209303
Rura - नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rura, Uttar Pradesh:थाना रुरा पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी समरथ सराय गढ़ेवा को गिरफ्तार किया। वहीं थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
PM SVANidhi से महिलाओं को आर्थिक बल: बबीता शर्मा की कहानी प्रेरणा बनी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की रहने वाली बबीता शर्मा की मेहनत और संघर्ष की कहानी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उल्लेख करते हुए PM SVANidhi योजना की सफलता और इससे छोटे कारोबारियों को मिल रहे आर्थिक संबल की तस्वीर सामने रखी। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस योजना के करीब 46 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं और लगभग 35 लाख महिलाएं इसके माध्यम से अपना कारोबार आगे बढ़ा रही हैं। पीएम मोदी ने बबीता शर्मा का उदाहरण देते हुए बताया कि वह पहले पूजा सामग्री की छोटी दुकान लगाकर अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने की कोशिश करती थीं। PM SVANidhi योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता ने उनके छोटे कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद की। योजना से मिले सहयोग ने बबीता के आत्मविश्वास को बढ़ाया और उन्हें अपने व्यवसाय को विस्तार देने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के छोटे उद्यमियों की मेहनत और उनके सपनों को सरकार की योजनाओं से नई ताकत मिल रही है। बबीता शर्मा की कहानी इस बात का उदाहरण है कि आर्थिक सहायता मिलने पर छोटे कारोबारी भी अपने कारोबार को आगे बढ़ाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सकते हैं। गाजियाबाद की बबीता का जिक्र शहर के लिए भी गौरव का विषय बना हुआ है। उनका नाम भी यह जाने पर बबीता शर्मा ने कहा कि वह गौरवशाली महसूस कर रही है। उनको देखकर अन्य में महिला भी आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करेंगी। बाईट - बबीता शर्मा0
0
Report
गंगा किनारे रहने वालों को अलर्ट: पानी नीचे, बारिश से बढ़ सकता है
Noida, Uttar Pradesh:ऋषिकेश, उत्तराखंड: ऋषिकेश में वॉटर पुलिस के हेड कांस्टेबल हरीश सिंह गोसाई कहते हैं, "अभी गंगा का पानी का लेवल वॉर्निंग मार्क से काफी नीचे है। हालांकि, अगर पहाड़ों में लगातार बारिश होती रही और टिहरी डैम या श्रीनगर से पानी छोड़ा गया, तो पानी का लेवल बढ़ सकता है। हमारी टीम यहां लगभग 24 घंटे मौजूद रहती है, और हम किसी भी सिचुएशन से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हम मायाकुंड और चंद्रभागा जैसी गंगा के किनारे बसी बस्तियाँ में रहने वालों को अलर्ट रखने के लिए लगातार अनाउंसमेंट कर रहे हैं।"0
0
Report
IMD अलर्ट: उत्तराखंड के जिलों में बरसात का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून(उत्तराखंड): राज्य के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया, "आज IMD के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। आज पूरे राज्य को येलो श्रेणी में रखा गया है। कल देहरादून, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल को ऑरेंज श्रेणी में रखा गया है बाकी सभी जनपदों को येलो श्रेणी में रखा गया है। पूरे प्रदेश में बरसात का माहौल बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं 100 मिलीमीटर तक बरसात हुई है।"0
0
Report
Advertisement
जयंत चौधरी: PDA नाम अखिलेश के वोटबैंक से अलग लोगों को जोड़ना चाहते
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: केंद्रीय मंत्री और RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, \"PDA नाम अखिलेश यादव ने इसलिए दिया था क्योंकि वे परंपरागत वोट बैंक से अलग लोगों को अपने साथ जोड़ना चाहते थे। लेकिन जो उनके साथ पहले थे उसका वो कितना सम्मान कर पाए, कितना उनको एकसाथ रख पाए ये भी जनता देखेगी...हल्की बात कहकर समाजवादी पार्टी के लोग बता रहे हैं कि हमें बगल में रखकर आप हमारे बारे में कैसे तुच्छ विचार रखते थे।\"0
0
Report
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मंदाकिनी 30 फीट तक ऊंची
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मप्र में भारी बारिश का दौर जारी मध्य प्रदेश में बारिश से बाढ़ जैसे हालात अगस्त की विदाई पर MP के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने सतना, चित्रकूट, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ में नदी-नाले उफान पर चित्रकूट में गोरगी बांध टूटने से मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट ऊंचाई पर पहुंची0
0
Report
UCC पर उमंग सिंघार का बड़ा बयान, 2028 में सत्ता आने पर खत्म करेंगे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल UCC को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान, कहा, 2028 में सरकार आने पर ये काला कानून खत्म करेंगे!! बीती शाम भोपाल में विधायक आरिफ मसूद द्वारा आयोजित जंगे आज़ादी-उलेमा की कुर्बानी कार्यक्रम में भाषण के दौरान UCC पर दिया बयान0
