209303
Rura - दो पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मौके पर पहुंची पुलिस
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में दो पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहीं दरोगा चैनपाल सोलंकी ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरावती शिक्षक चुनाव पर शेखर भोयर का बड़ा दावा: विपक्षी नेताओं का समर्थन
Amravati, Maharashtra:भाजपचे बंडखोर उमेदवार शेखर भोयर यांचा खळबळजनक दावा; माझ्यासोबत भाजप, शिवसेना आणि काँग्रेसचेही पदाधिकारी-कार्यकर्ते भाजपचे बंडखोर व अपक्ष उमेदवार शेखर भोायर यांनी अमरावती विभाग शिक्षक निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर एक मोठा आणि खळबळजनक दावा केला आहे. भाजप, शिवसेना तसेच काँग्रेस पक्षातील अनेक प्रमुख नेते, पदाधिकारी आणि कार्यकर्ते उघडपणे व आतून आपल्या पाठीशी उभे असल्याचे त्यांनी सांगितले आहे. गेल्या १८ वर्षांपासून संघटनात्मक पातळीवर केलेल्या सामाजिक व राजकीय कामाची पावती म्हणून सर्वपक्षीय जनता आपल्याला भरघोस पाठिंबा देत असल्याचा दावा त्यांनी केला. काही नेते त्यांच्यासोबत काम करत आहे कौटुंबिक व जिव्हाळ्याचे संबंध सर्वपक्षीय लोकांशी असल्यामुळे आपल्याला सर्व स्तरातून मदत मिळत असल्याचा विश्वास त्यांनी व्यक्त केला. विद्यमान आमदार पराभवाच्या धास्तीने प्रचंड घाबरले असून निवडणुकीत मोठ्या प्रमाणात पैशाचा वापर करत असल्याचा गंभीर आरोप भोयर यांनी केला. घरोघरी आणि गावोगावी पैसे वाटले जात असल्याचा दावा त्यांनी केला असला तरी सुजाण मतदार या पैशांना बळी पडणार नाहीत आणि अशा प्रवृत्तीला धडा शिकवतील असे ते म्हणाले.0
0
Report
भूपेश बघेल ने धान खरीदी, महतारी वंदन और BTI पर सवाल उठाए
Raipur, Chhattisgarh:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग की. 1 नवंबर से खरीदी नहीं होने पर बघेल ने किसानों को एडवांस में पैसा देने की मांग की. कहा कि अगर 1 नवंबर से धान सरकार नहीं खरीदती है तो दिवाली सहित अन्य त्योहार को देखते हुए एडवांस में किसानों को पैसे दे महतारी वंदन योजना को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- महतारी वंदन में महिलाओं से पैसा वसूलने का काम सरकार कर रही है. मनसुख मांडविया ने कहा था कि भूपेश बघेल की पत्नी को भी महतारी वंदन देंगे, मनसुख मांडविया को पता है कि भूपेश बघेल इनकम टैक्स पेई है, अब तक लेकिन महतारी वंदन का पैसा नहीं आया. पहली बार पोर्टल खुला तो 70 लाख महिलाओं का पंजीयन हुआ, 2 साल में जनसंख्या बढ़ रही है, मगर महतारी वंदन में संख्या घट रही है, 70 लाख से घटकर 68 लाख हो गया है महिलाओं का आंकड़ा, महतारी वंदन का पोर्टल बंद कर रखे हैं. सरकार महिलाओं का नाम काटते जा रही है BTI ग्राउंड में कमर्शियल रेजिडेंस बनाने के प्रस्ताव को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कसा तंज, कहा- सरकार रायपुर के लोगों को प्रताड़ित करना शुरू कर चुकी है. राजधानी में सघन बसाहट है, रास्ते में ट्रैफिक जाम है, मंत्रियों ने दो दो बंगले रखे है, मंत्रियों की वजह से रास्ते जाम हो रहे हैं. BTI ग्राउंड को कमर्शियल रेजिडेंट डिस्ट्रिक्ट बना रहे हैं, सप्रे मैदान में बड़ी बड़ी रैलियां होती थी, अब आमसभा के लायक वह जगह नहीं बची. बहुत से ग्राउंड को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया, सार्वजनिक जगह में भी कमर्शियल रेजिडेंस बना रहे हैं जो सही नहीं है0
0
Report
Advertisement
जोधपुर पंचायत चुनाव प्रशिक्षण में कर्मचारियों का हंगामा, घटिया भोजन पर विरोध
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर: पंचायत चुनाव की ट्रेनिंग में कर्मचारियों का हंगामा घटिया क्वालिटी का खाना मिलने पर कर्मचारियों ने जताया विरोध पहला पुलिया स्थित सरकारी स्कूल का है पूरा मामला। सूचना मिलने पर खाद्य निरीक्षक की टीम को मौके पर बुलाया गया。 खाने की गुणवत्ता को लेकर कर्मचारियों ने उठाए सवाल。0
0
Report
धौलपुर नगरपालिका ने 14.77 लाख टैक्स बकाए पर कमल होटल सीज किया
