209303
Rura - थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने वांछित तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मारपीट व गैंगस्टर से संबंधित मामले में वांछित तीन वारंटियों महेंद्र, मानसिंह व धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवली दिव्यांग को दी गई स्कूटी के सपोर्टर टायर खुलवाने का मामला वायरल
Tonk, Rajasthan:देवली शहर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसने अब सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। सोमवार को देवली नगरपालिका में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर, देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर और जिला कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में 59 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की गई। लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के कुछ ही देर बाद ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि एक दिव्यांग व्यक्ति के परिजन स्कूटी को सीधे पेट्रोल पंप चौराहे स्थित एक मैकेनिक की दुकान पर ले गए… और वहां स्कूटी में लगे दोनों सपोर्टर टायर खुलवा दिए गए। यानि… दिव्यांगों की सुविधा के लिए दी गई तीन पहिया स्कूटी को दो पहिया स्कूटी में बदल दिया गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… और लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर किसी को सपोर्टर टायर की जरूरत ही नहीं थी… तो फिर दिव्यांग कोटे की स्कूटी क्यों ली गई? फिलहाल यह मामला शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है… और लोग पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं।0
0
Report
सरमथुरा में देर रात पुलिस गश्त: संदिग्धों से पूछताछ, सुरक्षा का संदेश
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में पुलिस की देर रात पैदल गश्त, थानाधिकारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संदिग्धों से पूछताछ सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से सरमथुरा पुलिस ने देर रात पैदल गश्त अभियान चलाया। यह गश्त सरमथुरा थानाधिकारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर गश्त की। इस दौरान टीम करौली बस स्टैंड, बर तिराहा सहित कस्बे के मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में पैदल घूमी। गश्त के दौरान पुलिस ने बाजार में बेवजह घूम रहे संदिग्ध लोगों को रोका। पुलिस ने उनसे पहचान और आने का कारण पूछते हुए पूछताछ की। साथ ही उन्हें अनावश्यक रूप से सड़कों और बाजार में न घूमने की सख्त हिदायत दी गई। इस मौके पर थानाधिकारी हरेंद्र सिंह ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कस्बे में असामाजिक तत्वों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। गश्त के दौरान पुलिस जाब्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहा। पुलिस टीम ने इस दौरान दुकानदारों और आम लोगों से भी सीधा संवाद किया। बातचीत में पुलिस ने उनसे सुरक्षा संबंधी सुझाव साझा किए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की।0
0
Report
टोंक में DYSP मृत्युंजय मिश्रा की फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द का संदेश
Kota, Rajasthan:टोंक DYSP मृत्युंजय मिश्रा ने टोंक शहर में किया फ्लैग मार्च शांति और सौहार्द बना रहे इसको लेकर किया फ्लैग मार्च कोतवाली थाना प्रभारी भवर लाल वैष्णव ओर पुरानी टोंक थाना प्रभारी नेमी चंद गोयल रहे मौजूद घंटाघर चौराहे से मुख्य बाजार में किया गया फ्लैग मार्च0
0
Report
Advertisement
शालीमार सिटी की सोसाइटी के ट्रांसफार्मर में आग, दमकल ने बुझाई, जनहानि नहीं
Noida, Uttar Pradesh:शालीमार सिटी क्षेत्र में एक सोसाइटी के अंदर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते उसने पूरे ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया और जोरदार धमाके होने लगे। आग ने ऐसा विकराल रूप लिया कि पास में खड़े वहान भी आग की चपेट में आ गए। आग लगने की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई और स्थानीय लोगों की मदद से दमकल विभाग की टीम ने वाहनों व ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है और आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन पास में खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं。0
