208027
बिल्हौर के धार्मिक स्थल में चोरी करते हुए युवक रंगे हाथ पकड़ा गया, पब्लिक ने पुलिस को सौंपा
Kanpur, Uttar Pradesh:बिल्हौर थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित एक धार्मिक स्थल में देर रात चोरी करते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान कर ली गई और उसे पब्लिक ने पुलिस के हवाले कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बालोद में युवा उत्सव: परंपरा और Gen-Z का रंगारंग समां
Raipur, Chhattisgarh:बालोद छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और आज के Gen-Z के हुनर का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला बालोद के टाउन हॉल में, जहाँ जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मंच पर 15 से 29 वर्ष के युवाओं ने अपनी ऊर्जा और रचनात्मकता से समां बांध दिया। एक तरफ सुवा नृत्य, करमा संगीत और पारंपरिक लोक कलाओं ने छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सौंधी खुशबू बिखेरी, तो वहीं चित्रकला और रॉक बैंड की प्रस्तुतियों ने युवाओं में नया जोश भर दिया। प्रतिभागियों का कहना है कि आज के डिजिटल दौर में अपनी जड़ों और पारंपरिक कलाओं से रूबरू होने का यह एक शानदार मंच है। युवाओं ने इस बेहतरीन अवसर के लिए प्रशासन और सरकार की दिल से सराहना की, आपको बता दें यहां सुवा की प्रस्तुति देने वाली छात्राओं की टीम राजधानी रायपुर के राज्योत्सव में भी अपना हुनर दिखाएंगे। बाइट - मुस्कान साहू, पारंपरिक वेशभूषा बाइट - रोशनी साहू, सुवा महोत्सव0
0
Report
अमित शाह की बीजेपी बैठक में स्पीट का एडिटेड पार्ट सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:अमित शाह की बीजेपी की बैठक में स्पीट का एडिटेड पार्ट सामने आया0
0
Report
हिसार के HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय सनी हत्या: आरोपियों की तलाश तेज
Hisar, Haryana:हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) स्थित लेबर कॉलोनी में वीरवार देर रात 20 वर्षीय युवक सनी की सिर पर ईंट मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 11 बजे की है, जब घर लौट रहे सनी को 3 से 4 युवकों ने घेर लिया और 3-4 दिन पुरानी कहासुनी की रंजिश के चलते उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौके से फरार हो गए। मामले में सिविल लाइन SHO करमजीत ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है, लेकिन बाकी तफ़्तीश के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी। फिलहाल पुलिस ने टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट :- 1. प्रियंका — मृतक की बहन 2. करमजीत — SHO, सिविल लाइन, थाना हिसार0
0
Report
Advertisement
करवाचौथ के दिन बिछिया को लेकर शक में पति ने पत्नी मधु की हत्या कर दी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के मुरार त्यागी नगर में करवाचौथ के दिन हुई महिला की हत्या के पीछे गिफ्ट में आई बिछिया को लेकर उपजा शक सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आनंद श्रीवास्तव को लग रहा था कि उसकी पत्नी मधु को बिछिया उसके बड़े भाई ने दी है और दोनों के बीच गलत संबंध हैं। इसी शंका में वह पत्नी से नाराज रहने लगा। जानकारी के मुताबिक मधु करवाचौथ के लिए बिछिया का नया सेट लाई थी। पति के पूछने पर उसने बताया कि ये गिफ्ट में मिली है। लेकिन आनंद को यकीन था कि ये उसके बड़े भाई ने दी है। घटना वाली सुबह मधु सो रही थी, सिरहाने रखी बिछिया देखकर आनंद को गुस्सा आ गया और उसने सोती हुई पत्नी के सिर और चेहरे पर मूसल से कई वार कर दिए। ज्यादा चोट लगने से मधु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आनंद ने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। टीम पहुंची तो कमरे में कंबल से ढका मधु का शव मिला, सिर पूरी तरह कुचला हुआ था। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया और हत्या में इस्तेमाल मूसल भी जब्त कर लिया। मृतका के बेटे ने बताया कि रात में मधु ने पति के नाम की मेहंदी लगाई थी। सुबह आनंद ने पोहा बनाया, खुद खाया और बेटे को भी खिलाया, उसके बाद कमरे में मधु की हत्या का पता चला। आनंद और मधु ने 2010 में प्रेम विवाह किया था। शादी को 16 साल हो गए थे। पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ समय से आनंद पत्नी के चरित्र को लेकर शक करने लगा था। उसकी मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है।फिलहाल शव को जेएएच में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीएसपी मुरार संदीप बांगरे ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ग्वालियर से लापता तीन बहनें दिल्ली के चाइल्ड वेलफेयर सेंटर में सुरक्षित