0
Report
Advertisement
मसूरी-देहरादून मार्ग पर बारिश से भूस्खलन, कई रेस्टोरेंट खतरे में
Noida, Uttar Pradesh:भूस्खलन का लाइव विजुअल है बारिश का कहर मसूरी देहरादून रोड पर भूस्खलन मसूरी देहरादून रोड पर भूस्खलन का लाइव वीडियो कैमरे में कैद मसूरी देहरादून रोड पर लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी है.... पहाड़ से अचानक मलबा और पत्थर गिरने का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हुआ है...भूस्खलन के चलते सड़क पर भी खतरा बढ़ गया है, वहीं आसपास बने कई रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी खतरे की जद में नजर आ रहे हैं... मसूरी देहरादून मार्ग पर पहले भी लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आती रही हैं और कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है.. लगातार बारिश के बीच पहाड़ी से जिस तरह अचानक मलबा नीचे की ओर आया, उसने सड़क पर आवाजाही कर रहे लोगों की चिंता बढ़ा दी है....वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बारिश के बीच पहाड़ से मलबा भरभराकर मलबा गिरा, सबसे बड़ी चिंता उन रेस्टोरेंट और दुकानों को लेकर है, बारिश का दौर अगर इसी तरह जारी रहा तो इन इलाकों में दोबारा भूस्खलन का खतरा और बढ़ सकता है... मसूरी देहरादून मार्ग पर लगातार भूस्खलन के चलते प्रशासन की ओर से भी संवेदनशील हिस्सों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। हाल ही में पानी वाले बैंड के पास भूस्खलन के बाद सड़क सिंगल लेन हो गई थी और बड़े वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई थी... ऐसे में सवाल यही है कि आखिर पहाड़ों में लगातार हो रहे निर्माण और सड़क किनारे बने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीरता बरती जा रही है? फिलहाल बारिश का कहर जारी है और खतरे वाले इलाकों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।0
0
Report
उत्तराखंड बारिश: आपदा मंत्री ने जिलों के साथ समीक्षा बैठक में अलर्ट सक्रिय किया
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने राज्य भर में बारिश की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। देहरादून: उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कहा, "आज कंट्रोल रूम में पूरे प्रदेश को लेकर, उसकी समस्याओं को लेकर बैठक हुई... 13 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक हुई। सभी जिलों को अलर्ट से अवगत करवाया गया। सभी जिलों की आपदा प्रबंधन की टीमें भी इस समय अलर्ट पर हैं। सभी जिलों में सामान्य स्थिति है। केदारनाथ की यात्रा भी इस समय चल रही है, बद्रीनाथ की यात्रा भी चल रही है। यात्रा को किसी तरह से रोका नहीं गया है। कहीं भी यात्रा मार्ग अभी बाधित नहीं है। इस समय 92 ऐसे छोटे मार्ग हैं जो बाधित हैं, शाम तक उनमें से कई मार्ग खोल दिए जाएंगे। जहाँ कहीं भी येलो अलर्ट जारी किया गया था, वहां भी हमारी आपदा प्रबंधन की टीमें तैयारी में हैं... जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि आप अलर्ट जारी होने के अनुसार अपनी तैयारियां रखेंगे...", Return JSON only with the specified format.0
0
Report
काली मंदिर दान पेटी तोड़ चोरी: पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर --काली मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी, पुलिस से गश्ती बढ़ाने की मांग वीओ --भुरकुंडा ओपी से महज कुछ दूरी पर स्थित काली मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी रकम चोरी कर ली और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद काली मंदिर समिति की ओर से भुरकुंडा ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। समिति द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार शनिवार की रात करीब 10 बजे चोर मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किए। इसके बाद दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये लेकर फरार हो गए। समिति ने बताया कि इससे पूर्व भी चोरों ने काली मंदिर को निशाना बनाया था। उस दौरान मंदिर में रखे पीतल के बर्तनों की चोरी की गई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से मंदिर समिति और आसपास के लोगों में चिंता है। समिति ने पुलिस से मामले का जल्द उद्भेदन करते हुए चोरों को गिरफ्तार करने तथा काली मंदिर तक नियमित पुलिस गश्ती कराने की मांग की है। बाईट --स्थानीय0
0
Report
Advertisement
सूदखोर के तेजाब हमले से मासूम यश समेत परिवार घायल, अस्पताल में भर्ती
