208001
कानपुर से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी 18589 वोटों से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी आलोक मिश्रा से आगे
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर लोकसभा क्षेत्र - 43 से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा से राउंड नंबर 20 में 18589 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा को 100752, भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी को 119341 और बसपा प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया को 2743 वोट मिले हैं। वहीं नोटा में 1035 निकले हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ललितपुर में ट्रक ने टैक्सी को टक्कर दी, एक की मौत, लगभग दर्जन घायल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सवारियों से भरी एक तीन पहिया टेक्सी को एक तेजरफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी , जिस दुर्घटना में टेक्सी के परखच्चे उड़ गये । वहीं टेक्सी में सवार लोगों में से एक की मौत हो गयी और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये , सभी घायलों को राहगीरों ने मदद करते हुये एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है । जहां उनका इलाज किया जा रहा है ,घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 पर मसौरा ग्राम के पास की है ।0
0
Report
फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर में बिजली गुल, मरीज को मोबाइल टॉर्च से इलाज
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर से बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है, जहां जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में बिजली गुल होने के बाद मरीज का इलाज मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में किया गया... अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
राम मंदिर दर्शन व्यवस्था बदली: नए पास नियम और 5 श्रद्धालु सीमा
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के राम मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने अहम बदलाव किए हैं। परकोटा के छह नए मंदिरों और सप्तर्षि मंदिर के निर्माण व ध्वजारोहण के बाद अब दर्शन प्रणाली को नया स्वरूप दिया गया है। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो प्रकार के पास जारी किए हैं—सुगम दर्शन और सामान्य दर्शन। सुगम दर्शन पास के जरिए श्रद्धालु रामलला, राम परिवार और परकोटा के छह मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे, जबकि सामान्य दर्शन पास में रामलला, राम परिवार, शेषावतार मंदिर, सप्त मंदिर और कुबेर टीले के दर्शन शामिल हैं। इसके साथ ही एक बड़ा बदलाव यह भी किया गया है कि अब एक पास पर अधिकतम पांच श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे, जबकि पहले यह संख्या आठ थी। हालांकि, बढ़ती भीड़ के चलते 8 मई तक सुगम और सामान्य दोनों ही दर्शन के सभी स्लॉट पहले से फुल हो चुके हैं। विशिष्ट दर्शन पास राम मंदिर ट्रस्ट व अधिकारियों की कोटे से जारी होता है, यह सुविधा राम मंदिर ट्रस्ट के वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है, ट्रस्ट का कहना है कि यह बदलाव व्यवस्था में पारदर्शिता और समानता लाने के उद्देश्य से किया गया है। वहीं, श्रद्धालुओं को भारतीय परिधान में दर्शन करने की सलाह भी दी गई है, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है। ट्रस्ट के वेबसाइट के अनुसार पुरुष धोती कुर्ता या कुर्ता पजामा और महिलाएं साड़ी व पंजाबी ड्रेस यानी सलवार कुर्ती में दर्शन कर सकती हैं.0
0
Report
Advertisement
जालौन में LPG संकट: शादियाँ प्रभावित, प्रशासन से आपूर्ति की मांग तेज
