209303
RURA- हारामऊ गांव में शीशम के पेड़ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के हारामऊ गांव में अज्ञात कारणों से युवक ने शीशम के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी । परिजनों में कोहराम मच गया और रो रोकर बुरा हाल हो गया है।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि मृतक युवक का नाम महेंद्र सिंह उम्र करीब 20 वर्ष है, मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर नगर निगम में भाजपा का दबदबा, अजय पूनिया उप महापौर निर्वाचित
Alwar, Rajasthan:अलवर नगर निगम में भाजपा का दबदबा कायम, अजय पूनिया बने उप महापौर अलवर। अलवर नगर निगम के उप महापौर पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय पूनिया ने कांग्रेस प्रत्याशी ममता सैनी को 16 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मतदान के बाद हुई मतगणना में अजय पूनिया को 40 मत मिले, जबकि कांग्रेस की ममता सैनी के पक्ष में 24 मत पड़े। एक मत निरस्त किया गया। जीत के साथ ही अलवर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड और मजबूत हो गया है। उप महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से 25 पार्षदों के समर्थन का दावा किया गया था, लेकिन मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को 24 मत ही मिले। वहीं महापौर चुनाव में भाजपा को 42 और कांग्रेस को 23 मत मिले थे। उप महापौर चुनाव में भाजपा के मत दो कम हुए, जबकि कांग्रेस के मतों में एक की बढ़ोतरी हुई और एक मत निरस्त रहा। भाजपा के नवनिर्वाचित उप महापौर अजय पूनिया वार्ड नंबर 49 से पार्षद हैं और लगातार पांचवीं बार पार्षद चुने गए हैं। महापौर चुनाव के दौरान भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही थी। भाजपा ने उन्हें उप महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया था। मतदान और मतगणना के बाद उनकी जीत से भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 34 की पार्षद ममता सैनी को प्रत्याशी बनाया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा पार्षदों और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। बाइट: अजय पूनिया, नवनिर्वाचित उप महापौर, अलवर नगर निगम0
0
Report
यूपी में 18 IPS के ट्रांसफर से प्रशासनिक हलचल तेज
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में 18 IPS के ट्रांसफर से प्रशासनिक हलचल तेज0
0
Report
सुमेरपुर नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, वीणा देवड़ा विजयी
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा बरकरार, वीणा देवड़ा बनीं सुमेरपुर नगरपालिका की नई उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की वीणा देवड़ा और कांग्रेस की मंजू मेघवाल के बीच सीधा मुकाबला हुआ, भाजपा की वीणा देवड़ा को 23 मत, जबकि कांग्रेस की मंजू मेघवाल को 12 मत मिले, वीणा देवड़ा ने 11 मतों से जीत दर्ज की, परिणाम घोषित होने के बाद मंत्री जोराराम कुमावत ने जनता का आभार जताया ।0
0
Report
Advertisement
रतनगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष बनी भाजपा की सरिता प्रजापत
Churu, Rajasthan:रतनगढ़ भाजपा की सरिता प्रजापत बनीं नगरपालिका उपाध्यक्ष रतनगढ़। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की सरिता प्रजापत निर्वाचित हुईं। उन्हें 25 मत मिले, जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार बुनकर को 19 मत प्राप्त हुए। 1 मत निरस्त हुआ। निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश कुमार ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सुनील कुमार सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाईट_ सरिता प्रजापत, नवनिर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष。0
0
Report
एशियन गेम्स में भारत की महिला टीम के गोल्ड पर घुवारा में जश्न
