209301
रुरा थाना क्षेत्र में अलग - अलग जगह हुए विवाद पर पुलिस ने तीन लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर मामूली झगड़ा फसाद हो गया था . वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया। वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।वहीं थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि तीस लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जन्माष्टमी पर हवाई फायरिंग: चार अभियुक्त गिरफ्तार, बोलेरो बरामद
Rewari, Haryana:सीआईए रेवाड़ी पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता. जन्माष्टमी कार्यक्रम में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार. वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी की बरामदगी हुई. प्रमुख आरोपी प्रमोद उर्फ सोनू और विकास उर्फ चिकू के अलावा संजीत उर्फ बचिया व धर्मेंद्र उर्फ शोले के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के दर्जनों संगीन मामले पूर्व में दर्ज हैं. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया; मुख्य हथियारबंद आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया.0
0
Report
स्कूली छात्राओं ने मतदान जागरूकता रैली से लोकतंत्र मजबूत करने का संदेश दिया
Dholpur, Rajasthan:स्कूली छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर दिया लोकतंत्र में मतदान का दिया संदेश सरमथुरा (धौलपुर) जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरमथुरा द्वारा कस्बे के प्रमुख बाजारों में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथों में मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन एवं संदेशों वाली तख्तियां प्रदर्शित कीं तथा प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो”, “लोकतंत्र की यही पहचान, शत-प्रतिशत हो मतदान” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख बाजारों एवं मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्राओं ने आमजन को निष्पक्ष, निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान के महत्व का संदेश दिया तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश चंद मीना ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक मतदाता बनने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस जागरूकता रैली ने कस्बेवासियों में मतदान के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक सहभागिता का सकारात्मक संदेश दिया।0
0
Report
गोयनका रिकग्निशन अवार्ड की घोषणा के साथ भादों अमावस्या उत्सव
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर गोयनका मंदिर में चल रहे भादों अमावस्य उत्सव एंकर सीकर के फतेहपुर कस्बे के गोयनका मंदिर में चल रहे भादों अमावसू उत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भादो उत्सव के तहत मंदिर के सभागार में वृंदावन की पूज्य साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी की तीन दिवसीय कथा का शुभारम्भ किया गया। मंदिर में भादो उत्सव के तहत सामूहिक मंगल पाठ, भजनो की हाउसी, योग साधना, कन्या पूजन, आरती सहित अनेक कार्यक्रम कर आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय भादो उत्सव में भारत व विदेशों से भी लगभग छह सौ परिवार भाग लेते। फतेहपुर गोयनका मन्दिर चल रहे भादों आमवस्य उत्सव के दूसरे दिन आज गोयनका रिकग्निशन अवार्ड की घोषणा की घोषणा की गई . गोयनका रिकग्निशन अवार्ड समिति के चेयरमैन अरुण गोयनका ने कहा की सात श्रेणियों में कुल 19 लोगों को पुरस्कार के लिए चुना गया है उन्होंने कहा की चूरू की मनीषा गोयनका को प्रोफेशनल केटेगरी में पुरस्कार के लिए चुना गया है वाइट सुशील गोयनका मैनिंग ट्रस्टी गोयनका मंदिर फतेहपुर बाइट अरुण गोयनका चेयरमेन गोयनका रिकग्निशन अवार्ड समिति0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड़ नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां पूरी, मतदान 9 सितम्बर
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-हरोड़ नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। मंगलवार को जिलेभर के मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां पना देवी कॉलेज से रवाना कर दी गई। मतदान दलों को तृतीय चरण की अंतिम ट्रेनिंग देने के बाद EVM सहित आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराई गई। पोलिंग पार्टियां अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं संभालेंगी। 9 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर ने तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान कोटपूतली-हरोड़ के SP सतवीर सिंह व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन सिंह नारुका, SDM योगेश देवल, तहसीलदार रामधन गुर्जर, सेक्टर प्रभारी एवं प्रशिक्षक मौजूद रहें। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवा कर जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने जी मीडिया से की निकाय चुनाव को लेकर खास बात।0
0
Report
बीकानेर में रिकॉर्ड मतदान के उद्देश्य से स्वीप अभियान तेज, प्रशासन अलर्ट
