208018
कानपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी इंडिया गठबंधन प्रत्याशी आलोक मिश्रा से 15319 वोट आगे
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर लोकसभा क्षेत्र - 43 से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा से राउंड नंबर 8 में 15319 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा को 27947, भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी को 43266 और बसपा प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया को 817 वोट मिले हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटावा में दीवार विवाद पर चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में दीवार के निर्माण को लेकर चल रहा विवाद खूनी खेल में बदल गया। चचेरे भाई ने ही अपने भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आरोपी भाई पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ पुलिस जांच में जुटी है। इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के चिकनी गाँव के रहने वाले 45 वर्षीय विनय कुमार अपने मकान पर लेंटर डलवाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए हाल ही में एक दीवार का निर्माण कराया गया था। इसी दीवार को लेकर उनके चचेरे भाई गुड्डू उर्फ रामकुमार से करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद विनय कुमार ने भरथना तहसील में शिकायत की थी। शिकायत पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की नाप-जोख की, जिसमें दीवार विनय कुमार की जमीन पर होना बताया गया। इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि कुछ दिन पहले जब दीवार का निर्माण कराया जा रहा था, तब भी आरोपी पक्ष ने विरोध करते हुए हंगामा किया था। आज जब विनय कुमार अपने घर के पास मौजूद थे, तभी आरोप है कि उनका चचेरा भाई गुड्डू उर्फ रामकुमार कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुड्डू ने विनय के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल विनय की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है। तभी फरार आरोपी को पुलिस तलाश कर रही थी उसी दौरान आरोपी से पुलिस मुठभेड़ हो गई जिसमें गोली लगने से अभियुक्त घायल हुआ है अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगने से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्य तैयारी शुरू
Jaipur, Rajasthan:इस बार राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह बीकानेर में आयोजित होगा। 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में समारोह स्थल से लेकर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत व्यवस्था, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन बीकानेर में होना जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। उन्होंने संबंधित विभागों को बीकानेर जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय रखते हुए सभी तैयारियां तय समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह भव्य होने के साथ-साथ गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित भी होना चाहिए। बैठक में बीकानेर जिला कलेक्टर से समारोह स्थल के चयन और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों से पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं और बिजली की व्यवस्था को लेकर भी फीडबैक लिया गया। परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर आमजन और अतिथियों के लिए सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। किसी भी विभाग के स्तर पर कमी या आपसी समन्वय की समस्या सामने आती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। समारोह में विद्यार्थियों, लोक कलाकारों और आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी मुख्य सचिव ने जोर दिया। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, कला और राष्ट्रभक्ति की भावना की प्रभावी झलक दिखाई दे। सांस्कृतिक कार्यक्रम को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए भी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में बीकानेर में होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह के अलावा बीकानेर और जयपुर में आयोजित होने वाले ‘एट होम’ कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। आयोजन स्थलों से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग नवीन जैन, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) वी.के. सिंह, जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक सहित संबंधित विभागों के senior अधिकारी मौजूद रहे। बीकानेर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलेक्टर निशांत जैन सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।0
