208001
कानपुर से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी 1449 वोटों से आगे
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर लोकसभा क्षेत्र - 43 से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा से 1449 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा को 196974, भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी को 198423 और बसपा प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया को 52265 वोट मिले हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर उपलब्ध नहीं: इनपुट में समाचार सामग्री नहीं मिली
Jabalpur, Madhya Pradesh:0
0
Report
कांग्रेस ने बूथ स्तर पर कड़े निर्देश देकर समय से मतदान केंद्र पहुंचने की हिदायत
Bikaner, Rajasthan:Story - बीकानेर से राजनीतिक खबर चुनाव प्रचार थमने से पहले कांग्रेस ने बुलाई हाई लेवल बैठक पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और अभिमन्यु भदौरिया समेत कई दिग्गज रहे मौजूद बैठक में कांग्रेस के तमाम प्रत्याशियों को बुलाकर दी गई मतदान को लेकर अहम दिशा-निर्देश प्रत्याशियों को मतदान केंद्रों पर समय से पहुंचने और चुनावी व्यवस्थाओं पर नजर रखने की हिदायत बीडीडी कल्ला बोले- घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने पर फोकस,मतदान से दो घंटे पहले प्रत्याशी और कार्यकर्ता मतदान केंद्र पर अपनी व्यवस्था संभाल लें शाम 6 बजे के बाद माइक का इस्तेमाल नहीं करने और आचार संहिता का जिम्मेदारी से पालन करने की हिदायत मतदान केंद्र, बूथ नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां मतदाताओं तक पहुंचाने के दिए निर्देश मदन गोपाल मेघवाल बोले- चुनाव से पहले, मतदान के दिन और चुनाव के बाद बरती जाने वाली सावधानियों की दी गई जानकारी कांग्रेस ने चुनावी रणनीति को लेकर कंट्रोल लिस्ट और बूथ स्तर पर अलग-अलग कन्वीनर्स की व्यवस्था की बैठक में प्रत्याशियों को हर स्तर पर समन्वय बनाकर चुनावी तैयारी पूरी रखने के निर्देश0
0
Report
आरा के पीपारपाती में गंगा कटाव तेज, एक दर्जन से अधिक घर डूबे
Patna, Bihar:गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच आरा के पीपारपाती गांव में भीषण कटाव जारी है। बरहरा विधानसभा क्षेत्र के इस गांव में अब तक एक दर्जन से ज्यादा घर गंगा में समा चुके हैं, जबकि 50 से अधिक घरों को सुरक्षा के लिहाज से खाली कराया गया है। कटाव का जायजा लेने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी पीपारपाती पहुंचे। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हर साल बाढ़ और कटाव की स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। पप्पू यादव ने कहा कि सरकार हेलीकॉप्टर से हवाई दौरा कर रही है, लेकिन नदियों से गाद निकालने और कटाव रोकने की दिशा में काम नहीं हो रहा। उन्होंने फरक्का मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले को पहले भी मजबूती से उठाया गया, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया।0
0
Report
Advertisement
श्रीमाधोपुर में नगर निकाय चुनाव के लिए फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान की अपील
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर, सीकर। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। रेलवे स्टेशन से शुरू होकर मुख्य बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ फ्लैग मार्च निकला। मतदाताओं से भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की गई। तहसीलदार राकेश पूनियां, थानाधिकारी दिनेश मीणा और सीआई नरपत सिंह सहित पुलिस जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सहारनपुर में मुज़फ्फरनगर दंगों की वर्षगांठ पर पोस्टर हटाने पर मामला दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:Saharanpur (Uttar Pradesh): Police Remove Controversial Posters Over Muzaffarnagar Riots Anniversary, Case Registered0
0
Report
18वें पाटोत्सव और गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा का स्वागत
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर 18 वां पाटोत्सव और गणेश महोत्सव शुरू भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत,पंच दशनाम जूना अखाड़ा टीडी नाथ आश्रम में 18वें पाटोत्सव,विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र,आश्रम से मुख्य बाजार से निकली कलशयात्रा शहर में पंच दशनाम जूना अखाड़ा टीडी नाथ आश्रम में 18वें पाटोत्सव एवं श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। आठ दिवसीय आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकली, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलश यात्रा के बाद व्यास पीठ की पूजा कर मानस महात्म्य कथा का शुभारंभ किया गया। महंत नागा बाबा नरेश गिरी ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक आचार्य संदीप कृष्ण शास्त्री श्रीरामकथा का वाचन करेंगे। महोत्सव में 8 सितंबर को गणेशजी का विशेष अभिषेक, 13 सितंबर को भव्य श्रृंगार और 14 सितंबर को हवन-पूर्णाहुति होगी। इसके बाद भंडारा प्रसादी व मेले का आयोजन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
