209303
रुरा पुलिस ने लूट के शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार
Rura, Uttar Pradesh:रुरा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर हसनापुर बंबा के पास लूट की घटना में शामिल शातिर लुटेरे दिलबर उर्फ सनुज को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 5,400 रुपये, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छोटीसादड़ी के टेंट गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Pratapgarh, Rajasthan:छोटीसादड़ी नगर में गुरुवार को एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो उठी और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार पुराना अचलपुरा मार्ग स्थित भोले कैटर्स के गोदाम में दोपहर करीब 12 बजे आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गोदाम में रखे टेंट, कुर्सियां, सजावटी सामग्री और अन्य उपकरण पूरी तरह जल गए। आग की तेज लपटों के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है; प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, पर आर्थिक नुकसान बड़ा है।0
0
Report
खेरवाड़ा में बंद दुकान और सूने मकान में आग, दमकल ने आग पर काबू
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, बंद पड़ी दुकान और पीछे सूने मकान में लगी आग, राहगीरों व पड़ोसियों ने धुएं का गुब्बार उठते देख मौके पर पहुंचे, मकान का ताला तोड़ कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, आगजनी नानवेज दुकान व बंद पड़े मकान में हुई, राहगीरों व पड़ोसियों की सूझबूझ से पाया आग पर काबू, फिलहाल घटना के कारणों का नहीं चला पता, एन एच 48 के सर्विस रोड बजाज शोरूम के पास की घटना।0
0
Report
झाड़ोल के रणघाटी में ट्रक हादसा, आग लगने से NH-58E पर लंबा जाम
Awarda, Rajasthan:उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र के रणघाटी में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें ट्रक चालक घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे नेशनल हाईवे 58E पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही बाघपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास शुरू किया। पुलिस द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, वहीं थानाधिकारी अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल आग पर काबू पाने और यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।0
0
Report
Advertisement
मनावर में आवारा कुत्ते ने 25 से अधिक लोगों को काटा, इलाज जारी
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के मनावर में आज सुबह धार रोड स्थित एक आवारा कुत्ते ने ग्रीन गार्डन कॉलोनी, अम्बिका कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी से लेकर रास्ते पर चल रहे नौजवानों, बच्चों और महिलाओं को लगभग 25 से अधिक लोगों को काटा। सभी घायलों का सिविल अस्पताल मनावर में प्राथमिक उपचार किया गया, जहां उन्हें एंटी रैबीज का टीका लगाया गया। तीन गंभीर मरीजों को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया। नगर पालिका के अधिकारियों ने तुरंत 10 लोगों की टीम गठित कर कुत्ते को पकड़ने के लिए रवाना किया। सिविल अस्पताल मनावर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संजय कुमार मुवेल ने बताया कि लगभग 23-25 लोग सुबह से अस्पताल आए जिनका प्राथमिक उपचार किया गया और तीन की स्थिति गंभीर थी जिन्हें अधिक उपाय के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। अम्बिका कॉलोनी के रहवासी ने बताया कि उसकी बेटी को कुत्ते ने काटा और माता-पिता भी बचाव के प्रयास में घायल हो गए; इंजेक्शन की कमी के कारण कुछ मरीजों को बड़वानी रेफर किया गया।_CBMO डॉक्टर चंपा बघेल ने कहा कि आज डॉग बाइट के मामले सामने आए थे जिनमें से तीन को रेफर किया गया है, जबकि 20 अन्य लोगों का उपचार किया गया।0
0
Report
राजस्थान में पीएम-कुसुम से 4 हजार मेगावाट क्षमता हासिल, 1808 संयंत्र स्थापित
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के प्रयासों से प्रदेश को मिल रहा है भरपूर लाभ 4 हजार मेगावाट के स्तर पर पहुंची पीएम-कुसुम परियोजनाएं CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के मार्गदर्शन में विगत ढ़ाई वर्षों में राजस्थान ने इस योजना में शानदार सफलता अर्जित की है। पूर्ववर्ती सरकार के समय जहां मात्र 122 मेगावाट क्षमता के सिर्फ 92 प्लांट लगे थे। वहीं अब प्रदेश के गांव-ढ़ाणी में 4 हजार मेगावाट क्षमता के 1808 संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। कुसुम कम्पोनेंट-ए में राजस्थान सर्वोच्च पायदान पर है।0
0
Report
