208007
कानपुर में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग
Kanpur, Uttar Pradesh:चकेरी थाना क्षेत्र के संजीव नगर में ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से दहशत का माहौल पैदा हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग के कारण कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर बस- बोलेरो टकराव, 13 घायल
Jalore, Rajasthan:विधानसभा-सांचौर हादसे की सूचना मिलते ही सांचौर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सांचौर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर पीर की जाल सरहद में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई है। इस हादसे में करीब 13 लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। विजुअल डिटेल- (1)-दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बोलेरो (2)-क्षतिग्रस्त वाहनों सड़क से हटाते हुए (3)-क्षतिग्रस्त बस0
0
Report
लखीमपुर खीरी: वायरल वीडियो के बाद DM ने घर जाकर मुलाकात, सड़क मरम्मत शुरू
Noida, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी: वायरल वीडियो के बाद DM ने घर जाकर मुलाकात, सड़क मरम्मत शुरू0
0
Report
मंदसौर में सतर्कता से ट्रैक्टर चोरी की कोशिश नाकाम, मालिक को मिला ट्रैक्टर
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र के खेता खेड़ा चौकी पर मौके पर तैनात पुलिस और एसएफ के जवानों की सतर्कता के चलते एक चोरी की कोशिश नाकाम हो गई और चोर ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि तड़के कुछ संदिग्ध लोग एक ट्रैक्टर लेकर आते हुए जवानों को दिखे; मौके पर तैनात एसएफ के जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह ट्रैक्टर को छोड़कर भाग खड़े हुए। ट्रैक्टर को अपनी ज़ब्त में लेकर जवानों ने खेता खेड़ा चौकी पर खड़ा किया, जहां पर सुबह ट्रैक्टर के मालिक पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के बेटी खेड़ी के निवासी रामलाल जाट का है; इससे चोरी करके ले जा रहे थे। ट्रैक्टर वापस मिलने पर ट्रैक्टर मालिक प्रसन्न नजर आए। रामलाल जाट ने बताया कि सुबह पांच बजे पता चला ट्रैक्टर चोरी हो गया है तो आसपास खोजा लेकिन नहीं मिला फिर इस चोकी पर संपर्क किया तो पता चला कि ट्रैक्टर यहाँ है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड कांग्रेस में नेतृत्व पर सवाल, वित्त मंत्री के आरोपों से घमासान
Ranchi, Jharkhand:इन दिनों झारखंड कांग्रेस पार्टी में अब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी कोटे के वित्त मंत्री ने प्रदेश की नई कमेटी आने के बाद अपने ही प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार दो पत्र प्रदेश प्रभारी को लेकर कर प्रदेश नेतृत्व को ही अक्षम करार दिया तो बयानबाजी तेज हो गई। इस मामले में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, वित्त मंत्री बड़े नेता हैं और सुलझे हुए व्यक्ति हैं , उन्होंने बहुत ही सही मुद्दे को उठाया है , भाई भतीजावाद के खिलाफ आवाज उठाया है , भाई भतीजावाद के कारण कांग्रेस की स्थिति हुई है। उन्होंने ने सही मुद्दों को उठाया है। कांग्रेस का लीडर शिप बहुत कमजोर हो गया है, झामुमो के सामने घुटने टेक दिया है , न इधर के रहे न उधर के रहे। वित्त मंत्री ने जो मुद्दे उठाए हैं कांग्रेस उन्हें पार्टी विरोधी कह रही है ये बहुत घटिया बात है । पार्टी के अंदर की कमी को कोई उजागर कर रहा और आप उसे पार्टी विरोधी कह रहे हैं। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने वित्त मंत्री के पत्र और पार्टी नेतृत्व पर उठाए गए सवाल को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, राधाकृष्ण किशोर अनुभवी नेता हैं, जो मतभिन्नता दिख रही है, सांगठनिक स्तर पर पार्टी के प्रति या पार्टी नेतृत्व के प्रति जो सवाल उठाए हैं उसका कोई असर सरकार पर नहीं पड़ने वाला। मंत्री का गतिरोध सरकार से है भी नहीं। इस पर पार्टी के लोगों को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए । इस मामले को लेकर उचित फोरम पर बात रखी जाए और शॉर्ट आउट होना चाहिए। ऐसा कोई मसला नहीं जिसे सुलझाया नहीं जा सकता । कांग्रेस विधायकदल उपनेता राजेश कच्छप ने कहा, कोई भी संगठन प्रदेश से चलता है ,वित्त मंत्री अनुभवी लीडर हैं उन्होंने अगर किसी बात को उठाया है, नाराजगी क्या है सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर क्यों आया ,पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा होगी , पार्टी तह तक जाएगी और किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी0