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के घुवारा में एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट में भारत के गोल्ड मेडल जीतने पर जश्न का माहौल है। घुवारा निवासी भारतीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ के घर पर परिवार और स्थानीय लोगों ने जीत का जश्न मनाया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि भारत की जीत के बाद घुवारा में खुशी की लहर है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ के घर पर परिवार के लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। सबसे पहले घर के बाहर खुले मैदान में बड़े-बड़े पटाखे फोड़े गए। उसके बाद सभी लोग घर की छत पर इकट्ठे हुए और हाथ उठाकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर क्रांति गौड़ के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे सभी ने भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।0
0
Report
नो यूपीआई डे के विरोध में व्यापारी मंडल: MDR से कीमतें बढ़ सकती हैं
Morena, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के व्यापारी संगठनों ने 23 सितंबर को 'नो यूपीआई डे' (No UPI Day) मनाने का आह्वान किया है। 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट UPI लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में यह कदम उठाया जा रहा है। प्रमुख बिंदु विरोध की शुरुआत: इस विरोध का नेतृत्व इंदौर के अहिल्या चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और विभिन्न व्यापारिक संघों द्वारा किया गया है। इसे भोपाल, ग्वालियर, मंदसौर और नीमच जैसे अन्य शहरों के संगठनों का भी समर्थन मिला है। विरोध का तरीका: 23 सितंबर को व्यापारी डिजिटल क्यूआर कोड स्कैनर और साउंडबॉक्स को काले कपड़े से ढंककर या बंद रखकर विरोध दर्ज कराएंगे और ग्राहकों से नकद भुगतान (Cash) या अन्य माध्यम चुनने की अपील करेंगे। व्यापारियों का तर्क व्यापारियों का कहना है कि वे बहुत कम मार्जिन पर काम करते हैं। MDR और उस पर लागू होने वाले टैक्स का अतिरिक्त बोझ उनकी कमाई को प्रभावित करेगा, जिससे आगे चलकर कीमतों में वृद्धि हो सकती है। आधिकारिक स्थिति: केंद्र सरकार और NPCI के अनुसार, आम ग्राहकों के लिए UPI भुगतान (P2P और सामान्य QR कोड स्कैन) पूरी तरह मुफ़्त रहेगा। लगभग 96% मर्चेंट लेन-देन और 1 लाख रुपये मासिक तक स्वीकार करने वाले छोटे वेंडर्स इस शुल्क के दायरे से बाहर हैं। इसके अलावा, तेल कंपनियों (जैसे इंडियन ऑयल) ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल पंपों पर UPI बंद करने का कोई आधिकारिक फैसला एसोसिएशन या कंपनियों की तरफ से नहीं लिया गया है।0
0
Report
Advertisement
वन विभाग ने मरेठा गांव में सागौन लकड़ी भारी मात्रा बरामद; आरोपियों की तलाश
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर वन परिक्षेत्र भानपुरी के मरेठा गांव में वन विभाग के दस्ते ने दी दबिश, एक घर से वन विभाग के दस्ते ने बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ी की बरामद, रिजर्व फॉरेस्ट के कक्ष क्रमांक 133 में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सागौन वृक्ष काटे जाने की मिली थी सूचना, सागौन वृक्ष को काटकर ट्रैक्टर के सहायता से मरेठा गांव में डंप किया गया था सागौन को, वन विभाग के दस्ते ने ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा कर जप्त की सागौन लकड़ी, आरोपियों की तलाश कर रहा वन विभाग ।0
0
Report
नोएडा से गिरफ्तार तीन आरोपी: द्वारका साइबर धोखाधड़ी मामले में बड़े जाल का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KUSHAL PAL SINGH (DCP DWARKA) ON CYBER INVESTMENT FRAUD NETWORK WITH THE ARREST OF 03 ACCUSED PEOPLE FROM NOIDA दिल्ली: द्वारका के DCP कुशल पाल सिंह ने कहा, "द्वारका ज़िले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफ़ाश किया है जो निवेश के मौके का झांसा देकर साइबर धोखाधड़ी करता था। अब तक हमने बड़ी संख्या में मोबाइल फ़ोन, सिम कार्ड, चेकबुक और पासबुक बरामद किए हैं। इसके अलावा, हमने ₹1,09,000 नकद, एक लैपटॉप और एक वाई-फ़ाई राउटर भी बरामद किया है। अब तक तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, और इस काम में हर एक की अलग-अलग भूमिका थी। यह मामला जुलाई में द्वारका के एक