209303
रुरा थाना क्षेत्र में अलग - अलग जगह हुए विवाद पर पुलिस ने चार महिलाओं पर की शांतिभंग की कार्यवाही
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर मामूली झगड़ा फसाद हो गया था,वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया। वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर चार महिलालों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि चार महिलाओं पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाटूश्यामजी में जन्माष्टमी की पूजा महाआरती के साथ रात12 बजे, देखें पूरी कवरेज
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर बाबा श्याम के दरबार को विशेष रूप से सजाया जाएगा और दिनभर श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के दर्शन होंगे। रात्रि 10 बजे बाबा श्याम के पट बंद कर विशेष सेवा-पूजा की जाएगी। इसके बाद ठीक रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर महाआरती होगी। महाआरती के बाद बाबा श्याम को पंजीरी का भोग लगाया जाएगा और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम। जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए हैं। खाटूश्यामजी-रींगस मार्ग को नो व्हीकल जोन रखा जाएगा। वहीं तोरणद्वार पर आतिशबाजी करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ एवं थानाधिकारी इन्द्राज मरोडिया के नेतृत्व में पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा। इसके साथ ही आरएसी के जवान और होमगार्ड भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड तैनात किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर उपलब्ध रहेंगी। पुलिस एवं प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे व्यवस्थाओं में सहयोग करें और निर्धारित यातायात नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से बाबा श्याम के दर्शन करें। जन्माष्टमी पर बाबा श्याम के दरबार में होने वाली मध्यरात्रि की महाआरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी。0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान: पंचकूला में प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल सेवा के साथ शुरुआत
Panchkula, Haryana:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पंचकूला जिला संगठन द्वारा ज़िलेभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने हेतु तैयारियों को लेकर गुरूवार को भाजपा मुख्यालय ‘पंचकमल’ के अटल सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री डॉ कृष्ण बेदी, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, नगर महापौर श्याम लाल बंसल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, कालका परिषद चेयरमैन कृष्ण लांबा, पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा, वाइस चेयरमैन नरेश सेन, बबली शर्मा, पार्षद शेखर पांडे, जिला महामंत्री भवनजीत सिंह, जय कौशिक, जिला एवं मंडल के पदाधकारी बड़ी तादाद में उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ कृष्ण बेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना से प्रेरित रहा है। उनके नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। डॉ बेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ज़िले के प्रत्येक वर्ग को जोड़ा जाएगा। पंचकूला जिला संगठन द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों में ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के विषय विकसित भारत और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों पर केंद्रित होंगे। ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर प्रधानमंत्री मोदी के सेवा कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाई जाएगी। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर को बूथ स्तर पर लाभार्थी परिवारों से संपर्क कर दीप प्रज्वलित कराया जाएगा। यह दीपक ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प का प्रतीक होगा। डॉ कृष्ण बेदी ने बताया कि 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘आंगन का उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर माताओं एवं बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। डॉ बेदी ने बताया कि ‘कहानी बदलाव की’ अभियान के तहत लाभार्थियों एवं नागरिकों की वास्तविक परिवर्तनकारी कहानियों को सामने लाया जाएगा। इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आए सकारात्मक बदलाव को समाज के सामने रखा जाएगा। प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर लाभार्थियों की सफलता की कहानियों पर आधारित रील तैयार करने का भी लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा स्वच्छता, वृक्षारोपण, नशा मुक्त अभियान, रक्तदान शिविर जैसे अनेकों कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्षों की यात्रा सेवा, संघर्ष, संगठन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा है। अजय मित्तल ने कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे समाज के प्रत्येक वर्ग से जोडते हुए व्यापक स्वरूप प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा को राजनीति का आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता जनभागीदारी और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
