208001
कानपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने लहराया जीत का परचम
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर लोकसभा क्षेत्र - 43 से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने 443055 वोट पाकर 20968 मतों से जीत का परचम लहराया। वहीं इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने 422087 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। बसपा प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया ने 12032 वोट पाकर तीसरे पर रहे। 4117 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Tiger Shroff FIRING केस: अरविंद सावंत की 14-दिन हिरासत पर प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): ARVIND SAWANT (UBT MP) ON 14-DAY CUSTODY OF ACCUSED IN TIGER SHROFF FIRING CASE / SAMBIT PATRA’S STATEMENT ON GAURAV DAS मुंबई, महाराष्ट्र: टाइगर श्रॉफ के मामले पर शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत कहते हैं, "ये लोग लोगों को गुमराह करने में माहिर हैं। इन्हें तो गुमराह करने की कला में PhD की डिग्री दे देनी चाहिए... कल उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में बताया था कि सबसे बड़ा पाप क्या है—भ्रम पैदा करना—और इस मामले में तो इनका कोई सानी नहीं है... गोली कैसे चल गई? बिश्नोई इन हमलों को कैसे अंजाम दे रहा है? ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। आज सलमान खान बिना सुरक्षा के कहीं आ-जा नहीं सकते; रोहित शेट्टी पर भी हमला हुआ था। बॉलीवुड महाराष्ट्र की एक बहुत बड़ी ताकत है। देश की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री यहीं मुंबई में है। रोजगार और अर्थव्यवस्था इसी पर टिकी है। जब ऐसी जगह पर खतरा मंडरा रहा हो, तो सरकार क्या कर रही है?... देश के गृह मंत्री और राज्य के गृह मंत्री को शर्म आनी चाहिए। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे बच्चों के साथ पुलिस ऐसा बर्ताव कर रही है..."0
0
Report
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने अंतराज्य वाहन चोर गैंग पर शिकंजा, 3 कार बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर पुलिस का अंतराज्य वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा पुलिस ने दो कार चोरों को खंडर से गिरफ्तार गिरफ्तार चोरों अंक्षित व शुभम से 3 कार बरामद चोरों से थार ब्रेज़ा व शिफ़्ट कार हुई बरामद दोनों शातिर चोर अंतराज्य वाहन चोर गिरोह के सदस्य दोनों के खिलाफ एक दर्जन मुक़दमे दर्ज थाना बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा0
0
Report
सीजेपी नेताओं सौरव दास और अशुतोष रंका जमानत पर रिहा, कोर्ट का आदेश
Noida, Uttar Pradesh:DELHI CJP LEADERS SAURAV DAS & ASHUTOSH RANKA BROUGHT TO MANDIR MARG POLICE STATION FOR HEARING, COURT ORDERS RELEASE OF CJP LEADERS ABHIK CHIMNI ADVOCATE & RATNA SINGH S/B दिल्ली: वकील अभिक चिमनी कहते हैं, "जैसा कि आप जानते हैं, 19 तारीख को उन्हें दो दिन की कस्टडी में भेजा गया था, और आज वे दो दिन पूरे हो गए हैं। कई कारण बताते हुए उन्हें और कस्टडी में रखने की अर्जी दी गई थी। हमने कोर्ट को समझाने की कोशिश की कि ये कारण काफी नहीं हैं और हम इनसे सहमत नहीं हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, कोर्ट ने हमारी ओर से ज़मानत (surety) मांगी और उसके आधार पर रिहाई का आदेश जारी कर दिया। अभी तक आदेश की कॉपी नहीं मिली है, इसलिए मैं इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं दे सकता। इसमें एक अंडरटेकिंग बॉन्ड (एक सामान्य प्रक्रिया) है, जिसमें हमने भरोसा दिलाया है कि हम कानून-व्यवस्था नहीं तोड़ेंगे—वैसे भी हमारा ऐसा कोई इरादा कभी था ही नहीं। हमने यह भी कहा है कि हम अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे। जहाँ तक रिहाई के समय की बात है—तो यह आज ही होनी चाहिए। रिहाई का वारंट जारी हो चुका है; हालाँकि मैं पक्का समय तो नहीं बता सकता, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही रिहाई हो जाएगी।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: SEM कोर्ट आदेश के बाद CJP नेताओं सौरभ दास आशुतोष रांका तिहाड़ जेल पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: SEM कोर्ट आदेश के बाद CJP नेताओं सौरभ दास आशुतोष रांका तिहाड़ जेल पहुँचे0
0
Report
टीकमगढ़ के मारवाड़ी परिवार की दशहरे पर रावण पूजा क्यों चर्चा में
