिए लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहे थे। रूपापुर-पाली पेट्रोल पंप के पास सीढ़ी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। इससे दोनों मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार स पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सवायजपुर एंबुलेंस से पहुंचाया।चिकित्सा अधीक्षक डॉ पराग कुमार ने बताया प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
0
0
Report

ग्राम गुरुदत्त सिंह में मिला विशाल अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच। जिले के तहसील महसी, थाना हरदी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गरेठी गुरुदत्त सिंह में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक विशाल अजगर सांप मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन विभाग की तत्परता से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और टीम का आभार जताया। डिप्टी रेंजर प्रशिक्षण वर्मा ने बताया कि ग्रामवासियों की शिकायत पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा: यूपीआई टैक्स के विरोध में पुतला फूंकने पहुंचे व्यापारी

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow3m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। शहर का अंटा चौराहा बुधवार को उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ०प्र०के प्रांतीय आह्वान पर व्यापारी यूपीआई पर लगने वाले टैक्स के विरोध में पुतला फूंकने पहुंचे। ​व्यापारी पुतले में आग लगाने ही वाले थे कि पुलिस ने धावा बोल दिया। पुतले पर कब्जे को लेकर व्यापारियों और दरोगा जी के बीच सड़क पर ही जोरदार छीना-झपटी और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। काफी देर चले ड्रामे और हंगामे के बीच दरोगा जी ने फुर्ती दिखाई और पुतले को बगल में दबाकर चौराहे से सीधे सरपट दौड़ लगा दी। ​दरोगा जी पुतला तो बचा ले गए, लेकिन व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर जमकर नारेबाजी करते हुए व्यापारी नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी कि डिजिटल लेनदेन पर टैक्स छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ने वाला है; यदि यह फैसला वापस नहीं हुआ, तो आंदोलन पूरे सूबे में फैलेगा। हंगामे के चलते चौराहे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में 38 स्थानों पर बनेंगे 'सेवा ज्योति संकल्प चौक', तेलीबांधा चौक का भी बदलेगा नाम; CM साय

Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 38 प्रमुख स्थानों को 'सेवा ज्योति संकल्प चौक' के रूप में विकसित करने की बड़ी घोषणा की है। रायपुर में आयोजित 'सेवा ज्योति यात्रा' के दौरान उन्होंने यह ऐलान किया, जिसके तहत शहर का प्रसिद्ध तेलीबांधा चौक भी अब इसी नए स्वरूप व नाम से जाना जाएगा। सरकार के अनुसार यह पहल जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक होगी। वहीं, इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
0
0
Report

आगरा में लापता युवती के बाद इटावा नदी किनारे शव मिला, आरोपी शिवजीत गिरफ्तार

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में युवती के लापता होने के बाद इटावा में शव मिलने का मामला आगरा पुलिस ने आरोपी शिवजीत को गिरफ्तार शिवजीत और युवती दोनों फतेहाबाद में किराए का कमरा लेकर लिवइन में रह रहे थे आरोपी ने पूछताछ में बताया कि युवती लगातार युवक से शादी करने का बना रही थी दवाब, युवक की शादी इसी साल मई में हुई थी, दो साल से चल रहा था दोनों का प्रेम प्रसंग पुलिस पूछताछ में आरोपी ने 29 सितंबर को दोनों के बीच विवाद होने की दी जानकारी विवाद के बाद मृतका ने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली आरोपी ने खुद को फंसता देख शव को नदी में फेंक दिया 6 अक्टूबर को इटावा के थाना बढ़पुरा में नदी किनारे युवती का शव बरामद आगरा के थाना बाह क्षेत्र की रहने वाली थी मृतका, मुकदमा दर्ज हुआ
0
0
Report
Advertisement

एलडीए ने गोमती नदी के पानी प्रवेश को रोककर स्थिति नियंत्रण में कर ली

Lucknow, Uttar Pradesh:एलडीए की त्वरित कार्रवाई से गोमती नगर विस्तार में गोमती नदी के पानी का प्रवेश रोका गया 24×7 तैनात अधिकारियों एवं अभियंताओं की टीम ने आधे घंटे के भीतर स्थिति पर पाया नियंत्रण गोमती नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावनाओं को देखते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा दिनांक 05 अक्टूबर से ही एहतियात के तौर पर अधिकारियों, अभियंताओं एवं संबंधित स्टाफ की 24×7 ड्यूटी लगाकर लगातार निगरानी की जा रही थी। दिनांक 06 अक्टूबर को गोमती नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण इकाना स्टेडियम के पीछे से नदी का पानी गोमती नगर विस्तार योजना के सेक्टर-7 की ओर प्रवाहित होने लगा। बढ़े हुए जलस्तर के कारण कुछ स्थानों से पानी ओवरफ्लो होकर योजना क्षेत्र में प्रवेश कर गया, जिसके परिणामस्वरूप इकाना स्टेडियम के सामने एवं आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई। योजना क्षेत्र में पानी के प्रवेश की सूचना निगरानी टीम द्वारा तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद एलडीए के अधिकारियों एवं अभियंताओं की अतिरिक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू की तथा लगभग 02:30 घंटे के भीतर पानी के प्रवाह को नियंत्रित कर स्थिति पर काबू पा लिया। प्राधिकरण द्वारा की गई प्रमुख कार्यवाही निम्नवत है- 1. इकाना स्टेडियम के पीछे जल प्रवेश बिंदु को तत्काल बंद किया गया। जिस स्थान से गोमती नदी का पानी योजना क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था, वहां बोल्डर एवं मिट्टी डालकर मजबूत अस्थायी अवरोध (Blockade) तैयार किया गया। इसके निर्माण के बाद योजना क्षेत्र में नदी के पानी का नया प्रवाह बंद हो गया। इसके पश्चात जलस्तर में लगभग 6 इंच की कमी दर्ज की गई तथा स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। 2. सेक्टर-7 में विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त अवरोध बनाए गए। सेक्टर-7 की सड़कों एवं अन्य संभावित जल प्रवेश स्थलों पर मिट्टी डालकर अतिरिक्त अवरोध तैयार किए गए हैं, जिससे गोमती नदी के बढ़े हुए जलस्तर के कारण किसी अन्य स्थान से पानी योजना क्षेत्र में प्रवेश न कर सके। वर्तमान में गोमती नदी से योजना क्षेत्र में पानी का नया प्रवाह रोक दिया गया है तथा जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है। गोमती नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए प्राधिकरण द्वारा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों, अभियंताओं एवं संबंधित स्टाफ की 24 घंटे निरंतर ड्यूटी जारी रखी गई है। एलडीए की टीम द्वारा गोमती नदी के जलस्तर एवं गोमती नगर विस्तार के संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त सुरक्षात्मक एवं जल-नियंत्रण उपाय किए जाएंगे, ताकि योजना क्षेत्र में जल प्रवेश एवं जलभराव की स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित रखा जा सके। जलभराव की सूचना के लिए हेल्पलाइन इकाना स्टेडियम के पास जलभराव को नियंत्रित किया गया है। उक्त क्षेत्र में जलभराव से संबंधित समस्या के दृष्टिगत एलडीए के सहायक अभियंता राहुल वर्मा के मोबाइल नंबर - 9918006069 पर सूचना उपलब्ध कराएं।
0
0
Report