0
Report
गोरखपुर जनता दरबार में योगी ने बच्चों से पूछा कौन बड़ा, चॉकलेट देकर खुश किया
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने एक फरियादी के साथ आए बच्चे से पूछा "स्कूल जाते हो..तुम दोनों में बड़ा कौन है. ये दिख रहा है. दोनों एक साथ खड़े हो..देखो ये लंबा है. लो चॉकलेट खाओ उत्तरप्रदेश- गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार के दौरान फरियादी मां के साथ आये दो बच्चों से कुछ इसे निराले और प्यारे अंदाज में बातें की0
0
Report
पन्ना के बघवारकला में पानी संकट पर महिलाओं का हंगामा, भेदभाव के आरोप
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना के बघवारकला गांव में पानी संकट पर महिलाओं का हंगामा, पंचायत में बजाए खाली वर्तन। खाली बर्तनों लेकर पंचायत कार्यालय पहुँचीं महिलाएं प्रदर्शन कर रहीं थीं। सरपंच पति पर अपने मोहल्ले में पानी सप्लाई करवाने के आरोप थे। एंकर-सिण रैपुरा क्षेत्र के बघवारकला में पानी के संकट को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूटा। 15 किलोमीटर दूर रैपुरा तहसील के बघवारकला गांव में पेयजल संकट ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मंगलवार को महिलाएं खाली बर्तन लेकर पंचायत भवन पहुंचीं और जोरदार प्रदर्शन कर खाली वर्तन बजाए। उनका कहना था कि गांव में पानी उपलब्ध होने के बावजूद सप्लॉई में भेदभाव किया जा रहा है। पम्प हाउस से पानी पाइप लाइन सीधे एक मोहल्ले की ओर मोड़ दिया गया, जबकि गांव की टंकी में पर्याप्त पानी नहीं भरा जाता। पहले टंकी के जरिए पूरे गांव में वितरण होता था, पर अब व्यवस्था प्रभावित हो रही है।_nतिजतन कुछ परिवारों को दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समाधान और तेज नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियन हत्या मामले में कथित अपराधी व मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:NDR/क्राइम ब्रांच ने राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सिंग चैंपियन की हत्या के मामले में एक उद्घोषित अपराधी व मुख्य साजिशकर्ता को किया गिरफ्तार मामला दर्ज: थाना बाबा हरिदास नगर जुलाई 2025 से 8 महीने से फरार कुख्यात आपराधिक गैंग से जुड़ा आदर्श नगर में सटीक निगरानी व सुनियोजित रेड के बाद दबोचा गया सफल अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर योगेश व इंस्पेक्टर विनोद यादव द्वारा, एसीपी उमेश बर्थवाल के निर्देशन में तथा डीसीपी श्री पंकज कुमार के समग्र पर्यवेक्षण में किया गया。0
0
Report
मंदसौर में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म: दो आरोपी गिरफ्तार
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के अफजलपुर थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है, गांव के ही दो निवासियों ने इस करतूत को अंजाम दिया। बच्ची को दूसरे बच्चे से खेलने के लिए कंचे देने का झांसा देकर बुलाया और कमरे में बंद कर दोनों ने उसके साथ हैवानियत की. बाद में जब उसे छोड़ा गया तो बच्ची ने अपने परिजन को जाकर पूरा घटनाक्रम बताया. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, अपहरण दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की पहचान अजय मालवीय और अशोक दर्जी हुई है, दोनों आरोपियों ने घटनाक्रम को अंजाम दिया. बच्ची घर पर अकेली थी तो उसे अजय मालवीय ने दूसरी बच्ची से अपने घर पर बुलवाया, जैसे ही वह घर के पास आई उसे अंदर ले लिया और कमरे में बंद कर दिया, जिसके बाद इस हैवानियत को अंजाम दिया गया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है; पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है, लेकिन छोटी सी बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो अफजलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जा रही है; दोनों आरोपियों पर आईपीसी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, और पूरी जांच में सावधानी बरती जा रही है ताकि आरोपियों को सख्त सजा हो. आरोपियों के घर से तंत्र-मंत्र के सामान और अन्य सामग्री भी मिली है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.0
