209303
Rura - महिला ने कुछ लोगों पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव की रहने वाली मंजू ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज,मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।वहीं इसी मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डेमोग्राफी चेंज पर झारखंड में राजनीति तेज, केंद्र-राज्य के सुर समेत घुसपैठ पर बहस
Ranchi, Jharkhand:डेमोग्राफी चेंज और अवैध घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार ने हाई लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफी चेंज बनाया है, तो इसको लेकर झारखंड में भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा घुसपैठ के नाम पर राजनीति ठीक नहीं वहीं विरोधी बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर हैं। डेमो ग्राफी चेंज और घुसपठिए को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई हाई लेवल कमेटी पर बयानबाजी खूब सुनाई दे रही है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा केंद्र सरकार ने महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए डेमोग्राफी जांच नीति बनाया है। अगर घुसपैठ हो रहे तो रोकना केंद्र की जिम्मेदारी। Detention center कोई नई व्यवस्था नहीं, पहले भी ऐसे केंद्र खुल चुके हैं। अगर घुसपैठ जैसी गतिविधियां होती है तो गलत, पर ऐसी स्थिति को रोकना और नियंत्रित करना केंद्र की जिम्मेवारी है। 2014 में जब से बीजेपी की सरकार बनी है इस तरह की बातें होती रही है, इसे ठीक करना नजर रखना केंद्र की जिम्मेवारी है। राज्य सरकार की जिम्मेदारी नहीं है。 झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सीएम ने स्पष्ट व्याख्या किया है कि इस समय ये कोई मुद्दा नहीं, कई ज्वलंत मुद्दे हैं इस पर केंद्र सरकार को बात करना चाहिए, पर ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बातें लाती है और एक समुदाय को टार्गेट करने का काम होता है। वो जनता को दिखाना चाहते हैं हम मुस्लिम विरोधी हैं ये जितने मुसलमान हैं बंग्लadeshि हैं ये धरना बनाने का प्रयास है। जो इस देश के नागरिक नहीं , वास्तव में घुसपैठिए हैं तो केंद्र की सरकार क्या कर रही है। पिछले 12 साल में क्यों नहीं रोक पाई。 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, झारखंड में जहां तक हम लोगों की जानकारी है जो घुसपैठिए यहां आए हैं उसके रोक थाम की जिम्मेवारी किसी है, केंद्र सरकार की है, गृह मंत्रालय की है उनको देखना चाहिए। सीमा सुरक्षा की जिम्मेवारी तो केंद्र सरकार की है जबकि बीजेपी नेता रबिंद्र राय ने कहा , ये दुर्भायपूर्ण है कि देश के घुसपैठ में मामले में आजादी के बाद ही जो कानून बनना चाहिए था उसमें बड़ी कमी रही उसके कारण भारत के सीमावर्ती राज्यों में जनसंख्या का संतुलन बिगड़ा है। कई हिस्से ऐसे हैं जहां अवैध ढंग से जनसंख्या बढ़ रही । केंद्र सरकार ने जो कदम उठाया है देश हित में आवश्यक था।0
0
Report
आरा के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान जवान की पत्नी की मौत, हंगामा मचा
Mumbai, Maharashtra:आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र स्थित पकड़ी गैस एजेंसी के समीप एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बिहार ग्रामीण पुलिस के जवान सुरेंद्र यादव की पत्नी लाखमुनी देवी की मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ और सड़क पर खड़े होकर अस्पताल की बिल्डिंग पर रोड़ेबाजी की. इसके बाद आक्रोशित लोग शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिये, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलने पर नवादा थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई. घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और मृतका के परिजनों के बीच तनाव बना रहा. मृतका बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी बिहार ग्रामीण पुलिस के जवान सुरेंद्र यादव की 47 वर्षीय पत्नी लाखमुनी देवी थीं. परिजनों के अनुसार 16 मई को उनका बायां पैर टूट गया था, जिसके बाद उन्हें पहले शाहपुर स्थित केशर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए आरा स्थित अस्पताल रेफर कर दिया. मृतका के बेटे शंकर यादव ने आरोप लगाया कि कल शाम ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी और सभी जांच रिपोर्ट सामान्य बताई गई थी. ऑपरेशन थिएटर में ले जाने के दौरान डॉक्टरों ने बेहोशी का इंजेक्शन दिया, जिसके कुछ देर बाद उनकी मां की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने मौत के कारणों के बारे में पूछताछ की तो अस्पताल कर्मियों ने संतोषजनक जवाब देने के बजाय अभद्र