Dholpur, Rajasthan:यूडी टैक्स बकाया पर नगर परिषद धौलपुर अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में सभापति गिरीश गर्ग और आयुक्त विष्णु परमार के निर्देशों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नगर परिषद की टीम ने स्टेशन रोड स्थित प्रसिद्ध कमल होटल और मैरिज होम को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि होटल संचालक पर नगर परिषद का करीब 14 लाख 77 हजार रुपये का यूडी टैक्स बकाया चल रहा था। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान होटल के मुख्य द्वार पर बकाया वसूली का नोटिस भी चस्पा किया गया। मौके पर किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। यह कार्रवाई आरआई रजत जैन के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम द्वारा की गई। टीम में परिषद के अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद रहे। नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में जिन भी प्रतिष्ठानों पर यूडी टैक्स बकाया है, उनसे वसूली के लिए इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बकायादार समय पर टैक्स जमा कर दें, अन्यथा सीजिंग की कार्रवाई के लिए तैयार रहें0
0
Report
ओमर अब्दुल्ला ने अनंतनाग में विकास परियोजनाओं की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए
Anantnag, Anantnag, October 22: Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah on Thursday chaired a high-level district review meeting in Anantnag to assess the progress of ongoing developmental works and direct officials to accelerate project implementation. Cabinet Ministers,all MLAs representing the district and district-level officers from various departments attended the meeting, where development-related issues, public demands and the progress of ongoing projects were discussed. During the visit, developmental projects worth approximately ₹60 crore were inaugurated or had their foundation stones laid, including around 11 water supply schemes. Speaking to the media, Omar Abdullah said the primary objective of the visit was to review development activities and ensure that projects progress at a faster pace. While the overall progress was satisfactory, he pointed out that a few departments needed to speed up their work to prevent allocated funds from lapsing at the end of the financial year. The Chief Minister directed the Deputy Commissioner and other officers to make the best use of favourable weather conditions and expedite ongoing works on the ground. He also assured that the demands raised by MLAs concerning their respective constituencies would be examined and addressed as far as possible. The proposed Mini Secretariat for Anantnag was also discussed during the meeting. Omar Abdullah said the location had not yet been finalised and directed the Deputy Commissioner to consult all MLAs and members of civil society, particularly representatives of Anantnag town, before arriving at a decision. The preparation of the Detailed Project Report (DPR) will begin after the site is finalised. Regarding the proposed Maternity and Child Care Hospital, the Chief Minister said ₹18 crore had been earmarked for the project, but the land initially proposed at Janglat Mandi was reportedly insufficient. The concerned department has been asked to identify a suitable alternative location so that work can begin at the earliest. The meeting concluded with an emphasis on accelerating development projects, ensuring the effective utilisation of funds and addressing public concerns across Anantnag district.0
0
Report
Advertisement
ढाणा खुर्द के भोले भंडारी का 18 फुट का शाही पलंग हरियाणा में चर्चा
Hansi, Haryana:हांसी हांसी के ढाणा खुर्द गांव निवासी भोले भंडारी ने देशी चारपाई और विशाल बाहुबली शाही पलंग बनाने की अपनी अनूठी कला से न केवल हांसी, बल्कि पूरे हरियाणा और देशभर में पहचान बनाई है। उनके हाथों से तैयार 4 लाख रुपये का विशाल शाही पलंग इन दिनों झज्जर की एक चौपाल की शान बढ़ा रहा है। 18 फुट लंबे और 9 फुट चौड़े इस पलंग को 60 किलो पीतल से सजाया गया है। इसकी भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पर एक साथ 100 से अधिक लोग बैठ सकते हैं। अब यह पलंग गुलिया खाप की शान बढ़ाएगा। आपको बता दे कि विशाल पलंग का वजन अधिक होने के कारण इसे उठाना भी आसान नहीं था। इसे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ाने के लिए 60 से 70 लोगों ने मिलकर उठाया। इसके लिए ट्रॉली पर लंबे-लंबे गाटर लगाए गए, ताकि पलंग को सुरक्षित तरीके से रखा जा सके। पलंग को गांव ढाणा खुर्द से रवाना करते समय उत्सव जैसा माहौल रहा। डीजे बजाकर इसका स्वागत किया गया और फिर इसे झज्जर के लिए रवाना किया गया।