209303
Rura- अलग-अलग जगह हुए विवाद पर पुलिस ने दो लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर मामूली विवाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया। वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर दो लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि दो लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम: बारिश के गड्ढे में साइकिल-गाय हादसा, जान बची
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम -विकास के गड्ढे में डूबी गाय और साईकिल सवार पहले गड्ढे में गिरा साइकिल लेकर युवक फिर गिरी गाय बाल बाल बची दोनों की जान,लोगों की मदद से गाय को बाहर निकाला गुरूग्राम के फिरोज गांधी कॉलोनी की घटना मंगलवार देर शाम बारिश के बाद कि तस्वीर बारिश के पानी भरने के कारण सड़क किनारे खुले पड़े गड्ढे में गिरा साइकिल सवार और गाय फिलहाल इस गड्ढे को भर दिया गया है लेकिन प्रशासन की लापरवाई की पोल खोल कर रख दी0
0
Report
गाजियाबाद नेशनल हाईवे 9 पर मिक्सर ट्रक पलटा, यातायात बाधित
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के नेशनल हाईवे 9 पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में मिक्सर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। मिक्सर ट्रक तेज गति से जा रहा था, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को हटाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके बाद यातायात को सामान्य कराने का प्रयास चल रहा है।0
0
Report
हरियाणा में प्राकृतिक खेती से 2035 तक कृषि क्रांति, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान
Chandigarh, Chandigarh:*पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन* आज पंचकूला की इस पावन धरती पर प्रदेश के कृषि भविष्य को दिशा देने वाले ऐतिहासिक संकल्प के बन रहे हैं साक्षी- मुख्यमंत्री यह कार्यशाला प्राकृतिक खेती को सीखने का अवसर तो है ही साथ ही किसान और प्रकृति के बीच के सदियों पुराने रिश्ते को फिर से मजबूत करने का अवसर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया प्राकृतिक खेती का अभियान खोए हुए संतुलन को फिर से स्थापित करने का अभियान प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती को कृषि सुधार कार्यक्रम के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण का एक मजबूत आधार बताया आज हरियाणा भी विजन 2035, हरित क्रांति 2.0 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है- मुख्यमंत्री हमारा जागरूक किसान, हमारा प्रगतिशील किसान हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत हमने वर्ष 2022 में प्राकृतिक खेती योजना शुरू की, यह योजना किसान प्रकृति और भविष्य को जोड़ने वाला एक नया विकास मॉडल हरियाणा में प्राकृतिक खेती के लिए लगभग 2 लाख किसानों ने 3 लाख एकड़ भूमि का करवाया पंजीकरण- मुख्यमंत्री केवल वर्ष 2025- 26 में ही 20 हजार 727 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की गई हमने कुरुक्षेत्र, जींद, सिरसा और करनाल में प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण केंद्र किए स्थापित- मुख्यमंत्री अब तक 13300 प्रतिभागियों को दिया जा चुका है प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री हमने 6234 सरपंचों को भी प्रशिक्षण देकर गांव-गांव प्रकृति खेती का संदेश पहुंचाने का किया काम जब प्राकृतिक खेती की परंपरागत बुद्धिमत्ता और AI साथ आएगी तब हरियाणा की कृषि पूरे देश के लिए एक नया मॉडल बनेगी वर्ष 2025 से हमने प्राकृतिक खेती अपनाने वाले पात्र किसानों के लिए देसी गाय पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ा कर 30 हजार रुपये की APEDA प्रमाणित प्राकृतिक एवं जैविक किसानों को 5 वर्षों तक प्रतिवर्ष प्रति एकड़ 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने का लिया निर्णय उचित मूल्य के लिए पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, चरखी दादरी और नारनौल की मंडियों में प्राकृतिक और जैविक उत्पादों के लिए अलग-अलग स्थान उपलब्ध करवाने का लिया निर्णय हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के सहयोग से कुरुक्षेत्र में 2000 एकड़ क्षेत्र में स्मार्ट एग्रीकल्चर योजना भी की जा रही है शुरू क्लस्टर आधारित प्राकृतिक खेती मॉडल के तहत प्रत्येक जिले में कम से कम एक मॉडल प्राकृतिक खेती क्लस्टर किया जाएगा विकसित प्रत्येक क्लस्टर में काम से कम 100 किसने की भागीदारी से ढाई सौ एकड़ से 400 एकड़ क्षेत्र किया जाएगा शामिल हम हरियाणा प्रकृति के नाम से ऐसा ब्रांड बनाएंगे जो ग्लोबल लेवल पर हरियाणा की बनेगा पहचान- मुख्यमंत्री एग्री स्टार्टअप, फूड प्रोसेसिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, AI आधारित कृषि समाधान, जैविक उत्पादकों का वैश्विक बाजार यह सब आपके लिए खोल रहे हैं नए द्वार- मुख्यमंत्री आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम अपनी मिट्टी को स्वस्थ बनाएंगे- मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
