209303
Rura: बंद घर में चोरी, CCTV में कैद हुए चोर
Rura, Uttar Pradesh:बीते दिन बंद पड़े एक घर में चोरी की घटना हुई जिसमें अज्ञात चोरों का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में कार सवार चोर घर से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
चित्तौड़गढ़ बायपास के लिए दो हाई लेवल ब्रिज का शिलान्यास
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने और बाईपास कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कपासन चौराहे से मानपुरा को जोड़ने वाली सड़क पर दो हाई लेवल ब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। हडमाला कच्ची बस्ती के पास बेडच नदी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक आक्या ने कहा कि यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पहले बजट में स्वीकृति देकर धरातल पर उतारा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में दो बड़े पुल और सड़क निर्माण कार्य शामिल है, जो अगले एक वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि 2.5 किमी लंबे मार्ग पर बेडच नदी पर 270 मीटर और गंभीरी नदी पर 210 मीटर लंबा हाई लेवल ब्रिज बनाया जाएगा। दोनों पुलों की चौड़ाई 10.5 मीटर होगी, जिसमें कैरिजवे, फुटपाथ और क्रैश बैरियर जैसी सुविधाएं शामिल रहेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने कहा कि यह परियोजना चित्तौड़गढ़ बाईपास, इंडस्ट्रियल एरिया और बेगूं मार्ग को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी तथा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।0
0
Report
सीकर में जिला स्तरीय जनसुनवाई: आम नागरिकों के समाधान को तेज प्रशासनिक निर्देश
Sikar, Rajasthan:सीकर जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की Problems? Wait ensure content: सीकर जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं की सुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश एंकर सीकर, जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं परिवेदनाओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.....जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त परिवेदनाओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में बिजली, पानी, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सड़क, अतिक्रमण एवं अन्य विभागों से जुड़े मामलों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे... जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत पहुंचाने तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं गंभीरता से समाधान किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।0
0
Report
Advertisement
CAA पर VOXPOP: Humayun Kabir और Vande Mataram के बीच बहस
Noida, Uttar Pradesh:VOXPOP ON CAA, HUMAYUN KABIR, VANDE MATARAM0
0
Report
नीमच में अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो देशी पिस्टलों समेत आरोपी गिरफ्तार
Neemuch, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में घेराबंदी कर सबसे पहले दुर्गाशंकर नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपने घर में दो और देशी पिस्टल होने की बात कबूली, जिन्हें पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया। आगे की पूछताछ में आरोपी दुर्गाशंकर ने खुलासा किया कि उसके ही गांव का रहने वाला नानालाल सिकलीगर, जो जाति से सिकलीगर है, अपने घर पर ये अवैध हथियार तैयार करता है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने जब नानालाल के ठिकाने पर दबिश दी, तो वहां बकायदा हथियार बनाने का कारखाना संचालित होता मिला। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए हैं, जिनमें वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, बीट हैमर, मैगजीन, हथौड़े, प्लायर, स्प्रिंग और साइकिल की वह लोहे की रॉड शामिल हैं जिसका उपयोग पिस्टल की बैरल (नाल) बनाने के लिए किया जाता था। फिलहाल इस अवैध धंधे का मुख्य संचालक नानालाल सिकलीगर मौके से फरार होने में कामयाब रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया0
0
Report
100 फीट टावर पर परिवार समेत युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कलेक्ट्रेट के बाहर
