icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुमेरपुर में अध्यक्ष पद के नामांकन का अंतिम दिन: भाजपा-चतुर्भुज शर्मा, कांग्रेस-सुभाष मेवाडा

Pali, Rajasthan:सुमेरपुर में अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन, भाजपा से चतुर्भुज शर्मा एवं कांग्रेस से सुभाष मेवाडा ने किया आवेदन, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश राखेचा ने भी बागी होकर भरा निर्दलीय आवेदन, बिना पार्षद चुनाव लड़े भी आवेदन जमा किया सरिता राजपुरोहित ने, RO के अनुसार कुल 4 आवेदन हुए जमा, रमेश कुमार राखेचा ने मंत्री जोराराम कुमावत पर लगाए आरोप, कहा कि मंत्री कुमावत ने उनके साथ कई बार किया धोखा, उन्होंने दावा किया कि भाजपा के ही पार्षद उन्हें वोट देंगे, कल नामांकन पत्रों की जांच के बाद तस्वीर होगी साफ, 21 सितंबर अध्यक्ष और 22 सितंबर उपाध्यक्ष का चुनाव।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के पेंशनर्स को साइबर फ्रॉड से बच के लिए जागरूकता निर्देश

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर साइबर पुलिस टीम ने जिला पेंशनर्स कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, OTP, फर्जी KYC, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कस्टमर केयर, UPI और QR कोड से होने वाली ठगी के बारे में जानकारी दी गई। साइबर पुलिस ने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और OTP, ATM PIN, CVV व बैंक खाते की जानकारी किसी से साझा नहीं करने की अपील की। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
0
0
Report
Advertisement

स्पेलिंग बी चैंपियनशिप के परिणाम के बाद पुरस्कार वितरण, DIG ने छात्रों को प्रेरित किया

Madanpur, Bihar:जिले में आयोजित स्पेलिंग बी चैंपियनशिप प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कोसी परिक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में मधेपुरा के एसपी डॉ. संदीप सिंह सहित शिक्षाविद भूपेंद्र मधेपुरा ने भी शिरकत की और छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। बच्चों को संबोधित करते हुए डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करना और उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय करने के बाद सफलता मिलने तक रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से लगातार मेहनत करने और बड़े सपने देखने की अपील करते हुए कहा, “सपना वह नहीं जो आप नींद में देखते हैं, सपना वह है जो आपको सोने नहीं देता।” डीआईजी की प्रेरणादायक बातों को छात्र-छात्राओं ने बेहद गंभीरता से सुना। इस दौरान बच्चों ने अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से मेहनत करने और सफलता हासिल करने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी जताई।
0
0
Report

Two bikers die in head-on collision on NH-28 in Samastipur

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में आज दोपहर तेज रफ्तार 두 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चौक से आगे एनएच 28 पर हुआ है । टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा ।हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर आरपी मंडल ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पुलिस दोनों मृतकों की पहचान करने में जुट गई। पुलिस को दोनों के पास से मिले सामान और दुर्घटनाग्रस्त बाइकों के आधार पर पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।घटना के संबंध में मुसरीघरारी थाने की प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा निधि ने बताया कि दलसिंहसराय की ओर जाने वाली सड़क पर दो बाइकों की टक्कर हुई है। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों बाइक सवार कहां से आ रहे थे और किस दिशा में जा रहे थे। हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर से पहले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।दोनों शवों को फिलहाल सदर अस्पताल में रखा गया है। पहचान होने के बाद पुलिस परिजनों को सूचना देगी और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

जमुई में चकाई-गिरिडीह मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने पिकअप लूट कर चालक को बंधक बनाया

Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित चकाई थाना क्षेत्र के जमहरा मोड़ के पास बीती देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक पिकअप चालक को बंधक बनाकर वाहन लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की तफ्तीश के लिए बुधवार को चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष प्रभात राय और एसआई गौतम पासवान पीड़ित को साथ लेकर दिनभर चकाई, चतरो, सुखलजोरिया और सरोन मोड़ तक विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते रहे। वहीं दोपहर बाद एसडीपीओ विकास आनंद फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वहां से तकनीकी व भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। पीड़ित चालक हरेष पंडित ने घटना की जानकारी देते हुए बताया हम जसीडीह से सीमेंट ईंट निर्माण में प्रयुक्त होने वाली फाइबर की फ्रेम लोड कर हजारीबाग जा रहे थे। रात लगभग 1 बजे जमहरा मोड़ के पास एक चारपहिया वाहन ने ओवरटेक कर हमारी गाड़ी रोक दी। वाहन से चार लोग उतरे और हथियार सटाकर पिकअप छीन ली। इसके बाद दो लोगों ने मुझे जबरन अपनी गाड़ी में खींच लिया और करीब 200-300 मीटर आगे ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए और सड़क किनारे फेंक कर पिकअप लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में एसडीपीओ विकास आनंद से पूछे जाने पर बताया कि लूट की घटना घटित हुई है। पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स द्वारा घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। मामले की गंभीरता से जांच चल रही है और जल्द ही संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट.....हरेष पंडित,पीड़ित चालक
0
0
Report