सीएम सैनी ने IKEA इंडिया से मुलाकात के बाद हरियाणा में निवेश की पुष्टि की
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले IKEA INDIA के सीईओ पैट्रिक एनटोनी मुख्यमंत्री को गुरुग्राम में चल रहे उनके 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट की दी जानकारी प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी क्लीयरेंस सुगमता से पूरी होने के लिए किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद IKEA INDIA द्वारा हरियाणा में और निवेश के लिए भी हुई सहमति नए निवेश के जरिए हरियाणा के युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराना है सरकार का लक्ष्य- मुख्यमंत्री सरकार हर कदम पर निवेशकों के साथ, किसी भी तरह की नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या- मुख्यमंत्री विदेश सहयोग विभाग के सौजन्य से संत कबीर कुटीर पर हुई मुलाक़ात0
0
Report
पश्चिमपुरी में बुलेट बाइक बैटरी चोरी, CCTV में चोरों की रेकी साफ
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला के पंजाबी बाग थाना इलाके के पश्चिमपुरी इलाके में चोरों का आतंक फैला हुआ है। ताजा मामला घर के बाहर खड़ी बुलेट बाईक से बटरी चोरी कर ली गई और चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो जाती है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दो चोर स्कूटी पर रात एक बजकर 10 मिनट पर आते है और चोरी करने से पहले रेकी करके जाते है और उसके बाद घर के बाहर खड़ी बुलैट बाईक की बैटरी चोरी करके स्कूटी से जाने लगते है और चोरी करने की कोशिश करते है तो गली का एक कुत्ता उनका पीछा करता है और चोर फरार हो जाते है।इससे पहले भी पश्चिमपुरी के कई मकानों में चोरी हो चुकी है।चोरी को लेकर लोग दहशत के साए में।0
0
Report
नोएडा में चारों सड़कों पर 2-3 किमी जाम, ऑटो धक्का देकर आगे बढ़ाने पड़े
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में चारों सड़कों पर करीब 2-3 किमी लंबा जाम, कई गाड़ियां ख़राब; ऑटो धक्का देकर आगे बढ़ाने पड़े0
0
Report
Advertisement
सपा के पूर्व विधायक दीपनाराय का फाईल फोटो और वीडियो सामने
Noida, Uttar Pradesh:सपा के पूर्व विधायक दीपनाराय का फाईल फोटो और वीडियो0
0
Report
CU स्कॉलर्स समिट 2026 UP: युवाओं को रोजगार सृजन के लिए प्रेरित मंच
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी ने वर्ष 2026 के लिए 50 करोड़ की स्कॉलरशिप का किया ऐलान: योजना के माध्यम से अबतक 3000 से अधिक छात्र – छात्राओं को मिला लाभ डिग्री नहीं, रोजगार सृजित करने वाले युवा तैयार करना ही शिक्षा का असली उद्देश्य: रजनी तिवारी, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), यूपी ग्लोबल क्वालिटी, इनोवेशन और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड एजुकेशन से उत्तर प्रदेश के युवाओं को नई दिशा दे रही है चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी: रजनी तिवारी, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), यूपी सीयूसीईटी केवल प्रवेश परीक्षा नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का मंच: जय इंदर सिंह संधू, मैनेजिंग डायरेक्टर, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी विश्वस्तरीय शिक्षा, इंडस्ट्री-ड्रिवन लर्निंग और ग्लोबल करियर के अवसरों से युवाओं को सशक्त बना रही है सीयू यूपीःजय इंदर सिंह संधू, मैनेजिंग डायरेक्टर, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी उन्नाव। देश की पहली एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 (फेज-2) का समापन दूसरे दिन उत्साह, इनोवेशन और प्रेरणा के साथ हुआ। समिट के दूसरे दिन यूपी, बिहार, झारखंड समेत सहित विभिन्न राज्यों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सीयू यूपी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित सीयूसीईटी (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) के माध्यम से 50 