Motihari, Bihar:अढ़ाई वर्ष के मासूम यश अब कैथेटर के सहारे है, यश का दूसरा भाई हल्का जख्मी हुआ पर वह भी शरीर पर तेजाब की।जलन से तड़प रहा है। तेजाब से शरीर पर जलन कुछ इस कदर है कि बार बार जलन से मासूम यश कराह रहा है। उस मासूम को तो यह भी नहीं मालूम कि उसे किस बात की सजा दी गई है। तेजाब कांड का पीड़ित यश अपने जख्मी माता पिता के साथ मुजफ्फरपुर में इलाजरत है। *क्या है मामला* मोतिहारी के केसरिया में स्वर्ण व्यवसाई के घर में घुसकर पहले पूरे परिवार की पिटाई की गई इतने से भी मन नहीं भरा तो सूदखोर ने स्वर्ण व्यवसाई के परिवार पर तेजाब फेंक दिया। इस तेजाब कांड में स्वर्ण व्यवसाई और उनकी पत्नी के अलावा उनका मासूम बेटा भी जख्मी हो गया है। अढ़ाई वर्ष के मासूम यश तेजाब से घायल होने के बाद ठीक से मूत्र त्याग भी नहीं कर पा रहा है । अब इस मासूम को कैथेटर के सहारे रखा गया है। बताया जाता है कि घटना केसरिया थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार की है जहां के स्वर्ण व्यवसाई अमित कुमार उर्फ बिट्टू कुमार ने केसरिया के एक व्यक्ति से करीब पंद्रह लाख रुपया सूद पर लिया था जिसमें से अमित ने दस लाख रुपया लौटा दिया था। बाकी बचे पांच लाख रुपया के सूद के एवज में सूदखोर चालीस लाख रुपया की जमीन लिखवाना चाहते थे जिसके लिए अमित तैयार नहीं हुआ। व्यवसाई अमित ने कल ही अपनी जमीन किसी और से केसरिया निबंधन कार्यालय में बेच दिया जिसकी जानकारी मिलने के बाद सूदखोर कल शाम व्यवसाई के घर पर पहुंच गए और अमित के घर में घुसकर व्यवसाई सहित उनके परिवार की पिटाई के बाद तेजाब फेंक कर घायल कर दिया। तेजाब फेंकने के दौरान तेजाब फेंकने वाला भी तेजाब के चपेट में आ गया फिर क्या था तेजाब कांड से घायल व्यवसाई जहां अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर में इलाज करवा रहा है वही इसी बीच तेजाब फेंकने वाले ने उल्टा व्यवसाई पर केसरिया थाना में जाकर एफआईआर दर्ज करवा दिया है। घायल रिंकी कुमारी की माने तो उसके पति ने गुंजन से पैसा लिया था जिसको लेकर रिंकी को भी फोन पर गुंजन के द्वारा धमकी दिया जा रहा था। रिंकी का कहना है कि उसने पैसा और उसका सूद समय देते रहने को बोला था पर गुंजन नहीं माना। तेजाब कांड के पीड़ित पर ही एफआईआर दर्ज हो जाना मोतिह्वी में चर्चा का विषय बना हुआ है。0
0
Report
चित्रकूट से प्रयागराज तक आफत बेहिसाब, मौसम ने पलटा हालात
Varanasi, Uttar Pradesh:चित्रकूट टू प्रयागराज...आफत बेहिसाब!0
0
Report
जालौन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पीछे से टकराकर ड्राइवर और कंडक्टर घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक, पीछे से दूसरा ट्रक घुसने से ट्रक के उड़े परखच्चे, ड्राइवर और कंडक्टर फसे, मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर दोनों को बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल, जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 210.77 का हादसा。0
0
Report
Advertisement
रक्षाबन्धन पर लोनी विधायक के खिलाफ धमकी: पुलिस ने केस दर्ज
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को रक्षाबंधन के दिन फोन कर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विधायक को फोन पर धमकी भरी बातें कही गईं। घटना के बाद विधायक के समर्थकों में भी नाराजगी देखने को मिली। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद विधायक के समर्थक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रक्षाबंधन के दिन विधायक नंदकिशोर गुर्जर के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी। कॉल करने والے व्यक्ति ने कथित तौर पर धमकी दी। घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत पुलिस तक पहुंचाई गई। पुलिस अब धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान और कॉल के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कॉल से जुड़े Numbers और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस पूरे मामले को लेकर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। विधायक ने कहा कि उन्हें रक्षाबंधन के दिन धमकी भरी कॉल की गई थी। मामले में पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।0
0
Report
फिरोजाबाद में दबंगों ने पुलिस को खदेड़ा, गिरफ्तारी की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:अगली खबर फिरोजाबाद से है...जहां दबंगों ने पुलिस को ही खदेड़ लिया...चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस को खुद ही जान बचाकर भागना पड़ा... अब वीडियो के जरिए पुलिस इन आरोपियों की पहचान कर रही है...और जल्द ही इन दबंगों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है....0
0
Report
TET अनिवार्यता के खिलाफ जंतर मंतर पर बड़ी रैली: देशभर के शिक्षकों पहुंचे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल TET अनिवार्यता के खिलाफ दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचेंगे जंतर मंतर में आज शिक्षक मध्य प्रदेश से भी हजारों शिक्षक दिल्ली पहुंचे केंद्र सरकार से TET अनिवार्यता को लेकर अध्यादेश लाने की करेंगे मांग0
0
Report
Advertisement
