icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209303
Arvind Kumar SharmaArvind Kumar SharmaFollow11 Jan 2025, 11:47 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अखिलेश यादव का दशहरा संदेश: राम राज्य ही समाजवाद, भाजपा पर निशाना

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "आप सभी को दशहरा की बहुत बधाई। भारत में यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि हमें बुराई से हमेशा लड़ते रहना पड़ता है। बुराई को हराते रहना है और अच्छाई की जीत हो। आज के दिन हम लोग संकल्प लें कि इस धरती से हम लोगों को हमेशा के लिए बुराई को खत्म कर देना है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से हो... प्रभु श्री राम ने कभी हमें राम राज्य का रास्ता दिखाया था। हम लोग कई बार यह तर्क दे चुके हैं कि जो समाजवाद है, वही राम राज्य है और जो राम राज्य है, वही समाजवाद है। जो इन दोनों को मानते हैं, वही सनातनी हैं... धरती पर अच्छाई को लाने वाले सनातनी हैं और जो बुराई करे वो नकली सनातनी हैं। इसलिए हमें और आपको सावधान रहना होगा। हम सुबह उठे तो भाजपा के लोगों ने हमारा रावण वाला वीडियो डाल दिया... AI का इस्तेमाल अच्छाई के लिए हो मगर भाजपा के लोग उसका इस्तेमाल बुराई के लिए कर रहे हैं..."
0
0
Report

Vijayadashmi: Weapon worship held at Shahajapur Police Line amid sacred chants and pledge to security

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- विजयादशमी के पर्व पर सोमवार को शाजापुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और शाजापुर विधायक अरुण भीमावद शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में शस्त्रों, सुरक्षा उपकरणों और पुलिस वाहनों का पूजन किया गया। इस दौरान मंत्री इंदर सिंह परमार ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और विधायक के साथ पूजन कर हवन में आहुतियां भी दीं। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन की परंपरा का निर्वहन किया गया। धार्मिक विधि-विधान के साथ पुलिस के विभिन्न शस्त्रों और सुरक्षा उपकरणों की पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही पुलिस वाहनों का भी पूजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हवन में भाग लेकर विधिवत पूजा संपन्न की। समाज कल्याण और दुष्टों के संहार का प्रतीक है शस्त्र पूजन इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजन की प्राचीन परंपरा रही है। समाज कल्याण और दुष्टों के संहार के भाव से शस्त्रों की पूजा की जाती है। विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी परंपरा के तहत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भी विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मंत्री ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परम्पराओं से जुड़ा हुआ है। इसका उद्देश्य समाज में सुरक्षा, धर्म और न्याय की रक्षा के संकल्प को मजबूत करना है। बाइट: इंदर सिंह परमार, उच्च शिक्षा मंत्री रिपोर्ट मनोज जैन शाजापुर
0
0
Report