मतदान केंद्र पर वृद्ध महिला का वोट पहले ही डल चुका: EC पर टीएमसी उम्मीदवार का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:वोट केंद्र में वोट डालने आई एक वृद्ध महिला को झटका तब लगा जब उसे पता चला की उसका वोट पहले ही डल चूका है .घटना दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा केंद्र के दुर्गापुर बेनचीती हाई स्कूल 15 नंबर वार्ड की . यहाँ रेहनी वाली गीता अधिकारी जब वोट डालने पहुंची तो उन्हें पता चला की उनका वोट पहले ही डल चुका है और बूथ से वापस लौट जाती है . इस घटना के बारे में पता चलते ही दुर्गापुर पश्चिम के तृणमूल प्रत्याशी कवी दत्त वोट केंद्र पर पहुंचते है तो उन्हें भी यही बताया जाता है की वृद्ध महिला का वोट डल चुका है . इस घटना के लिए उन्होंने EC को ज़िम्मेदार ठहराया .0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में दिव्यांगों को मुफ्त सहायक उपकरण, 938 लाभार्थी
Gopalganj, Bihar:समाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार सशक्तिकरण विभाग एवम समाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के द्वारा एडिप एवम राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन व बरिष्ट नागरिक जन हेतु समाजिक अधिकारिता शिविर लगाकर निशुल्क सहायक उपकरण का वितरण किया गया आज शहर के अंबेडकर भवन में समाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन सांसद आलोक कुमार सुमन व डीएम पवन सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया मौके पर एलिम्को व सामाजिक सुरक्षा के कई अधिकारी मौजूद रहे सांसद आलोक कुमार सुमन ने बताया कि आज गोपालगंज में समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के द्वाराशिविर लगाया गया जिसमे एडिप योजना व राष्ट्रीय व्योश्री योजना के जिसमें सदर अनुमंडल के 938 लोग सेलेक्ट हुए थे जिसमें आज 938 लोगो के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया जा रहा है ये शिविर गोपालगंज में चौथी बार लगा है भारत सरकार व राज्य सरकार की मदद से दिव्यांगजन वे बृद्धजन को निशुल्क सहायक उपकरण निशुल्क मिल रहा है मैं जरूरतमंद लोगो से अपील करता हूं इसका लाभ उठाएं मैं चाहता हूं कि गोपालगंज के जितने दिव्यांगजन भाई है ब वृद्धजन है असहाय है उनसे अपील है कि इस योजना का लाभ उठाएं साथ ही अपिल है कि जो लोग छूट गए है अगले शिविर में अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे ताकि जिले में इस सुविधा से कोई बंचित नही रहे पहले गोपालगंज में शिविर नही लगा मैं सांसद बना तो गोपालगंज में इस योजना को धरातल पर उतारा ताकि यहाँ की जनता इसका लाभ ले सके डीएम पवन सिन्हा ने बताया कि आज समाजिक अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा सदर अनुमंडल के 938 लोगो के बीच कुल 48 लाख रुपये लागत की राशि से सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं अगला शिविर कल हथुआ अनुमंडल के फुलवरिया प्रखंड आयोजीत किया जायेगा और दोनों ही शिविरों की जो लागत है 1 करोड़ 10 लाख रुपये है 2 हजार लोगों के बीच उपकरणों का वितरण किया जायेगा मैं तो कहूंगा कि ये भागीरथी प्रयास है साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी व सभी बीडीओ से अपील करूंगा कि जो लोग भी इस अधिकार से बंचित रहे है उनको सूचीबद्ध करे ताकि अगले शिविर में उन्हें सहायक उपकरण दिया जा सके0
0
Report
भरतपुर पुलिस ने स्टंट वीडियो शेयर वालों को हिरासत में लिया; एमवीएक्ट से जब्त
Noida, Uttar Pradesh:भरतपुर भरतपुर एसपी दिगंत आनंद (आई.पी.एस.) के निर्देशन में तथा प्रोबेशनर आईपीएस थानाधिकारी चिकसाना मर्रिपाटि नागा भरत की कार्यवाही, चलती हुई स्कॉर्पियो गाडी से सडक पर खतरनाक स्टंटबाजी कर, आमजन एवं राहगीरों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न करने वाले, तथा स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाले 02 असामाजिक तत्वों को भरतपुर पुलिस ने दिखाई हवालात, सिखाया अनुशासन का पाठ。 सोशल मीडिया पर रीलवाजी व स्टंटवाजी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाडी को किया 207 एमवी एक्ट में जब्त ।0
0
Report
बरगी नहर में तीन लड़कियां डूबकर मौत, गांव में मातम
Jabalpur, Madhya Pradesh:बरगी थाना अंतर्गत ग्राम सालीबाडा में नहर में नहाने के दौरान तीन लड़कियां डूब गईं जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बरगी थाना पुलिस के साथ SDRF की टीम मौके पर पहुंची और शवों का रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया गया। बताया जा रहा है कि सालीवाड़ा में शादी समारोह होना था, जिसमें शामिल होने के लिए एक लड़की जबलपुर से गई थी, जबकि मृतकों में एक लड़की पड़ोस के ही गांव की रहने वाली है। इस घटना के बाद खुशी का माहौल में अचानक मातम पसर गया है। बरगी सालीवाड़ा केनाल में अभी तीन बच्चियाँ बह गई हैं। शीतल पटेल, तनु पटेल और सानिया पटेल केनाल पर बैठे लोगों ने बचाने की कोशिश की किंतु बचा नहीं पाए, गहरे पानी में बह गए।0
0
Report
Advertisement