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। अब तक 3,000 से अधिक विद्यार्थियों को इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ मिल चुका है। इस अवसर पर सीयूसीईटी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 800 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया समिट के दूसरे दिन विद्यार्थियों को फ्यूचर एजुकेशन, ग्लोबल करियर, इंडस्ट्री एक्सपेक्टेशंस, लीडरशिप, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एक्सपर्ट्स से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में पॉलिसी मेकर्स, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, एकेडेमिशियंस तथा सक्सेसफुल एलुमनाई ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों एवं अवसरों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। समिट के दूसरे दिन कॉमर्स, मैनेजमेंट, लॉ, लिबरल आर्ट्स, मीडिया, फार्मेسی और अन्य विभिन्न अकादमिक क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी उन्नाव, आईएएस श्री घनश्याम मीणा उपस्थित रहे। इस अवसर पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जय इंदर सिंह संधू, वाइस चांसलर प्रो. डॉ. विनीत कुमार नायर, प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह सहित फैकल्टी सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे。 इंटरएक्टिव सेशन में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूके) के प्रो. (डॉ.) ल्यूक डिकेन्स तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के प्रो. (डॉ.) थिपेंद्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों को वैश्विक शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय करियर अवसरों तथा भविष्य की उभरती संभावनाओं से परिचित कराया। इसके बाद आयोजित "फ्रॉम सीयू क्लासरूम्स टू ग्लोबल करियर्स" एलुमनाई सत्र में विश्वविद्यालय के सफल पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल, निरंतर सीखने की संस्कृति और आत्मविश्वास का महत्व बताया। इसके पश्चात आयोजित "ड्रीम डिस्कवर डिलीवर" विषयक विशेष सत्र में इंडस्ट्री, इनोवेशन और पॉलिसी मेकिंग से जुड़े एक्सपर्ट्स ने विद्यार्थियों को फ्यूचर करियर ऑपर्च्युनिटीज़, इंडस्ट्री की इवॉल्विंग रिक्वायरमेंट्स, प्रोफेशनल स्किल्स, इनोवेशन, स्टार्टअप इकोसिस्टम तथा टेक्नोलॉजी-ड्रिवन सॉल्यूशंस डेवलप करने की दिशा में मार्गदर्शन दिया। इस सत्र में रवप्रीत गणेश मार्केटिंग एवं बिजनेस लीडर, रुकम कैपिटल, रिचा जैन कालरा, पूर्व न्यूज एंकर, एनडीटीवी, संस्थापक–वोन सोशल एवं टेड एक्स स्पीकर तथा डॉ. राघवेंद्र जी.आर., सीनियर कंसल्टेंट–आईपीआर, डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए इंडस्ट्री ऑपर्च्युनिटीज़, इनोवेशन, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स लीडरशिप स्किल्स तथा एंटरप्रेन्योरशिप इकोसिस्टम से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। इसके बाद आयोजित विशेष सेलिब्रिटी टॉक में बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता वरुण शर्मा ने "क्रिएटिंग योर ओन पाथ: आइडेंटिटी, ऑपर्चुनिटी एंड सक्सेस बियॉन्ड टाइमलाइंस" विषय पर विद्यार्थियों से संवाद किया。 इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश सरकार, रजनी तिवारी ने कहा कि आज के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति देश का युवा है। इसलिए शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना होना चाहिए जो रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले बनें। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, उद्योगोन्मुख और भविष्य-केंद्रित शिक्षा प्रदान कर रही है। एआई, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, एयरोस्पेस, डिफेंस और इंजीनियरिंग जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष फोकस विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 विद्यार्थियों को इंडस्ट्री लीडर्स, पॉलिसी मेकर्स और विशेषज्ञों से जोड़ने का एक सशक्त मंच है, जिससे उन्हें नई तकनीकों, वैश्विक अवसरों और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं को समझने का अवसर मिल रहा है। विश्वविद्यालय शिक्षा, उद्योग और तकनीक के बीच मजबूत सेतु बनकर युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले वर्षों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में क्वांटिटी के साथ-साथ क्वालिटी पर भी विशेष ध्यान दिया है। आज प्रदेश की कई विश्वविद्यालयें राष्ट्रीय रैंकिंग में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, जो सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि क्यूएस रैंकिंग में भारत और विश्व की टॉप विश्वविद्यालयों में स्थान प्राप्त करने वाली चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अब अपनी वही वैश्विक गुणवत्ता, नवाचार और उत्कृष्टता की संस्कृति उत्तर प्रदेश लेकर आई है। यह केवल एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाला संस्थान है, जो प्रदेश और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा。 