दिल्ली के जहांगीरपुरी में ट्रैफिक टीम ने काली फिल्म हटाई, चालान और नोटिस जारी
New Delhi, Delhi:आज दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में नार्थन रेंज ट्रैफिक डीपी और मॉडल टाउन टी के द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया जिसमें ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियों को रोका गया उनके चालान किए गए और मौके पर टी आई और ट्रैफик कर्मियों के द्वारा काली फिल्म को उतारा गया यह विशेष अभियान मॉडल टाउन सर्किल टी मॉडल टाउन के द्वारा चलाया गया जिसमें काफी गाड़ियां उन्होंने रॉकी और बाकायदा डॉक्यूमेंटेशन की जिसमें कुछ कमियां थी उनके मौके पर ही चालान काटे गए0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर जगाधरी में 24 वर्षीय महिला की चाकू से हत्या, रंजिश खुली
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के जगाधरी में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। महज 24 साल की महिला की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाला साजन महिला के घर में घुसा और उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए महिला पड़ोसी के घर भागी, लेकिन आरोपी ने वहां भी उसका पीछा किया और कथित तौर पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर महिला की मौत हो गई। वारदात के समय घर में महिला के छोटे बच्चे और देवर भी मौजूद थे।0
0
Report
श्रीगंगानगर में हथियारों के साथ प्रचार-प्रसार, निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन का वीडियो सामने
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर में हथियारों के साथ प्रचार-प्रसार VIDEO, निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया श्रीगंगानगर में नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में कथित रूप से हथियारों के साथ जनसंपर्क करने का मामला सामने आया है। वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जो अब सामने आया है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है。 जानकारी अनुसार- दो दिन पहले पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ के भांजे सुनील पहलवान और उनकी टीम द्वारा वार्ड नं 39 से निर्दलीय प्रत्याशी उषा के समर्थन में जनसंपर्क किया गया था। जिसमें वे अपने समर्थकों के साथ हथियार लहराते हुए जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों के हाथों में पिस्टल और बंदूकें नजर आ रही हैं। वीडियो सुनील पहलवान के इंस्टाग्राम पेज पर दो दिन पहले पोस्ट किया गया था, जो अब डिलीट कर दिया गया है। आचार संहिता में इस तरह से हथियार लेकर प्रचार-प्रसार करना आचार संहिता का उल्लंघन है。0
0
Report
भाजपा ने उदयपुर में नगर निकाय के लिए संकल्प पत्र पेश किया
Udaipur, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव को लेकर आज भारती जनता पार्टी ने आज उदयपुर में अपना संकल्प पत्र पेश किया। जिसमे पार्टी नेताओं ने निकाय इलाकों के चहुमुखी विकास करने का दावा किया। इस मौके पर भाजपा संचालन समिति के सदस्य राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि इस संकल्प पत्र के साथ हर निकाय के लिए वहां की समस्याओं को लेकर अगल से संकल्प पत्र भी तैयार किया जाएगा। जिसमें स्थानीय मुद्दों को शामिल किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल ने कहा कि जो संकल्प पत्र जारी किया है यह और राजस्थान के नगर इकाई और उनके हर वार्ड को देखते हुए किया हैं। संकल्प पत्र पेश करने में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल, राजेंद्र राठौड़, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ शेखावाटी नगरपालिका के तीन वार्ड निर्विरोध; भाजपा ने दो, कांग्रेस एक प्रत्याशी निर्वाचित
Sikar, Rajasthan:सीकर रामगढ़ शेखावाटी नगर पालिका में भाजपा के 2 व कांग्रेस 1 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित सीकर के रामगढ़ शेखावाटी नगरपालिका चुनाव में तीन वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है जिसमें दो भाजपा के प्रत्याशी और एक कांग्रेस का प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं. रामगढ़ शेखावाटी के वार्ड संख्या 12 में कांग्रेस की सोफिया दालखानिया निर्विरोध निर्वाचित हुई तो वहीं वार्ड 14 में भाजपा की सरला सैनी तथा वार्ड संख्या 18 में भाजपा के मनोज ढण्ड निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं. भाजपा नेता श्रवण चौधरी अपने चुनाव की कमाल संभाल रखी है. वार्ड 14 और 18 