209303
Rura - महिला हुई लापता, पति ने थाने में पत्नी के लापता होने की दी तहरीर
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के रेरी गांव की रहने वाली महिला हिना किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकली थी, किन्तु घर वापस नहीं लौटी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, किन्तु उसका कोई पता न चल सका.वहीं इसी मामले को लेकर पति चिंटू ने थाने में अपनी पत्नी के लापता होने की तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मंडला के पीएम श्री हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी, तीन दिन में हल न हो तो उग्र आंदोलन
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल बिलगांव में शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों, छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तत्काल शिक्षक और अतिथि शिक्षक की नियुक्ति की मांग की है. मामला मोहगांव जिले के बिलगांव स्कूल का है. स्कूल को उन्नयन कर पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल बना दिया गया, पर विषयवार शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई. अभाव के कारण पढ़ाई चौपट हो रही है और इससे बच्चों के भविष्य पर असर पड़ रहा है. शिकायतें पहले भी जनसुनवाई में दी गईं, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. प्रदर्शनकारियों ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है; अगर तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र होगा. जिला प्रशासन ने जल्द शिक्षक देने का भरोसा दिया है. छात्रों- अभिभावकों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है.0
0
Report
कोटा के कुन्हाड़ी में एलन कोचिंग छात्रा सूफी खुशबू पटेल ने आत्महत्या की
Kota, Rajasthan:कोटा.. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग की छात्रा सूफी खुशबू पटेल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मध्य प्रदेश निवासी सूफी खुशबू अपनी बहन के साथ कुन्हाड़ी इलाके में फ्लैट में रहकर कोचिंग कर रही थी। कुन्हाड़ी थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज के अनुसार छात्रा बुधवार को कोचिंग क्लास गई थी। इसके बाद वह वापस कमरे में पहुंची और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ समय बाद उसकी बहन जब कमरे पर पहुंची तो घटना का पता चला। सूचना मिलने पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बालोतरा नगर निकाय चुनाव लिए मतदाता जागरूकता संदेश साथ छात्राओं ने राखी बांधी
Balotra, Rajasthan:बालोतरा आगामी नगर निकाय चुनाव में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कांवट को विद्यालय की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता के संदेश से सुसज्जित राखियां बांधकर मतदान का संदेश दिया गया। उप प्राचार्य रामेश्वरी चौधरी एवं विजया कुमारी के नेतृत्व में सुशील कुमार यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कांवट को रक्षासूत्र बांधे। इन राखियों को राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं ने विशेष रूप से मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया है। राखियों पर मतदान करने, लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मतदाता जागरूकता संदेश उकेरे गए हैं। बालिकाओं ने मतदान के संदेश के साथ राखियों को आकर्षक एवं रचनात्मक रूप से सजाया। इस अवसर पर जिला कलक्टर कार्यालय में उपस्थित अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, पचपदरा तहसीलदार विसन सिंह सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को भी छात्राओं द्वारा रक्षासूत्र बांधकर आगामी नगर निकाय चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां आमजन तक मतदान का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से आगामी नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की。0