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर मतदान से पहले जिला परिषद सीईओ और स्वीप प्रभारी आईएएस शैलजा पांडे लगातार सक्रिय जी मीडिया से खास बातचीत में शैलजा पांडे ने कहा- ग्राउंड पर अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग में जुटे स्वीप के जरिए अलग-अलग वर्गों तक पहुंचकर चलाया गया व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान पाठशाला चौपाल, स्कूलों के विद्यार्थियों, ट्रांसजेंडर समुदाय और उद्योग जगत के लोगों के साथ किए गए जागरूकता कार्यक्रम, पाटा चौपाल के ज़रिए मतदाताओं को किया गया जागरूक शैलजा पांडे बोलीं- लोकतंत्र में हर व्यक्ति की आवाज महत्वपूर्ण, मतदान हर नागरिक का अधिकार सभी वर्गों को मतदान लोकतंत्र में सभी को बराबर की आवाज और अधिकार देता है शैलजा पांडे की अपील- पहले मतदान, फिर जलपान बीकानेर में इस बार सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड बनाएग ऐसी उम्मीद, स्वीप अभियान के जरिए मतदान को उत्सव का रूप देने की कोशिश की गई, प्रशासन को भारी मतदान की उम्मीद0
0
Report
जहानाबाद में दिनदहाड़े किराना दुकानदार पर चाकू से हमला, घायल
Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां दिनदहाड़े एक किराना दुकानदार पर बदमाशों ने हमला कर चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के पुराने डीएम ऑफिस के पास की है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गई। घायल दुकानदार की पहचान गांधी नगर मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। रंजीत कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान चला रहे थे। इसी दौरान करीब 5 से 6 की संख्या में बदमाश दुकान पर पहुंचे और उधार में कोल्ड ड्रिंक और सिगरेट मांगने लगे। उधार सामान देने से इनकार करने पर बदमाशों ने अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, बदमाशों ने पहले लात-घूंसों से उनकी पिटाई की और जाते-जाते चाकू से हमला कर फरार हो गए। रंजीत कुमार ने बताया कि उधार सामान लेने को लेकर करीब एक साल पहले भी विवाद हुआ था। उन्होंने मारपीट करने वाले बदमाशों में से दो की पहचान करने की बात कही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल रंजीत कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
दीवाने गांव के पास बाइक दुर्घटना में महिला की मौत, परिवार में मातम
Khajuria Khurd, Bihar:चैनपुर के दीवाने गाँव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक से गिरकर 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान घटमापुर गाँव निवासी बेचन बिंद की पत्नी प्रभावती देवी के रूप में की गई है। बताये अनुसार, मंगलवार को प्रभावती देवी अपने पति बेचन बिंद और भतीजे रोहित के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरसू ब्रह्म धाम पूजा-अर्चना करने जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक दीवाने गाँव के समीप पहुंची, अनियंत्रित होकर प्रभावती देवी बाइक से नीचे गिर गईं। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पूजा-अर्चना की खुशी में निकले परिवार में अचानक हुए इस हादसे के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया है। सदर अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
टिहरी झील का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी कर सुरक्षा की तैयारी की
New Tehri, Uttarakhand:लगातार हो रही बारिश से बढ़ रहा टिहरी झील का जलस्तर। टिहरी जिले में लगातार हो रही बारिश से टिहरी डैम की झील का जलस्तर भी बढ़ रहा है जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, वर्तमान में टिहरी डैम की झील का जलस्तर 825.91 मीटर पहुंच गया है जबकि डैम से 551 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है और THDC को जलस्तर 835 मीटर तक भरने की अनुमति है, वही DM नीतिका खंडेलवाल का कहना है कि डैम के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और जब THDC द्वारा पानी भी छोड़ देता है तो पहले कंट्रोल रूम को सूचना दी जाती है। वहीं जलस्तर के बढ़ने के साथ ही झील से सटे आसपास के क्षेत्रों को भी मॉनिटर किया जा रहा है। फिलहाल किसी तरह का कोई खतरा नहीं है और अधिकारियों के साथ ही झील से सटे ग्रामीणों को भी एलर्ट किया गया है।0
0
Report
खंडेला नगरपालिका चुनाव: 40 वार्डों के लिए कल मतदान, 116 उम्मीदवार मैदान में
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर खण्डेला नगर पालिका मतदाता कल चुनेंगे शहर की सरकार आज मतदान दलों को प्रशिक्षण देकर किया रवाना 40 वार्डों के लिए 116 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम होगा कैद शहर में 29829 मतदाता हैं पंजीकृत कलेक्टर व एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान कल होगा। इसको लेकर प्रशासन ने भी कमर कसी ली है। सीकर जिले के खंडेला नगर पालिका क्षेत्र में 40 वार्डों के लिए कल मतदान होगा। जिसके लिए आज मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। खण्डेला नगर पालिका क्षेत्र में 40 वार्डों के लिए 116 प्रत्याशी मैदान में है। जिनमें 25 भाजपा, 32 कांग्रेस व 53 निर्दलीयों सहित अन्य पार्टियाँ शामिल हैं। जिनके भाग्य का फैसला मतदाता कल ईवीएम में कैद करेंगे। शहर में कुल 29829 मतदाता पंजीकृत है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में है इसको लेकर आज जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने भी फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।0
0
Report
Advertisement
औचक निरीक्षण में दो शिक्षामित्र अनुपस्थित, एक दिन का वेतन बाधित