रanchi के लोअर बाजार थाना ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
Ranchi, Jharkhand:रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने चोर गिरोह का किया खुलासा बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल 7अपराधियों को किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की 4 बाइक हुआ बरामद चोरी की बाइक को मात्र एक हजार रुपया में बेच दिया जाता है रांची के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय बाइक चोर को शहर से चोरी की गई बाइक बेची जाती थी रांची,बोकारो सहित कई इलाकों में दी गई थी चोरी की घटनाओं को अंजाम रांची के रिम्स,नामकुम,सदर हॉस्पिटल, सहित डोरंडा इलाकों दी गई थी कई बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम गिरोह का सरगना बेडो इलाका का रहने वाला शातिर चोर0
0
Report
भागलपुर गंगा कहर: TMBU प्रशासनिक परिसर डूबा, नावों से पढ़ाई जारी
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा का कहर अब शहर की रफ्तार और शिक्षा व्यवस्था पर भी भारी पड़ने लगा है। लगातार बढ़ते जलस्तर के साथ गंगा नदी का पानी ग्रामीण और निचले इलाकों से आगे बढ़ते हुए अब शहर के प्रमुख संस्थानों तक पहुंच गया है। हालात इतने भयावह हैं कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय यानी TMBU का मुख्य प्रशासनिक परिसर पूरी तरह बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया है। विश्वविद्यालय का मुख्य प्रशासनिक भवन चारों ओर से पानी से घिर चुका है। भवन तक पहुंचने वाले रास्ते में चार से पांच फीट तक गंगा नदी का पानी बह रहा है। मुख्य प्रशासनिक भवन, सिंडिकेट हॉल, सीनेट हॉल, छात्र केंद्र समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालयों का निचला हिस्सा पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। तस्वीरें हैरान करने वाली हैं, जिस विश्वविद्यालय परिसर में कभी छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की चहल-पहल रहती थी, वहां आज नावें चल रही हैं। अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं जान हथेली पर रखकर नाव और डेंगी के सहारे विश्वविद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं।0
0
Report
हाथों के बल बाबा बैद्यनाथ दर्शन के लिए सुल्तानगंज से देवघर पहुंचे राजकुमार महतो
Deoghar, Jharkhand:देवघर बाबा बैद्यनाथ के प्रति आस्था और भक्ति की अनोखी मिसाल देखने को मिल रही है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले राजकुमार महतो हाथों के बल चलकर सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा पर निकले हैं। हाथों के बल चलकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले भक्तों को बिच्छू बम कहा जाता है। राजकुमार महतो इस तरह की यात्रा दूसरी बार कर रहे हैं। कठिन और चुनौतीपूर्ण यात्रा के बावजूद उनके चेहरे पर उत्साह और मन में बाबा बैद्यनाथ के प्रति गहरी आस्था नजर आ रही है। राजकुमार महतो इससे पहले भी देश के कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं और अब बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने के लिए सुल्तानगंज से देवघर पहुंचे रहे हैं। राजकुमार महतो के मुताबिक, वह अब तक करीब 30 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा, लगभग 8 हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा और करीब 1500 किलोमीटर रनिंग के जरिए सफर कर चुके हैं। उनकी यह अनोखी यात्रा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पेशे से राजकुमार महतो कराटे मास्टर हैं। उनका कहना है कि कराटे के अभ्यास और आत्मअनुशासन ने उन्हें कठिन यात्राएं पूरी करने की ताकत दी है। उनका संकल्प और बाबा बैद्यनाथ के प्रति आस्था राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण मामला तेज, कांग्रेस-भाजपा के आरोप-प्रत्यारोप
Dehradun, Uttarakhand:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण का मामला उत्तराखंड में शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। राहुल गांधी और BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर मामले के बाद SC/ST धाराओं में मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं, कांग्रेस पूरे देश में इसे जहां मुद्दा बना रही है, वहीं उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस इसे वोट बैंक के नजरिये से देख रही है, इसी को देखते हुए कांग्रेस ने सोमवार प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास कूच भी किया है, लेकिन इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना दिया है, देहरादून के गांधी पार्क में बड़ी तादाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहे, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना में पहुंचे और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, गणेश जोशी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संघ से जुड़े हुए है, जिसमें संघ की कार्यशाला या बैठकों में कभी जाती नहीं पूछी जाती है साथ ही कांग्रेस दलितों के नाम पर 60 सालों तक वोट बैंक की सियासत करती रही और यही कुछ अब कांग्रेस को फिर से नजर आ रहा है। हल्द्वानी की रामलीला ग्राउंड में जो शुद्धिकरण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के बाद हुआ उसे बीजेपी का कोई लेना-देना दूर-दूर तक नहीं है।0