मथुरा में दशहरे पर रावण पूजा: 26 साल से चल रही अनोखी परंपरा

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में अनूठी परंपरा: जहां देश जलाता है पुतला, वहीं 26 सालों से हो रही है रावण की महाआरती और पूजा मथुरा। जहां पूरे देश में विजयादशमी (दशहरे) के अवसर पर असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रूप में रावण के पुतले का दहन किया जाता है, वहीं ब्रज भूमि मथुरा में एक बेहद अनोखा नजारा देखने को मिलता है। मथुरा में यमुना किनारे स्थित लंकेश्वर महादेव मंदिर में दशहरे के दिन रावण का पुतला जलाने के बजाय उसकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। सारस्वत समाज और लंकेश भक्त मंडल द्वारा यह परंपरा पिछले 26 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। विधि-विधान से पूजा और महाआरती यमुना तट स्थित लंकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान शिव की आराधना करते हुए दशानन रावण की प्रतिमा स्थापित है। दशहरे के पावन अवसर पर यहाँ लंकेश भक्त मंडल और सारस्वत समाज के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान महामंत्रों का जाप किया गया और रावण की भव्य महाआरती उतारी गई। इसके साथ ही समाज के लोगों ने जगह-जगह हो रहे पुतला दहन का विरोध भी जताया। "पुतला जलाने से पहले राम बनना पड़ेगा" लंकेश भक्त मंडल के सदस्यों का कहना है कि रावण त्रिकालदर्शी, चारों वेदों के प्रकांड विद्वान और भगवान शिव के परम भक्त थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में माता सीता को स्पर्श तक नहीं किया। भक्त मंडल के प्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध व्यक्त करते हुए कहा: "जो व्यक्ति एक बार मृत्यु को प्राप्त हो चुका है, उसे बार-बार क्यों मारा जाता है? हर साल एक महान विद्वान और ब्राह्मण के पुतले का दहन करना न केवल अपमानजनक है, बल्कि हमारी संस्कृति के भी खिलाफ है। रावण का दहन करने से पहले इंसान को राम बनना पड़ेगा। अगर दहन करना ही है, तो रावण के پุตले का नहीं, बल्कि अपने अंदर छिपे अहंकार और अवगुणों का दहन करें।" शास्त्रों का हवाला और जागरूकता अभियान सारस्वत समाज का तर्क है कि शास्त्रों में पुतला दहन का کوئی उल्लेख नहीं है और किसी विद्वान ब्राह्मण का पुतला जलाना ब्रह्म हत्या के पाप के समान है। इसी संदेश के साथ लंकेश भक्त मंडल के सदस्य आम जनता को जागरूक कर रहे हैं और दशहरे पर रावण का पुतला न जलाने की अपील कर रहे हैं。 (बाइट: ओमबीर सारस्वत - एडवोकेट, लंकेश भक्त मंडल) मथुरा में दशहरे पर अनूठी परंपरा: 26 सालों से हो रही है रावण की पूजा यमुना किनारे लंकेश्वर महादेव मंदिर में दशानन की विधि-विधान से पूजा व महाआरती सारस्वत समाज और लंकेश भक्त मंडल ने पुतला दहन का किया कड़ा विरोध रावण थे त्रिकालदर्शी, चारों वेदों के ज्ञाता और परम शिव भक्त भक्तों का संदेश: 'पुतला जलाने से पहले राम बनो, अपने अंदर के अहंकार का दहन करो'
0
0
Report
Advertisement

सिद्धार्थनगर में विजयदशमी जुलूस के दौरान अवैध हथियारों का वीडियो वायरल

Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ नगर जिले में विजयदशमी को निकलने वाले शस्त्र पूजन जुलूस में अवैध असलहे लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल । आज का बताया जा रहा है यह वायरल वीडियो। वायरल वीडियो में कई युवक तलवार के अलावा अवैध देसी कट्टे, डबल बैरल बंदूक हाथ में लेकर लहराते हुए आ रहे हैं नजर । पूरे जुलूस में चप्पे चप्पे पर तैनात रहती है पुलिस। बावजूद इसके पुलिस के सामने खुलेआम लोग कर रहे हैं अवैध असलहों का प्रदर्शन। शोहरतगढ़ कस्बे में विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन के बाद हर वर्ष निकाला जाता है यह जुलूस।
0
0
Report

सिंधिया का युवा संवाद में धमाकेदार डांस—बॉलीवुड गीतों पर युवाओं के साथ झूमे

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:सिंधिया का ठुमका,अपनी तो जैसे तैसे कट जाएगी आपका क्या होगा जनाबे आली - एमपी के अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज, बॉलीवुड गाने पर जमकर थिरके, - केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया जोरदार डांस, - ओ-ओ जाने जाना' और 'अपनी तो जैसे-तैसे' गानों पर युवाओं संग थिरके सिंधिया, - सिंधिया बोले- "आपसे मिलती है एनर्जी, शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर", - अशोकनगर में आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिराधित्य सिंधिया का एक बिल्कुल अलग और ऊर्जावान अंदाज देखने को मिला। मंच पर पहुंचते ही सिंधिया युवाओं के रंग में रंग गए और 'ओ-ओ जाने जाना', 'झुमका गिरा रे' तथा 'अपनी तो जैसे-तैसे' जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड गानों की धुन पर जमकर थिरके
0
0
Report