व्यवहार किया. बेटे शंकर यादव ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी मां की जान गई है. उन्होंने कहा कि अगर जांच रिपोर्ट सामान्य थी तो ऑपरेशन से पहले अचानक ऐसी स्थिति कैसे उत्पन्न हो गई. इसी बात को लेकर परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व उनके परिजनों में भी दहशत फैल गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. मृतका के पति सुरেন্দ्र यादव बिहार ग्रामीण पुलिस में कार्यरत हैं और बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में तैनात हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सड़क जाम हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं. मामले में पुलिस ने जांच और करवाई की बात कही है.0
0
Report
बीकानेर में ईद-उल-अजहा: भाईचारे की मिसाल, नशे पर सख्त चेतावनी
Bikaner, Rajasthan:आज बीकानेर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा, ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज, नमाज के बाद लोगों ने देश-दुनिया में अमन, खुशहाली और तरक्की की मांगी दुआएं, बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे नमाज अदा करने, एक-दूसरे को गले लगाकर दी ईद की मुबारकबाद, शहर में दिखा भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत माहौल, हाजी फरमान अली बोले-पूरा मुल्क बीकानेर बन जाए, यहां हिंदू-मुस्लिम मिलकर मनाते हैं होली, दिवाली और ईद, नशे को लेकर भी जताई चिंता, पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन माता-पिता को भी बच्चों पर नजर रखनी होगी, शहर से नशे को उखाड़ फेंकना बेहद जरूरी, बकरीद पर कुर्बानी की परंपरा भी निभाई गई, त्याग, समर्पण और इंसानियत का दिया गया संदेश।0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर में दूषित पानी रोकने के लिए पाइपलाइन सुधारी जाएगी; 48 लाख मंजूर
Jagdalpur, Chhattisgarh:इंदौर में दूषित पानी पीने की वजह से हुई कई मौतों के बाद जगदलपुर ने भी इस घटना से सबक लेना शुरू कर दिया है, जगदलपुर नगर निगम शहर वासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नालियों से गुजरने वाली पाइपलाइन को सुधारने का दावा किया है, दरअसल शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन गंदी नालियों से गुजरती है, पाइपलाइन में लीकेज की वजह से कई बार गंदी नालियों का पानी घरों तक पंहुच जाता है, जिसके वजह से लोग पीलिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त हो जाते है, जगदलपुर नगर निगम ने इस अव्यवस्था को दुरुस्त करने का दावा अब किया है, इसके लिए नगर निगम ने राज्य सरकार को एक प्रोजेक्ट भेजा था जो कि अप्रूव हो गया है राज्य सरकार नगर निगम को 48 लाख रुपए देगी जिसकी सहायता से शहर की पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन को सुधारने और गंदी नालियों से हटाने का काम किया जाएगा, बता दें कि दूषित पानी पीने से हर साल सैकड़ों लोग बीमार होते है।0
0
Report
बिहार मंत्री मोहम्मद जमा खान ने नौघरा में ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा की
Khajuria Khurd, Bihar:बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने पैतृक गांव नौघरा में बड़ी तादाद में मौजूद ग्रामीणों के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा कर अमन और भाईचारे की दुआ मांगी। बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं समाज कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने आज अपने पैतृक गांव नौघरा स्थित ईदगाह में गांववासियों के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद मंत्री ने प्रदेश और देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष तौर पर दुआ मांगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे तथा माहौल श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण रहा। मंत्री ने उपस्थित लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी और कहा कि यह पर्व त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने समुदायों के बीच सौहार्द्र बनाए रखने और समानता व भाईचारे को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। नमाज़ के पश्चात मंत्री ने गांव के बुजुर्गों और युवाओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर शुभकामनाएँ दीं तथा स्थानीय मुद्दों पर उनसे संक्षिप्त बातचीत की। उपस्थित ग्रामीणों ने मंत्री की पधारना और दुआओं के लिए आभार व्यक्त किया।0
0
Report
बीपीएससी शिक्षिका पत्नी पर प्रेमी के साथ संबंध का आरोप, पारिवारिक तनाव बढ़ा