घनश्याम मीणा, डीएम, उन्नाव ने कहा की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश द्वारा लगभग 3,000 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के भविष्य में किया जा रहा एक महत्वपूर्ण निवेश है। ऐसे प्रयास प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास देते हैं। आज का समय एआई का है। एआई की सहायता से स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, उद्योग और प्रशासन सहित लगभग हर क्षेत्र की जटिल समस्याओं का समाधान संभव हो रहा है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत एआई आधारित मॉडल उनकी रचनात्मक सोच, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा की अपनी जिज्ञासा और सीखने की ललक को कभी समाप्त न होने दें। सफलता निरंतर सीखने, प्रयोग करने और असफलताओं से सबक लेने से मिलती है। स्वयं को दूसरों से अलग पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नवाचार एवं स्टार्टअप आधारित उत्तर प्रदेश के विजन को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल अवसरों की प्रतीक्षा न करें, बल्कि नए अवसरों का सृजन करें, स्टार्टअप शुरू करें, नवाचार को अपनाएं और अपने ज्ञान व कौशल से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के मैनेजिंग डायरेक्टर जय इंदर सिंह संधू ने कहा कि आज के युवाओं के पास अवसरों की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल अपनी प्रतिभा, जुनून और सीखने की ललक को सही दिशा देने की है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश की स्थापना इसी उद्देश्य के साथ की गई है कि विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा, इंडस्ट्री-ड्रिवन लर्निंग और ग्लोबल करियर के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में एडवांस लैब्स, जीपीयू इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई स्पेस और अत्याधुनिक रिसर्च सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इंडस्ट्री पार्टनरशिप और प्रैक्टिकल लर्निंग के कारण विद्यार्थियों को शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप एवं करियर के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि विद्यार्थी उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाएं, तो वे वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकते हैं。0
0
Report
हमीरपुर के सर्राफा दुकान में महिला ने पायल चोरी, CCTV में कैद
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-सर्राफा दुकान से महिला ने चांदी की पायल की चोरी, सर्राफा व्यापारी के अंदर जाते ही पहले से छिपाई गई पायल को अंतः वस्त्रों में छिपाया, चोरी की वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में हुई कैद, चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुई महिला, पीड़ित सर्राफा व्यापारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जाँच में जुटी, मौदहा कोतवाली कस्बे की घटना ।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में मंत्री का बड़ा बयान: भ्रष्टाचार पर यूपी सरकार करेगी कड़ी कार्रवाई
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार )दिनेश सिंह का बड़ा बयान। पूर्व विधायक विजय मिश्रा की प्रॉपर्टी कुर्क होने और अतीक क़े गुर्गे की प्लॉटिंग पर की गई करवाई तो बोलें मंत्री। Up की सीमा के भीतर कहीं भी भ्रष्टाचार होगा तो कार्रवाई होगी- मंत्री हमारी योगी सरकार कानून की परिधि में उसे दंड देगी- मंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ और डीबीटी वितरण कार्यक्रम में आए थे मंत्री। उन्नाव शहर के निराला पार्क में प्रेस को कर रहे थे संबोधित。0
0
Report
केपी मलिक का अखिलेश को जवाब: यूपी उत्तम प्रदेश बन चुका