0
Report
पेयजल संकट से कोटा-झालावाड़ हाईवे पर महिलाओं का उग्र प्रदर्शन
Kota, Rajasthan:मण्डाना कोटा। एंकर इन्ट्रो: कोटा जिले के मंडाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने कोटा झालावाड़ हाईवे जाम कर दिया है। वीओ कोटा जिले की लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के लखावा गांव में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। पानी की किल्लत से जूझ रही महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे कोटा जिले की शहरी सीमा पर रहते हैं और नगर निगम दक्षिण के वार्ड में आने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। चम्बल नदी के किनारे बसे होने के बावजूद उन्हें पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चम्बल पेयजल योजना सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है और जमीनी स्तर पर इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यह क्षेत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के गृह जिले में आता है, इसके बावजूद पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए, अन्यथा आंदोलन और उग्र किया जाएगा। फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन के द्वारा समझाईस की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
नांगलोई LPG रिफिलिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश, 96 अवैध सिलेंडर बरामद
Noida, Uttar Pradesh:NR-II, क्राइम ब्रांच ने नांगलोई में खतरनाक LPG रिफिलिंग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश 96 अवैध LPG सिलेंडर बरामद 3 वाहन वज़न मशीनें गैस ट्रांसफर उपकरण जब्त 3 आरोपी गिरफ्तार खुलासा: ब्लैक मार्केटिंग, अवैध रिफिलिंग और जन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा सफल अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार द्वारा, एसीपी गिरीश कौशिक के निर्देशन में तथा डीसीपी श्री पंकज कुमार के समग्र पर्यवेक्षण में किया गया।0
0
Report
दुकान विवाद में हिंसा: दो भाई घायल, पुलिस जांच शुरू
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में दुकान विवाद ने लिया हिंसक रूप प्रभात टॉकीज के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट लोहे की रॉड से हमला, दो भाई गंभीर घायल दुकान को लेकर दो साल से चल रहा था विवाद स्टे के बावजूद ताला तोड़कर दुकान खोलने का आरोप पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच झुंझुनूं शहर के रोड नंबर-1 स्थित प्रभात टॉकीज के सामने एक दुकान को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुकान खोलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दुकान को लेकर पिछले करीब दो वर्षों से मालिक और किराएदार के बीच विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के साथ ही दुकान पर स्टे भी बताया जा रहा है। इसके बावजूद एक पक्ष द्वारा दुकान का ताला तोड़कर उसे खोल लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर जब दूसरे पक्ष के दो भाई मौके पर पहुंचे और दुकान खोलने का विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इमरान, साजिद सहित अन्य लोगों ने तौफीक मिर्जा और उसके भाई पर लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में तौफीक मिर्जा का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तौफीक मिर्जा के सिर में 4-5 टांके आए हैं और उसके चेहरे व नाक पर भी चोटें आई हैं। घायलों का इलाज बीडीके अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
रीको की डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट पॉलिसी 2025 पर वर्चुअल नॉलेज सेशन: ऑनलाइन आवेदन शुरू