निवासी की शिकायत से शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि उन्हें एक लिंक मिला था जिससे वे 'इन्वेस्ट फ़ंड' नाम के एक WhatsApp ग्रुप से जुड़ गए। उन्हें निवेश के ज़रिये अपना पैसा तेज़ी से दोगुना या तिगुना करने का लालच दिया गया था। इस लालच में आकर शिकायतकर्ता ने लगभग ₹5.5 लाख का निवेश किया। जब बाद में और पैसे की मांग की गई, तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और हमने जांच शुरू की। जांच के दौरान, हमने संदिग्धों का पता नोएडा में सेक्टर 125 के पास एक रिहायशी फ़्लैट में लगाया। हमने छापेमारी की और तीनों लोगों को गिरफ़्तार कर लिया... क्या इसमें किसी बैंक कर्मचारी की भी मिलीभगत थी, यह अभी जांच का विषय है।"0
0
Report
भाठागांव बाजार आवंटन विवाद: 75% बाहरी दुकानदारों के आरोप
Raipur, Chhattisgarh:भाठागांव इलाके में बाजार आवंटन का मामला. कल बाजार में छोटी छोटी जगह आवंटन को लेकर हुआ था हंगामा. स्थानीय की जगह 75 प्रतिशत बाहरी लोगों को आवंटन करने का स्थानीय सब्जी विक्रेताओं ने लगाया था आरोप. आज स्थानीय सब्जी विक्रेता पहुंचे नगर निगम मुख्यालय. नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के साथ मुख्यालय गेट पर बैठ कर की नारेबाजी......0
0
Report
Advertisement
BETUL में Zee मीडिया के लिए Rupesh Mansure की कवरेज—ताजा रिपोर्ट
Betul, Madhya Pradesh:0
0
Report
नव-विवाहित ने जहर खाकर मौत, मैनपाट में पारिवारिक विवाद के बाद पीएम रिपोर्ट सामने
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुअा जिले के मैनपाट में नव विवाहिता ने खाया जहर, इलाज के दौरान अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में हुई मौत। दअरसल मैनपाट विकासखंड के लुरैना गांव में 1 मई 2026 को वर्षा यादव की शादी अजय यादव से हुई थी। शादी के दो महीने तक परिवार खुशहाल था। लेकिन अचानक तीसरे महीने से पति-पत्नी के बीच मारपीट होने की बात सामने आने लगी। इस बात को लेकर मृतिका वर्षा यादव ने भी परिवार वालों को बताया था। इधर 18 सितंबर 2026 को जहर सेवन से इलाज के लिए नव विवाहिता महिला को अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई। इधर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है, साथ ही कहा कि गले में चोट के निशान भी मौजूद है। जिसको लेकर मायके पक्ष ने न्याय की गुहार भी लगाई है। इधर न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने नव विवाहित महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है, और पीएम रिपोर्ट के अलावा अन्य सबूत की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई हैं।0
0
Report
जालौन में SI पर घूस मांगने का ऑडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवक को छोड़ने के बाद चौकी बंगरा में SI पर घूस मांगने का आरोप, पत्नी से घरेलू विवाद के मामले में पकड़े गए युवक को छोड़ने के बाद घूस मांगने का आरोप, yuvak को छोड़ने के एवज में बंगरा चौकी एसआई कृष्णदत्त त्रिपाठी पर पैसे मांगने का आरोप, एसआई का घूस मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पैसे नहीं देने पर युवक को वापस चौकी के हवाले करने की चौकी इंचार्ज ऑडियो में दे रहा धमकी, माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा चौकी में तैनात है एसआई कृष्णदत्त त्रिपाठी。0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर की बदहाली: जनता ने गड्ढे भरकर प्रशासन को आईना दिखाया
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में सिस्टम फेल, जनता हिट, 10 साल से जर्जर सड़क पर लोगों ने श्रमदान कर भरे गड्ढे। सरकार के गड्ढामुक्त सड़कों के दावों की खुली पोल बदहाल सड़कों पर आक्रोशित जनता ने किया श्रमदान, भरे गड्ढे, जिम्मेदारो पर लगाए आरोप। नागरिकों का आरोप, 10 साल से जर्जर है लंका से फूलनपुर क्रॉसिंग तक की सड़क, विभाग मौन नगरपालिका क्षेत्र की PWD की जर्जर सड़क, लंका मैदान से फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग तक की सड़क पर श्रमदान, विभाग बेपरवाह। समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर गिट्टी