Baghpat, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान को लेकर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के ट्वीट पर भाजपा सरकार के मंत्री केपी मलिक ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने आज तक सरकार के किसी भी अच्छे काम की तारीफ नहीं की। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या थी और उस समय उत्तर प्रदेश को बीमार प्रदेश कहा जाता था। उनका दावा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी आज उत्तम प्रदेश बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के कई देशों में युद्ध जैसी परिस्थितियां हैं, पर भारत में मजबूत नेतृत्व के कारण शांति, सुरक्षा और स्थिरता का माहौल है।0
0
Report
झालावाड़ में महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला: आत्मरक्षा और कानूनों पर प्रकाश
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ राजस्थान पुलिस के महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत झालावाड़ जिला मुख्यालय पर भी आज पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधिकारियों, प्रशिक्षित महिला पुलिस कार्मिकों सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों व स्कूली छात्राओं ने भी भाग लिया। कार्यशाला के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर संवाद हुआ और महिलाओं व किशोरियों को आत्मरक्षा के गुरु भी सिखाए गए। महिला सुरक्षा को लेकर आयोजित कार्यशाला को लेकर झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने हेतु जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आज पी.जी. कालेज ऑडिटोरियम में आयोजन किया गया। महिला सुरक्षा को लेकर आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित सुरक्षा मुद्दों एवं राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न वर्गों जैसे सुरक्षा सखी, महिला सीएलजी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका समूह, साथिन, एनएसएस, एनजीओ प्रतिनिधि, स्कूल एवं कॉलेज की प्रधानाचार्य, शिक्षिकाएं, महिला अधिवक्ता, आशा सहयोगिनी, गृहिणियां एवं छात्रावास वार्डन को आमंत्रित कर संवाद एवं जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गई। इस दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, हेल्पलाइन नंबर, आत्मरक्षा के उपायों एवं पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में महिला वॉलन्टियर्स के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी पूजा नागर और रिजर्व पुलिस लाइन निरीक्षक मोहनलाल पोसवाल भी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
रेलवे ट्रैक के पास कई मकानों में आई दरार, कमरे की छत गिरी बाल बाल बचे परिवार के लोग।
Saharanpur, Dara Kottala, Uttar Pradesh:सहारनपुर के कोर्ट रोड पुल के पास गिल कॉलोनी के कई मकानों की दीवारों में दरार आ गई है मकान मालिकों का कहना है कि जब से हाई स्पीड ट्रेन चलने लगी हैं मकान में कंम्पन होती है और जिससे नये व पुराने मकान की दीवारों में दरार आ गई हैं आज तो एक कमरे की छत ही गिर गई जिसमें बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गई क्योंकि उसे समय वहां पर परिवार का एक व्यक्ति कमरे में बैठा अपना कार्य कर रहा था जैसे ही वह बाहर निकले छत का आधा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया जिससे बड़ी घटना होने से बच गई कॉलोनी वासियों का कहना है कि ट्रेन से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन शहर के अंदर ट्रेन प्रवेश करने के बाद उसकी स्पीड काम कर दी जाए यह उनकी मांग है क्षेत्रीय पार्षद ने भी बताया है कि कई मकान में दरारें आ गई हैं जिससे हर समय डर का माहौल रहता है कि कब मकान गिर जाए कई बार स्पीड तेज होने से यहां पर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं उन्होंने भी मांग की है कि शहर के अंदर ट्रेन की स्पीड कम की जाए जिससे जनहानि ना हो सके और मकान के गिरने का भी खतरा कम हो जाएगा0
0
Report
तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड रेलवे लाइन से राजस्थान-गुजरात तीर्थयात्रा आसान होगी