में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था । वहीं वार्ड 12 में कांग्रेस प्रत्याशी के सामने भी भाजपा ने कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था। वार्ड 12 में कांग्रेस की साफिया दालखानियां के सामने 3 निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था, वहीं वार्ड 14 में भाजपा की सरला सैनी के सामने दो उम्मीदवारों ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। तो वहीं वार्ड 18 में भाजपा के मनोज के सामने एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया था। गुरुवार को तीनों वार्डों में सभी निर्दलीय ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा के दो और कांग्रेस का एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए.0
0
Report
बरेली में कृष्ण जन्माष्टमी पर कलाकारों की मंडी में देशभर के कलाकारों का संगम
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कलाकारों की मंडी सजी हुई है , मंडी में देश के कोने से आये कलाकारों को उनकी कला के कद्रदान बरेली में ही मिलते हैं जिसके चलते 100 से अधिक मंडलीय बरेली में आती है, दूर दूर से लोग यहां मंडलीय को बुक करके ले जाते हैं कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर रास लीला का विशेष महत्व हैं, बरेली जंक्शन रोड पर तमाम रासलीला का आयोजन करने वाली मंडलीय आई हुई हैं, कलाकारों का कहना है कि वो अयोध्या, मथुरा , बिहार से बरेली रासलीला करने आते हैं और पिछले लंबे समय से वो बरेली में रासलीला करने आते हैं पंडित विजय कुमार शर्मा कलाकार बरेली जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में रासलीला का मंचन करने के लिए पहुंची श्री स्वामी हरिदास रामलीला , रासलीला कला मंच भरतपुर राजस्थान या श्री कुंती आदर्श रामलीला मंडल ब्रजधाम मथुरा, या बृजवासी रामलीला मंडली के सदस्य रासलीला के साथ ही रामायण के हर पात्र की भूमिका निभाने की काबिलियत रखते हैं。 इस मंडली का हर कलाकार श्रीकृष्ण भी है और भगवान श्रीराम भी। जरूरत पड़ने पर हिरण्यकश्यप की भूमिका भी निभा लेता है और रावण की भी। हालांकि, कलाकार चाहे जिस पात्र की भूमिका में हों, खुद को पूरी तरह से उसी व्यक्तित्व में ढाल लेता है। इन मंडली के सभी कलाकार रामलीला एवं कृष्णलीला का जीवंत मंचन करते हैं。 कलाकार ...कलाकार कलाकारों का कहना है कि बरेली में उनकी कला के कद्रदान हैं जिसके चलते वो हर साल आते हैं लेकिन यहां की व्यवस्था कलाकारों का दिल दुखा देती है उन्होंने योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि वो इन कलाकारों के हित के बारे मे भी प्रयास करे ताकि हिन्दू कला की खूबसूरती को और बढ़ाया जा सके पीटीसी अजय कश्यप जी मीडिया, बरेली0
0
Report
बंदीपुर में सांप के डसने से वृद्ध मुन्ना यादव की मौत, पोस्टमार्टम का इंतजार
Khajuria Khurd, Bihar:Ramgarh थाना क्षेत्र के बंदीपुर गाँव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां घर में सो रहे 55 वर्षीय मुन्ना यादव की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुँचकर घटना की जानकारी दी। मृतक के परिजनों के अनुसार, मुन्ना यादव खाना खाने के बाद अपने घर के कमरे में सो रहे थे। देर रात सोते समय किसी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। जहर का असर फैलने पर उनकी हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उन्हें तुरंत डॉक्टरी इलाज के बजाय झाड़-फूंक कराने ले गए। मंदिर परिसर में झाड़-फूंक के बावजूद उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और इलाज में हुई देरी के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजन शव को वापस गांव ले आए और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर व्याप्त है।0
0
Report
Advertisement
रanchi निर्वाचन कार्यालय में महागठबन्धन प्रतिनिधिमंडल ने एसआईआर गड़बड़ियों का खुलासा किया
Ranchi, Jharkhand:रांची के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में महागठबंघन का प्रतिनिधि मंडल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मिला और एसआईआर की प्रक्रिया में गड़बड़ियों से जुड़ी जानकारी दी। प्रतिनिधि मंडल में जेएमएम, कांग्रेस, राजद और माले के प्रतिनिधि शामिल रहे। फर्म 7 के जरिए कई जिलों में वोटर का नाम काटने का आरोप लगाया। विपक्षी दल पर साजिश के तहत इस तरह के काम करने का आरोप लगाया। विनोद पांडेय, महासचिव, झामूमो के बाइट केशव महतो कमलेश, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस के बाइट0
0
Report
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बिहारी स्वागत से अभिभूत, लोगों ने दिया धन्यवाद
Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बिहारीवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन से अभिभूत हूँ। आप सभी के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं कोटि-कोटि आभार।0
0
Report
पेड़ हटाते व्यक्ति का वीडियो वायरल, क्या है मामला?