Sagar, Madhya Pradesh:कलेक्ट्रेट के सामने लगे टावर पर परिवार सहित चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा जारी..एंकर/ सागर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां कलेक्टर आफिस के बाहर लगे एक 100 फिट के मोबाइल टावर पर एक युवक अपनी पत्नी और दो साल की मासूम बेटी को लेकर चढ़ा हुआ हैं और युवक का ये हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। आज दोपहर करीब 3 बजे लोगों की नजर इस मोबाइल टावर पर पड़ी तो ऊपर देखकर लोगों के होश उड़ गए और लोगों ने देखा कि एक पूरा परिवार टावर पर चढ़ा है। पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और इस परिवार को टावर से नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। परिवार और मासूम को इस चिलचिलाती धूप में लेकर चढ़े युवक की पहचान मोतीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले बलराम अहीरवाल के रूप में हुई है, ये युवक पुलिस पर मारपीट और झूठा मुकदमा दायर करने के आरोप चिल्ला कर लगा रहा है फिलहाल उसे और उसकी पत्नी और दो साल की बेटी को रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
Advertisement
एटा में तेज रफ्तार मैक्स पिकअप से डिलीवरी बॉय को टक्कर दी, CCTV फुटेज सामने
Etah, Uttar Pradesh:एटा में तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने डिलीवरी बॉय को टक्कर दी, घायल; हादसे में युवक घायल हुआ; घटना के दौरान का CCTV फुटेज सामने आया; डिलीवरी बॉय टकराने के बाद हवा में उछला और सडक पर गिरा; सूचना मिलने पर पुलिस घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया; उपचार जारी; पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी; थाना अवागढ़ कोतवाली क्षेत्र के सौरभ होंडा एजेंसी के पास का पूरा मामला0
0
Report
मुरादाबाद में बारात युवकों ने महिला के साथ अभद्रता, वीडियो वायरल
Moradabad, Uttar Pradesh:कार सवार महिला के साथ युवकों ने की अभद्रता की वारदात आयी सामने, गाड़ी के अंदर बैठी महिला ने वीडियो बनाया, महिला द्वारा युवकों के अभद्रता की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मंगलवार रात की घटना की है वीडियो, महिला अपने घर से अपने बूटीक पर जा रही थी तभी रास्ते मे बारात मे शामिल युवकों ने महिला से की अभद्रता, पीड़िता महिला के मुताबिक युवक शराब के नशे मे सड़क पर डीजे की धुन पर नाच रहे थे जिसपर महिला द्वारा हॉर्न बजाकर रास्ता देने पर भड़के युवकों ने की अभद्रता, वायरल वीडियो मे साफ नजर आ रहा है कैसे गाड़ी मे बैठी महिला कों कुछ युवक गाड़ी कों घेर कर चीखपुकार कर रहे है और फिर उनमे से एक युवक गाड़ी की खुली विंडो से गाड़ी मे अंदर घुसकर उसके साथ चीखपुकार कर रहा है, फिलहाल महिला ने मामले मे पुलिस से शिकायत कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है और पीड़िता का कहना है की इन पर कार्यवाही होनी जरूरी है ताकि किसी और रात कों अकेली जाती महिला के साथ ऐसा ना हो, तो वहीँ एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द कड़ी कार्यवाही की बात कही है, एसपी सिटी के मुताबिक मामले मे महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी किया जा चूका है। मुरादाबाद मे मझोला थाना क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी का पूरा मामला।0
0
Report
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गो-एलएक्स से गायों की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त शुरू की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:हम एक वेबसाइट बनवा रहे हैं। इस वेबसाइट के जरिए हम गायों को खरीदेंगे। जो पशुपालक या व्यापारी अपनी गाय बेचना चाहता है, वह वेबसाइट पर विज्ञापन दे सकता है। अगर कोई हिंदू अपनी गाय बेचना चाहता है, तो मुझे बेचे। हम खरीदने के लिए तैयार हैं। हम गायों को कटने नहीं देंगे और किसी गोहत्यारे को गाय खरीदने नहीं देंगे। गोहत्या के खिलाफ आन्दोलन चला रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अब गायों की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त का ऐलान किया है। शंकराचार्य ने “गो-एलएक्स (Go-LX)” नाम से एक वेबसाइट शुरू करने का फैसला किया है, जिसके माध्यम से गायों की खरीद की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
दतिया में कांग्रेस से भाजपा में 100 से अधिक युवा नेता शामिल, माहौल गरम