0
Report
Advertisement
डीएम से रोड बनवाने की गुहार में बाराबंकी की मासूम का वीडियो वायरल
Barabanki, Uttar Pradesh:DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए, गड्ढों और जलभराव से परेशान मासूम बच्ची ने लगाई गुहार, वीडियो वायरल बाराबंकी शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत क्रिस्टल गार्डन के पास का एक बेहद भावुक और दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नन्हीं और मासूम बच्ची बाराबंकी के जिलाधिकारी से अपने मोहल्ले की जर्जर सड़क बनवाने की मासूमियत भरी गुहार लगाती नजर आ रही है। बच्ची का यह वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग उसकी बेबाकी और हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में मासूम बच्ची हाथ जोड़कर और बेहद भोलेपन के साथ कह रही है, 'डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए, इसमें बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश का गंदा पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने में बहुत परेशानी होती है।' स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके की सड़क लंबे समय से बदहाल है, इस समय बारिश के मौसम में जलभराव के चलते बच्चों व बुजुर्गों का निकलना दूभर हो गया है। अब देखना यह होगा कि इस नन्हीं बच्ची की यह दर्दभरी आवाज डीएम की चौखट तक पहुंचकर सड़क की सूरत बदलती है या फिर प्रशासनिक फाइलों और सोशल मीडिया तक ही सिमट कर रह जाती है।0
0
Report
बरसात ने गुरसराय कस्बे मेन बाजार को तालाब बना दिया, दुकानों में पानी घुसा
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गुरसराय कस्बे में रुक रुककर लगातार हो रही बारिश लोगों के लिये आफत बन गई और बारिश का पानी दुकानों में घुस गया जिससे कारोबारियों का नुकसान भी हो गया। ये तस्वीर कस्बे के मेन बाजार की है जहां सडके बारिश के पानी से तालाब में तब्दील हो गई जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं बारिश बंद होने के बाद स्थानीय लोग बाजार में भरा पानी को देखने आ रहे है। जहां कमर तक पानी भरा हुआ है। दरअसल गुरसरांय नगर पालिका इलाके में लगातार हुई बारिश के पानी से कस्बे की सडके तालाब में तब्दील हो गई और बारिश का पानी कस्बे की कई दुकानों में भर गया, जिससे दुकानदारों के माल का नुकसान हो गया, इसके अलावा मोहल्ला गांधी नगर, मातवाना, टीचर्स कॉलोनी और नई बस्ती में बारिश का पानी भर जाने से ये मोहल्ले टापू की तरह नजर आ रहे है। वहीं रुक रुककर हो रही बारिश ने नगर पालिका के सफाई अभियान की पोल खोल दी और व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान खड़े कर दिये है।0
0
Report
त्योहारी मौसम से पहले दिल्ली की जेब पर महंगाई का बड़ा भार
New Delhi, Delhi:दिल्ली में त्योहारों से पहले महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। घर की रसोई का बजट गड़बड़ा चुका है और बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को हर जरूरी सामान के लिए पहले से अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर दिखाई दे रहा है। प्याज की कीमतें लगभग 70-75 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। चीनी के दामों में भी करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिल रही है। महंगाई की मार सिर्फ प्याज और चीनी तक सीमित नहीं है; सब्जियों, दाल, चावल, सरसों तेल और अन्य खाद्य पदार्थ भी धीरे-धीरे महंगे हो रहे हैं। त्योहारों से पहले अगर घर में मेहमान आना हैं या मिठाई बनानी है, खर्च बढ़ रहा है। आम लोगों का कहना है कि पहले सोना महंगा था, पेट्रोल-डीजल के दामों से परेशान थे, अब खाने-पीने की चीजों की कीमतें भी बढ़ रही हैं। खासकर मजदूर और कम आय वाले परिवार सबसे अधिक परेशान हैं। खुदरा महंगाई दर 4.45 प्रतिशत तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है, जो लगभग 19 महीनों के उच्चतम स्तर के बराबर है। सवाल है—क्या त्योहारों से ठीक पहले बढ़ती कीमतों पर लगाम लगेगी? ग्राहक कीमत पूछ कर खरीदारी कर रहे हैं; राशन की बढ़ती कीमतों के बीच घर चलाने में मुश्किल हो रही है।0