0
Report
बद्रीनाथ हाईवे पर मलवे से आवागमन बाधित, चमोली के ऊँचाई इलाकों में ट्रैफिक फंसा
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीती रात हुई बारिश के चलते बद्रीनाथ हाइवे पर पागलनला में मलवा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था , जिससे मार्ग के दोनों ओर करीब एक सौ वाहन फंस गए, सूचना पर प्रशाषन की टीम ने मौके पर पहुचकर मार्ग को खोलने का कार्य शुरू किया , इस दौरान प्रशाषन ने पीपलकोटी, हेलंग, गुलाबकोटी में रोक दिया था । देर रात मार्ग खुलने के बाद मार्ग पर फंसे वाहनों को रवाना किया गया ।0
0
Report
रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलर्स गबन मामला, सूरज साहू पर आरोप
Begun, Rajasthan:रायपुर राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स दुकान में करोड़ो के सोने के गबन का मामला आया सामने.. मनोहरमल एंड कंपनी ज्वेलर्स के कर्मचारी पर 1495 ग्राम से ज्यादा सोना गबन करने का आरोप... 16 साल से दुकान में काम कर रहा कर्मचारी सूरज साहू पर गंभीर आरोप... आरोप है कि डिसप्ले से जेवर निकालकर लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया सोना... स्टॉक मिलान में करीब डेढ़ किलो सोना कम मिलने से मचा हड़कंप... सीसीटीवी फुटेज में कर्मचारी सूरज साहू सामान ले जाते दिखा... मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी.. कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर कोर्ट परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट, 18 नामजद गिरफ्तार
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर न्यायालय परिसर में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष आपस मे भिड़े बीच बचाव करते हुए नजर आई मौके पर मौजूद पुलिस एक पक्ष दूसरे पक्ष के वकील से पहले अभद्रता की उसके बाद न्यायालय परिसर में दोनों पक्षों के बीच में जमकर चले लात घुसे न्यायालय परिसर में शांति भंग करने व शाश्कीय कार्य में बाधा डालने पर तहसीलदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुल 18 लोगो के खिलाफ नामजद दर्ज किया मामला वाड्रफनगर सिविल कोर्ट परिसर की घटना0
0
Report
ग्वालियर प्लॉट विवाद: 3 आरोपियों की गिरफ्तारी, फरार 5 सहित
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में प्लॉट विवाद को लेकर रामवीर गुर्जर पर हमला करने के मामले में पुलिस को तीन आरोपियों देवराज, प्रवल गुर्जर और विजय फागुना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला और घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएशन कराया। हालांकि वारदात में शामिल पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। दअरसल घटना 16 मई को थाटीपुर थाना क्षेत्र के PNT चौराहे की है। आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने रामवीर गुर्जर पर हमला कर दिया था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। रामवीर ने पड़ोसी पिंटू उर्फ उदय गुर्जर पर प्लॉट विवाद के चलते हमला कराने का आरोप लगाया था। हमले में रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का 8 हमलावरो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों देवराज, प्रवल गुर्जर और विजय फागुना को कुमारपुर पुलिस चौकी के पास से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने थाटीपुर चौराहे से लेकर घटनास्थल तक जुलूस के रूप में पैदल निकाला। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से वारदात का सीन भी रिक्रिएट कराया। पुलिस का कहना है कि हमले में शामिल अन्य पांच आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्लॉट को लेकर हुए इस खूनी संघर्ष के बाद इलाके में दहशत का माहौल था। आरोपियों की गिरफ्तारी और जुलूस निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है। थाटीपुर थाना पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
हल्कीसराय में 15 पंचायत सचिव निलंबन के खिलाफ भारी हड़ताल, प्रशासन एक्शन में