Jalaun, Uttar Pradesh:यूपी के जालौन जिले में इन दिनों एलपीजी गैस की किल्लत ने आम जनजीवन के साथ-साथ शादी-ब्याह जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों को भी प्रभावित कर दिया है। गैस सिलेंडर की भारी कमी के चलते कई परिवारों की शादियां अधर में लटक गई हैं, जिससे लोगों में चिंता और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जिन परिवारों में शादी समारोह होने वाले हैं, वे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता न होने से आयोजन की तैयारियां बाधित हो रही हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने समय से पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन इसके बावजूद सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो सकी। इस गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को पीड़ित परिवारों ने उरई पहुंचकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को एक शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि उनके शादी समारोह बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकें। पीड़ितों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो उन्हें वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ेंगे, जो न सिर्फ महंगे हैं बल्कि समय पर संभव भी नहीं हो रहे हैं। कुछ परिवारों ने बताया कि उन्हें लकड़ी या अन्य ईंधन का सहारा लेना पड़ सकता है, जिससे अतिरिक्त खर्च और असुविधा बढ़ेगी। प्रशासन की ओर से मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित विभाग से समन्वय कर जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।0
0
Report
उत्तराखंड क्रांति दल 2027 चुनाव लिए गांव-गांव जनसंपर्क और राजधानी मुद्दों पर रणनीति तय
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा में उत्तराखंड क्रांति दल की जिला इकाई की बैठक आयोजित कर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में जिला, महिला, युवा और सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुए, जहां संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पहुंच बढ़ाने पर चर्चा हुई बैठक में तय किया गया कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेंगे और प्रचार सामग्री के माध्यम से लोगों तक पार्टी की नीतियां पहुंचाएंगे। इसके साथ ही संगठन विस्तार पर विशेष जोर देते हुए सभी विधानसभाओं में सक्रिय टीम बनाने की योजना बनाई गई इस दौरान गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, मूल निवास 1950 लागू करने, महिला सुरक्षा, गांवों में खत्म होती खेती के समाधान के लिए चकबंदी, और पलायन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर सहमति बनी। साथ ही जल्द ही जिला कार्यालय खोलने की बात भी कही गई0
0
Report
जालौन में युवक पर मारपीट-लूट, जातिसूचक गालियों के आरोप; पुलिस पर दबाव बनाते दावा
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़गुवां में मारपीट, लूट और जातिसूचक गालियों का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता श्रीमती रामकली ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उनके बेटे के साथ गांव के ही एक युवक ने न केवल मारपीट की, बल्कि पैसे छीन लिए और जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही स्थानीय पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता के अनुसार, घटना 21 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। उनका बेटा छुन्ना प्रजापति गांव की एक दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान गांव के हिमांक ठाकुर नामक युवक वहां पहुंचा और पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद करने लगा। जब छुन्ना ने पैसे वापस कर देने की बात कही, तो आरोप है कि हिमांक ने उसका कॉलर पकड़कर लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने छुन्ना की जेब में रखे 5060 रुपये भी छीन लिए और जातिसूचक गालियां दीं। इतना ही नहीं, मौके पर खड़ी उनकी पल्सर मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पीड़िता के पति रामप्रकाश के साथ भी आरोपी ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की। इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई और थाने में लिखित शिकायत दी गई। पीड़िता ने आगे बताया कि उसी रात करीब 12:12 बजे उनके बेटे के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आया, जिसमें फिर से जातिसूचक गालियां दी गईं और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में नया मोड़ तब आया जब 23 अप्रैल को पीड़ित पक्ष को थाने बुलाया गया। आरोप है कि वहां उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, बल्कि एक पुलिसकर्मी द्वारा डांटकर समझौते का दबाव बनाया गया। पीड़िता का कहना है कि डर के माहौल के कारण गांव में कोई भी खुलकर गवाही देने को तैयार नहीं है। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।0
