209303
Rura - कोहरे व ठंड के चलते रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की रफ्तार पड़ी धीमी
Rura, Uttar Pradesh:गुरुवार को कोहरे के चलते रुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई,वहीं कई ट्रेनें घंटो लेट रही। ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण ट्रेनों का इंतजार कर रहे सैकड़ों यात्री स्टेशन पर ठिठुरने को मजबूर व परेशान हो गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा के सफाई कर्मचारी 37वें दिन हड़ताल जारी, सरकार बातचीत की तैयारी बताती है
Hisar, Haryana:हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज 37वें दिन भी जारी रही, हालांकि मसले के समाधान के लिए सरकार ने कर्मचारी प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए चंडीगढ़ बुलाया है, जिसका नतीजा देर शाम सामने आएगा। इस बीच हिसार समेत प्रदेश भर के जिलों में नगरपालिका कर्मचारी संघ के नेतृत्व में जन पंचायतें आयोजित की गईं, जहाँ अखिल भारतीय किसान सभा और सर्व कर्मचारी संघ जैसे प्रमुख संगठनों ने कर्मचारियों की माँगों का खुलकर समर्थन किया। किसान सभा ने साफ़ किया है कि सफाई कर्मचारी आगे जो भी फैसला लेंगे, वे उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे, वहीं सर्व कर्मचारी संघ ने भी सरकार से जल्द से जल्द सकारात्मक बातचीत कर गतिरोध खत्म करने की माँग की है। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आज चंडीगढ़ की बैठक में कोई हल नहीं निकला, तो 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में विशाल महापंचायत की जाएगी।0
0
Report
खेत में 11 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, ग्रामीणों में फैला सन्नाटा
Alwar, Rajasthan:खेत में बाजरा काटते समय दिखा 11 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू अकबरपुर। क्षेत्रीय वन अधिकारी अकबरपुर हेमेन्द्र राजावत को 9 सितंबर को दूरभाष के जरिए सूचना मिली कि स Sukal वन क्षेत्र में एक खेत में बाजरा काटते समय ग्रामीणों को विशाल अजगर दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी ने वनपाल किशनपुर रामवीर गुर्जर के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया; वन विभाग की टीम ने वाइल्डलाइफ रिसर्च एंड रेस्क्यू सेंटर के अध्यक्ष एवं सरीसृप विशेषज्ञ विवेक जसाईवाल से संपर्क किया। इसके बाद रेस्क्यू टीम को साथ लेकर ग्राम सुकल स्थित खेत में पहुंचकर अजगर को तलाशा गया। टीम के अनुसार, खेत में बाजरा काट रही महिलाओं ने सबसे पहले अजगर को देखा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। सरीसृप विशेषज्ञ विवेक जसाईवाल ने बताया कि रेस्क्यू किया गया अजगर करीब 11 फीट लंबी मादा अजगर थी और उसकी उम्र लगभग 16 वर्ष से अधिक आंकी गई है। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से सिलीसेढ़ वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान में वनपाल रामवीर गुर्जर, हीरा सिंह, कपिल सैनी और रोमी शर्मा सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही।0
0
Report
देशभर में बैंक कर्मियों की एकदिवसीय हड़ताल, 26 अक्टूबर तक अनिश्चितकालीन चेतावनी
Dhamtari, Chhattisgarh:बैंकों पर लटका ताला, बैंकिंग को लेकर देशभर में हड़ताल धमतरी में आज बैंकों पर ताला लटक गया है. दरअसल यूनाइटेड फोरम ऑफ़ इंडिया बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज धमतरी सहित पूरे देश में बैंक कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. तस्वीरें धमतरी जिले के रत्नाबांधा रोड स्थित SBI बैंक की हैं, जहाँ सुबह से ही बैंक का शटर डाउन है और कर्मचारी बैंक के सामने धरने पर बैठे हैं. हाथों में बैनर और ज़ुबान पर सिर्फ एक नारा हमारी मांगे पूरी करो. बता दें ये प्रदर्शन सिर्फ धमतरी में नहीं बल्कि देश के कोने-कोने में किया गया है. कर्मचारियों का कहना है उनकी चार प्रमुख मांगे हैं जिनको लेकर आज ये एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई है. पहली मांग है 8 मार्च 2024 के समझौते और संयुक्त नोट के अनुसार 5 डे बैंकिंग सिस्टम लागू किया जाए यानी शनिवार, रविवार बैंक पूरी तरह बंद, दूसरी मांग सरकार की भेदभावपूर्ण और एकतरफा प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना को तुरंत वापस लिया जाए और तीसरी मांग संघों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से इस योजना में संशोधन किया जाये. अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो यह तो सिर्फ ट्रेलर है आगे 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय महा हड़ताल करने की चेतावनी और इसके बाद भी सरकार नहीं जागी.... तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल किये जाने की बात कही गई है0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली: खुटार CHC में एक्सपायर्ड दवाओं का भारी स्टॉक, जांच की मांग तेज
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के खुटार CHC में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा स्टॉक मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। अस्पताल की छत और सीढ़ियों पर कार्टून और बोरियों में पड़ी मिलीं एक्सपायर दवाएं। दवाओं के पैकेट पर एक्सपायरी डेट साफ, 2024 से 2026 तक की दवाएं। टैबलेट, एंटीबायोटिक, पेनकिलर और सिरप जैसी दवाओं के एक्सपायर होने का मामला। सरकारी पैसे से खरीदी गई दवाएं मरीजों तक पहुंचने से पहले एक्सपायर होने पर उठे सवाल। सीएमएचओ के निरीक्षण के दावों के बावजूद इतना बड़ा एक्सपायरी स्टॉक मिलने से मॉनिटरिंग पर सवाल। सीएमएचओ बोले—इतनी बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं अस्पताल में नहीं होनी चाहिए, निस्तारण के दिए जाएंगे निर्देश। इस मामले पर सीएमएचओ पुष्पराज सिंह का कहना है कि अस्पताल परिसर में इतनी बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं हो ही नहीं सकती क्योंकि इतना रखने के लिए जगह नहीं है, हालाकी तस्वीरें देखने के बाद उन्होंने बीएमओ से बात कर दवाओं के निस्तारण की बात कही है। लेकिन सवाल यह है कि अगर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित निरीक्षण और निगरानी की जा रही थी, तो एक्सपायर हो चुकी इतनी बड़ी मात्रा में दवाएं पहले क्यों नहीं दिखाई दीं? तस्वीरें सामने आने के बाद ही निस्तारण की बात क्यों हो रही है? यहाँ सवाल सिर्फ दवाओं के पड़े रहने का नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था का है। कितनी दवाएं खरीदी गईं, कितनी मरीजों को दी गईं, कितनी दवाएं एक्सपायर हुईं और एक्सपायरी से पहले उनके उपयोग या स्टॉक प्रबंधन के लिए क्या कदम उठाए गए—इन सभी बिंदुओं की जांच जरूरी है। अगर जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए। अब सरकार और स्वास्थ्य विभाग को इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है। सिर्फ एक्सपायर दवाओं को हटाकर मामला खत्म करने के बजाय पूरे स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच होनी चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि सरकारी पैसे से खरीदी गई दवाएं मरीजों तक पहुंचने से पहले ही एक्सपायर क्यों हुईं। आखिर जिस दवा को मरीज की जिंदगी बचानी थी, वह अस्पताल की छत और सीढ़ियों तक कैसे पहुंच गई—इस सवाल का जवाब सिस्टम को देना होगा।0
0
Report
बारिश के बीच मतदाताओं की रफ्तार धीमी, बूथों पर छतरी के बावजूद मतदान जारी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बारिश के बीच थमी मतदाताओं की रफ्तार, छतरी लगाकर पहुंचे बूथ निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बारिश ने खलल डाल दी है। बाड़ी में अचानक हुई बरसात से मतदाताओं की रफ्तार थम गई। बूथों पर सन्नाटा पसर गया, कई मतदाता इधर-उधर होते दिखे। वहीं कुछ मतदाताओं में जुनून भी देखने को मिला। वे छतरी लगाकर वोट डालने पहुंच रहे हैं। मौसम खुलने के बाद मतदान में तेजी आने की उम्मीद है.0
