208001
अकबरपुर से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले इंडिया गठबंधन के राजाराम पाल से 26536 वोट से आगे
Kanpur, Uttar Pradesh:अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र - 44 से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी राजाराम पाल से 26536 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक इंडिया गठबंधन राजाराम पाल को 123229, भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले को 149765 और बसपा प्रत्याशी राजेश द्विवेदी को 17429 वोट मिले हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Desi Tesla: भारत में निर्मित देसी इलेक्ट्रिक कार की धाक बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:Desi Tesla0
0
Report
Mehndi पर खास ट्रेंड: फैशन और परंपरा में नया रंग
Noida, Uttar Pradesh:mehandi0
0
Report
Advertisement
महुआ में पिकअप पलटने से देशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई
Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां महुआ में देशी शराब की बड़ी खेप उस वक्त सड़क पर आ गई, जब शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी अचानक पलट गई। गाड़ी पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप समेत शराब को बरामद कर लिया।मामला महुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत का है जहां हरपुर जादों के जगदीश चौक के पास देशी शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।बताया जा रहा है कि पिकअप पर हजारों लीटर देशी शराब लदी हुई थी। गाड़ी के पलटते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही पलटी हुई पिकअप पर पड़ी, इसकी सूचना तत्काल महुआ थाना पुलिस को दी गई।अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में देशी शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस शराब की खेप से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.फिलहाल पुलिस ने बरामद शराब और पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शराब तस्करी से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।महुआ में शराब की इस बड़ी खेप की बरामदगी ने एक बार फिर शराब तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Embassy से जुड़ी खबर
Noida, Uttar Pradesh:Embassy0
0
Report
अनवर इब्राहिम की ताजा खबर राजनीतिक हलचल मचा देगी
Noida, Uttar Pradesh:Anwar Ibrahim0
0
Report
Advertisement
कानपुर में Autograph Luxury Residency का खास गेट-टुगेदर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लग्जरी होम्स
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में Autograph Luxury Residency को लेकर एक विशेष गेट-टुगेदर का आयोजन किया गया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विकसित हो रहे इस प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट की लोकेशन, प्लानिंग और लग्जरी सुविधाओं की जानकारी कार्यक्रम में साझा की गई। करीब 4.27 एकड़ में विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट में Ultra Luxury 3 और 4 BHK Homes, चार लग्जरी टावर और लगभग 35 हजार वर्गफुट का लग्जरी क्लब हाउस प्रस्तावित है। कार्यक्रम में विजय कपूर, वीरेंद्र दुबे और रुद्रांश होम्स के अनुरोध सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रोजेक्ट की आधुनिक प्लानिंग, पर्यावरण और AQI को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे कॉन्सेप्ट की भी चर्चा हुई।0
0
Report
शाहाबाद डेयरी इलाके में ई-रिक्शा चालक की चाकू से हत्या, आरोपी फरार
New Delhi, Delhi:SHABAAD DAIRY ई-रिक्शा चालक की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के शाहबाद डेयरी थाना इलाके में करीब 30 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है。 मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है。 बताया जा रहा है कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया。 घटना की सूचना मिलते ही शाहबाद डेयरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी。 पुलिस हमलावर की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है。0
0
Report
गढ़वा में जमीन खोदाई से मिला लोहे का संदूक, 40 परिवार दावे, प्रशासन जांच
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा में जमीन की खुदाई के दौरान लोहे का संदूक मिलने से सनसनी फैल गई। रमना प्रखंड मुख्यालय के नीचे बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास घर बनाने के लिए जेसीबी से खुदाई चल रही थी, तभी जमीन के अंदर दबा लोहे का बक्सा दिखाई दिया। बक्सा मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई तो मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। संदूक पर दावा करने को लेकर विवाद की स्थिति बनने लगी। बताया जा रहा है कि तीन पीढ़ियों से जुड़े करीब 40 परिवारों ने संदूक पर अपना दावा जताया है। हालांकि, संदूक के अंदर क्या है, यह अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने संदूक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हाईवे किनारे लगी भीड़ खजाना लूटने वालों की है। तस्वीरें गढ़वा