Hajipur, Bihar:वैशाली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों, भरोसे और परिवार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक पति ने अपनी BPSC शिक्षिका पत्नी पर कॉलेज के पुराने प्रेमी के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है। पति का दावा है कि पत्नी की पढ़ाई के लिए उसने जमीन तक बेच दी, लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी ने उसे और 10 साल के बेटे को छोड़ दिया। अब यह मामला हाजीपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है।मामला हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित अमन कुमार ने बताया कि साल 2013 में उसकी शादी गुंजन कुमारी से हुई थी। शादी के बाद पत्नी की पढ़ाई जारी रखने और नौकरी दिलाने के लिए उसने दिन-रात मेहनत मजदूरी की। आर्थिक तंगी के बावजूद पत्नी की पढ़ाई नहीं रुकी, इसके लिए उसने अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी।अमन के मुताबिक गुंजन ने ग्रेजुएशन और बीएड पूरा करने के बाद BPSC TRE-2 परीक्षा पास की और शिक्षिका बनी। लेकिन नौकरी मिलने के बाद उसका व्यवहार बदल गया। अमन का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान पत्नी की नजदीकियां उसके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश जयवाल से बढ़ गईं।पति ने आरोप लगाया कि 23 मई को हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में उसने पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंच गए।इस पूरे मामले में सबसे भावुक पहलू 10 साल के बेटे का बयान है। बच्चे ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अब मां के साथ नहीं रहना चाहता। बच्चे का कहना है कि उसकी मां उसे कथित प्रेमी के बारे में किसी से कुछ नहीं बताने को कहती थी।0
0
Report
Advertisement
ईद-उल-अजहा पर देशभर में शुभकामनाओं का दौर किया गया
Noida, Uttar Pradesh:ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएँ।0
0
Report
हाथरस बकरीद पर कड़ी सुरक्षा, ईदगाह में हजारों ने दी ईद की मुबारकबाद
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में बकरीद का त्योहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया जा रहा है.... आज सुबह मुरसान गेट स्थित ईदगाह में हजारों नमाजियों ने नमाज अदा की... मौलाना इकबाल ने नमाज अदा कराई और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी... हाफिज हारुन नदवी ने तकरीरें दीं... नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी.... ईदगाह के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था... पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई... जब भीड़ ज्यादा एकत्रित हुई तो पुलिस ने ईदगाह का गेट बंद कर दिया, ताकि कोई सड़क पर नमाज अदा न कर सके... प्रशासन और मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने सड़क पर नमाज अदा करने की कोशिश कर रहे लोगों को आसपास की मस्जिदों में भेजा.... इस मौके पर यह अनाउंसमेंट भी किया गया के जो लोग देरी से आए हैं वह आसपास की मस्जिदों में नमाज अदा करने चले जाएं... इस अवसर पर मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरेशी और डॉ. रईस अहमद अब्बासी, हाजी फजलुररहमान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे... मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों और धर्मगुरुओं ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी... उन्होंने कुर्बानी देते समय शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने का भी आग्रह किया.0
0
Report
किच्छा गैस लीक आग: चार घायल, दमकल ने पाया काबू
Vijayawada, Andhra Pradesh:ऊधम सिंह नगर के किच्छा में गैस सिलेंडर लीकेज से आग लग गई। हादसे में मुनीश, उनकी पत्नी अन्नू, प्रिंस और संजीव कुमार झुलस गए और इन्हें किच्छा के सीएचसी में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया। आग गैस एजेंसी परिसर के गोदाम में लगी थी; फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गैस सिलेंडर तक आग नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टला।0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद में बकरीद: सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण नमाज, 300 स्थानों पर अमन-चैन
Firozabad, Uttar Pradesh:नमाजियों ने अता की नमाज Anc - यूपी के फिरोजाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज तीन सौ से अधिक स्थानों पर हुई नमाज, ड्रोन कैमरों और भारी पुलिस बल के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा Vo - जिले में बकरीद का त्योहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर की ईदगाह समेत 300 से अधिक स्थानों पर नमाज अदा की गई। मुख्य ईदगाह में सुबह 7:15 बजे नमाज हुई, जहां बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिले को जोन और सेक्टरों में बांटकर पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। नगर निगम की ओर से पेयजल, सफाई और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी।0