धर्मोत्सव सरोजनीनगर: कन्हैया मित्तल की भजन प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया
Noida, Uttar Pradesh:विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से ‘धर्मोत्सव सरोजनीनगर’ अभियान के अंतर्गत यह विशेष आयोजन किया गया, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री कन्हैया मित्तल जी अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं के सामने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का विवरण: स्थान: नटकुर मैदान, सरोजनीनगर, लखनऊ तिथि: बुधवार, 22 अप्रैल 2026 समय: सायं 06:00 PM0
0
Report
तिलकनगर रामनगर में नकाबपोश चोरों की चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Delhi, Delhi:दिल्ली के तिलकनगर रामनगर में बाईक पर आए तीन नकाबपॉश चोर सीसीटीवी में कैद तीनों नकाब पॉश चोरों की तस्वीर महिलाओं और लोगों ने शोर मचाया तो उल्टे पैर भागे चोर रामनगर में बाईक पर सुबह सुबह आये तीन नकाबपोश चोर पश्चिमी जिला के अलग अलग इलाकों में चोरों का आतंक चल रहा है. आज सुबह तिलकनगर के रामनगर इलाके के एक मकान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक पल्सर बाइक पर सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर तीन नकाब पॉश चोर आते है और चोर बाइक से उतरता है उसके पास एक बैग होता है जैसे ही वह मकान को खोलने की कोशिश करता है। सामने रह रहे मकान की महिलाओं और लोगों ने शोर मचा दिया और चोरों को खाली हाथ भागना पड़ा लेकिन सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई कि तीनों ने नकाब पहन रखा था और सिर पर टॉपी पहन रखी थी। महिलाओं की बहादुरी से आज एक मकान में चोरी होने से बच गई और चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। त tilकनगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।आज रात को ही चौखंडी इलाके में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया इससे पहले भी चोरों ने रामनगर में एक साथ कई मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।और रामनगर के लोग डरे हुए है。0
0
Report
दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अरुणा आसफ अली अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
Delhi, Delhi:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अरुणा आसफ अली अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों और उनके परिजनों से व्यवस्थाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी ली। औचक निरीक्षण के लिए पहुंची मुख्यमंत्री आज सुबह अरुणा आसफ अली अस्पताल. वहां पर जो मरीज और उनके परिजन मौजूद थे उनसे बातचीत कर जानकारी ली. मरीज और परिजनों से बातचीत करके मुख्यमंत्री ने उनका हाल जाना की क्या उनको सब दवाइयां उपलब्ध हो रही हैं, क्या उनको अच्छे से इलाज मिल रहा है या नहीं. वहां पर सुविधा चेक करी मुख्यमंत्री ने खुद. मुख्यमंत्री गुप्ता ने डॉक्टरों, कर्मचारियों और अस्पताल प्रबंधन से फीडबैक लेकर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, तेज, संवेदनशील और नागरिक-केंद्रित बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "हमारा संकल्प है कि दिल्ली का हर नागरिक ऐसे स्वास्थ्य तंत्र का अनुभव करे जहां समय पर उपचार मिले, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों, स्वच्छ वातावरण हो और हर मरीज को सम्मान के साथ सेवा प्राप्त हो." और इसी के साथ दिल्ली में भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को दवाइयों की उपलब्धता, पीने के पानी, स्वच्छता, मरीजों की सुविधा और सभी आवश्यक इंतजाम सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। "हर परिवार को भरोसेमंद स्वास्थ्य सुरक्षा मिले, हर नागरिक को समय पर उपचार मिले और हर अस्पताल सेवा, संवेदना और विश्वास का केंद्र बने। इसी दिशा में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं," मुख्यमंत्री ने कहा. अभी कुछ दिन पहले दिल्ली सरकार के जीएसटी दफ्तर में भी मुख्यमंत्री औचक निरीक्षण के लिए पहुंची थी जहां पर अधिकारियों को समय पर दफ्तर में न पाकर मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश दिए थे कि सबके लिए अटेंडेंस लगाना मैंडेटरी है और समय पर दफ्तर पहुंचना. इसके अलावा भी लगातार मुख्यमंत्री को ग्राउंड पर देखा जा सकता है जहां वह हर डिपार्टमेंट के अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि काम में या जनता के लिए किसी भी सुविधा में कमी नहीं आनी चाहिए.0
0
Report
Advertisement
नाले में पिंटू वाल्मीकि की लाश: तीन दिन से लापता की मौत सामने