Datia, Madhya Pradesh:दतिया। जिले की राजनीति में आज उस समय हलचल तेज हो गई, जब कांग्रेस के युवा नेता राजबहादुर अहिरवार ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री Narottam Mishra के एक दिवसीय दतिया प्रवास के दौरान यह सदस्यता कार्यक्रम उनके माई कृपा निवास पर आयोजित हुआ。 बताया गया है कि करीब एक सैकड़ा से अधिक युवा कार्यकर्ता राजबहादुर अहिरवार के साथ भाजपा में शामिल हुए। राजबहादुर अहिरवार पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के समर्थन में सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार करते नजर आए थे, जिसके बाद से उनके राजनीतिक रुख को लेकर चर्चाएं चल रही थीं。 भाजपा की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से राजबहादुर अहिरवार, रानू कुशवाहा, अजय अहिरवार, गद्दू पाल, गंधर्व पाल और गुल्लु रायवार शामिल रहे। सभी कार्यकर्ता माई कृपा निवास पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं ने उन्हें पार्टी की पट्टीका पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा एवं भाजपा महामंत्री अतुल भूरे चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता की चिंता करने वाली पार्टी है। उन्होंने सभी नवप्रवेशी युवाओं का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि किसी भी आवश्यकता पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब सभी युवा भाजपा परिवार का हिस्सा हैं और उन्हें वार्ड एवं ग्राम स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।0
0
Report
असम विधानसभा के पहले दिन यूनिफॉर्म सिविल कोड पेश योजना पर विरोध
Guwahati, Assam:असम विधानसभा सत्र का आज पहला दिन खासतौर से आज पहले दिन शपथ ग्रहण किया विरोधी और सरकार पक्ष के विधायकों ने खासतौर से आज हमने विरोधी पक्ष और सरकारी पक्ष के विधायकों से बातचीत की. बातचीत के दौरान सरकारी पक्ष के विधायकों ने कहा कि दूसरी बार बहुमत लेकर भारतीय जनता पार्टी जो सरकार बन चुके हैं और आज शपथ ग्रहण हुआ है बहुत खुश है और हमने उनसे पूछा कि आप लोगों के सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड UCC विधानसभा में पेश करने वाले हैं क्या कहना चाहते हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक मैं हमसे बातचीत की है. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा है कि हमारे भारतीय जनता पार्टी के तरफ से चुनाव प्रसार के दौरान कहा गया था कि सरकार अगर आएंगे तो हम यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करवाएंगे और वही कर रहे हैं अभी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हो जाएगा असम विधानसभा में भी पेश किया जाएगा वहीं दूसरी ओर विरोधी दल के विधायक ने भी हमसे बातचीत की उन्होंने भी शपथ ग्रहण को लेकर खुशी जाहिर की और यूनिफॉर्म सिविल कोड को गलत ठहराया और कहा कि इसे हम कर विरोध करते रहेंगे रखिउद्दीन अहमद विधायक ने भी कहा कि कांग्रेस इसका खिलाफ करते हैं वहीं युवा कांग्रेस के विधायक जुबेर अनम ने भी हमसे बातचीत करते हुए यूनिफॉर्म सिविल कोड को कर विरोध किया0
0
Report
दरभंगा में छिनतई के विरोध पर चाय दुकानदार हत्या केस: आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Darbhanga, Bihar:छिनतई का विरोध करने पर चाय दुकानदार श्रवण राम को गोली मार हत्या करने मामले में बड़ा खुलासा, हथियारों का जखीरा बरामद, तीन पिस्टल 79 गोली बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दरभंगा पुलिस की SIT कार्रवाई, मुजफ्फरपुर का कुख्यात अपराधी धराया, दरभंगा सहित अगल बगल के चार जिलों में छिनतई की घटना को देता था अंजाम। दरभंगा में चर्चित चाय दुकानदार हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक किराये के कमरे में छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में हथियार और आपराधिक सामान बरामद किया गया। 13 मई को विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के हसन चक के पास अमित कुमार से छिनतई करते वक्त हल्ला होने पर विरोध करने पहुंचे चाय दूकानदार श्रवण राम को गोली मार भाग गए थे अपराधी, जिसके बाद CCTV और तकनीकी माध्यमों से अपराधी की पहचान की गयी और फिर अपराधी को पकड़ा गया जबकि अभी एक सभी फरार है पहचान हो गया है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त काले-नीले रंग की 220 सीसी पल्सर मोटरसाइकिल, कई फर्जी नंबर प्लेट, 03 अवैध पिस्टल, 79 जिंदा कारतूस, 05 मैगजीन, 15 मोबाइल फोन, चेन स्नैचिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण तथा एक काला स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हीरा लाल उर्फ रोहित उर्फ पन्नू सिंह उर्फ चुन्नू सिंह उर्फ केशव कुमार, निवासी कटरा थाना क्षेत्र, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दरभंगा, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिलों में चेन स्नैचिंग, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। वह जाले, मुसहरी, यूनिवर्सिटी (मुजफ्फरपुर) और कटरा थानों में दर्ज कई गंभीर मामलों जिनमें हत्या, लूट, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट शामिल हैं में नामजद रहा है। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
Barabanki:टिकैतनगर में जबरन धर्म परिवर्तन, निकाह का दबाव: बाराबंकी में पीड़िता ने सीएम योगी से न्याय