गुलिया खाप के प्रधान प्रदीप गुलिया इस शाही पलंग को लेकर गए हैं। अब यह विशाल पलंग झज्जर की चौपाल में गुलिया खाप की शान बढ़ाएगा। इस विशाल पलंग को तैयार करने में करीब चार महीने का समय लगा। पलंग के पायों और सीढ़ियों को खास डिजाइन दिया गया है। इसके पायों पर अशोक स्तंभ की आकृति भी लगाई गई है, जो इसे अलग पहचान देती है। पलंग को रेशम की रस्सियों से बुना गया है। भोले भंडारी के अनुसार, इसकी खास बनावट के कारण यह लंबे समय तक उपयोग में लाया जा सकता है और इसकी धुलाई भी की जा सकती है। भोले भंडारी ने करीब 25 साल पहले इस कला में काम शुरू किया था। सूरजकुंड मेले में पहचान मिलने के बाद उनके परिवार ने देशी चारपाई और शाही पलंग बनाने के काम को आगे बढ़ाया। शुरुआत में जहां चारपाई और पलंग बनाने के ऑर्डर करीब 25 हजार रुपये से शुरू होते थे, वहीं अब इनकी कीमत लाखों रुपये तक पहुंच गई है। हरियाणा के अलावा दिल्ली, नोएडा और विदेशों में भी उनके बनाए पलंगों की मांग है। भोले भंडारी ने बताया कि अब 22 फुट लंबा और 11 फुट चौड़ा एक और विशाल शाही पलंग बनाने के ऑर्डर को लेकर बातचीत चल रही है। यह पलंग उनके काम की पहचान को एक नया आयाम दे सकता है।0
0
Report
उत्तर प्रदेश में दंगा-अराजकता: अखिलेश के तुष्टीकरण से सपा की असली मंशा उजागर
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश में दंगा और अराजकता, PDA का सपना कभी नहीं होगा पूरा! चुनाव आता देख अखिलेश यादव जी का तुष्टीकरण और अराजकता फैलाने वाले अपनी पार्टी के नेताओं से जेल जाकर मिलना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता को उजागर करता है। उत्तर प्रदेश की जनता को सब याद है कि किस प्रकार पूर्ववर्ती सपा सरकार ने पश्चिमी यूपी समेत पूरे प्रदेश को दंगों और अराजकता की आग में झोंक दिया था। दंगाइयों के सरगना आजम खान को गृह मंत्री बनाने का सपा का सपना यूपी को विकास की पटरी से उतारकर विनाश के रास्ते पर ले जाने वाला है, जो कभी पूरा नहीं होगा।0
0
Report
करोड़ों की ग्राम सड़क भारी बारिश में ध्वस्त, जांच के निर्देश
Muju, Jeonbuk State:एंकर – छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। खड़गवां ब्लॉक के ग्राम मेंड्रा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सीटगापारा से बेलबहरा व्हाया घोघरापारा तक बनी 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क पहली ही बरसात में सड़क कई हिस्सा बह गई और क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क और पुलिया के निर्माण पर करीब 260.89 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी और अधिकारियों की निगरानी पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। वीओ – तस्वीरें खड़गवां ब्लॉक के ग्राम मेंड्रा की हैं, जहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क बारिश के बाद कई जगह क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। सीटगापारा से बेलबहरा व्हाया घोघरापारा तक 5.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क और पुलिया के निर्माण पर लगभग 2 करोड़ 60 लाख 89 हजार रुपये खर्च किए गए। लेकिन सड़क की मौजूदा स्थिति ने निर्माण की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसका खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। सड़क खराब होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राउंड रिपोर्ट – जी मीडिया संवाददाता सरवर अली ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनने के कुछ ही समय बाद बारिश से सड़क पुलिया बह गई है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण अब आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर जल्द मरम्मत कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पड़ताल करने और यदि अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बाइट – श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश अधिक हुई है और सड़कों को नुकसान भी पहुंचा है। हालांकि, जहां भी गुणवत्ता विहीन कार्य पाया जाएगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीओ – अब सवाल यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने की असली वजह क्या है? क्या सड़क को नुकसान अत्यधिक बारिश के कारण हुआ, या फिर निर्माण में गुणवत्ता संबंधी खामियां थीं? इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल ग्रामीणों को जांच और कार्रवाई का इंतजार है। रिपोर्ट – सरवर अली एमसीबी, छत्तीसगढ़।0