Noida, Uttar Pradesh:MAN REMOVING THE TREE0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा में बोधघाट पर कांग्रेस-बीजेपी हलचल; दीपक बैज ने विरोध की बात कही
Dantewada, Chhattisgarh:एंकर— बोधघाट परियोजना को लेकर दंतेवाड़ा में सियासी हलचल तेज हो गई है। परियोजना से प्रभावित होने वाले 56 गांवों के ग्रामीणों से चर्चा करने के लिए आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज दंतेवाड़ा के हितामेटा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभावित गांवों के सरपंच, ग्राम पटेल और ग्राम प्रमुखों से सीधे संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बोधघाट परियोजना को लेकर अपनी चिंताएं और विरोध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सामने रखा। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस 56 गांवों के ग्रामीणों के साथ खड़ी है और बोधघाट परियोजना का विरोध करती है। दीपक बैज ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोधघाट परियोजना और एनएमडीसी के डिपॉजिट नंबर-04 के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जल्द ही दंतेवाड़ा बुलाया जाएगा और उनके नेतृत्व में इस लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा। दरअसल, दंतेवाड़ा, बस्तर और बीजापुर जिलों की सीमा से होकर बहने वाली इंद्रावती नदी के हितालकुड़ुम क्षेत्र में वर्ष 1979 से बोधघाट जल विद्युत परियोजना प्रस्तावित है। पर्यावरणीय स्वीकृति नहीं मिलने के चलते तत्कालीन केंद्र सरकार ने इस परियोजना पर रोक लगा दी थी। हालांकि, इसके बाद सत्ता में आने वाली अलग-अलग सरकारों की ओर से समय-समय पर बोधघाट परियोजना को फिर से आगे बढ़ाने की कोशिश होती रही, लेकिन परियोजना अब तक जमीन पर नहीं उतर सकी। अब एक बार फिर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार द्वारा बोधघाट परियोजना को लेकर प्रस्ताव सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। प्रभावित गांवों के ग्रामीण लगातार परियोजना के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं。 बाइट - दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष0
0
Report
कलेक्टर ने बच्चों के बीच शिक्षक बन पढ़ाई कर स्कूल की स्थिति दिखा दी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:पिपरिया के सांदीपनि विद्यालय में गुरुवार को उस वक्त अलग नजारा देखने को मिला, जब निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा अचानक बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में नजर आए। कक्षा में पहुंचकर उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की, उनकी पढ़ाई का हाल जाना और पाठ्यपुस्तक खोलकर बच्चों को पाठ भी पढ़ाया। कलेक्टर का यह अंदাজ देखकर बच्चे भी उत्साहित नजर आए। पढ़ाई के बाद उन्होंने स्कूल भवन का निरीक्षण किया तो कई सुधारात्मक कार्यों की जरूरत सामने आई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जरूरी सुधार पूरे होने के बाद ही भवन का हैंडओवर लिया जाए। उन्होंने भवन की कमियों को प्राथमिकता से दूर करने के साथ ग्राउंड में पानी निकासी के लिए ढलान व्यवस्थित करने और बाउंड्रीवाल की मजबूती की पीडब्ल्यूडी से जांच कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा, एसडीएम सहित अधिकारी और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।0
0
Report
डीएम के आदेश पर गांव पहुंचे एसडीम करणवीर सिंह,भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर स्वयं चलाकर गांव की गौशाला
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर - गौशाला में मृत गौवंशों की वीडियो वायरल होने का मामला, डीएम के आदेश पर गांव पहुंचे एसडीम करणवीर सिंह,भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर स्वयं चलाकर गांव की गौशाला पहुंचे,SDM का भारी बारिश में टैक्टर चलाते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल ,मामला मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के गहरौली गांव का.0
0
Report
Advertisement