0
Report
भिवंडी के स्कूल ने 500 बच्चों से पर्यावरण-फ्रेंडली गणेश मूर्ति बनवाई
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील N.E.S स्कूलमध्ये शिल्पकला व मूर्तिकला स्पर्धेचे आयोजन करण्यात आले होते. यामध्ये ४०० ते ५०० विद्यार्थ्यांनी जमिनीवर बसून मातीपासून सुंदर गणपती मूर्ती तयार केल्या. संतोष एम. शेट्टी यांच्या संकल्पनेतून हा उपक्रम राबवण्यात आला. आयोजकांनी सांगितले की, शासनाने गणेशोत्सवाला राज्योत्सव घोषित केले असून ४०-५० अटी ठेवल्या आहेत, जेणेकरून महाराष्ट्राची संस्कृती जपली जाईल. याचाच एक भाग म्हणून मुलांना पर्यावरणपूरक मूर्ती बनवण्याचे प्रशिक्षण देण्यात आले. मुलांच्या हस्तकलेतून साकारलेले बाप्पा पाहून सर्वांनीच आनंद व्यक्त केला. शाळेतील शिक्षिका आणि NGO च्या सहकार्याने हा कार्यक्रम यशस्वी झाला.0
0
Report
Advertisement
दौसा चुनाव में फर्जी मतदान के आरोप, बूथों पर तनाव और हंगामा
Dausa, Rajasthan:कल ही जिला प्रशासन को किया था अलर्ट—शहर के 5 बूथ अति संवेदनशील बताए थे। आज दौसा के अलग-अलग बूथों से झड़प और हंगामे की खबरें, PG कॉलेज बूथ पर भी हुआ विवाद कलक्टर ऑफिस की नाक के नीचे जिला परिषद बूथ पर फर्जी मतदान का आरोप, कांग्रेस प्रत्याशी व दूसरे पक्ष में झड़प से हंगामा! दौसा नगर निकाय चुनाव 2026 द्वितीय चरण का जिले की पांच निकाय क्षेत्र में मतदान जारी अलग अलग मतदान केंद्रों से आ रही शिकायत फर्जी मतदान होने की आ रही शिकायत जिला के मतदान केंद्र पर हुआ हंगामा पीजी कॉलेज के मतदान केंद्र पर भी हंगामा फर्जी मतदान को लेकर किया लोगो में हंगामा सिस्टम फर्जी वोटिंग रोकने में नाकाम ऐसे में लोगों में बढ़ता जा रहा आक्रोस समय रहते नहीं किया गया नियंत्रित तो ओर अधिक बन सकती विवाद की स्थिति सुबह भी हो चुका फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हालांकि पुलिस ने एक दर्जन से अधिक फर्जी वोटर भी लिए है हिरासत0
0
Report
स्पष्ट खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
हिण्डोली में पहली बार नगर पालिका चुनाव: मतदान उत्साह, विकास की उम्मीदें
Jaipur, Rajasthan:बूंदी के हिण्डोली में आजादी के बाद पहली बार नगर पालिका बनाई गई है और शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के दौरान मतदान चल रहा है। महिलाओं, पुरुषों और नौजवान मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। हिण्डोली के 20 वार्डों में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। इससे पहले वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी हनुमान व्यास का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। रिटर्निंग अधिकारी, पुलिस अधिकारी और अन्य जिम्मेदार क्षेत्र में हर जगह मतदान व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। जिले की चार नगर पालिकाओं में कुल 66,714 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि 356 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से बातचीत में उन्होंने पानी, बिजली, सड़क और चिकित्सा जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्रमुख मुद्दा बताया। महिलाओं ने विशेष तौर पर चंबल का पानी जल्द हिण्डोली लाने की मांग उठाई। नगर पालिका बनने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों की गति बढ़ने की उम्मीद है। हिण्डोली नगर पालिका के पहले चुनाव में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी और हिण्डोली विधायक अशोक चांदना की प्रतिष्ठा दांव पर है, दोनों ही नेता अपने-अपने जीत का दावा कर रहे हैं। अब 14 सितम्बर को मतगणना के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि कापरेन, लाखेरी, हिण्डोली और नैनवां में जीत किसके सिर पर सजेगी।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में UFBU की दिवसीय बैंक हड़ताल से सेवाएं प्रभावित, Five-Day Banking की मांग तेज