बालू सीमेंट से भरे गड्ढे। समाजसेवियों ने लंका में स्वास्थ्य शिविर के करोड़ों के खर्च को सड़क पर लगाने की उठी मांग। सदर विधायक जै किशन साहू पर कमीशनखोरी और नगर पालिका चेयरमैन पर लापरवाही का आरोप, जनता में नाराजगी। गाज़ीपुर शहर की सड़कों की बदहाली से तंग आकर अब स्थानीय लोगों ने खुद ही फावड़ा उठा लिया है। लंका मैदान से फूलनपुर रेलवे क्रॉसिंग तक की सड़क पिछले दस साल से जर्जर हालत में है। विभाग द्वारा सुध न लेने पर समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी के नेतृत्व में बड़ीबाग में स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य किया。 स्थानीय लोगों ने स्वयं के संसाधनों से गिट्टी, बालू और सीमेंट एकत्र कर पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका क्षेत्र में आने वाली इस सड़क की पैचिंग की।0
0
Report
अजमेर दरगाह में दुआ के बाद विजय सरदेसाई गोवा मुक्त बीजेपी का दावा
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह पर जीएफपी के प्रेसिडेंट व गोवा के साबिक डिप्टी चीफ मिनिस्टर विजय सरदेसाई अपने हामियों के साथ हाजिरी देने पहुंचे. जहां उन्होंने सूफ़ी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैહી के दरबार में अकीदत की चादर और फूल पेश कर आईंदा इलेक्शन में कामयाबी की दुआ मांगी. इस मौके पर दरगाह की तरफ से उनकी दस्तारबंदी की गई और दरबार का तबर्रुक भी पेश किया गया. दरगाह ज़ियारत के बाद विजय सरदेसाई ने मीडिया से गुफ़्तगू में कहा कि गोवा में बीजेपी मुक्त मुहिम चलाई जाएगी और यूथ को साथ लेकर रियासत को तरक्की की तरफ ले जाया जाएगा. विजय सरदेसाई ने कहा कि उनकी गोवा फर्स्ट पार्टी अब आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर "गोवा फर्स्ट" इत्तेहाद में शामिल है. जिस तरह से मुल्क में महंगाई ने गरीबों और ग़रीब का हाल बेहाल किया है उसी तरह गोवा में भी दहाड़ी मजदूरी करने वालो के हालत भी दुरुस्त नहीं है. अबकी बार इंसाफपसंद हुकूमत आये और सूबे में तरक्की खुशिया बनी रहे इसके लिए अजमेर शरीफ में खुसूसी दुआ मांगने आए है. विजय सरदेसाई ने कहा कि गोवा इलेक्शन में 5 महीने बाकी है ऐसे में बीजेपी मुक्त रियासत के लिए तमाम छोटी पार्टियों से राब्ता किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुल्क में नफरत की सियासत के खात्मे के लिए तमाम हमवतनों को एक साथ होना जरूरी है. वही मुल्क के यूथ को Rahul Gandhi के जरिए एक साथ जोड़ने पर उन्होंने कहा कि नौजवान नस्ल मुल्क का मुस्तकबिल है अगर ये अपनी ताकत का इस्तेमाल कर एक जुट हो गए तो मुल्क में बड़ा बदलाव भी मुमकिन है. बीजेपी की मुहिम कांग्रेस मुक्त भारत थी जबकि उनकी मुहिम गोवा मुक्त बीजेपी है. विजय सरदेसाई ने बीजेपी पर इल्ज़ाम लगाया कि बीजेपी हुकूमत एमएलए चोरी करती है और करप्ट सरकार है,आवाम को इनसे निजात मिलना बेहद ज़रूरी है. यही वजह है कि सबको साथ लेकर आवाम की राय मशवरा मुहिम भी चलाई जाएगी और आइंदा इलेक्शन में बीजेपी मुक्त गोवा किया जाएगा. विजय सरदेसाई की दरगाह जियारत के वक्त जीएफपी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी दुर्गादास कामत, वाइस प्रेसिडेंट अकबर मुल्ला,राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ब्यावर जिला इंचार्ज शहजाद खान, अजमेर जिला इंचार्ज सीताराम चौधरी, साबिक छात्र संघ सदर रिछपाल चौधरी, सदाकत खान, सुरेश चोपड़ा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कारकूनान शामिल थे.0
0
Report
राजसमंद में भाजपा का बोर्ड बना: कार्यालय में जश्न और अभिनंदन
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद जिले के तीन निकायों भाजपा का बोर्ड बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल राजसमंद नगर परिषद और नाथद्वारा नगरपालिका के सभी पार्षदों का हो रहा है अभिनंदन राजसमंद सभापति अनिता पालिवाल, नाथद्वारा नगरपालिका अध्यक्ष परेश सोनी, राजसमंद नगर परिषद के उपसभापति मोहन कुमावत दोनों निकायों के सभी पार्षदों के साथ पहुँचे भाजपा कार्यालय कार्यकम में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद0
0
Report
Advertisement