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव खुरेरी से 27 अक्टूबर को लापता हुई तीन बहनें दिल्ली में मिली हैं। इनमें दो नाबालिग हैं और एक बालिग है। दो बहनें 8वीं और 9वीं क्लास की छात्रा हैं। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि पिता ने मोबाइल चलाने से मना किया और डांट दिया था, इससे नाराज होकर तीनों बहनें आपसी सहमति से घर से चली गईं। परिजनों की शिकायत पर मुरार थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। मामला तीन बच्चियों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और senior officers के मार्गदर्शन में सघन तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली है कि तीनों बहनें दिल्ली के CWC (चाइल्ड वेलफेयर सेंटर) में हैं। वेरिफिकेशन हो चुका है और वहां के अधिकारियों ने बच्चियों से पूछताछ भी कर ली है। तीनों सुरक्षित बताई जा रही हैं। CSP रोबिन जैन के मुताबिक, यह थाना मुरार के बड़ागांव क्षेत्र की घटना है। पिता द्वारा मोबाइल उपयोग करने से मना करने और डांटने पर तीनों बच्चियां घर से गायब हो गईं। चूंकि तीन बच्चियों का मामला था, इसे अति गंभीरता से लिया गया। जानकारी मिली है कि लड़कियां दिल्ली में चाइल्ड केयर सेंटर में हैं। हमारी टीम रवाना हो रही है। शीघ्र ही उन्हें लाकर बयान कराए जाएंगे और वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। इनमें एक की उम्र 14 साल, एक 16 साल और एक 18 साल है। ग्वालियर पुलिस की टीम बच्चियों को लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गई है।0
0
Report
करवा चौथ के एक दिन बाद पति की मौत, दमोह-जबलपुर हाइवे हादसा
Damoh, Madhya Pradesh:एक दिन पहले पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी ने किया था करवा चौथ का व्रत दूसरे दिन हो गई पति की मौत... दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर जबेरा थाने के भदर नाले के पास एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई और इलाके में मातम पसर गया है। विक्रम विश्वकर्मा नाम का युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था कि एक ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में विक्रम और उसकी पत्नी घायल हो गए जिन्हें जबेरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है। विक्रम की पत्नी ने कल ही अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था और सलामती की दुआ मांगी थी और अब वही व्रत याद कर कर के उसकी हालत और बिगड़ रही है। फिलहाल विक्रम का शव अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है कल उसका पोस्टमार्टम होगा और जबेरा पुलिस जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
युवकों की हुड़दंगी: गाड़ी से पटाखे छोड़कर सड़क पर स्टंट दिखाने लगे
Noida, Uttar Pradesh:लेकिन साहब का शौक यहीं खत्म नहीं हुआ... गाड़ी से पटाखे भी छोड़े जा रहे हैं। पीछे गाड़ियों का लंबा काफिला है और उसमें सवार दूसरे युवक भी खिड़कियों और छतों से बाहर निकलकर हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे हैं लाइक्स और व्यूज की भूख में जनाब ने सड़क को ही स्टंट का मैदान बना दिया...अब देखना होगा कि इस रीलबाज मुन्ना भैया का भौकाल पुलिस कैसे उतार ती है0
0
Report
चंदौली रेलवे ओवरब्रिज की पटिया टूटने से रेलकर्मी घायल
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - डीडीयू रेलवे कि लापरवाही का शिकार हुआ रेल कर्मी - रेलवे ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर नीचे गिरा उपस्टेशन अधीक्षक - रेलवे ओवर ब्रिज के फर्श का पटिया टूटने से रेलवे ट्रैक पर गिरा रेलकर्मी - ड्यूटी पर जा रहे डिप्टी एसएस संतोष कुमार पांडेय हुए हादसे का शिकार - काफी ऊँचाई से गिरने के कारण छाती और कमर में आई गंभीर चोटे - मंडल रेल अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रिफर - इंडियन इंस्टीट्यूट रेलवे आवास से आरआरआई डीडीयू में ड्यूटी के लिए पैदल जा रहे थे संतोष पांडेय - हादसे के बाद रेलकर्मियों ने अचेत अवस्था में उन्हें पहुंचाया रेलवे अस्पताल - पुल की नियमित जांच और क्षतिग्रस्त पटियों की मरम्मत ना होने के कारण हुआ हादसा - मुगलसराय कोतवाली के जीटीआर रेलवे ब्रिज पर गुरुवार देर शाम हुई घटना.0