0
Report
Advertisement
ईद मिलादुन्नबी के जश्न में डूबा बदल बाग चौराहा , लेहड़ा बाजार
Bargahpur, Uttar Pradesh:ईद मिलादुन्नबी के जश्न में डूबा बदल बाग चौराहा , लेहड़ा बाजार गुलराजपुर सहित तमाम जगहों पर जगह-जगह निकले जुलूस सुरक्षा व्यवस्था के लिए बृजमनगंज पुलिस प्रशासन मौके पर रही मुस्तैद0
0
Report
मानसून के बाद उत्तराखंड में सड़कों के मरम्मत का निर्देश, 15 सितम्बर तक आकलन
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर मानसून की वजह से सड़क खराब हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 सितंबर तक खराब सड़कों का पूरा आकलन कर लिया जाए। 15 सितंबर के बाद जब मानसून हल्का हो जाए तो उसके बाद सभी जनपदों में सड़कों को ठीक करने का काम शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि वह खुद सड़क मार्ग से जाकर तमाम सड़कों का निरीक्षण करेंगे जिनके ठीक होने का दावा किया जा रहा है। उन सभी सड़कों की हकीकत जानेंगे।0
0
Report
Robinder Sachdeva REAX पर विशेषज्ञ टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
देहरादून में सीएम धामी की शोभायात्रा: शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर महादेव यात्रा शुरू
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अरहट बाजार स्थित शिवाजी धर्मशाला से प्रारंभ हुई श्री टपकेश्वर महादेव जी की शोभा यात्रा में भाग ले रहे हैं。0
0
Report
बख्तियारपुर फोरलेन हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर जताया विरोध
Barh, Bihar:बाढ थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर फोरलेन पर बहराम गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बलिंदर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वे सुबह फोरलेन पर सडक किनारे पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे भारी वाहन ने उन्हें 50 मीटर की दूरी तक घसीट लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलिंदर कुमार बहरामा गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर पटना मोकामा फोरलेन जाम कर दिया है। घटनास्थल पर मौजूद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुटी है。0
0
Report
नोएडा हत्या मामले में परिवार अंतिम संस्कार पर अड़चन, जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा हत्या मामला पुलिस लगातार परिवार के अन्य लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है कि वे शव को लेकर अंतिम संस्कार कर लें, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं है।0
0
Report
Advertisement
सीकर में रक्षा बंधन की रौनक, डायमंड राखी की तेज डिमांड
Sikar, Rajasthan:सीकर में रक्षा बंधन की चमक, राखियों से सजे बाजार तबेला बाजार में राखियों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, डायमंड राखी की बढ़ी डिमांड तबेला बाजार, जाट बाजार, घंटाघर से सूरजपोल गेट, सुभाष चौक और फतेहपुरी गेट क्षेत्र में 200 से ज्यादा राखियों की दुकानें सज चुकी हैं। रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजारों में महिलाएं, युवतियां और बच्चे खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। शाम के समय बाजार में भीड़ बढ़ने से कई जगह ट्रैफिक दबाव और जाम की स्थिति भी बन रही है। दुकानदारों के अनुसार इस बार डायमंड