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में एक परिवार ऐसा भी है जिसके दशहरे पर राम की नहीं बल्कि रावण की पूजा की जाती है, यहां लंका के राजा रावण को मारा नहीं जाता बल्कि पूजा जाता है, उस परिवार का कहना है की रावण की पूजा से मिलती है सुख शांति और समृद्धि, जी हां यह मानना है बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले के एक मारवाडी परिवार की है, इस परिवार में सदियों से होती चली आ रही है रावण की पूजा। जahan पूरे देश में विजयादशवीं पर भगवान श्रीराम द्वारा लंकापति रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है, वही टीकमगढ़ जिले में एक ऐसा परिवार है जिसके यहाँ विजयादशमीं पर विधि विधान से रावण का पूजन कर उनसे सुख शांति समृद्धि की कामना की जाती है, मारवाड़ी परिवार के लोगों का कहना है की यह पूजा उनके यहां सदियों से चली आ रही है, परंपरानुसार दशहरे पर राम की नहीं पूरे विधि विधान और हर्षोल्लास के साथ रावण को पूजा जाता आ रहा है, इस दिन घर की साफ सफाई के अलावा पूरे घर की लिपाई पुताई की जाती है और रात में पूरे परिवार के लोग पूर्ण शुद्धता के साथ एक साथ बैठकर घर के चौक में रावण का चित्र बनाकर विधि विधान के साथ उसकी पूजा अर्चना करते हुये सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते है, उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाता है।0
0
Report
रोहतक के सांपला में 240 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा, गड्ढे में दबा डाला
Rohtak, Haryana:रोहतक जिले के सांपला कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब 240 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा। यह पनीर मेवात से आई एक ईको गाड़ी में रखा हुआ था। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कस्बे के कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। विभाग की टीम ने मौके से पनीर के सैंपल लिए और पकड़े गए पनीर को जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर दबा दिया। इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने जांच के लिए पनीर के सैंपल लिए है।0
0
Report
Advertisement
जामिया मिलिया इस्लामिया के विरोध में भूख हड़ताल जारी, मांगों पर अड़े छात्र
Noida, Uttar Pradesh:जामिया प्रोटेस्ट का आज दसवां दिन 10 दिन बाद भी स्टूडेंट अपनी मांगों पर अड़े जामिया प्रशासन ने बनाई हाई लेवल कमिटी स्टूडेंट और कमेटी के बीच कई बार हो चुकी है मीटिंग बे नतीजा निकली स्टूडेंट का आरोप कमेटी मनमाने तरीके से अपनी बात मनवाना चाहती है जामिया मिलिया इस्लामिया पिछले 10 दिन से लगातार विरोध प्रदर्शन चालू है छात्रों की मांग है जामिया मिलिया समय 20 साल से बंद स्टूडेंट यूनियन को दोबारा से शुरू किया जाए और नया चुनाव कराया जाए जामिया प्रशासन कोर्ट का हवाला देकर हर बार मन करता है लेकिन इस बार छात्रों ने भूख हड़ताल का रास्ता चुना और पिछले 10 दिन से चार छात्र भुखरताल पर बैठे हैं इनमें से कई छात्रों की तबीयत इसके तीन से चार दिन से लगातार खराब हो रही है छात्रों का आरोप है कोई मेडिकल सुविधा छात्रों को प्रशासन की तरफ से नहीं दी गई छात्रा अपनी तरफ से ही मेडिकल सुविधा ले रहे हैं कल जब एक छात्र की तबीयत ज्यादा खराब हुई तब जामिया की तरफ से मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई जामिया कैंपस में चल रहा है विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को जामिया गेट नंबर 7 के बाहर तैनात किया गया है कल रात इंफ्लुएंसर कैफ जामिया छात्रों का साथ देने पहुंचे थे जिनको रात में Detal किया गया हालांकि सुबह उनको छोड़ दिया गया जामिया के इन छात्रों को अब अलग-अलग छात्र संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है कांग्रेस नेता और एआईएमआईएम नेता समेत कई छात्र संगठन इन छात्रों के समर्थन में कैंपस पहुंच रहे हैं0
0
Report
पटना भाजपा कार्यालय में नेताओं ने नयी जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री sanjay_saraogi जी एवं माननीय संगठन महामंत्री श्री bhikhubaidbjp जी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राज राजेंद्र सिंह जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं विधायक सुश्री मैथिली ठाकुर जी, श्री विनीत कुशवाहा जी तथा मीडिया प्रभारी श्री हिमांशु यादव जी से भेंट कर नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री schaurasiabjp जी सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।0
0
Report