0
Report
सिरसा में शिव चौक हत्या: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा शहर के शिव चौक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकुओं से हमला कर युवक की हत्या करने के मामले में सिरसा पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को मात्र 24 घंटों के भीतर काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैम कुमार पुत्र बंशीलाल व सन्नी कुमार पुत्र राजकुमार निवासी सर्कुलर रोड, शिव चौक सिरसा व सक्षम वर्मा पुत्र दीपक निवासी बेगू रोड सिरसा के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल कर हत्या के प्रयोग करने वाला चाकू बरामद किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तीन दोस्तों पर शिव चौक के पास कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। हमले में राहुल उर्फ फौजी और अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीसरे दोस्त साहिल ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बठिंडा एम्स रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अरुण कुमार का सिरसा के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार घायल अरुण कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी चतरगढ़ पट्टी सिरसा ने अपने बयान में बताया कि वह अपने दोस्तों राहुल और साहिल के साथ बाइक पर जा रहा था। शिव चौक के पास कीर्ति नगर निवासी सुजल व अन्य युवकों ने उनका रास्ता रोककर हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकुओं से वार कर राहुल और अरुण को गंभीर घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में मामला आते ही सीआईए सिरसा और शहर थाना पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पीड़ित के बयान के आधार पर चार नामजद सहित आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ शहर थाना सिरसा में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रारंभिक जांच में साहिल और सुजल के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम बठिंडा एम्स हॉस्पिटल में करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया था। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। संलिप्त पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर पुलिस ने QR कोड से बीट से DCP तक जानकारी एक क्लिक पर दी
Jaipur, Rajasthan:एक क्लिक में 'पूरी पुलिस' आपके मोबाइल पर, QR कोड स्कैन करते ही बीट कांस्टेबल से DCP तक के नम्बर नोट - विजुअल और बाइट अटैच, पर पंजिका पर 3010ZRJ_JPR_QR_PTC_R जयपुर घर के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि हो... कोई मुसीबत आ जाए या फिर तत्काल पुलिस की मदद चाहिए... तो अब आपको पुलिस थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न ही गली-मोहल्ले की दीवारों पर बीट कांस्टेबल का नाम और नंबर तलाशना होगा। जयपुर पुलिस ने एक ऐसी पहल शुरू की है, जिसमें महज एक QR कोड स्कैन करते ही आपके मोबाइल की स्क्रीन पर बीट कांस्टेबल से लेकर DCP तक के नाम और मोबाइल नंबर आ जाएंगे। यानी एक क्लिक पर मिलेगी आपके इलाके की पूरी पुलिस की जानकारी। देखिए ये रिपोर्ट... अब पुलिस आपके मोबाइल में होगी... और जरूरत पड़ने पर एक क्लिक में आप अपने इलाके के पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे। जयपुर पुलिस ने आमजन और पुलिस के बीच संवाद को आसान बनाने के लिए 'अपनी बीट पुलिस को जानें' योजना शुरू की है। इसके तहत QR कोड आधारित बीट जागरूकता बोर्ड लगाए जाएंगे। इन QR कोड को स्कैन करते ही संबंधित इलाके के बीट कांस्टेबल से लेकर DCP तक के अधिकारियों की पूरी जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। इस पहल की शुरुआत फिलहाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र मानसरोवर से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जा रही है। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में लागू किया जाएगा। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने गुरुवार को इस QR कोड आधारित बीट जागरूकता बोर्ड का लोकार्पण किया। दरअसल, पहले पुलिस की बीट व्यवस्था की जानकारी के लिए मोहल्लों की दीवारों पर बीट कांस्टेबल का नाम और мобиль नंबर लिखे जाते थे। लेकिन अधिकारी का तबादला होने या नंबर मिट जाने के बाद आमजन के पास पुरानी जानकारी ही रह जाती थी। अब QR कोड ने इस परेशानी का डिजिटल समाधान निकाल दिया है। अब QR कोड की फोटो मोबाइल में सेव कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर स्कैन करके संबंधित अधिकारी का नाम और नंबर हासिल कर सकते हैं। डॉ. अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) इस व्यवस्था की खास बात ये है कि आपको हर बार बोर्ड के पास जाकर QR कोड स्कैन करने की जरूरत भी नहीं होगी। आप एक बार QR कोड की फोटो अपने मोबाइल की गैलरी में सेव कर लीजिए। जरूरत पड़ने पर उसी फोटो को स्कैन कर पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर हासिल कर सकते हैं। पुलिस इस सुविधा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों को प्राथमिकता देगी। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पार्क और मंदिर जैसे स्थानों पर QR कोड वाले स्टैंडी और फ्लैक्स बोर्ड लगाए जाएंगे। प्रत्येक बीट में 7 से 10 बोर्ड लगाने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका इस्तेमाल कर सकें। डॉ. अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) इस डिजिटल व्यवस्था में सिर्फ बीट कांस्टेबल का नंबर ही नहीं, बल्कि संबंधित पुलिस थाने का पता, गूगल लोकेशन और DCP, अतिरिक्त DCP, ACP, SHO सहित बीट अधिकारी का नाम और संपर्क नंबर भी उपलब्ध होगा। यानी किसी भी पुलिस अधिकारी का तबादला हो जाए तो भी आमजन को पुराना नंबर लेकर भटकना नहीं पड़ेगा। इस पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग जयपुर पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय से होगी। इसके लिए डिजिटल प्रोग्रामिंग की जाएगी। अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के अनुसार नाम और मोबाइल नंबर अपडेट किए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक हर महीने इस व्यवस्था का अपडेशन किया जाएगा, ताकि आमजन को हमेशा सही और ताजा जानकारी मिल सके।0
0
Report
बालोद: सिकौसा में अवैध देशी शराब के धंधेबाज़ गिरफ्तार, डमी ग्राहक से पुष्टि
Raipur, Chhattisgarh:बालोद। गुण्डरदेही पुलिस ने ग्राम सिकौसा में छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिकौसा निवासी परमानंद डहरे (52 वर्ष) अपने घर से अवैध शराब का कारोबार चला रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से एक डमी ग्राहक तैयार कर उसे पहचानयुक्त ₹100 का नोट देकर आरोपी के पास भेजा। डमी ग्राहक द्वारा शराब खरीदकर पुष्टि करते ही पुलिस ने मकान पर दबिश दी। तलाश के दौरान आरोपी के पास से 30 पौवा शोले देशी प्लेन शराब (कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत ₹2,400) और बिक्री की ₹300 नगद रकम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
छतरपुर नगर पालिका में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर से लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर नगर पालिका में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सागर संभाग के कमिश्नर दिलीप कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर, विधायक, एसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आम जनता की समस्याओं के तत्काल निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से छतरपुर नगर पालिका में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर लगाया गया। शिविर में सागर कमिश्नर दिलीप कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्रदेशभर में हर शुक्रवार अलग-अलग स्थानों पर जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में 10 से 12 पंचायतों के समूह यानी क्लस्टर बनाकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शिविर से पहले अधिकारियों की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं चिन्हित करती हैं, फिर जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से उनका निराकरण किया जाता है। न्यायिक प्रकृति के मामलों को छोड़कर अधिकांश समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। कमिश्नर ने कहा कि अब शिविरों को पुराने स्वरूप से अलग हटकर छोटे-छोटे क्लस्टर स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे लोगों की भागीदारी बढ़ रही है और स्थानीय स्तर पर ही समाधान हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
नीमच में अफीम नीति के खिलाफ किसान प्रदर्शन: मॉर्फिन मात्रा और MSP की मांग