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए सुगम होंगे अम्बाजी दर्शन! - राजस्थान और गुजरात के बीच कनेक्टिंग लाइन, तारंगाहिल-अम्बाजी-आबूरोड नई रेल लाइन पर कार्य तेज - करीब 2800 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण, 116 किमी रेल लाइन पर बनेंगे 15 रेलवे स्टेशन जयपुर। गुजरात स्थित 51 शक्तिपीठों में शामिल अम्बाजी मंदिर जाने वाले राजस्थान के श्रद्धालुओं की यात्रा जल्द ही सुगम होगी। 116 किमी लम्बे रेल रूट पर नई लाइन डालने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा कार्य में तेजी लाई गई है। इससे अम्बाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही तारंगाहिल जाने वाले पर्यटकों के लिए भी सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा 4 वर्ष पूर्व स्वीकृत तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल लाइन का कार्य अब तेज गति से पूरा किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में करीब 2798.16 करोड़ रुपए के साथ इस प्रोजेक्ट को स्वीकृत किया गया था। तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल लाइन का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। पहले 30 किलोमीटर में अर्थ वर्क का कार्य लगभग पूरा हो गया है। ब्लेकटिंग का कार्य भी 75 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। इसके साथ ही बड़े और छोटे पुलों का निर्माण कार्य भी 80 प्रतिशत से अधिक किया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट से रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही रूट पर ट्रेनों की स्पीड भी तेज हो सकेगी। इससे गुजरात और राजस्थान राज्यों के पर्यटन और धार्मिक स्थलों का ट्रेनों के जरिए सम्पर्क हो सकेगा। जिसमें प्रमुख पर्यटन स्थल माउंट आबू और आध्यात्मिक केन्द्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दिलवाड़ा के जैन मंदिर, अम्बाजी स्थित देवी शक्ति पीठ और तारंगाहिल में जैन धर्म के तीर्थ स्थल प्रमुख हैं। तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड प्राेजेक्ट की बड़ी बातें - इस रेल लाइन पर कुल 15 स्टेशन बनाया जाना है प्रस्तावित - इनमें 8 क्रॉसिंग और 7 हल्ट स्टेशन होंगे - 13 टनल, 54 बड़े पुल, 188 छोटे पुल, 14 रोड ओवर ब्रिज बनेंगे - 79 रोड अण्डर ब्रिज/सीमित ऊंचाई के पुल बनाए जाएंगे - यह विद्युतीकृत ट्रैक्शन पर संचालित मार्ग होगा - इस रेल लाइन के निर्माण के लिए सभी कार्यों के लिए टेंडर अवार्ड किए - इस लाइन पर बनाए जाने वाले स्टेशनों की बिल्डिंग के कार्य तेजी से हो रहे - अम्बाजी स्टेशन के लिए अर्थवर्क पूरा हुआ, इनकटिंग का कार्य भी लगभग पूर्ण हुआ श्रद्धालुओं का आवागमन होगा आसान उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अम्बाजी देश का प्रसिद्ध एवं महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है और यह भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है। अम्बाजी धार्मिक स्थल में हर साल गुजरात और देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ विदेशों से लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड नई लाइन के निर्माण से यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा में आसानी होगी। इसके अलावा, तारंगाहिल में स्थित अजीतनाथ जैन मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। यह रेल लाइन कृषि और स्थानीय उत्पादों के परिवहन में तीव्र आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी। गुजरात और राजस्थान राज्यों की देश के अन्य हिस्सों के साथ बेहतर कनेक्टिविटी हो सकेगी। साथ ही मौजूदा अहमदाबाद-आबू रोड रेलवे लाइन के लिए वैकल्पिक मार्ग भी प्रदान करेगी। कुलमिलाकर नई रेल लाइन के निर्माण से क्षेत्र में समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास हो सकेगा। प्राजेक्ट निर्माण से ये होंगे लाभ - सिरोही और गुजरात के साबरकांठा, बनासकांठा और मेहसाणा से निकलेगी लाइन - अहमदाबाद और आबू रोड के मध्य वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध होगा - निर्माण के दौरान लगभग 40 लाख मानव दिवस का प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा - रेल लाइन स्थानीय क्षेत्र में डेयरी और मार्बल उद्योग के विकास में उपयोगी होगी - नई रेल लाइन के निर्माण से क्षेत्र में उद्योग धन्धे विकसित होंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे0
0
Report
तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड रेल लाइन से राजस्थान-गुजरात तीर्थयात्रा सहज होगी