0
Report
Advertisement
बालूमाथ पुलिस ने हथियार लहराने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के बालूमाथ पुलिस ने हथियार लहराने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी सिक्सर और स्टील का धारदार चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान चेताग गांव निवासी धनंजय पांडे, पिता राजकुमार पांडे और तारकेश्वर ठाकुर, पिता लक्ष्मण ठाकुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बालूमाथ थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के चेताग गांव के पास कुछ युवक हथियार लहरा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी सिक्सर और एक स्टील का फोल्डिंग धारदार चाकू बरामद किया गया। इस मामले में बालूमाथ थाना कांड संख्या 117/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352, 351(2), 109(2), 35 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26/35 के तहत मामला दर्ज किया है। काररवाई में पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक प्रतिमा खलको तथा बालूमाथ थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।0
0
Report
दिनारा तालाब में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक डूबा, मौत की पुष्टि
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के दिनारा से है। दिनारा के भलुवनी भवानी के पास स्थित तालाब में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक की पानी में डूबने मौत हो गई। दिनारा के चितांव के रहने वाले सूरज कुमार सिंह दुर्गा पूजा विसर्जन में शामिल होने तालाब पर पहुंचा था। जहाँ तालाब में विसर्जन के दौरान प्रतिमा के नीचे दबकर गहरे पानी में डूब गया था। जिसके बाद उसके शव को काफी मुश्किल से बरामद कर लिया गया।0
0
Report
गिरिडीह: 4 साल के बच्चे को मौत टंकी पर ले जाने की घटना
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह: 4 साल के मासूम को क्या पता था कि उसका पिता उसे कहां लेकर जा रहा है. उसे क्या पता था कि जिस गोद में वह खुद को सबसे सुरक्षित महसूस करता है, वही गोद उसे 120 फीट ऊंची मौत की टंकी के किनारे पर ले जाएगी.यह रूह कंपा देने वाला फिल्मी मंजर गिरिडीह के अजीडीह स्थित नेत्रहीन विद्यालय के पास देखने को मिला, जहां हिस्सा बंटवारे से आहत पिता महादेव तिवारी अपने ही 4 साल के बेटे को गोद में उठाकर पानी की टंकी पर चढ़ गया. टंकी पर पहुंचते ही महादेव जोर-जोर से चीखने लगा - मुझे मेरा हिस्सा दो, नहीं तो मैं अपने ही कलेजे के टुकड़े को यहीं से फेंक दूंगा और खुद भी कूद जाऊंगा. ऊपर बाप के हाथों में मासूम और नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़... हर आंख में खौफ और हर दिल में एक ही दुआ थी. वह मासूम तो बस पिता के सीने से चिपका सहमा-सहमा नीचे देख रहा था. उसे समझ ही नहीं था कि उसका पिता क्या करने जा रहा है और नीचे इतनी भीड़ क्यों है. उसके लिए तो पिता की गोद ही उसकी पूरी दुनिया थी.खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते टंकी के नीचे ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा. सूचना मिलते ही सीओ जितेंद्र प्रसाद और महतोडीह पिकेट प्रभारी शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर दौड़े. पुलिस के लिए यह सबसे बड़ी परीक्षा थी. एक गलत शब्द मासूम की जान ले सकता था. पुलिस ने बेहद संयम से काम लिया. नीचे से ही उसे समझाने का सिलसिला शुरू हुआ, भाई नीचे आ जाओ, हम तुम्हारी पूरी बात सुनेंगे, तुम्हें पूरा इंसाफ मिलेगा. कभी वह बच्चे को टंकी के किनारे लाता तो नीचे खड़ी महिलाओं की चीख निकल जाती. करीब एक घंटे तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. आखिरकार पुलिस और ग्रामीणों के इंसाफ के आश्वासन पर उसका दिल पसीजा और वह अपने मासूम को गोद में लिए सकुशल नीचे उतर आया. नीचे उतरते ही पुलिस ने फौरन बच्चे को उसकी मां के हवाले किया. सवाल यही है कि उस मासूम का क्या कसूर था. बड़ों के हिस्सा विवाद की सजा वह क्यों भुगते. फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में परिवार के बीच बैठक कर विवाद सुलझाने की कोशिश की जा रही है, ताकि यह बेबस पिता दोबारा अपने ही खून को दांव पर लगाने जैसा खौफनाक कदम न उठाए. मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