0
Report
Advertisement
धर्म समाज कॉलेज में लंगूर को 12,000 रुपए वेतन पर नौकरी, आजाद किया गया
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग धर्म समाज कॉलेज में लंगूर को नौकरी पर रखने का मामला वन विभाग के द्वारा कॉलेज परिसर पहुंचकर लंगूर को किया गया आजाद निजी जीवन ना जीने देने के मामले में वन विभाग ने लंगूर को किया आजाद बंदरों को भगाने के लिए ₹12000 महीने के वेतन पर लंगूर को मिली थी नौकरी वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लंगूर को किया आजाद थाना गांधी पार्क क्षेत्र के धर्म समाज कॉलेज का मामला。0
0
Report
चमोली बदरीनाथ हाईवे पर यात्री कार पलटने से सभी घायल, हालत सामान्य
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली बदरीनाथ हाईवे पर कुहेड के पास एक यात्री कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है, जिसमें सवार तीर्थयात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि सभी को मामूली चोटें आईं और बड़ा हादसा टल गया। चमोली थाने से मिली जानकारी के अनुसार कुहेड के पास दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया गया कि स्विफ्ट डिजायर कार (यूके 08 टीए 1552) हरिद्वार से बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुहेड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पहाड़ी से टकराते हुए सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक दलीप कुमार सिंह, डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, लता शर्मा, नवीन कुमार शर्मा और विशाखा शर्मा सवार थे। घटना में सभी यात्रियों को हल्की चोटें आईं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमोली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।0
0
Report
डॉक्टर-हॉस्पिटल चेन से मेडिकल इक्विपमेंट का बड़ा मुनाफा सामने
Mumbai, Maharashtra:आखिर ऐसा क्यों होता है की जो दवाई या मेडिकल इक्विपमेंट महज 10 रुपये का बनता है तो मार्किट में आते आते और अंतिम ग्राहक तक पहुंचते पहुंचते वो 40-50 रूपये तक पहुंच जाता हैl इसी कड़ी को समझने के लिए हम लोअर परेल इलाके में पहुंचे जहाँ सतीश तिवारी मेडिकल स्टोर चलाते है, इन्होने मेडिकल एडमिनिस्ट्रेशन का कोर्स भी किया हुआ हैl पहले इन्होने हमें इस पूरी चैन को समझायाl मान लीजिये एक मेडिकल इक्विपमेंट का MRP 1000 रूपये है तो मैन्युफैक्चरर इसे करीब 600-650 रूपये में स्टॉकिस्ट को देगा, इस प्राइस को (CTS) Cost to stockist कहा जाता हैl इसके बाद स्टॉकिस्ट इसमें 10% का अपना कमीशन जोड़ने के बाद इसे रिटेलर को दे देता हैl रिटेलर ने प्रोडक्ट जिस प्राइस पर लिया है इसे CTR यानि Cost to Retailer कहा जाता हैl इस CTR में रिटेलर अपना 20% कमीशन जोड़कर आगे ग्राहक को बेचता हैl अब वो चाहे तो MRP पर ये सामान बेच दे या फिर अपनी तरफ से 10-15% का डिस्काउंट देकर कस्टमर को बेचेl अक्सर रिटेलर ये डिस्काउंट ऑफर करके ही सामान बेचता हैl लेकिन इस 1000 रूपये MRP वाले प्रोडक्ट की manufacturing कीमत 100-200 रूपये के बीच ही होती है यानि manufacture को 1000 रूपये के प्रोडक्ट पर मुनाफा करीब 400 रूपये के आसपास आता हैl अब इसमें एक खेल छिपा है जहाँ पर्ची लिखने वाले डॉक्टर की एंट्री होती हैl मैन्युफैक्चरर को अपने इसी मुनाफे में से 50 फीसदी मुनाफा डॉक्टर को देना पड़ता है जिसके बाद ही डॉक्टर मरीज को एक particular कंपनी का मेडिकल इक्विपमेंट किसी एक खास दुकान से खरीदने की सलाह लिखते हैl चूंकि मरीज के रिश्तेदार डॉक्टर पर ही भरोसा करते है तो डॉक्टर जो लिखता है वही सामान उसी दुकान से ले लिया जाता हैl यानि इस हिडन गेम में डॉक्टर वो शार्क है जो एक बड़ा हिस्सा बिना सामने आये ही ले रहा हैl आजकल तो तमाम बड़े डॉक्टर या हॉस्पिटल खुद के ही मेडिकल शॉप्स चला रहे है, ऐसे में वो इस सप्लाई चैन में से CTS ( Cost to stockist) और CTR ( Cost to Retailer) को हटाकर पूरा मुनाफा खुद रख रहे है और कस्टमर को जो 10-15% डिस्काउंट मिलता है वो भी बिना दिया सीधे MRP पर चार्ज कर रहे हैl इसमें