0
Report
कौशांबी के फकीराबाद में 5 कुंतल अवैध पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी— अवैध पटाखा भंडारण पर सराय अकिल पुलिस का बड़ा एक्शन। कौशांबी के सरायअकिल थाना इलाके के फकीराबाद गांव में ट्यूबवेल के कमरे पर पुलिस ने छापेमारी कर करीब 5 कुंतल अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पटाखे 53 प्लास्टिक की बोरियों में रखे हुए थे। पुलिस ने मौके से कैसर अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद मलबे के नीचे कुआं मिलने के बाद CCTV से सुरक्षा बढ़ी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वस्त की गई मस्जिद की जगह से कुआं मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। कुएं की निगरानी के लिए जिला प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को मस्जिद के मलबे को हटाने के दौरान पुरानी मस्जिद वाली जगह के नीचे यह कुआं मिला था। कुएं की गहराई करीब 20 फीट और चौड़ाई लगभग डेढ़ मीटर बताई जा रही है। कुआं मिलने के बाद अब प्रशासन की ओर से पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है। घटनास्थल पर पुरातत्व विभाग की टीम के साथ प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद हैं। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों और जांच को देखते हुए घटनास्थल पर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं, मस्जिद प्रकरण को लेकर आज सहारनपुर में कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के पहुंचने की चर्चा के बीच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।0
0
Report
Advertisement
कैथल किसानों का सचिवालय प्रदर्शन: धान सीजन 15 तारीख से शुरू करने की मांग
Kaithal, Haryana:कैथल (हरियाणा) । कैथल जिले के किसानों ने आज हरियाणा सचिवालय में एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। धान सीजन की प्रमुख मांगें: किसानों की पहली बड़ी मांग यह है कि धान के आगामी सीजन की शुरुआत 15 तारीख से की जाए। साथ ही, उन्होंने धान में नमी की मात्रा (मॉइश्चर) को मौजूदा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की मांग भी उठाई है, ताकि फसल की कटाई व ग्रेडिंग में किसानों को राहत मिल सके। मंडियों में पड़े गेहूं की समस्या: किसानों ने यह भी गंभीर मुद्दा उठाया कि मंडियों में अभी भी पिछले गेहूं सीजन का अनाज पड़ा हुआ है। उनका कहना है कि जब तक इन मंडियों को खाली नहीं किया जाता, धान के आगमन पर जगह की भारी किल्लत होगी। इसलिए उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शेष बचे गेहूं को शीघ्र हटाया जाए। पोर्टल पंजीकरण की समस्या: इसके अलावा, कई किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) छूट गया है। इसके चलते किसानों ने सरकार से अनुरोध किया है कि कम से कम एक सप्ताह के लिए संबंधित पोर्टल को पुनः खोला जाए, ताकि जिन किसानों का नाम दर्ज नहीं हो पाया है, वे भी अपना पंजीकरण करवा सकें। किसानों का कहना है कि अगर इन मांगों पर जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। प्रशासन से इस मामले में शीघ्र राहत की उम्मीद जताई जा रही है।0
0
Report
हिसार के फायर कर्मचारियों की हड़ताल 33वें दिन भी जारी, ठेका pratha समाधान की मांग
Hisar, Haryana:हड़ताल के 33वें दिन कर्मचारियों ने सरकार के आदेशों की प्रतियां जलाकर अपना रोष जताया। काम पर वापस लौटने के अल्टीमेटम और बर्खास्तगी की चेतावनी के बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। कर्मचारियों का साफ कहना है कि चाहे दमनकारी नीतियां अपनाई जाएं या जेल भेजा जाए, ठेका प्रथा खत्म करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जैसी मूल मांगें पूरी होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलन की अगली रणनीति तय करने के लिए 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय महापंचायत बुलाई गई है।0
0
Report
पटना में रामफल मंडल के शहादत दिवस को राजकीय समारोह मान्यता मिलने पर JDU आभार
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग पटना में JDU की ओर से अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस को राजकीय समारोह का दर्जा मिलने पर आभार कार्यक्रम का आयोजन 23 अगस्त को रामफल मंडल का शहादत दिवस राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा पर पार्टी ने जताया आभार कार्यक्रम में JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद मंत्री निशांत कुमार, श्रवण कुमार, शीला मंडल और दामोदर रावत कार्यक्रम में शामिल बिहार विधान परिषद के उपसभापति रामवचन राय भी कार्यक्रम में मौजूद रहे जेडीयू के विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों समेत पार्टी के कई वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की है0
0
Report
Advertisement