Jaipur, Rajasthan:डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट पॉलिसी—2025 पर वर्चुअल नॉलेज सेशन, वर्चुअल नॉलेज सीरीज के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया, देश-विदेश के 100 से अधिक निवेशक और प्रतिभागी हुए शामिल, निवेश करने के इच्छुक देश-विदेश के प्रतिभागियों को जानकारी दी, प्रतिभागियों को जमीन आवंटन प्रक्रिया की जानकारी दी गई, एसीएस और रीको चेयरमैन शिखर अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में निवेश करने और उद्यमियों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया को रीको द्वारा पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शी और आसान कर दिया गया है, रीको के पोर्टल पर निवेशकों द्वारा राज्य में उनके इच्छित स्थानों पर विभिन्न साइज़ के प्लॉट, जो डायरेक्ट अलॉटमेंट व ऑक्शन के लिए आवेदन किया जा सकता है, निवेशकों की सुविधा के लिए पोर्टल पर प्रत्येक प्लॉट का साइट प्लान और गूगल लोकेशन भी उपलब्ध है, इस वर्चुअल सेशन में रीको के अधिकारियों द्वारा एक प्रेजेंटेशन दिया गया जिसमें राजनिवेश पोर्टल के माध्यम से एमओयू के फॉर्म भरने और रीको की वेबसाइट पर भूमि आवंटन हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया का लाइव डेमो दिया गया, साथ ही डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट पॉलिसी के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है, इस दौरान बताया गया कि इस नीति के तहत राइजिंग राजस्थान के तहत किए गए एमओयू के साथ-साथ नए एमओयू भी राजनिवेश पोर्टल पर 31 दिसंबर—2026 तक किए जा सकेंगे0
0
Report
Advertisement
ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर जगदंबिका पाल का बयान
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Jagdambika Pal (Member of Parliament) on Mamata Banerjee's refusal to resign after Bengal Elections/ Mamata's claims of conspiracy in election results supported by Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav/ Mamata's commitment to staying in India alliance despite defeat0
0
Report
हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट पर बम धमकी: ईमेल से 16 बम रखने की चेतावनी, तलाशी जारी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट को मिली बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से कलेक्ट्रेट में 16 बम रखे होने की मिली धमकी उदय निधि स्टालिन की फाइलें पाकिस्तान की ISI को लीक होने की लिखी बात आज केरलम की अदालतों में बम धमाके की योजना की लिखी बात तमिलनाडु से ध्यान हटाने के लिए सीपीएम माओ को काम पर लगाने की कही बात ईमेल भेजने वाले ने लिखा - वह भी था इसमें शामिल इसलिए कर रहा हूं आगाह लाल साड़ी या लाल शर्ट पहने व्यक्ति को कलेक्ट्रेट में ना घुसने देने की लिखी बात dोपहर 12.15 बजे कलेक्ट्रेट में बम फटने की लिखी बात ईमेल आने के बाद कलेक्ट्रेट में शुरू हुई तलाशी अभी तक कलेक्ट्रेट में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु कलेक्ट्रेट से बाहर निकाला कर्मचारियों को0
0
Report
जनगणना में लापरवाही: फरीदाबाद के 9 कर्मचारियों के खिलाफ FIR, वेतन रोकी जाएगी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। भारत सरकार द्वारा karai जा रही जनगणना के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई。 फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने कड़ा रुख अपनाया。 फरीदाबाद स्थित डी ए वी मैनेजमेंट कॉलेज से जनगणना कार्य के लिए सुपरवाइजर नियुक्त किए गए 9 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तथा उनके वेतन को रोकने के निर्देश。 *उक्त 9 कर्मचारी जनगणना कार्य की ड्यूटी पर विभाग द्वारा बार बार जारी सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे।उसी के आधार पर जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।* निर्देशानुसार जनगणना का कार्य भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या आदेशों की अवहेलना को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित कर्मचारियों द्वारा जनगणना कार्य में निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते मुख्य जनगणना अधिकारी द्वारा सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समयबद्ध तरीके से निभानी होगी, अन्यथा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे जनगणना के कार्य को गंभीरता से लेते हुए सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित करें。0
0
Report
Advertisement