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर नोट- खबर की बाइट और कुछ विजुअल ओएफसी से भेजे हैं। कुछ विजुअल 2सी किए हैं। हैडर- - श्रद्धालुओं के लिए सुगम होंगे अम्बाजी दर्शन! - राजस्थान और गुजरात के बीच कनेक्टिंग लाइन - तारंगाहिल-अम्बाजी-आबूरोड नई रेल लाइन बनेगी - रेलवे प्रशासन द्वारा कार्य तीव्र गति से जारी - करीब 2800 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण - 116 किमी रेल लाइन पर बनेंगे 15 रेलवे स्टेशन एंकर गुजरात स्थित 51 शक्तिपीठों में शामिल अम्बाजी मंदिर जाने वाले राजस्थान के श्रद्धालुओं की यात्रा जल्द ही सुगम होगी। 116 किमी लम्बे रेल रूट पर नई लाइन डालने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा कार्य में तेजी लाई गई है। इससे अम्बाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही तारंगाहिल जाने वाले पर्यटकों के लिए भी सुविधा मिलेगी। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 गुजरात और राजस्थान के पर्यटन और धार्मिक स्थलों का एक रेल लाइन के जरिए सुगम सम्पर्क होने जा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा 4 वर्ष पूर्व स्वीकृत तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल लाइन का कार्य अब तेज गति से पूरा किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में करीब 2798.16 करोड़ रुपए के साथ इस प्रोजेक्ट को स्वीकृत किया गया था। तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल लाइन का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। पहले 30 किलोमीटर में अर्थ वर्क का कार्य लगभग पूरा हो गया है। ब्लेकटिंग का कार्य भी 75 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। इसके साथ ही बडे और छोटे पुलों का निर्माण कार्य भी 80 प्रतिशत से अधिक किया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट से रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही रूट पर ट्रेनों की स्पीड भी तेज हाे सकेगी। इससे गुजरात और राजस्थान राज्यों के पर्यटन और धार्मिक स्थलों का ट्रेनों के जरिए सम्पर्क हो सकेगा। जिसमें प्रमुख पर्यटन स्थल माउंट आबू और आध्यात्मिक केन्द्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दिलवाड़ा के जैन मंदिर, अम्बाजी स्थित देवी शक्ति पीठ और तारंगाहिल में जैन धर्म के तीर्थ स्थल प्रमुख हैं। Gfx In तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड प्राेजेक्ट की बड़ी बातें - इस रेल लाइन पर कुल 15 स्टेशन बनाया जाना है प्रस्तावित - इनमें 8 क्रॉसिंग और 7 हाल्ट स्टेशन होंगे - 13 टनल, 54 बडे़ पुल, 188 छोटे पुल, 14 रोड ओवर ब्रिज बनेंगे - 79 रोड अण्डर ब्रिज/सीमित ऊंचाई के पुल बनाए जाएंगे - यह विद्युतीकृत ट्रेक्शन पर संचालित मार्ग होगा - इस रेल लाइन के निर्माण के लिए सभी कार्यों के लिए टेंडर अवार्ड किए - इस लाइन पर बनाए जाने वाले स्टेशनों की बिल्डिंग के कार्य तेजी से हो रहे - अम्बाजी स्टेशन के लिए अर्थवर्क पूरा हुआ, इनकटिंग का कार्य भी लगभग पूर्ण हुआ Gfx Out बाइट- अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे वीओ- 2 अम्बाजी देश का प्रसिद्ध एवं महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है और यह भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है। अम्बाजी धार्मिक स्थल में हर साल गुजरात और देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ विदेशों से लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। तारंगाहिल-अम्बाजी-आबू रोड नई लाइन के निर्माण से यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा में आसानी होगी। इसके अलावा, तारंगाहिल में स्थित अजीतनाथ जैन मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। Gfx In प्राेजेक्ट निर्माण से ये होंगे लाभ - सिरोही और गुजरात के साबरकांठा, बनासकांठा और मेहसाणा से निकलेगी लाइन - अहमदाबाद और आबू रोड के मध्य वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध होगा - निर्माण के दौरान लगभग 40 लाख मानव दिवस का प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा - रेल लाइन स्थानीय क्षेत्र में डेयरी और मार्बल उद्योग के विकास में उपयोगी होगी - नई रेल लाइन के निर्माण से क्षेत्र में उद्योग धन्धे विकसित होंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे Gfx Out बाइट- अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे वीओ- 3 यह रेल लाइन कृषि और स्थानीय उत्पादों के परिवहन में तीव्र आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी। गुजरात और राजस्थान राज्यों की देश के अन्य हिस्सों के साथ बेहतर कनेक्टिविटी हो सकेगी। साथ ही मौजूदा अहमदाबाद-आबू रोड रेलवे लाइन के लिए वैकल्पिक मार्ग भी प्रदान करेगी। कुलमिलाकर नई रेल लाइन के निर्माण से क्षेत्र में समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास हो सकेगा。 - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
Advertisement