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जनपद के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाने का एक मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में सख्त कार्रवाई करने के बजाय केवल शांतिभंग (धारा 151) की कार्रवाई की। पुलिस के इस रवैये से असंतुष्ट होकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। कस्बा इचौली निवासी दिव्यांशी गुप्ता पत्नी सुनील गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले का मोहम्मद अमन काफी समय से उन पर धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बना रहा था। पीड़िता आरोपी के यहां कपड़े सिलाई करने जाती थी, इसी दौरान उसने मोबाइल नंबर लेकर परेशान करना शुरू किया। पीड़िता ने बताया कि एक दिन आरोपी ने उन्हें, उनके पति और सास को एक कमरे में बुलाया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कमरे में पहले से ही एक मौलवी और कुछ अन्य लोग निकाह की तैयारी के साथ मौजूद थे। वहां पीड़ित परिवार को जबरन मांस खिलाने की कोशिश की गई और कहा गया कि "मांस खिला दो और निकाह करा दो।" कमरे के भीतर मचे शोर को सुनकर पीड़िता के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा पीटना शुरू किया, जिसके बाद आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। भीड़ बढ़ती देख आरोपियों ने दरवाजा खोला और पीड़ित परिवार किसी तरह वहां से निकल पाया। स्थानीय पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने से असंतुष्ट पीड़िता ने अब मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मथुरा.... शादी समारोह में हुए बवाल के मामले में बड़ा एक्शन,SSP श्लोक कुमार हुए सख्त,
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा.... शादी समारोह में हुए बवाल के मामले में बड़ा एक्शन, SSP श्लोक कुमार हुए सख्त, थाना हाईवे में बवाल को लेकर 3 FIR दर्ज, क्राइम ब्रांच को SSP श्लोक कुमार ने दी पूरे मामले की जांच, दो पक्षों में जमकर हुआ था पथराव, चले थे लाठी डंडे, मौके पर पहुंची पुलिस की भी की थी पिटाई, जान बचाकर भागे थे पुलिसकर्मी, घटना में SDM आदेश कुमार, थाना हाईवे प्रभारी शैलेंद्र सिंह सहित कुछ पुलिसकर्मी हुए थे घायल, पुलिस ने पांच उपद्रवियों को लिया हिरासत में अन्य की सीसीटीवी के माध्यम से जांच कर तलाश कर रही है पुलिस, शादी समारोह वाले लोगों का स्थानीय दुकानदार से मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद ले लिया था उग्र रूप, पहले FIR दुल्हन पक्ष की तरफ से, दूसरी स्थानीय दुकानदार की तरफ से ,और तीसरी FIR खुद पुलिस की तरफ से दर्ज हुई है, बाइट... एसएसपी श्लोक कुमार,0
0
Report
योगी सरकार दलितों के मित्र: 500 करोड़ स्मारक और सीवर सफाई पर मुआवजे की घोषणा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर सीएम योगी दलितों के सच्चे मित्र- निर्मल पूर्व चेयरमैन डॉ० लालजी प्रसाद निर्मल ने कई विभागों के साथ बैठक की और दिशानिर्देश दिए। तत्पश्चात एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दलितों के सच्चे मित्र हैं, उनके कार्यकाल में दलितों का सशक्तिकरण हुआ और संविधान निर्माता डॉ० आंबेडकर के सम्मान में प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में डॉ० आंबेडकर का चित्र लगवाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि लखनऊ के ऐशबाग में योगी सरकार डॉ० आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण कर रही है, जिसमें डॉ० आंबेडकर की 25 फीट ऊँची कास्य प्रतिमा, पुस्तकालय, संग्रहालय, विपस्सना केन्द्र, भव्य एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रेक्षागृह का निर्माण हो रहा है। इस स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र में डॉ० आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर शोध के लिए डॉ० आंबेडकर शोध केन्द्र की स्थापना भी की जा रही है। डॉ० निर्मल ने कहा कि योगी सरकार देश की प्रथम सरकार है, जिसने डॉ० आंबेडकर की प्रतिमा की बाउण्ड्री, प्रतिमा के ऊपर छत्र तथा उसके सौन्दर्याकरण के लिए 500 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। डॉ० निर्मल ने यह भी बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर शौचालय की योजना ने उत्तर प्रदेश में हाथ से मैला उठाने की prथा पर पूर्ण विराम लगा दिया है, तथा सीवर में बिना सुरक्षा उपकरणों के सफाई कर्मियों को उसमें उतारने पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाते हुए सफाई कर्मी की मृत्यु होने की दशा में उसके परिवार को 30 लाख रूपए मुआवजा की व्यवस्था भी की है।0
0
Report
Advertisement