सोशल मीडिया वायरल वीडियो के बाद सिरोही पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार
Sirohi, Rajasthan:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एक्शन में सिरोही पुलिस! 8 आरोपी गिरफ्तार चलती स्कूटी पर मारपीट करने वाले 5 युवक गिरफ्तार, तलवार-छूरी लहराकर डांस करने वाले 3 आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में पहले वायरल वीडियो में अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक स्कूटी सवारों के साथ मारपीट करते दिखाई दिए। जांच में यह घटना गुजरात के बनासकांठा जिले के अंबाजी थाना क्षेत्र की पाई गई। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 20 अक्टूबर को वायरल हुए दूसरे वीडियो में हथियार लहराकर डांस करने के मामले में तीन आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया जिला पुलिस अधीक्षक अजेय सिंह राठौड़ ने इस घटना कर तुरंत एक्शन लेते हुए आबूरोड रीको थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान के लिए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी डेटा और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो अब पुलिस की जांच का अहम आधार बन रहे हैं। सिरोही पुलिस की इस कार्रवाई में दो अलग-अलग मामलों में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। अब आगे की जांच में दोनों घटनाओं से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है0
0
Report
Advertisement
हरियाणा सरकार बिजली कर्मचारियों के साथ, निजी कंपनी लाइसेंस पर APTEL में जोरदार पैरवी
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मौजूदा हालातों पर प्रशासनिक सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक की गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस मिलने के मामले में हरियाणा सरकार पूरी तरह से बिजली कर्मचारियों के साथ- मुख्यमंत्री सरकार एचईआरसी के इस निर्णय के खिलाफ विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (एपीटीईएल) में अपील कर केस की करेगी जोरदार तरीके से पैरवी- मुख्यमंत्री बिजली कर्मचारी यूनियनसे चाहें तो सरकार इस मामले की पैरवी के लिए उनकी पसंद के वकीलों के माध्यम से केस लड़ने को तैयार- मुख्यमंत्री सरकार इस मामले में पूरी तरह से बिजली कर्मचारियों के साथ, कर्मचारियों के लिए बातचीत के दरवाजे हमेशा खुले- मुख्यमंत्री किसी भी स्थिति में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को प्रो-एक्टिव होकर काम करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने बिजली यूनियनों से हड़ताल पर ना जाने की करी अपील हड़ताल की आड़ में कोई असामाजिक तत्व अव्यवस्था न फैला पाएं ये भी अधिकारी करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री सभी उपायुक्त जिला स्तर की कमेटी गठित करे जो मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित हाई-लेवल कमेटी को नियमित रूप से रिपोर्ट दे- मुख्यमंत्री त्योहारी सीजन में व्यवस्था दुरुस्त कर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आमजन को असुविधा न हो ये भी सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री सरकार ने हरियाणा में निजी कंपनी के माध्यम से बिजली आपूर्ति लाइसेंस देने के लिए कोई आवेदन नहीं मांगा- कैबिनेट मंत्री अनिल विज एचईआरसी के नियमों में इसका प्रावधान किकोई कंपनी लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है- कैबिनेट मंत्री सरकार ने इंजीनियर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर शुरू से ही निजी कंपनी को लाइसेंस देने का विरोध किया- कैबिनेट मंत्री0
0
Report
अखिलेश यादव के आस्था बयान पर राजभर का तंज: सनातन पर बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "अखिलेश यादव जिस आस्था की बात कर रहे हैं, उनके प्रवक्ता राजकुमार भारती, जो व्यक्ति अभद्र टिप्पणी करता है, जो सनातन? के खिलाफ बोलता है, उसे बुलाकर अखिलेश यादव सम्मानित करते हैं। यही है उनका सनातन? यही है सम्मान? सत्ता से बेदखल होने को लेकर वे कुछ भी अनरगल बयानबाजी करते हैं0
0
Report
नेपाल से भटके दो हाथी गांगी गांव में तांडव, बुजुर्ग की मौत, किशोर घायल