Gonda, Uttar Pradesh:जहां नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेमरा चौकी के पास तीन दिन से लापता चल रहे रानी बाजार के रहने वाले 42 वर्षीय पिंटू वाल्मीकि का नाले में पड़ा हुआ शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। रास्ता जा रहे राहगीरों ने नाले में पड़े युवक के शव को देख तत्काल और स्थानीय लोगों को सूचना दी भारी संख्या में मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने देखा की नाले में युवक का शव पड़ा हुआ है तो तत्काल गोंडा नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गोंडा नगर कोतवाली पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत करके नाले में पड़े हुए पिंटू वाल्मीकि के शव को बाहर निकलवा कर मृतक की पहचान की है। परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद नगर कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक पिंटू वाल्मीकि के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल को पिंटू वाल्मीकि अपने परिवार वालों को बाजार जाने की बात कही थी और उसके बाद से ही गायब हो गए थे। देर रात जब पिंटू वाल्मीकि अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजनों द्वारा गोंडा नगर कोतवाली में एक तहरीर देकर के गुमशुदगी को लेकर के रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। नगर कोतवाली पुलिस द्वारा 20 अप्रैल को देर रात्रि में ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके पिंटू वाल्मीकि की तलाश शुरू कर दी गई थी लेकिन पिंटू वाल्मीकि का कोई पता नहीं चल पा रहा था। आज सुबह पिंटू वाल्मीकि की नाले में लाश मिलने से परिजनों में भी हड़कंप मचा हुआ है। प्रथम दृष्टया शराब अधिक पीने के कारण नाले में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है।0
0
Report
जालौन में बिजली नहीं मिलने से किसान आक्रोश, BKU का प्रदर्शन
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने से किसान हुए आक्रोशित, भारतीय किसान यूनियन ने दर्जनों किसानों के साथ नहर पावर हाउस पर की नारेबाजी, 132 केवी नहर बिजली पावर हाउस पर पहुंचे आधा दर्जन गांवों के किसान, सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने से मूंग समेत अन्य फसलें सूखने के लगाया आरोप, सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन के बावजूद नही मिल पा रही किसानों को पर्याप्त बिजली, किसानों ने एसडीएम ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपकर समाधान न होने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र का मामला।0
0
Report
महिला आरक्षण बिल पर हंगामा: राहुल गांधी का पुतला दहन, विरोध तेज
Hansi, Haryana:बाइट : बीजेपी नेता नेहा धवन और विधायक विनोद भयाना के पुत्र साहिल भयाना,बीड़ीसी चेयरपर्सन शीला देवी महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन राहुल गांधी के पुतले को चप्पल जूतों से पीटा पुतले को जलाकर किया रोष प्रदर्शन महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। बीजेपी जहां कांग्रेस पर बिल पास न होने का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस का कहना है कि सरकार की नीयत शुरू से ही स्पष्ट नहीं थी। इसी के तहत आज हांसी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने के विरोध में एसडी कॉलेज के पास सड़क पर जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप राहुल गांधी का पहले जूते चप्पलों से पीटकर पुतला फूंका。 इसके अलावा, आपको बताया गया है कि महिला आरक्षण पर कांग्रेस का आरोप है कि जब वर्ष 2023 में बिल पारित हो चुका है, तो इसके लागू होने में इतनी देरी क्यों हो रही है। बीजेपी को ये बिल पारित ही नहीं करना था। तभी जानबूझकर इस मुद्दे को लंबित रख रही है। अब बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस के नेताओं ने इस बिल को पारित न करवाने के लिए बिल के विपरीत वोट डाले। और अब महिलाओं के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। बीजेपी नेताओं के अनुसार, बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। आज प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा。 बीजेपी नेता नेहा धवन और विधायक विनोद भयाना के पुत्र साहिल भयाना ने कहा कि यह बिल महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बेहद जरूरी है। उनका आरोप है कि विपक्ष, खासकर राहुल गांधी की नीतियों के चलते ये बिल पारित नहीं हो पाया, जो देश की महिला शक्ति के साथ अन्याय हुआ है。 वही बीड़ीसी चेयरपर्सन शीला देवी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह बिल बेहद जरूरी है, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण इसे पारित होने में बाधा आई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। जब भी महिलाओं के अधिकारों का हनन हुआ है, वे सड़क पर उतरी हैं। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने में जो अड़चनें आई हैं, उसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।0
0
Report
Advertisement