काशी से मोदी के जन्मदिन की तैयारी जोरदार, ऐतिहासिक पल की उम्मीद

JPJai Pal2m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की तैयारियों पर बात करते हुए कहा, "तैयारियां ज़ोरों पर हैं यह एक ऐतिहासिक घटना होगी। काशी का हर बच्चा बाबा विश्वनाथ से हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रहा है। कल, हमारे युवा प्रधानमंत्री की कर्मभूमि, उनके संसदीय क्षेत्र काशी से बाइक पर सवार होकर गुजरात के लिए निकलेंगे। कल आशीर्वाद का दीया भी जलाया जाएगा। पार्टी ने हमें जो महीने भर चलने वाला 'सेवा संकल्प अभियान' सौंपा है, हम उसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने जा रहे हैं।"
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़कों–पुल, बिजली-खाद-बीमा मसलों पर ज्ञापन

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ में बुधवार को कांग्रेस ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान और ग्रामीण राजपूत भवन से रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलेक्ट्रेट के सामने बैठकर जमकर नारेबाजी की गई और प्रशासन के सामने सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी से लेकर किसानों की समस्याएं रखी गईं। प्रदर्शन के दौरान खैरागढ़-कवर्धा मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा और सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के गांवों में कई बुनियादी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। खराब सड़कों और पुल-पुलिया के साथ मूड़ीपार कॉलेज के संचालन और ठेकाडीह में स्कूल-कॉलेज के लिए नए भवन निर्माण का मुद्दा भी उन्होंने उठाया। विधायक का कहना है कि इन समस्याओं को पहले भी सदन और अलग-अलग मंचों पर उठाया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को भी प्रदर्शन का बड़ा मुद्दा बनाया। खाद और बिजली की बढ़ती लागत, किसानों के मुआवजे और बीमा राशि से जुड़े मामलों के साथ सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने कहा कि इन समस्याओं का सीधा असर किसानों की खेती और उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद विधायक और कांग्रेस प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। डिप्टी कलेक्टर पूजा पिंचा ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि जिला प्रशासन के अधिकार क्षेत्र से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जबकि राज्य शासन से जुड़े विषयों को शासन स्तर पर भेजा जाएगा।कुल मिलाकर खैरागढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन सड़क से लेकर कलेक्ट्रेट तक दिखाई दिया। राजपूत भवन से शुरू हुई रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान खैरागढ़-कवर्धा मुख्य मार्ग पर घंटों यातायात प्रभावित रहा। अब देखना होगा कि ज्ञापन में उठाई गई इन मांगों पर प्रशासन और शासन स्तर पर क्या कार्रवाई होती है。
0
0
Report

छिंदवाड़ा में गणेश उत्सव: घर में वास्तविक मूर्ति से श्रद्धालुओं का आकर्षण

Chhindwara, Madhya Pradesh:नीब करोरी बाबा कैंची धाम की झलक और गणेश जी की मूर्ति का वास्तविक रूप मोह रहा श्रद्धालुओं का मन छिंदवाड़ा में गणेश उत्सव की धूम सारे शहर में देखने मिल रही है . लगभग 300 पंडाल शहर में सजे है जहां 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी में भगवान श्री गणेश की स्थापना हुई है . सभी पंडालों में अलग अलग थीम और स्वरूप दिया गया है कही कुछ संदेश देने की कोशिश की गई है तो कही भगवान के विसर्जन की कहानी दिखाई जा रही है .जी मीडिया की टीम आज एक ऐसे परिवार में पहुंची जहां बोन्डे परिवार पिछले 23 वर्ष से गणेश जी की स्थापना अपने घर में कर रहा है पिछले वर्ष उन्होंने नरसिम्हा अवतार और गणेश जी की ऐसी वास्तविक प्रतिमा बनायी जिसने सिर्फ छिंदवाड़ा ही नहीं पूरे प्रदेश के लोगों को छिंदवाड़ा आने पर मजबूर कर दिया . इस वर्ष भी उन्होंने हनुमान जी और भगवान गणेश की वास्तविक प्रतिमा बनायी है और वही उत्तराखंड में स्थित नीब करोरी बाबा कैंची धाम की झलक भी दिखाने की कोशिश की है लगभग पूरा परिवार 3 महीने से इस काम में जुट जाता है मूर्ति बाहर से बनवाकर बुलाई जाती है और शहर के श्रद्धालु उनके घर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन करते है
0
0
Report