Lakhisarai, Bihar:पंचायत राज विभाग, बिहार पटना के निर्देश पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने जिले के 15 पंचायत सचिवों को अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने एवं हड़ताल पर जाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 18 मई 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि छह मई 2026 को हड़ताल पर रहने वाले पंचायत सचिवों को 48 घंटे के भीतर अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होकर विभागीय कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन पंचायत सचिव नहीं लौटे। निलंबित पंचायत सचिवों में बबलू कुमार एवं पप्पू कुमार को बड़हिया से सूर्यगढ़ा, परमानंद पंडित, हीरालाल पंडित और जितेंद्र कुमार को चानन से रामगढ़ चौक, हरिश्चंद्र प्रसाद एवं श्रीराम को रामगढ़ चौक से चानन, सुनील कुमार प्रजापति एवं अरुण कुमार को लखीसराय से हलसी प्रखंड में निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा रंजीत कुमार साह, दिवाकर कुमार, मिथिलेश कुमार, मुकेश कुमार, पप्पू कुमार और सोनू कुमार सहित कुल 15 पंचायत सचिवों को अलग-अलग प्रखंडों में निलंबन अवधि के दौरान रहने का निर्देश दिया गया है। बिहार में पंचायत सचिव 05 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल हैं। हड़ताल के कारण पंचायती राज विभाग के कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इनमें जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना, वंशावली बनाना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का सत्यापन के अलावा ग्रामीण स्तर के विकास कार्यों और मानदेय भुगतान पर बुरा असर पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने कई बार पंचायत सचिवों को काम पर लौटने का निर्देश दिया था, लेकिन वे काम पर वापस नहीं लौटे। इसके बाद जिला प्रशासन ने अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। हड़ताल से जुड़ी मुख्य मांगें: पंचायत सचिव अपने गृह जिले में ट्रांसफर और 4200 का ग्रेड पे दिए जाने की मांग कर रहे है। इसके अलावा वे अपनी अन्य 5 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हैं।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में 5.37 लाख की ठगी: अमित गोयल के खिलाफ केस दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में शेयर बाजार में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक बुजुर्ग से 5.37 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाज तो बुजुर्ग की जमा पूंजी हड़प गया। लेकिन पुलिस ने भी कई महीनों तक कार्रवाई नहीं की। इंसाफ के लिए भटकते बुजुर्ग ने जब अदालत का दरवाजा खटखटाया तब जाकर कोर्ट के आदेश पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। शहर के थाटीपुर श्रीनगर कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय हरविलास जाटव ने बताया कि अमित गोयल नाम के शख्स ने फोन पर उनसे संपर्क किया। अमित ने शेयर बाजार में पैसा लगाने पर मोटा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। अमित ने CITIFX कंपनी में उनका डीमैट अकाउंट भी खोलवाया फिर उनसे 10 हजार रुपए जमा कराए। हरविलास ने ट्रेडिंग शुरू की लेकिन अमित ने कहा कि पैसा कम निवेश किया है इसमें ज्यादा मुनाफा नहीं होगा। निवेश की रकम बढ़ाने पर बोनस मिलने का लालच दिया। हरविलास के मुताबिक अमित ने उनसे दो बार एक-एक लाख रुपए जमा कराए। बोनस देने का भी वादा किया। फिर एक दिन अमित बोला कि उन्हें नुकसान हुआ है। उससे बचाने के लिए कंपनी उनके खाते में पैसा जमा कर रही है। इसमें एक बार नुकसान और दूसरी बार फायदा बताया। लेकिन शेयर बाजार का जोखिम समझ में नहीं आया तो हरविलास ने डीमैट खाता बंद करने और निवेश का पैसा वापस मांगा। तब अमित ने पैंतरेबाजी की। कहा कि खाता बंद करा देगा लेकिन उससे पहले कंपनी के खाते में बकाया पैसा जमा कराना होगा। हरविलास राजी हो गए। इस आड़ में अमित ने कई किश्तों में 5.37 लाख रुपए अलग-अलग खातों में जमा करवा लिए। लेकिन निवेश की रकम नहीं लौटाई। ठगे जाने का अहसास होने पर हरविलास ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि कई महीनों तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इंसाफ की उम्मीद में भटकने के बाद बुजुर्ग को आभास हो गया कि पुलिस केस दर्ज नहीं करेगी। तब उन्होंने अदालत में गुहार लगाई। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए क्राइम ब्रांच को केस दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने अमित गोयल के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के बैंक खातों और मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश कर रही है。0