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। केंद्र सरकार द्वारा घोषित अफीम नीति वर्ष 2026-27 को लेकर मालवा और मेवाड़ क्षेत्र के अफीम काश्तकारों में भारी असंतोष गहरा गया है। नीमच, मंदसौर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिले के सैकड़ों किसानों ने मल्हारगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष श्यामलाल जोकचंद के नेतृत्व में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने विभाग के एएनसी को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट किया कि कड़े नियमों और खेती की बढ़ती लागत ने किसानों की कमर तोड़ दी है, इसलिए नई नीति में तत्काल जनहितैषी संशोधन किए जाएं। किसानों ने प्रमुखता से मांग उठाई कि नई नीति में मॉर्फिन की मात्रा 4.4 तय किए जाने से कई पुराने चीरे वाले पट्टे निरस्त होकर सीपीएस पद्धति के मात्र 5 आरी में बदल गए हैं, लिहाजा किसानों को राहत देने के लिए मॉर्फिन की अनिवार्यता घटाकर 3.7 प्रतिशत की जाए। इसके साथ ही 90 किलोग्राम से अधिक औसत डोडा उत्पादन देने वाले सीपीएस किसानों को 10 आरी का चीरा लगाने का पट्टा दिया जाए और सीपीएस व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जाए। बढ़ती महंगाई, खाद-दवाई, बिजली और भारी मजदूरी खर्च को रेखांकित करते हुए किसानों ने अफीम का सरकारी खरीद मूल्य बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम करने की पुरजोर मांग रखी। कानूनी जटिलताओं पर बात रखते हुए नेताओं ने कहा कि डोडाचूरा में मॉर्फिन की मात्रा नाममात्र 0.02 प्रतिशत से कम होती है, इसलिए इसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 8/29 के कड़े दायरे से बाहर किया जाए ताकि जेलों में बंद निर्दोष किसानों पर दर्ज मुकदमे समाप्त हो सकें। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदा या ओलावृष्टि से खराब हुई जिन फसलों को विभाग की देखरेख में नष्ट कराया गया था, उन्हें सीपीएस से हटाकर पुनः पारंपरिक चीरा पद्धति में बहाल किया जाए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते इन मांगों का स्थायी समाधान नहीं निकाला, तो पूरे अंचल में आंदोलन को और तेज किया जाएगा。0
0
Report
नौगांव के शांति स्वीट मिष्ठान से 55 किग्रा नकली मावा बरामद; लैब में जांच शुरू
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव में प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम के आदेश पर खाद्य विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने शांति स्वीट मिष्ठान की दुकान पर छापा मारकर 55 किलो नकली मावा जब्त किया है, नौगांव नगर में त्योहार और शादी सीजन को देखते हुए मावा और मिठाइयों की खपत बढ़ गई है। इसी को देखते हुए एसडीएम गोपाल शरण पटेल के आदेश पर नायब तहसीलदार और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के शांति स्वीट मिष्ठान पर छापेमारी की। जांच के दौरान टीम को दुकान में करीब 55 किलो नकली मावा मिला। मौके पर ही खाद्य विभाग की टीम ने नियमानुसार मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि मिलावटी मावा आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी0
0
Report
धनबाद में छठ महापर्व की तैयारी तेज, जलस्तर बनाए रखने को रेलवे को पत्राचार
Dhanbad, Jharkhand:दुर्गापूजा के समापन के बाद अब दीपावली के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक आ चुका है। छठ महापर्व को लेकर धनबाद में तैयारियां तेज हो गई हैं। लोक आस्था के इस महापर्व में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष महत्व होता है। ऐसे में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए धनबाद नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। धनबाद जिले के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। इसे देखते हुए नगर निगम की ओर से सभी प्रमुख छठ घाटों की साफ-सफाई, जलस्तर और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। वहीं धनबाद के प्रमुख छठ घाटों में शामिल पंपू तालाब के घटते जलस्तर को लेकर भी नगर निगम गंभीर नजर आ रहा है। तालाब में पर्याप्त पानी उपलब्ध रहे, इसके लिए नगर निगम की ओर से विशेष पहल की जा रही है। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि पंपू तालाब के जलस्तर को ध्यान में रखते हुए रेलवे को पत्राचार किया गया है। रेलवे से भेल को बंद कर पानी की निकासी रोकने का अनुरोध किया गया है, ताकि तालाब में पानी का स्तर बना रहे और छठ के दौरान श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से छठ घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ की व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