0
Report
निकुंभ में सीएलजी बैठक: नागरिक सहभागिता से अपराध रोकथाम पर जोर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना परिसर में आयोजित सीएलजी बैठक में डिप्टी हरिश्चंद्र सिंह और नवपदस्थ थानाधिकारी प्रभु सिंह ने अपराध नियंत्रण के लिए आमजन की भागीदारी को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन या संबंधित पुलिस अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में लोगों तक सूचनाएं तेजी से पहुंचती हैं और यदि नागरिक सतर्क रहकर पुलिस का सहयोग करें तो अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
बकानी में किसान संघ का धरना: लंबित बीमा क्लेम व मुआवजे का शीघ्र भुगतान
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने किसानों की लंबित फसल बीमा क्लेम एवं मुआवजा राशि के भुगतान की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार गोविंद मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चार दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 13 दिन पूर्व संगठन द्वारा चार दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया था, कि चार दिन के भीतर फसल बीमा क्लेम सहित मुआवजा राशि किसानों के खातों में जमा करा दी जाएगी। लेकिन धरना समाप्त हुए 13 दिन बीत जाने के बावजूद भी अधिकांश किसानों के खातों में राशि नहीं पहुंची, जिससे किसानों में भारी नाराजगी है। संघ ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने अपने वादे का पालन नहीं किया और किसानों को बार-बार आश्वासन देकर टालने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी पात्र किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम एवं मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि चार दिनों के भीतर मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो भारतीय किसान संघ बकानी तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.0
0
Report
राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट: नवंबर 2026 तक 35 लाख करोड़ निवेश धरातल पर उतरेगा
Jaipur, Rajasthan:एंकर-राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए निवेश समझौतों को अब धरातल पर उतारने की कवायद तेज होगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में विभागवार समीक्षा करते हुए नवंबर 2026 तक तय ग्राउंडिंग लक्ष्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि सरकार की प्राथमिकता अब एमओयू साइन करने से आगे बढ़कर निवेश की वास्तविक ग्राउंडिंग और प्रोजेक्ट की प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करना है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि निवेश प्रस्तावों से जुड़े लंबित मामलों का नियमित समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जरूरी प्रस्ताव और फाइलें जल्द प्रस्तुत हों तथा जिला कलेक्टरों के साथ लगातार समन्वय कर परियोजनाओं के रास्ते में आ रही अड़चनों को प्राथमिकता से दूर किया जाए। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग शिखर अग्रवाल ने बैठक में बताया कि राइजिंग राजस्थान के तहत 11 हजार से अधिक aktिव एमओयू हैं। इनके जरिए 35 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव विभिन्न चरणों में चल रहे हैं। इनमें से 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2026 तक निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए विभागवार कार्ययोजना के अनुसार काम किया जा रहा है। भूमि आवंटन, विभिन्न अनुमतियां, एनओसी, एलओआई, एलओपी और अन्य लंबित मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के बीच लगातार समन्वय किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि निवेश परियोजनाओं के क्रियान्वयन में ऊर्जा विभाग की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने ऊर्जा विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को तय लक्ष्य के अनुरूप तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि निवेशकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी नहीं हो और विभागीय स्तर पर त्वरित निर्णय लिए जाएं। बैठक में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। मुख्य सचिव ने जिला स्तर पर निवेश परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं के तत्काल समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल से ही निवेश प्रस्ताव समय पर जमीन पर उतर सकेंगे। बैठक में उद्योग, खान एवं पेट्रोलियम, ऊर्जा, राजस्व, परिवहन, चिकित्सा, उच्च शिक्षा, नगरीय विकास, कृषि, पर्यटन, आईटी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
लखीमपुर खीरी में आदमखोर तेंदुआ: वन विभाग की तलाश और सतर्कता की अपील
