गांव में शौचालय निर्माण में घोटाला, 18 शौचालय पाए गए अधूरे
Mati Kishunpur, Uttar Pradesh:प्रदेश सरकार ने 2017 में हर गरीब को शौचालय देने की योजना शुरू की थी, जिसके तहत ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान ने ठेकेदार के जरिए शौचालय का निर्माण कराया। लेकिन ठेकेदार ने शौचालयों का अधूरा निर्माण किया और ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान ने मिलकर सरकारी धन का गबन किया। यह मामला तब सामने आया जब गांव के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। जांच के दौरान एडीओ पंचायत ने पाया कि ग्राम पंचायत के एक ही मजरे में 18 शौचालय अधूरे थे। अब इस मामले में जांच जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