राखियों की सबसे ज्यादा डिमांड है। इसके अलावा धागे वाली राखी, ब्रेसलेट स्टाइल राखी और बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी पसंद की जा रही हैं। बाजार में 10 रुपए से लेकर 300 रुपए तक की राखियां उपलब्ध हैं। शहर के तबेला बाजार के राखी व्यापारी ईशवर दोदराजका ने बताया कि इस बार डायमंड राखियों की मांग सबसे अधिक है। वहीं सुभाष चौक के दुकानदारों के मुताबिक बच्चों में छोटा भीम, मोटू-पतलू और लाइट वाली राखियों का खास क्रेज है। बाजार में दुकानों के साथ हाथ ठेलों पर भी राखियों की बिक्री हो रही है। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा डिजाइन और रंग की राखियां खरीद रही हैं। दुकानदार भी त्योहार को देखते हुए सुबह जल्दी दुकानें खोल रहे हैं। रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई बहन की रक्षा और हर परिस्थिति में साथ निभाने का संकल्प लेते हैं। बाइट: ईशवर दोदराजका, (बुजुर्ग महिला) दुकानदार। बाइट: अनीता (पिंक साड़ी पहने) बाइट: पूजा (व्हाइट प्रिंटेड कपड़े पहने) बाइट: रिंकू (पीले कपड़े पहने) बाइट: सरला0
0
Report
जामनगर में अवैध लाइम स्टोन खनन का पर्दाफाश; 1.40 करोड़ का माल जब्त
Jamnagar, Gujarat:જામનગર જિલ્લામાં શેઠવડાળા પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારમાં ગેરકાયદેસર લાઇમ સ્ટોનનું ખેની અને વહન કરતા તત્વો સામે રાજકોટ રેન્જ ટીમે મોટી કાર્યવાહી હાથ ધારેલી છે. જામજોધપુર તાલુકાના ભોજાબેડી ગામે લીઝ વિસ્તારમાંથી ગેરકાયદેસર રીતે ખન્યિજ લાઇમ સ્ટોનનું ખનન કરી વહન કરતા બે ટ્રક અને બે હિટાચી મશીન મળી કુલ રૂ.1 કરોડ 40 લાખનો મુદ્દામાલ સીઝ કરવામાં આવ્યો છે. રાજકોટ રેન્જના નાયબ પોલીસ મહા આઈએમ નિર્લિપ્ત રાય (IPS)ની સૂચના અને પોલીસ ઇન્સ્પેક્ટર અપૂર્વ પટેલના માર્ગદર્શન હેઠળ રાજકોટ રેન્જની ટીમ ગેરકાયદેસર પ્રવૃત્તિઓ પર નજર રાખી રહી હતી. દરમિયાન મળેલી બાતમીના આધારે PSI સી.એમ. કાંટેલિયા અને સ્ટાફે ભોજાબેડી ગામની સીમમાં આવેલા લીઝ વિસ્તારમાં દરોડો પાડ્યો હતી. કાર્યવાહી દરમ્યાન લાઇમ સ્ટોન ભરેલા બે ટ્રક તેમજ ખનન માટે ઉપયોગમાં લેવાતા બે હિટાચી મશીન મળી આવ્યા હતા. પોલીસે ટ્રકના ચાલકો પીઓષભાઇ કારાભાઇ રાઠોડ અને રોહીતભાઈ રણછોડભાઈ ધાંગડ તેમજ હિટાચી મશીનના ચાલકો રાજુ બ્રીજબીહારીઓ યાદવ અને મોતીલાલ ગોવીંદરાય યાદવને હસ્તગત કર્યા હતા. તમામ મુદ્દામાલને ખાણ-ખનીજ વિભાગના અધિકારીઓને સોંપી જરૂરી રોજદુમ કરાવવામાં આવ્યું હતું. બાદમાં રૂ.1.40 કરોડના મુદ્દામાલને શેઠવડાળા પોલીસ સ્ટેશન ખાતે સોંપવામાં આવ્યો છે.0
0
Report
रक्षाबन्धन पर खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया; 200kg छेना नष्ट
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत मिठाई और खाद्य पदार्थों की दुकानों पर खाद्य विभाग की टीम छापेमारी कर अशुद्ध और मिलावटी खाद्य पदार्थों को नष्ट कराकर इसे बेचने वालों के खिलाफ एक्शन ले रही है। जिले में चल रहे इस विशेष अभियान के क्रम में सहायक खाद्य आयुक्त सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने बखिरा थाना क्षेत्र के दुर्गजोत में एक मिठाई की दुकान میں छापेमारी कर 200 किलो ग्राम छेना नष्ट कराया। टीम की जांच में यह छेना मिठाई अशुद्ध और मानक विहीन पाई गई थी और इसमें मक्खियां मरी मिली थी। इसके साथ ही खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई में इस्तेमाल के लिए रखी 73 किलोग्राम साईट्रिक एसिड और 9 किलोग्राम सोडियम बाइकार्बोनेट को सीज कर दिया।टीम ने दुकान से दो सैंपल छेना, एक सैम्पल खोए का , एक सैम्पल मिल्क केक, एक सैम्पल सोडियम बाई कार्बोनेट और एक सैम्पल साईट्रिक एसिड का सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। टीम ने दुकानदार के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।0
0
Report
Advertisement