के रमना प्रखंड मुख्यालय के नीचे बाजार की हैं, जहां प्राचीन शिव मंदिर के समीप घर निर्माण के लिए जेसीबी से जमीन की खुदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान अचानक जमीन के अंदर लोहे का एक संदूक नजर आया। जेसीबी रुकते ही मजदूरों और आसपास मौजूद लोगों की नजर संदूक पर पड़ी और देखते ही देखते इसकी खबर पूरे इलाके में फैल गई। संदूक मिलने की खबर के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। संदूक को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कोई इसे पुराना सामान बता रहा था, तो कोई इसके अंदर कीमती सामान होने की बात कहने लगा। असमंजस की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोहे के संदूक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
जहरीले सांप के डसने से प्रसिद्ध स्नेक कैचर मनीष पाटिल की मौत, रेस्क्यू के दौरान हुआ हादसा
Bemetara, Chhattisgarh:नवागढ़ में हजारों जिंदगियां बचाने वाले प्रसिद्ध स्नेक कैचर मनीष पाटिल की सांप के डसने से दर्दनाक मौत हो गई। देर रात डायल 112 की टीम के साथ रेस्क्यू पर गए मनीष को डिब्बे में बंद करते समय जहरीले सांप ने डस लिया। नवागढ़ में समय पर समुचित इलाज न मिलने के आरोप के बीच परिजन उन्हें गंभीर हालत में सिम्स बिलासपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरों को खौफ से निकालने वाले जांबाज की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
त्योहारों में रेलवे ने 400 स्पेशल ट्रेनों से भीड़ कम करने की तैयारी की
Patna, Bihar:दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड ने बड़ी राहत का ऐलान किया है त्योहारों में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच करीब 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, इन ट्रेनों के जरिए दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर कैंट और ऋषिकेश समेत 10 से अधिक प्रमुख शहरों से बिहार के विभिन्न स्टेशनों तक यात्रियों को पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। सबसे अधिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन दिल्ली से बिहार के प्रमुख स्टेशनों के लिए होगा ,इनमें पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र जंक्शन, मुजफ्फरपुर और जोगबनी के रूट प्रमुख हैं। रेलवे ने पहले चरण में 16 स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी भी तय कर दी है इसके अलावा पाटलिपुत्र-आनन्द विहार के बीच प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है जिसका परिचालन 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा। त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में भी यात्रियों को राहत देने की तैयारी है, पटना से खुलने और गुजरने वाली नियमित ट्रेनों में मांग के अनुसार एक से दो अतिरिक्त एसी कोच जोड़े जाएंगे इससे वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी। वहीं1 से 4 अक्टूबर के बीच कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं, इनमें तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी, कोलकाता राजधानी और फरक्का एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। ऐसे में यात्रियों को समय रहते टिकट बुक कराने की सलाह दी गई है, रेलवे की इस पहल से त्योहारों में बिहार आने-जाने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
गोंडा-आयोध्या कावड़ यात्रा: रेलवे ट्रैक पर भीड़, सुरक्षा के कदम कड़े
Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ गोंडा में आज से शुरू हो रहे कजरी तीज मेले को लेकर के लाखों श्रद्धालु अयोध्या के सरयू नदी से जल लेकर कावड़ में यात्रा कर रहे हैं और बाबा पृथ्वी नाथ तथा बाबा दुःख हरण नाथ मंदिर के लिए रवाना हो रहे हैं। अयोध्या से जल लेकर कांवरिया बाबा पृथ्वी नाथ मंदिर जा रहे हैं और जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर चल रहे हैं। वीडियो सामने आया है कि कावड़ यात्रा के दौरान ट्रैक पर भारी भीड़ के कारण ट्रेन लोको पायलट द्वारा जगह-जगह ट्रेनों को रोका गया ताकि श्रद्धालु सुरक्षित निकल सकें और ट्रेन की स्पीड कम हो। जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की थी कि रेलवे ट्रैक मार्ग का उपयोग न किया जाए, रेलवे पुलिस को सतर्क करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे। तस्वीरों में ऐसा देखा जा सकता है कि श्रद्धालु अयोध्या से जल लेकर रेलवे ट्रैक से ही चलकर बाबा पृथ्वी नाथ मंदिर जा रहे हैं, और कर्नलगंज के सरयू नदी से जल लेकर गोंडा मुख्यालय आ रहे हैं। गोंडा रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी अनिरुद्ध प्रसाद ने बताया कि सभी लोको पायलट और रेलवे के अधिकारियों को जानकारी दी गई है कि कावड़ यात्री रेलवे ट्रैक के किनारे और ट्रैक से होकर जाते हैं, सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं ताकि हादसा न हो।0
0
Report
Advertisement
गोहत्या रोकथाम के लिए कठोर कानून की मांग, संतों ने मोदी-योगी सरकार की तारीफ