हॉस्पिटल्स और बड़े डॉक्टर्स, प्रोडक्ट को सीधे मैन्युफैक्चरर से खरीद लेते है या फिर उस पर अपना ही ब्रांड नाम लगाकर उसे बेचते हैl अब इस पूरी चैन को समझाने के लिए हमने अभियान चलायाl सबसे पहले हमने मुंबई के जाने माने हिंदुजा हॉस्पिटल के एक मरीज का बिल लिया जिसमे BD ब्रांड की 10 ML और 20 ML नीडल सिरिंज की रेट लिखी हुई थी, 10 ML की सीरिंज 44 रूपये के MRP पर दी गयी थी जबकि 20 ML की सिरिंज की MRP 87.50 रूपये लिखकर मरीज को चार्ज किया गया हैl जब इसी सीरिंज की कीमत हमने रिटेल का काम करने वाले सतीश तिवारी से जानी तो BD ब्रांड की 10 ML की सीरिंज की कीमत 30-33 रूपये चार्ज की जा रही है, जिसमे ग्राहक को 10%-15% का डिस्काउंट दिया जा रहा हैl इसके बाद हम मुंबई के दवाइयों के थोक बाजार जिसे दवा बाजार भी कहते है, वहां पहुंचेl यहाँ विग्नेश मेडिकल इक्विपमेंट नाम की थोक दुकान में पहुंचे जहाँ हमने उससे BD ब्रांड की 10 ML और 20 ML की सीरिंज के 5-5 पैकेट मांगेल ہمیں इसके लिए पक्का बिल नहीं दिया गयाऔर कच्चा बिल ही पकड़ा दिया गयाl इस बिल में BD ब्रांड की 10ML की सीरिंज की कीमत 10 रूपये और 20 ML की सीरिंज की कीमत 22 रूपये बताई गयीl अब जरा सोचिये.... थोक बाजार में जो सिरिंज महज 18 रूपये की मिल रही है उसके लिए हमें रिटेलर को 30 रूपये देने पड़ रहे है और इसी सिरिंज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल या बड़े डॉक्टर्स के क्लिनिक में मौजूद मेडिकल शॉप में हमें MRP जो 44 रूपये है, देने पड़ रहे हैl यानि थोक व्यापारियों और रिटेल व्यापारियों के अलावा डॉक्टर और बड़े हॉस्पिटल भी इन दवाइयों और मेडिकल इक्विपमेंट्स की बिकवाली में गरीब मरीजों से मोटी कमाई कर रहे है0
0
Report
Advertisement
उज्जैन: मुस्लिम युवक महफूज उर्फ मोनू ने युवती का अपहरण, 1 तारीख की शादी तय
Ujjain, Madhya Pradesh:मुस्लिम युवक महफूज हिंदू युवती को लेकर हुआ फरार, 1 तारीख को होनी थी युवती की शादी लड़की के पिता ने लगाए लव जिहाद का आरोप दुर्लभ कश्यप हत्याकांड का हवाला देकर परिवार को जान से मरने की धमकी देता था महफूज परिजन पहुंचे एसपी ऑफिस, पुलिस ने टीम गठित कर शुरू की तलाश उज्जैन。 पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई है दरअसल ये पूरा मामला इस प्रकार है मुस्लिम युवक महफूज उर्फ मोनू एक हिंदू युवती को भगाकर ले गया है, जबकि युवती की शादी आगामी 1 तारीख को तय थी। घटना के बाद युवती का परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई。 युवती के पिता ने बताया कि आरोपी महफूज उनकी बेटी को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर से अपने साथ भागा कर ले गया। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी उनकी बेटी को भगाकर ले जा चुका है और हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था। वही युवती के पिता ने यहां भी बोला है कि उनकी बेटी के साथ लव जिहाद हुआ है.. परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता रहा है। साथ ही घर से करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर और नकदी भी गायब होने की बात कही गई है, जिसके बिल परिवार के पास मौजूद हैं। पिता का यह भी कहना है कि आरोपी उन्हें लगातार धमकी जान से मारने देता रहा है。 इधर, पूरे मामले में सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि यह अपहरण का मामला है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। सर्चिंग लगातार जारी है。 सीएसपी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज किया गया था और उसे जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल मामले में पुनः जांच की जा रही है और पंवासा थाना पुलिस की टीम कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने यह भी बताया है कि युवती की शादी तय होने की जानकारी सामने आई है, जिसे ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच की जा रही है。0
0
Report
यूपी ATS ने नोएडा से दो संदिग्ध गिरफ्तार कर आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया
Noida, Uttar Pradesh:यूपी एटीएस ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए नोएडा से दो संदिग्धों को दबोचा है...ये दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर नेटवर्क और खुफिया एजेंसी के संपर्क में थे...यानी सोशल मीडिया को हथियार बनाकर, एक खतरनाक साजिश को अंजाम देने की तैयारी हो रही थी...जिसे एजेंसियों ने पहले ही उधेड़कर रख दिया...0
0
Report
महिला आरक्षण पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, मोदी सरकार के महिला सशक्तिकरण कदम गिनाए
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस व विपक्ष पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी संसद में विपक्ष के व्यवहार को बताया महिलाओं का अपमान नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम के विरोध पर उठाए सवाल नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं को बताया महिला सशक्तिकरण का आधार जन-धन, उज्ज्वला और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का किया जिक्र हरियाणा में सुधरे लिंगानुपात को बताया सरकार की उपलब्धि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध-त्रिवेदी बाइट- सुधांशु, त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद0
0
Report
Advertisement
झज्जर नगर परिषद के सफाई कर्मियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पक्का करने की मांग
Jhajjar, Haryana:झज्जर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पर अड़े हुए हैं सफाई कर्मचारी मई महीने की शुरुआत में ही हड़ताल पर जाने की चेतावनी सरकार व प्रशासन को दिए जिसका खामियाजा शासन और प्रशासन को भुगतना पड़ेगा0
0
Report
plash: पलवल में भाजपा का प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध के साथ प्रवीण बत्रा का आरोप
Palwal, Haryana:पलवल, महिला आरक्षण बिल संसद में न पारित होने के विरोध में भाजपा द्वारा शुक्रवार को पलवल में प्रदर्शन किया गया और विपक्ष का पुतला फूंका। इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा,जिला अध्यक्ष विपिन बैसला सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के तहत भाजपा सरकार लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण बिल को पेश किया, लेकिन विपक्ष में इसके खिलाफ वोट कर महिलाओं के हक का अपमान किया। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा सकता था लेकिन विपक्ष की साजिश के चलते वह दिन इतिहास का एक काला दिवस बन गया है। उन्होंने कहा कि संसद में जो हुआ वह सिर्फ एक विधेयक की हार नहीं थी बल्कि भारत की 70 करोड़ महिलाओं के सपनों पर सीधा प्रहार था। यह वह क्षण था जब देश ने साफ देखा कि कौन महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ खड़ा है और कौन उनके रास्ते में बाधा बनकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि संसद में जब नारी शक्ति के सम्मान में विधेयक गिरा ,कांग्रेस सहित तमाम इंडी दलों के सदस्यों ने जिस तरह जश्न मनाया वह अशोभनीय था यह देश की नारी शक्ति का अपमान है। प्रियंका वाड्रा ने बिल का गिरना संविधान की जीत है बताया था क्या नारी शक्ति का अपमान ही कांग्रेस,सपा,डीएमके और तृणमूल के लिए जीत है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों का इतिहास महिलाओं के साथ छल और देरी का रहा है, 60 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने महिलाओं को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया,लेकिन उन्हें वास्तविक राजनीतिक अधिकार देने की कभी गंभीर कोशिश नहीं की। बाइट : श्रीमती प्रवीण बत्रा मेयर फरीदाबाद0
0
Report
यमुना ऑथोरिटी के 25 साल: अब मथुरा-आगरा में बड़ा जमीन अधिग्रहण तैयारी!
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- यमुना ऑथोरिटी को हुए 25 साल 2001 में हुई थी स्थापना यमुना ऑथोरिटी के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने की प्रेसवार्ता प्रेसवार्ता के दौरान 25 सालों में ऑथोरिटी के द्वारा हासिल किए गए उपलब्धियों को गिनवाया जेवर एयरपोर्ट, फिल्मसिटी, सेमीकंडक्टर पार्क,जापानी पार्क, अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क सहित कई परियोजनाएं चल रही है इस साल यमुना ऑथोरिटी के द्वारा मथुरा, हाथरस और आगरा समेत कई जगहों पर जमीन अधिग्रहण की जायेगी राकेश कुमार सिंह ने गिनवाई उपलब्धियां राकेश कुमार सिंह सीईओ यमुना प्राधिकरण0
0
Report
Advertisement