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में एक बार फिर जंगल का साया लोगों का डरा रहा है...एक तेंदुआ शिकार की तलाश में इंसानी बस्ती में आया...और एक झोपड़ी पर बैठकर आराम फरमाने लगा...फिलहाल वन विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है...वन कर्मी इस आदमखोर की तलाश में जुटे हैं है...और लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है....0
0
Report
Advertisement
संत रविदास के प्रकाश पर्व पर बीजेपी की समरसता संकल्प का मकसद क्या?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- संत रविदास के प्रकाश पर्व पर बीजेपी समरसता संकल्प अभियान चलाने जा रही, बीजेपी के इस अभियान का मकसद क्या है0
0
Report
नूंह: किशोर के साथ दुष्कर्म-हत्या के मामले में आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास
Nuh, Haryana:Story :- किशोर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, 45 हजार जुर्माना । नूंह जिले में स्थित पोक्सो एक्ट मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने वर्ष 2019 में एक 17 वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण और उसकी हत्या के मामलें में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा कुल 45 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट, पोक्सो डॉ. आशु संजीव टिंजन की अदालत द्वारा सुनाया गया। पुलिस प्रवक्ता द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार 31 अक्टूबर 2019 की रात गांव दिहाना निवासी 17 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गया था। अगले दिन सुबह उसका शव गांव में एक भूसे के घर में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक के पिता इस्लाम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने पहले उसके पुत्र के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और बाद में उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। शिकायत और जांच के आधार पर थाना सदर नूंह में 11 नवंबर 2019 को एफआईआर दर्ज की । नूंह पुलिस द्वारा जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्य तथा अन्य महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए गए। जांच में पोक्सो एक्ट सहित भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने का प्रयास) के तहत अपराध सिद्ध होने के आधार मिले। इसके बाद अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपी को आजीवन कारावास और 45 हजार रुपये का जुर्माना सुनाया। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा ।0
0
Report
विश्वनाथ पाल का दावा: सपा से बीजेपी मजबूत, सिर्फ बीएसपी हरा सकती है
Lucknow, Uttar Pradesh:मुद्दा- बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने दावा किया है कि सपा के चलते बीजेपी मजबूत हुई, साथ ही दावा किया है कि बीजेपी को सिर्फ बीएसपी हरा सकती है0
0
Report
Advertisement
नोएडा में दो बदमाश कार से उतरे, घर के बाहर गोली चलाईं; सीसीटीवी में कैद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में दो बदमाश कार से उतरे, घर के बाहर पहुंचते हैं और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हो जाते हैं...पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। अब वायरल वीडियो एक बार फिर चर्चा में है, जिसमें दोनों बदमाशों का बेखौफ अंदाज और हाथों में लहराती पिस्टल साफ दिखाई दे रही है...0
0
Report
मंडला चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल: 21 वर्षीय किडनी रोगी की मौत के बाद हंगामा
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले में एक 21 वर्षीय किडनी मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने 108 एंबुलंस सेवा और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। सुनहरा माल निवासी अजीत बरया लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित था और जिला अस्पताल में डायलिसिस करा रहा था। परिजनों का आरोप है कि तबीयत बिगड़ने पर डायलिसिस का समय बदलने का अनुरोध नहीं माना गया। इसके बाद ऑक्सीजनयुक्त 108 एंबुलंस भी देरी से पहुंची और शुरुआत में ऑक्सीजन नहीं दी गई। आरोप है कि मरीज को पहले बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों का कहना है कि मंडला लाते समय एंबुलंस का ऑक्सीजन सिलेंडर भी खत्म हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही अजीत ने दम तोड़ दिया। मरीज के परिजन जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एल. कोरी ने कहा कि 108 एंबुलंस का संचालन भोपाल स्तर से होता है। शिकायत वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जाएगी और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले में जांच के बाद ही लापरवाही की तस्वीर साफ होगी, लेकिन इस घटना ने जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर कई गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