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में आज बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की देशव्यापी हड़ताल का असर देखने को मिला। UFBU के आह्वान पर एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल रही। हड़ताल के कारण जिले के कई बैंक शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे आम ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल का मुख्य मुद्दा Five-Day Banking यानी सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान और बैंकों में पर्याप्त मानवबल सुनिश्चित करना है। बेगूसराय में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया। UFBU के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल में बैंक कर्मचारियों ने सरकार और बैंक प्रबंधन के सामने अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा। हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा। कई जगह बैंक के कर्मचारी और अधिकारी अपनी ड्यूटी से अलग रहकर हड़ताल में शामिल हुए। इसके चलते बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ा और ग्राहकों को लेन-देन समेत अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ी। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में Five-Day Banking लागू करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से उन्हें बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिल सकेगा। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित कर्मचारियों की मांगों के समाधान और बैंकिंग व्यवस्था में पर्याप्त मानवबल की उपलब्धता की भी मांग की जा रही है। कर्मियों का कहना है कि बैंकों में लगातार बढ़ रहे काम के दबाव के बावजूद कई जगह पर्याप्त संख्या में कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में बैंकिंग व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त मानवबल की जरूरत है। वहीं, एक दिवसीय हड़ताल के कारण आम ग्राहकों को भी बैंकिंग सेवाओं में असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और ऑनलाइन सेवाएं कई जगह उपलब्ध रहीं, लेकिन शाखाओं से जुड़े जरूरी काम प्रभावित रहे। फिलहाल बैंक कर्मचारियों की इस देशव्यापी हड़ताल के जरिए सरकार और बैंक प्रबंधन तक अपनी मांगें पहुंचाने की कोशिश की गई है। अब देखना होगा कि कर्मचारियों की इन प्रमुख मांगों पर आगे क्या निर्णय लिया जाता है。0
0
Report
बैंक कर्मी हड़ताल: पांच दिवसीय प्रणाली से मानसिक स्वास्थ्य सुधार का दावा
Kishanganj, Bihar:यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर देशभर में आज बैंक कर्मी हड़ताल पर है, जिसका व्यापक असर किशनगंज जिले में भी देखने को मिला। श्रमिक संगठनों की प्रमुख मांगों में पांच दिनों के बैंकिंग सिस्टम लागू करना, प्रदर्शन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना में बदलाव और पेंशन से जुड़े पेंडिंग मुद्दों का समाधान शामिल हैं। हड़ताल में डटे बैंक कर्मचारी संगठनों का कहना है कि बैंक कर्मी अत्यधिक कार्य दबाव और तनाव के बीच रहते है। वही पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू होने से बैंककर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता में सुधार होगा। वही आंदोलन कर रहे बैंक कर्मियों ने मांग किया कि प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि सभी बैंक कर्मचारियों को बराबर मिलनी चाहिए। वही बैंकों की शाखाएं बंद होने के बावजूद राहत की बात यह है कि जिले में एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सभी वैकल्पिक डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू है।0
0
Report
राजसमंद: मतदान केंद्र के पास कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी समर्थकों में मारपीट, तनाव