Kishanganj, Bihar:नेपाल के जंगलों से भटककर आए दो जंगली हाथियों ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गांगी गांव में तांडव मचाया। जहां हाथी के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दूसरा 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों और खेतों की ओर निकल रहे थे, तभी अचानक दो जंगली हाथियों पर ग्रामीणों की नजर पड़ी जो नेपाल सीमा के जंगलों से भटककर गांги गांव के रिहायशी इलाके में घुस आए थें। हाथियों ने खेतों में लहलहा रही धान और केले की फसलों को बुरी तरह रौंदना शुरू कर दिया। हाथियों की खबर आस पास के गांव में आग की तरह फैल गयी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटने लगी। इसी बीच दोनों हाथियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरातफरी में अलताबाड़ी गांव निवासी 60 वर्षीय मुहम्मद मुफिज और 15 वर्षीय किशोर मुसर्रफ हाथियों की चपेट में आ गए। हाथियों ने दोनों को कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग मुहम्मद मुफिज की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय किशोर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांगी गांव और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में दहशत और भय का माहौल छाया हुआ है। बिहार पुलिस और वन विभाग की टीम घटना स्थल पर कैम्प कर रही है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की विशेष ट्रैकर टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है। सायरन और मशालों की मदद से उन्हें सुरक्षित तरीके से नेपाल सीमा के जंगलों की ओर खदेड़ने की कोशिश जारी है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में निजी बिजली लाइसेंस मामले पर सरकार-यूनियन टकराव, मुख्यमंत्री ने वार्ता संकेत दिए
Chandigarh, Chandigarh:गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस मिलने के मामले में हरियाणा सरकार पूरी तरह से बिजली कर्मचारियों के साथ- मुख्यमंत्री सरकार एचईआरसी के इस निर्णय के खिलाफ विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (एपीटीईएल) में अपील कर केस की करेगी जोरदार तरीके से पैरवी- मुख्यमंत्री बिजली कर्मचारी यूनियनसे चाहें तो सरकार इस मामले की पैरवी के लिए उनकी पसंद के वकीलों के माध्यम से केस लड़ने को तैयार- मुख्यमंत्री सरकार इस मामले में पूरी तरह से बिजली कर्मचारियों के साथ, कर्मचारियों के लिए बातचीत के दरवाजे हमेशा खुले- मुख्यमंत्री किसी भी स्थिति में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को प्रो-एक्टिव होकर काम करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने बिजली यूनियनों से हड़ताल पर ना जाने की करी अपील हड़ताल की आड़ में कोई असामाजिक तत्व अव्यवस्था न फैला पाएं ये भी अधिकारी करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री सभी उपायुक्त जिला स्तर की कमेटी गठित करे जो मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित हाई-लेवल कमेटी को नियमित रूप से रिपोर्ट दे- मुख्यमंत्री त्योहारी सीजन में व्यवस्था दुरुस्त कर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आमजन को असुविधा न हो ये भी सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री सरकार ने हरियाणा में निजी कंपनी के माध्यम से बिजली आपूर्ति लाइसेंस देने के लिए कोई आवेदन नहीं मांगा- कैबिनेट मंत्री अनिल विज एचईआरसी के नियमों में इसका प्रावधान किकोई कंपनी लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है- कैबिनेट मंत्री सरकार ने इंजीनियर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर शुरू से ही निजी कंपनी को लाइसेंस देने का विरोध किया- कैबिनेट मंत्री0
0
Report
भोपाल: 3 IAS अधिकारियों के तबादले, अक्षय कुमार तेम्रवाल अपर आयुक्त नगर प्रशासन
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल 3 IAS अधिकारियों के तबादला अक्षय कुमार तेम्रवाल होंगे अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन अभिषेक सराफ बने अपर आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल सुमित कुमार मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्मार्ट सिटी एवं अपर आयुक्त नगर पाल भोपाल0
0
Report
ग्वालियर में नवरात्रि प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में नवरात्रि के समापन पर देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तिघरा क्षेत्र के अलग-अलग तालाबों में विसर्जन के लिए पहुंचे दो युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे में गिरवाई निवासी पंकज जाटव (25) और संजय नगर निवासी राहुल जाटव (28) की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। हादसे के दौरान पंकज के साथ एक किशोर भी पानी में फिसलकर गिर गया था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।0
0
Report
Advertisement