0
Report
जामिया नगर में पांच मंजिला भवन में आग, 4th से 5th फ्लोर तक पहुँच गई
Noida, Uttar Pradesh:जामिया नगर शाहीन बाग एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुँच गईं। सुबह 7:30 बजे घर में आग लगी थी। ईद को लेकर बिल्डिंग में कोई मौजूद नहीं था; घर ताला था और घर वाले ईद मनाने गए थे। पाँच मंजिला इमारत में आग 4th फ्लोर से 5th फ्लोर तक पहुँची। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बिल्डिंग में रहने वाले और लोग ईद की नमाज पढ़ने गए थे।0
0
Report
दर्गाड़ी किले के पास घंटानाद विरोध, भारी पुलिस बल तैनात
Noida, Uttar Pradesh:शिव सैनिकों ने दुर्गाड़ी किले के इलाके में 'घंटानाद' विरोध प्रदर्शन किया; भारी पुलिस बल तैनात. बकरी ईद के मौके पर शिवसेना का 'घंटानाद' विरोध प्रदर्शन. शिव सैनिक कल्याण में दुर्गाड़ी किले के पास 'घंटानाद' (घंटी बजाकर) विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं. यह विरोध प्रदर्शन शिव सैनिक आज, बकरी ईद के दिन कर रहे हैं. कल्याण में स्थित ऐतिहासिक दुर्गाड़ी किले में हिन्दू और मुस्लिम, दोनों धर्मों के अनुयायियों के लिए पूजा स्थल मौजूद हैं। बकरी ईद के दिन, मुस्लिम श्रद्धालु इस जगह पर नमाज़ (प्रार्थना) अदा करते हैं। इस पाबंदी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए, शिव सैनिक यह 'घंटानाद' आंदोलन कर रहे हैं। यह देखते हुए कि शिंदे और ठाकरे, दोनों गुटों के सदस्य यहाँ इकट्ठा होने की उम्मीद है, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है。0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में चोरों की पिटाई: ग्रामीणों ने पेड़ पर बांधकर सिखाया सबक
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में चोरों की 'शामत', ग्रामीणों ने पेंड में बांधकर किया चोरों की पिटाई, सिखाया सबक! संग्रामगढ़ में चोरों पर भारी पड़े ग्रामीण, चोरी की कोशिश नाकाम! लतीफपुर कस्बे में घर में घुस रहे 3 चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा। पकड़े गए चोरों को पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने जमकर धुना। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। वीडियो हुआ वायरल, इलाकाई लोगों में ग्रामीणों की बहादुरी की चर्चा। पुलिस जुटी आगे की कार्रवाई में, सतर्कता के बाद बड़ा हादसा टला।0
0
Report
मालिहाबाद मस्जिद पर भारी सुरक्षा: नमाज़ समाप्ति के बाद शांत माहौल
Noida, Uttar Pradesh:मलिहाबाद में विवादित जगह पर मौजूद मस्जिद में नमाज़ का समय खत्म हो गया।कोई नमाज़ी नही पहुंचा मस्जिद। नही हुई विवादित जगह पर मौजूद मस्जिद में नमाज़। पुलिस का इतना कड़ा पहरा था कि किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश भी नही की।पुलिस ने पहले ही लगा दी थी पाबंदी।0
0
Report
बेगूसराय में बकरीद उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई गई, पुलिस सुरक्षा के बीच
Begusarai, Bihar:एंकर आज पूरे देश के साथ-साथ बेगूसराय में भी ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे उत्साह, भाईचारे और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। बेगूसराय के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बेगूसराय में बकरीद को लेकर सुबह से ही रौनक देखने को मिली। नए कपड़ों में सजे लोग तय समय पर शहर के गांधी मैदान पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा और तरक्की की दुआ मांगी गई। नमाज खत्म होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बेशाखत की बधाई दी। बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कहीं सेवइयों और मिठाइयों की खुशबू रही तो कहीं कुर्बानी की तैयारियां जोरों पर दिखीं। पूरे इलाके में त्योहार को लेकर उत्सवी माहौल बना रहा। बकरीद को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। गांधी मैदान समेत संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। अधिकारियों ने लगातार निगरानी बनाए रखी। बकरीद त्याग और कुर्बानी का पर्व है। हम सब मिलकर भाईचारे और मोहब्बत का संदेश दे रहे हैं। देश में अमन-चैन बना रहे, यही दुआ है। कुल मिलाकर बेगूसराय में बकरीद का त्योहार आपसी सौहार्द, भाईचारे और उत्साह के माहौल में मनाया गया, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम दिया।0
0
Report
Advertisement