आईपी एक्सटेंशन उत्सव ग्राउंड के बाहर सुरक्षा कड़े, ट्रैफिक डाइवर्जन जारी

New Delhi, Delhi:आईपी एक्सटेंशन के उत्सव ग्राउंड के बाहर सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम देखे जा सकते हैं फिलहाल ग्राउंड के बाहर पूरी बैरिकेडिंग ने रास्ते बंद है शाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पर दशहरा मनाने पहुंचेंगे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी ट्रैफिक डाइवर्जंस की लिस्ट जारी की गई है NH 24 जहां पर यह उत्सव ग्राउंड है उसी के साथ-साथ विकास मार्ग और रोड नंबर 57 और 56 पर भी ट्रैफिक डायवर्जन देखे जाएंगे ट्रैफिक डिपार्टमेंट द्वारा लोगों को गाइडलाइंस दी गई है कि समय से पहले निकले जहां पर पार्किंग की जगह है वहीं पर गाड़ी को पर करें ट्रैफिक हो सकता है शाम को क्योंकि काफी सारे लोग हैं जो रामलीला देखने दशहरा मनाने पहुंचते हैं तो उसे बीच एक्स्ट्रा समय लेकर लोगों को घर से निकलना चाहिए ट्रैफिक डायवर्जन के साथ-साथ सिक्योरिटी के भी अच्छे इंतजाम है दोपहर बाद और ज्यादा सिक्योरिटी को बढ़ा दिया जाएगा आईपी एक्सटेंशन उत्सव ग्राउंड के बाहर से वॉकथ्रू
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

झज्जर में नवजात शव खेत में छोड़ना शर्मनाक, परिजनों की लापरवाही पर कार्रवाई

Jhajjar, Haryana:झज्जर में मानवता शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नवजात की मौत के बाद उसके शव को दफनाने की बजाय सड़क किनारे खेत में छोड़ दिया गया। खेत मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। घटना झज्जर-रेवाड़ी रोड पर गांव अमादलपुर और पाटोदा रोड के बीच की है। जानकारी के अनुसार, नवजात की डिलीवरी गांव पाटोदा के एक बड़े अस्पताल में हुई थी। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने शव को दफनाने की जिम्मेदारी अपने किसी रिश्तेदार को सौंपी थी, लेकिन शव को खेत में छोड़ दिया गया। खेत मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नवजात के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में परिजनों और शव दफनाने की जिम्मेदारी लेने वाले रिश्तेदार की लापरवाही सामने आई है। पुलिस मामले में परिजनों और रिश्तेदार सहित सभी संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ललन सिंह ने MLसी चुनाव पर चर्चा तेज की

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुँचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पटना स्नातक जेडीयू समर्थित उम्मीदवार नीरज कुमार और जेडीयू विधायक अनंत सिंह विवाद को लेकर लगातार जदयू में रणनीति बनाई जा रही है. इसी बीच में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह नीतीश कुमार से मुलाकात करने के लिए उनके सरकारी आवास पहुंचे थे. नीतीश कुमार और ललन सिंह की मुलाकात लगभग 25 से 30 मिनट हुई. सूत्रों के माने तो ललन सिंह से नीतीश कुमार हो रहे एमएलसी चुनाव को लेकर बातचीत की साथी नीरज कुमार और अनंत सिंह विवाद को खत्म करने को कहा।
0
0
Report

चाकसू में धरना: वेद प्रकाश सोलंकी के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प

Dudu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) दिल्ली में NSUI की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला से मारपीट के मामले को लेकर चाकसू के पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे जयपुर। दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल चंचल यादव के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने से नाराज पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित अन्य नेता के साथ दिया धरना। कमिश्नरेट के बाहर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन। बैरिकेडिंग से दूर करने के दौरान पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी और पुलिस के बीच हुई झड़प।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top