Advertisement
वाराणसी के गोदौलिया- मदनपुरा क्षेत्र में तीन मंजिला बिल्डिंग में भयंकर आग
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में भीषण हादसा: गोदौलिया मदनपुरा क्षेत्र स्थित एक 3 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में अचानक भयानक आग लग गई जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पेंट और हार्डवेयर की दुकान यह आग मुख्य रूप से पेंट, थिनर और घरेलू सामान/झाड़ू (ब्रूम) की दुकान में फैली जिसके कारण आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। दूर-दूर तक दिखा धुआँ आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसका काला धुआँ का गुबार लगभग 3 किलोमीटर दूर से भी साफ आसमान में उठता हुआ दिखाई दिया। ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ अंदर घुसे फायर फाइटर्स आग की भयंकर गर्मी जहरीले धुएं और दमघोंटू माहौल के बीच दमकलकर्मियों ने अदम्य साहस दिखाते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर पहनकर इमारत के अंदर प्रवेश किया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया गया। संकीर्ण गलियों बनी बड़ी चुनौती घटनास्थल घना और संकरा इलाका होने के कारण दमकल की गाड़ियों को अंदर तक पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी जिससे शुरुआती बचाव कार्य प्रभावित हुआ। आसपास की इमारतों को खतरा आग की भयंकरता को देखते हुए सुरक्षा के तौर पर आसपास की सटती हुई दुकानों और रिहायशी मकानों को तुरंत खाली करवा लिया गया ताकि नुकसान को रोका जा सके। लाखों के नुकसान की आशंका दुकान में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ (पेंट, केमिकल और थिनर) मौजूद होने के कारण आग बुझाने में काफी समय लगा और लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट से आशंका शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है हालांकि प्रशासनिक जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद।0
0
Report
वाराणसी: एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल ने मंगलवार, 21 अक्टूबर को आगामी एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल का अवलोकन किया। बता दें कि वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को भव्य एयर शो का आयोजन प्रस्तावित है, जिसके लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस कमिश्नर ने वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास और आपातकालीन व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों को ब्रीफ कर सतर्कता, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के मुख्य बिंदु: 1. वीवीआईपी स्थल, आवागमन मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता 2. घाटों को जोन, सेक्टर और सब-सेक्टर में बांटकर पुलिस प्रबंधन 3. ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान का सख्ती से पालन 4. सीसीटीवी से त्रिनेत्र सेंटर के जरिए लाइव निगरानी, ड्रोन प्रतिबंधित 5. एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर और आपात निकासी मार्ग सुचारू रखने के निर्देश रिहर्सल के दौरान एयरफोर्स के अधिकारी, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था, डीसीपी काशी जोन सहित अन्य जिलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नरेट ने आम जनता से अपील की है कि एयर शो के दौरान निर्धारित दर्शक स्थल और पार्किंग का ही उपयोग करें, ड्रोन न उड़ाएं और अफवाहों से बचें। Z MEDIA, वाराणसी0
0
Report
हमीरपुर में सर्पदंश से महिला की मौत; जाम में फंसे परिजन अस्पताल पहुंचे
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: सर्प दंश से महिला की मौत, दुकान में आराम करते समय सर्प ने महिला के गले में काटा, परिजनों ने महिला को पीएचसी सुमेरपुर में भर्ती कराया, सुमेरपुर से रेफर होने के बाद महिला सहित जाम में फँसे रहे परिजन, जिला अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित किया, अस्पताल कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सुमेरपुर थाना कस्बे के फैक्ट्री एरिया इलाके का मामला।0
0
Report
Advertisement