0
Report
अमेठी में राहुल गांधी के दौरे के पहले पोस्टर युद्ध, विकास-कार्य तुलना
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का एक दिवसीय दौरा आज。 राहुल गाँधी के दौरे से पूर्व शुरू हुआ पोस्टर वार。 जगह -जगह पर लगाए गए पोस्टर。 जिसमें लिखा है कि " 2 साल किशोरी तुमने लाल क्या किया?" 1 स्कूल बस दिया वह भी कांग्रेस नेता के स्कूल में और 1 एम्बुलेंस वह अपने ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल में. इसी के साथ दूसरे पोस्टर में सांसद किशोरी लाल शर्मा के 2 साल के कार्यों की तुलना पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के 5 सालों से की गईं है। जिसमें स्मृति इरानी के समय अमेठी में हुए प्रमुख कार्यों से की गईं है। यह पोस्टर अमेठी के कांग्रेस कार्यालय, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज, कलेक्ट्रेट अमेठी आदि स्थानों पर लगाए गए हैं。0
0
Report
Hingoli में ईंधन टंचाई से किसान मायूस, डीज़ल नहीं मिलने से खेत प्रभावित
Hingoli, Maharashtra:खरीप हंगाम सध्या अवघ्या काही दिवसावर येऊन ठेपला आहे यातच इंधन टंचाईचा मोठ संकट शेतकऱ्यांसमोर उभा टाकल आहे sध्या शेती मशागतीचे दिवस आहेत मशागतीसाठी शेतकरी सज्ज झाला आहे मात्र इंधन टंचाईचा फटका शेतकऱ्यांच्या शेती कामना बसला आहे शेतकऱ्यांना डिझेल उपलब्ध होत नसल्याने शेतकऱ्याची मशागतीचे कामे रखडली आहेत मशागात करतानाच डिझेल संपल्यामुळे शेतकऱ्यांची ट्रॅक्टर जागीच थांबली आहेत हिंगोली जिल्ह्यांमध्ये मागील चार दिवसापासून इंधन टंचाई निर्माण झाली आहे यामुळे त्याचा मोठा फटका हिंगोली जिल्ह्यात शेतकऱ्यांच्या शेती मशागतींना बसला है0
0
Report
Advertisement
5 वर्षीय दिव्यांग बच्चे की हत्या: माता-पिता फरार, तलाश तेज
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:माणुसकीला काळिमा फासणारी आणि मन सुन्न करणारी एक घटना संभाजीनगरात उघडकीस आली. एका ५ वर्षीय दिव्यांग चिमुकल्याला त्याच्याच जन्मदात्यांनी गळा आवळून संपवले. विशेष म्हणजे, मृत्यूच्या भयंकर वेदना सहन करताना या निष्पাপ जीवाच्या हातात 'खाऊचे पाकीट' होते, जे रडू नये म्हणून आई-वडिलांनीच त्याच्या हाती दिले असावे. हा चिमुकला शारीरिक व बौद्धिकदृष्ट्या गतिमंद असल्याने त्याचे ओझे वाटू लागल्यानेच जन्मदात्यांनी हे क्रूर कृत्य केले. मंगळवारी हर्सूल -सावंगी बायपास परिसरातील एका शेतात त्याचा मृतदेह सापडला. क्रूरकर्मा आई बाप फरार आहेत त्यांचा पोलीस शोध घेताय...0
0
Report
चतरा में एक क्विंटल 69.95 किलो डोडा बरामद, चालक फरार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अफीम डोडा बरामद किया है। पुलिस ने महिंद्रा XYLO वाहन से एक क्विंटल 69 किलो 950 ग्राम अफीम डोडा जब्त किया, जबकि चालक पुलिस की घेराबंदी तोड़ जंगल की ओर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए नागरगोजे शुभम भाऊसाहब ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग क्षेत्र से भारी मात्रा में अफीम डोडा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर कोलकोले इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान भूसाड की ओर से तेज रफ्तार में आ रही महिंद्रा XYLO (JH05Z-1196) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वाहन सोहावन जंगल के पास फंस गया। इसी बीच चालक मौके का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें रखी आठ बोरियों से कुल 1 क्विंटल 69 किलो 950 ग्राम अफीम डोडा बरामद किया गया। मामले में NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वाहन मालिक और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।0
0
Report
कन्नौज के नगला बिहारी के ट्रक में आग: एक्सप्रेसवे पर दमकल ने काबू पाया
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रेकिंग लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र में नगला बिहारी के पास चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक आग के गोले में बदल गया। एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।0
0
Report
Advertisement