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर गोबर फेंके जाने के विरोध में चक्काजाम की धमकी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर-तखतपुर मुख्य मार्ग स्थित लाखासर मोड़ के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर गोबर फेंके जाने का मामला सामने आया है... घटना के बाद बहुजन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रतिमा के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के चेहरे समेत पूरी प्रतिमा पर गोबर फेंका है। बहुजन समाज के लोगों ने इसे महापुरुष का अपमान बताते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपी की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं बहुजन समाज पार्टी तखतपुर के महासचिव अखिलेश कोशले ने पुलिस को 5 दिन का अल्टीमetam दिया है। उनका कहना है कि तय समय सीमा में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो बिलासपुर-तखतपुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा。
0
0
Report

हेمंत सोरेन की माताजी के निधन पर शोक, पूरा सोरेन परिवार गहरा दुखी

Noida, Uttar Pradesh:अत्यंत दुखद और हृदयविदारक खबर। राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं मेरे बड़े भाई आदरणीय श्री हेमंत सोरेन जी की माताजी श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन की खबर ने मुझे अंदर तक झकझोर कर रख दिया। यह झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में मैं पूरे सोरेन परिवार के साथ खड़ा हूं। सोरेन परिवार मेरा अपना परिवार है। मैं स्वयं हॉस्पिटल में हूं और इस दुख की घड़ी में अस्पताल से ही लगातार उनके परिवार के साथ हूं। यह खबर मेरे दिल को अंदर तक चीर गई है। इस अपार पीड़ा को शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और बड़े भाई हेमंत सोरेन जी सहित पूरे सोरेन परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें।
0
0
Report
Advertisement

महोबा के खेत में झोपड़ी में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में खेत में बनी झोपड़ी में सो रही तीन वर्षीय मासूम को दुष्कर्म की घटना दिनदहाड़े घटी जिसे देख परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया और फील्ड यूनिट टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया। तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना कबरई थाना क्षेत्र के एक गाँव से जुड़ी है और पीड़ित परिवार सीमावर्ती हमीरपुर जिले का रहने वाला है; परिवार खेतों में काम कर रहा था तभीNearby पड़ोस का व्यक्ति बेटी के साथ दुष्कर्म करने के उद्देश्य से घबराहट पैदा कर गया। माता-पिता ने बेटी की चीख सुनकर भागकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

हार्वेस्टऱ की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, चालक गिरफ्तार

Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले के पवई थाना कस्बे से करीब 12 किमी दूर हथकुरी गांव के पास आज सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक मोटरसाइकिल से मोहन्द्रा की ओर जा रहे थे, तभी खेत से निकलकर आ रहे हार्वेस्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद हार्वेस्टर चालक वाहन लेकर फरार हुआ लेकिन पुलिस ने तत्परता से हार्वेस्टर को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम रेहुटा निवासी दीपचंद्र अहिरवार (20) और सत्येंद्र अहिरवार (22) मोटरसाइकिल से मोहन्द्रा की ओर जाते समय हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पवई सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।
0
0
Report

मंडला में तेंदुओं के आक्रामक घुसपैठ से ग्रामीणों में भय, जांच जारी

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में कथित तेंदुओं का आतंक! मोहगांव प्रोजेक्ट क्षेत्र में एक साथ 4 तेंदुओं के घुसने की सूचना पांडीवारा पॉलिस चौकी क्षेत्र के अमाही और पीपरदोन गांव में तेंदुओं की दस्तक तेंदुओं के हमले में आधा दर्जन ग्रामीण घायल किसी के हाथ तो किसी के पैर पर हमले की सूचना घटना के बाद दोनों गांवों में दहशत का माहौल पर अभी गांव में तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं सूचना मिलते ही पांडीवारा पुलिस और वन अमला मौके पर घायलों को चिरईडोंगरी रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया गांव में तेंदुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय और अफरा-तफरी वन विभाग की टीम तेंदुओं की लोकेशन और स्थिति पर नजर बनाए हुए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top