Rura -घरेलु कलह के चलते युवक ने अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का किया प्रयास
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में घरेलू कलह के चलते युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली।वहीं आनन-फानन में परिजन उसे उपचार हेतु रुरा CHC अस्पताल लेकर गए ।वहीं CHC चिकित्सक डॉ संध्या ने बताया कि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