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम में गोवर्धन पीठ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी निरंजनदेव तीर्थ महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा की अध्यक्षता करते हुए शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज ने गायों की तस्करी और गोहत्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार से देशव्यापी कठोर कानून बनाने की मांग की। संतों की सरकार है मोदी-योगी सरकार शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकारों की सराहना करते हुए ihnen उन्हें 'संतों की सरकार' करार दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकारें गोसंरक्षण और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत सराहनीय एवं बेहतर प्रयास कर रही हैं। हालांकि, गोहत्या की कुप्रथा को जड़ से खत्म करने के लिए अभी संसद द्वारा एक प्रभावकारी और कड़ा केंद्रीय कानून बनाया जाना बेहद आवश्यक है। इतिहास को किया याद अपने संबोधन में शंकराचार्य ने ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी निरंजनदेव तीर्थ और धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज द्वारा चलाए गए ऐतिहासिक गोहत्या रोधी आंदोलन का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती दौर में संतों की जायज मांग को दबाने का प्रयास किया गया और आंदोलित संतों पर गोलियां तक चलवाई गईं, लेकिन आज का समय संतों की भावनाओं का आदर करने वाला है। सनातन संस्कृति की रक्षा का संकल्प धर्मसभा में देशभर से पधारे प्रमुख साधु-संतों और धर्माचार्यों ने एक स्वर में सनातन संस्कृति, युवाओं को धर्म से जोड़ने और पौराणिक धरोहरों के संरक्षण का संकल्प लिया। संतों ने कहा कि दलीय राजनीति से ऊपर उठकर धार्मिक स्थलों और सनातन मूल्यों की रक्षा करना हर नागरिक का परम दायित्व है। संत समाज की प्रमुख उपस्थिति आयोजन में द्वाराचार्य घमंड देवाचार्य, स्वामी रेनू गोपाल देवाचार्य, श्रीमहंत जयराम जी (कलाधारी आश्रम), महामंडलेश्वर चेतन दास (कोसी), मोनी बाबा श्रीमहंत माधव दास (दिगंबर अनि अखाड़ा), श्रीमहंत गोविंद दास (निर्मोही अखाड़ा), द्वाराचार्य विट्ठल देवाचार्य, स्वामी भैया जी महाराज, महामंडलेश्वर परमेश्वर दास, श्रीमहंत सुंदर दास और श्रीमहंत लाडली शरण दास सहित अनेक प्रमुख धर्माचार्य मौजूद रहे। शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ0
0
Report
चिचोली के मां चंडी दरबार में भक्तों का बड़ा प्रदर्शन, प्रशासन पर दावे सवाल
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र स्थित मां चंडी दरबार में आज हजारों भक्तों का जमावड़ा होने जा रहा है। पुराने मंदिर को तोड़े जाने और स्थानीय प्रशासन की ओर से हाई कोर्ट में कथित गलत रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जाएगा। जिलेभर से भक्त चंडी दरबार पहुंचेंगे,वहीं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग भी आंदोलन में शामिल होंगे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अब नजरें इस बात पर हैं कि भक्तों के इस बड़े विरोध के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है。0
0
Report
मंडावा के ढाका बास में दो घरों से 50 लाख से अधिक की चोरी
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा थाना क्षेत्र के ढाका का बास (श्योपुरा) गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए 50 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। दोनों मकानों में चोर पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घरों का मौका मुआयना किया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार सुरेश और उसका परिवार घर के मुख्य हॉल में सो रहा था। इसी दौरान चोर मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 1.75 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। रात करीब 1:30 बजे सुरेश की पत्नी बलकेश देवी की नींद खुली। उन्होंने हॉल से बाहर आने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन हॉल के दोनों दरवाजे बाहर से बंद थे। आशंका है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दरवाजों पर बाहर से कुंडी लगा दी थी, ताकि घर में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सकें। बलकेश देवी ने फोन के जरिए अन्य परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजों की कुंडी खोली। चोरी की सूचना मिलने पर मंडावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। इसी गांव में नरेश ढाका के घर में भी चोरी की वारदात हुई। चोर मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखे 3.18 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। नरेश के घर में भी चोरों ने घर के दरवाजों को रस्सियों और कुंडों से बांध दिया था। सुबह जब घरवालों ने दरवाजे खोलने का प्रयास किया तो वे नहीं खुले। इसके बाद पड़ोसियों को फोन कर बुलाया गया और उनकी मदद से दरवाजे खुलवाए गए। एक ही गांव में दो घरों में हुई बड़ी चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों का जल्द पता लगाकर चोरी का माल बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण करने के साथ ही एफएसएल टीम से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाकर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है。0
0
Report
Advertisement