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी ने मंगलवार को बरहज तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बिजौली तिवारी एवं पिपरा पांडेय पहुंचकर पठन-पाठन की गुणवत्ता, शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बिजौली तिवारी प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सभी अनुमन्य सुविधाओं को व्यवस्थित रखने के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।0
0
Report
राजलदेसर-रतनगढ़ मार्ग पर ट्रक ने पैदल यात्री को टक्कर, एक की मौत
Churu, Rajasthan:राजलदेसर-रतनगढ़ मार्ग पर भरपालसर पुलिया के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे सड़क हादसे में रुणिचा पैदल जा रहे एक यात्री की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक ट्रक ने पैदल जा रहे यात्री को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नेठवा निवासी करीब 50 वर्षीय गुमान सिंह पुत्र भगवाना राम जाट रुणिचा पैदल जा रहे थे। इसी दौरान भरपालसर पुलिया के पास तेज गति से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गुमान सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक चालक और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।0
0
Report
खाटूश्यामजी दरबार के पट 30 घंटे बंद, 10 सितम्बर को दर्शन खुलेंगे
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा के चलते मंगलवार 8 सितंबर की रात 10 बजे से मंदिर के पट बंद कर दिए गए हैं। इसके चलते करीब 30 घंटे तक श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के दर्शन नहीं हो सकेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार विशेष सेवा-पूजा संपन्न होने के बाद गुरुवार 10 सितंबर की सुबह 4:30 बजे मंगला आरती के समय मंदिर के पट दोबारा खोले जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे। वहीं 9 सितंबर को खाटूश्यामजी में नगर निकाय चुनाव भी आयोजित होने हैं। ऐसे में मंदिर कमेटी और प्रशासन ने श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों से व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना करने की अपील की है। मंदिर परिसर और कस्बे में व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारी की जा रही हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि मंदिर के पट बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और प्रशासन एवं मंदिर कमेटी के निर्देशों का पालन करें।0
0
Report
Advertisement
बीच सड़क पर पेशाब विरोध पर कारोबारी की ईंट से हत्या; CCTV खुला क्लू
Kanpur, Uttar Pradesh:बीच सड़क पर पेशाब करने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक कारोबारी की सोमवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार रात को दुकान बंद कर घर लौट रहे पीड़ित को नशे में धुत युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा था, और ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के बेटे रुद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि नवीन नगर निवासी उनके पिता अमित कुमार काकादेव में प्रेम ऐड नाम से दुकान चलाते थे और शनिवार की रात दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। जब वह ओम चौराहे के पास पहुंचे, तो वहां कुछ युवक शराब पी रहे थे और उनमें से एक बीच सड़क पर पेशाब कर रहा था। अमित कुमार द्वारा इस हरकत का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए स्थानीय लोगों को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट से अमित के सिर पर कई गंभीर वार किए, जिससे वह सड़क पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें अनुराग अस्पताल रेफर किया गया। दो दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद सोमवार देर शाम अमित कुमार की मौत हो गई।0
0
Report
Modi ने विपक्ष पर निशाना साधा: काम नहीं दिखता, फूफा जैसा गुस्सा
Noida, Uttar Pradesh:PM MODI का बयान - विपक्ष को काम नहीं दिखता है. फूफा जी की तरह गुस्सा होते रहते है.0
0
Report
दिल्ली बिल्डिंग गिरने के बाद कानपुर के काकादेव हॉस्टलों की जर्जर हालत उजागर
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद कानपुर के काकादेव कोचिंग मंडी से हॉस्टल का रियलिटी चेक मौत को दावत देते हॉस्टल - दिल्ली में पांच मंजिला इमारत बिल्डिंग गिरने के बाद कानपुर के काकादेव कोचिंग मंडी से हॉस्टल का रियलिटी चेक एंकर- रविवार को दिल्ली में पांच मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई जिसमें छात्रों की मौत हुई वही इसको लेकर कानपुर में काकादेव की सबसे बड़ी कोचिंग मंडी हॉस्टलों का जब रियलिटी चेक किया गया है तो अंदर बिल्डिंग बिल्कुल जर्जर मिली 6/6 के कमरे में दो तखत पड़े मिले एक कमरे में दो स्टूडेंट रहकर पढ़ाई करते थे वहीं बिल्डिंग की हालत जर्जर थी छत छिटकी हुई थी। सुरक्षा की दृष्टि से बिल्डिंग बिल्कुल भी रहने लायक नहीं है वही जब इसको लेकर स्टूडेंट से बातचीत की गई तो दो स्टूडेंट का जवाब मिला-जुला रहा। वही एक छात्र उज्जवल द्विवेदी ने बताया कि कई बार बिल्डिंग की मरम्मत को लेकर मकान मालिक से शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई उसके बाद बगल में गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग 5 मंजिल की बनी हुई थी 100 गज के प्लांट में 5 मंजिला इमारत भी मौत को दावत देते नजर आई इस गर्ल्स छात्रावास की देखरेख करने वाले जब युवक से बात की तो उसने कहा मलिक की परमिशन नहीं है ।0
0
Report
Advertisement