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद- नगर परिषद के वार्ड 16 के कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत कीर के साथ मारपीट फ़र्ज़ी मतदाता को लेकर हुई बहस के बाद मतदान केंद्र के पास मारपीट के बाद तनाव का माहौल कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट के बाद गरमाया माहौल, भाजपा प्रत्याशी के समर्थक पर मारपीट का आरोप भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर मारपीट का आरोप सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, नारेबाजी कर जताया विरोध0
0
Report
Advertisement
आनंद विहार के पास कम्युनिटी सेंटर के पास फायरिंग, दो घायल
New Delhi, Delhi:कार्करदूमा कम्युनिटी सेंटर के पास फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार थाना क्षेत्र में कार्करदूमा कम्युनिटी सेंटर के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह दा ह hyper कैफे से उस समय बाहर निकल रहे थे बाहर निकलते वक्त स्कूटी सवार बदमाशों ने जिन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था उन्होंने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी बताया जा रहा है कई राउंड फायरिंग की गई जिसमें से दोनों पीठ पर गोली लगी है घायलों की पहचान अफसर, निवासी मुरादनगर, गाजियाबाद और इरशाद, निवासी पुराना सीलमपुर के रूप में हुई है। दोनों के पीठ पर गोली लगी है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है, पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद आनंद विहार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना आनंद विहार में मामला दर्ज किया जा रहा है। फायरिंग के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
रवि लखेरा गिरफ्तार: बांदरी के सौरभ ढाबे पर पुलिस-प्रशासन का बड़ा एक्शन
Sagar, Madhya Pradesh:जहरीली शराबकांड की जांच में नया मोड़ रवि लखेरा की गिरफ्तारी के बाद बांदरी के चर्चित सौरभ ढाबे पर पुलिस-प्रशासन का एक्शन... जहरीली शराब मामले में मुख्य आरोपी रवि लखेरा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और प्रशासन ने अवैध शराब के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बांदरी स्थित बहुचर्चित सौरभ ढाबे पर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने और अवैध निर्माण हटाने की सख्त कार्रवाई शुरू की है। यह ढाबा लंबे समय से अवैध गतिविधियों और शराब तस्करी के मामलों को लेकर रडार पर रहा है। पूर्व में जिला पंचायत सदस्य के साथ हुए विवाद के बाद भी यह ढाबा सुर्खियों में आया था, जिसके बाद से ही स्थानीय स्तर पर इसकी गतिविधियों की जांच की मांग उठ रही थी। ढाबे की आड़ में लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार और असामाजिक तत्वों के जमावड़े की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। रवि लखेरा की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हुई इस बड़ी कार्रवाई ने मामले में कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल में जुटी हैं कि क्या जहरीली शराब की सप्लाय चेन, भंडारण या वितरण का कोई कनेक्शन सौरभ ढाबे से भी जुड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के धंधे में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
शॉर्ट इनकाउंटर के आरोपी रवि लखेरा सागर मेडिकल कॉलेज रेफर, सुरक्षा में लाया गया
Sagar, Madhya Pradesh:शॉट इनकाउंटर में घायल रवि लखेरा को सागर रेफर किया गया. सागर से बड़ी खबर है, आज सुबह शॉर्ट इनकाउंटर में घायल जहरीली शराब कांड के आरोपी रवि लखेरा को बंडा सिविल अस्पताल से सागर बुंदेलखंड मेडिकल कालेज रेफर किया गया है. आज बरायठा के जंगल में रवि को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल किया और गिरफ्तार किया था और अभी तक उसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा था और अब दोपहर बाद उसे मेडिकल कालेज भेजा गया है. अस्पताल के बाहर व्हील चेयर पर निकले रवि को एंबुलेंस में बैठाया गया और आगे पीछे कड़ी सुरक्षा में उसे सागर ले जाया गया है.0
0
Report
Advertisement