अमरनाथ यात्री बस दुर्घटना: मंदसौर के 40 यात्री घायल
Mandsaur, Madhya Pradesh:अमरनाथ हादसा मंदसौर के तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस बालटाल से अमरनाथ जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस बस में 40 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकतर मंदसौर जिले और आसपास के बताए जा रहे हैं। हादसे के बारे में जी मीडिया की टीम ने बात की मंदसौर की ADM एकता जायसवाल से जिन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी घायलों का इलाज श्रीनगर चिकित्सालय में चल रहा है। घायलों में मंदसौर, नीमच और उज्जैन जिले के साथ-साथ राजस्थान के लोग भी मौजूद हैं। घायलों के जो फोन नंबर मिले हैं, उसके आधार पर जिला प्रशासन उनसे व्यक्तिगत संपर्क भी कर रहा है。0
0
Report
Advertisement
रायपुर राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव एवम् पदक विजेताओं को प्रोत्साहन राशि: CM-सह-खेल मंत्री सहित उपस्थित
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव कार्यक्रम में मौजूद. छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन. निजी होटल में होगा कॉन्क्लेव का आयोजन. छत्तीसगढ़ में खेल के क्षेत्र को आगे बढ़ाने पर मंथन. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि0
0
Report
शिक्षकों के तबादलों पर सकारात्मक समझौता, 15 अगस्त तक शुरू होगी भर्ती
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच आज हुई समझौता वार्ता सकारात्मक रही। लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर नाराज शिक्षक संगठनों के साथ हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद शिक्षा मंत्री और शिक्षक संगठन संयुक्त रूप से मीडिया के सामने आए। वार्ता के दौरान तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को लेकर बड़ा संकेत देते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि 15 अगस्त से पहले तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे, जिससे हजारों शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में शिक्षक संगठन शिक्षा मंत्री के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे और कुछ संगठनों ने उनके इस्तीफे की मांग भी उठाई थी। इसी पृष्ठभूमि में आयोजित वार्ता को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में शिक्षक संगठनों ने स्थानांतरण, पदोन्नति तथा अन्य सेवा संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है और संवाद के माध्यम से सभी उचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे। वहीं शिक्षक संगठनों ने भी वार्ता को सार्थक बताते हुए उम्मीद जताई कि सरकार अपने आश्वासनों को समयबद्ध तरीके से लागू करेगी। बाईट - मदन दिलवार - शिक्षा मंत्री बाईट - राजेंद्र राणा - कर्मचारी नेता बाईट - विपिन शर्मा - शिक्षक नेता0
0
Report
राजगीर के JNV में छात्रों ने मेस में हंगामा मचाकर भवनों को किया क्षतिग्रस्त
Pariaunna, Bihar:राजगीर से बड़ी खबर: जवाहर नवोदय विद्यालय में नवम से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों ने मेस में गड़बड़ी को लेकर हंगामा किया। देर रात छात्रों ने मेस में बनाए जाने वाले भोजन की शिकायत पर गाड़ियों और विद्यालय परिसर के भवन में तोड़फोड़ की। प्रशासन के अनुसार पुलिस अधिकारी या स्कूल कर्मी होस्टल में प्रवेश करने से डर रहे थे। स्कूल में रहते छात्रों ने खुद को हॉस्टल में बंद कर लिया। राजगीर डीएसपी थानेदार, जिला शिक्षा अधिकारी सहित कई अधिकारी घटना को समझाने में लगे थे पर प्रयास सफल नहीं रहे। कुल मिलाकर परिसर में तनाव बना रहा। नवोदय विद्यालय संचालित शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत है। इसके अनुसार चार बिंदु मांगे हैं: पठन-पाठन, गुणवत्तापूर्ण भोजन आदि। प्राचार्य विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि वरिष्ठ छात्रों ने शिक्षक के आवास पर पत्थरबाजी की और कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया, एक गाड़ी आग के हवाले भी कर दी गई। छात्र मास्क पहनकर थे। प्रशासन से मिलकर समझाने का प्रयास जारी था पर छात्र वार्ता से इनकार कर दिये। घटना की सूचना विभागीय अधिकारी को दी गई। हॉस्टल में लगभग 560 बच्चों का भोजन बनता है। भोजन की गुणवत्ता पर खिलवाड़ नहीं किया जाता, ऐसी मीटिंग दो माह में एक बार होती है। बच्चों के बीच समझौते का प्रयास जारी है। बच्चों ने शिक्षक के आवास पर पेट्रोल बम भी चलाया और अभद्र व्यवहार किया, जिसकी पुष्टि शिक्षक ने दी। रात में पुलिस अगर समय पर नहीं पहुंचती तो जान-मान के जोखिम बनते।0
0
Report
Advertisement