राजनांदगांव में गणेश पूजा शांतिपूर्ण, 500 पुलिस जवान सुरक्षा में

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में गणेश पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के छोटे-बड़े सभी गणेश पंडालों में पुलिस जवानों के साथ पुलिस मित्रों की तैनाती की गई है। वहीं यातायात व्यवस्था से लेकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। गणेश पर्व को लेकर राजनांदगांव पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना और पंडालों में होने वाले आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में मौजूद छोटे-बड़े गणेश पंडालों पर पुलिस जवानों के साथ पुलिस मित्रों की भी तैनाती की गई है। पुलिस की नजर भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर रहेगी। पुलिस अधीक्षक अकीता शर्मा के मुताबिक, गणेश पर्व के दौरान पुलिस मुख्य रूप से दो मोर्चों पर काम कर रही है। पहला है शहर की यातायात व्यवस्था और दूसरा है सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था। शहर के भीतर चार पहिया वाहनों के प्रवेश और आवागमन को नियंत्रित करने के साथ ही चौक-चौराहों पर पार्किंग व्यवस्था पर विशेष फोकस किया गया है, ताकि गणेश पंडालों और आयोजनों के दौरान जाम की स्थिति निर्मित न हो। वहीं पर्व के दौरान शातिर बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। गणेश पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए करीब 500 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालु और आम नागरिक बिना किसी परेशानी के गणेश पर्व का आनंद ले सकें और शहर में पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।
0
0
Report
Advertisement

सारंगढ़-बिलाईगढ़: 25 थीम के साथ 30 दिनों में सेवा संकल्प अभियान शुरू

Saiki, Bihar:स्लग — सेवा संकल्प अभियान: 25 थीम, 30 दिन का विशेष अभियान एंकर — सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसी अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर पद्मनी भोई साहू ने प्रेसवार्ता की। अभियान के तहत पूरे एक महीने तक प्रतिदिन अलग-अलग 25 थीमों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वी.ओ. — सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकार को केंद्र में रखकर चलाए जा रहे इस अभियान में जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। प्रशासन का फोकस जनकल्याण से जुड़े विषयों के साथ समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर रहेगा। प्रेसवार्ता में कलेक्टर पद्मनी भोई साहू ने अभियान की रूपरेखा और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। 17 सितंबर से शुरू होने वाला यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें हर दिन अलग थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। BITE - पदमनी भोई साहू (कलेक्टर सारंगढ़)
0
0
Report

शिवराज सिंह चौहान ने भागलपुर बाढ़ राहत शिविर में पीड़ितों से मुलाकात की

Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित बाढ़ राहत शिविर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। शिविर में बच्चों बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की उन्होंने बारीकी से तकरीबन 20 मिनट तक बाढ़ पीड़ितों से और शिविर में तैनात कर्मियों से बातचीत की है। और यहां लोगों का हाल जाना साथ ही उन्होंने प्रीत को स्वस्थ किया की बाढ़ का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों एवं पीड़ित किसानों को हर संभव मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम लोग पूरी तरह हवाई सर्वे करते हुए भागलपुर पहुंचे हैं यहां बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की है । पीड़ितों के खाते में त्वरित जीआर राशि उपलब्ध कराया गया है। सम्राट चौधरी ने अंगिका में बातचीत करते हुए पीड़ितों का हाल जाना।
0
0
Report

मोहनिया अंचल कार्यालय में औचक निरीक्षण, त्रुटियां दुरुस्त करने की कड़ाक चेतावनी

Khajuria Khurd, Bihar:कार्यालयी कामकाज में कमियां दूर करने और व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों व कर्मियों को समय रहते सुधरने की दी सख्त हिदायत। अपर समाहर्ता ने मोहनिया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली और विभिन्न पत्रावलियों का गहन जायजा लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका एक परिचयात्मक और नियमित रूटीन निरीक्षण था। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने स्पष्ट किया कि इस तरह की जांच का मुख्य उद्देश्य कार्यालयी कामकाज में पाई जाने वाली त्रुटियों व कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करना है। उन्होंने अंचलाधिकारी (सीओ) तथा प्रधान सहायक को पाई गई कमियों से अवगत कराया और निर्देश दिया कि समय रहते सभी त्रुटियों को दुरुस्त कर लिया जाए। अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले निरीक्षण तक व्यवस्था में आवश्यक सुधार नहीं पाया गया, तो संबंधित कर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अंचल कार्यालयों में कार्यप्रणाली को सुचारू, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के लिए इस प्रकार के रूटीन निरीक्षण अभियान के तहत सभी अंचलों में लगातार जांच की जा रही है, ताकि आम जनता के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top