209303
गुटैहा गांव में मारपीट के मामले में फरार चल रहे वारंटी के घर पर पुलिस ने चस्पा की कुर्की नोटिस
Rura, Uttar Pradesh:रूरा थाना क्षेत्र के गुटैहा गांव के रहने वाले बबलू पुत्र पंचम सिंह के खिलाफ वर्ष 2014 में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में वारंट के बाद भी उसके फरार रहने पर कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी कर दिया है। वहीं दरोगा यशपाल सिंह ने बताया कि गांव पहुंच कर वारंटी के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मानसून की वापसी: नगर पालिका की पोल खुली
Surajpur, Chhattisgarh:मानसून की वापसी, खुली नगर पालिका की पोल,,0
0
Report
Apple मैनेजर विवेक तिवारी केस: प्रशांत चौधरी को 304 में दोषी, अन्य सिपाही बरी
Noida, Uttar Pradesh:Apple के मैनेजर विवेक तिवारी के केस में डीजे कोर्ट ने प्रशांत चौधरी को 304 में दोषी साबित किया, दूसरे सिपाही आरोपी को बरी कर दिया है। सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा चल रहा था। परिवार ने कहा कि वो कोर्ट के फैसले को चैलेंज करेगा।0
0
Report
मध्यप्रदेश भू स्वामित्व योजना में आज रजिस्ट्री संभव नहीं, जानिए वजह
Panna, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में आज भू स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री संभव नहीं0
0
Report
Advertisement
मनाली के ऊंचे इलाकों में ताज़ा बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में मौसम ठंडा
Noida, Uttar Pradesh:हिमाचल प्रदेश | मनाली के ऊंचे इलाकों में ताज़ा बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में मौसम ठंडा0
0
Report
AIMPLB press conference: Muslims concerned over plan to implement UCC by 2029
New Delhi, Delhi:दिल्ली AIMPLB की प्रेस कांफ्रेंस बोर्ड के महासचिव अब्दुररहीम मुजद्दिदी उबाईदुल्ला आज़मीं, उपाध्य्क्ष कासिम रसूल इलियास, प्रवक्ता बोर्ड आरिफ मसूद, कांग्रेस विधायक औऱ बोर्ड में मेंबर मलिक मोहतसिम, उपाध्यक्ष, जमात ए इस्लामी SQR इलयास, प्रवक्ता हमारा आज धरना होना था लेकिन पुलिस ने कल शाम इसे कैंसिल कर दिया पुलिस में कारण बताया कि बड़ी तादाद में लोग आने वाले हैं 10 दिन में तीन बार अलग अलग आला अधिकारियों से मुलाकात कि और कहा संख्या जितनी तय हुई है उससे ज्यादा नहीं होगी ये अभिव्यक्ति आजादी और मौलिक अधिकार का हनन हुआ है पूरे इलाके में 144 में लगी हुई है और हमारे लिए मुमकिन था कि हम जाते और गिरफ्तारी दे देते लेकिन हम डिसिप्लिन संगठन है। सेव इंडिया सेव कॉन्स्टिट्यूशन अभियान का आज पहला दिन था。 अब्दुर्रहीम मुजद्दी, AIMPLB गृहमंत्री के 2029 तक UCC लागू लिए जाने वाले बयान ने मुस्लिमों के बीच चिंता पैसा कर दी है बोर्ड ने वंदेमातरम के सभी छंदों को अनिवार्य बनाना धार्मिक और नागरिक आजादी पर सवाल खड़े करता है मलिक मोहतसिम, उपाध्यक्ष, जमात ए इस्लामी सरकार देश को अराजकता की तरफ धकेल रही हैँ अल्पसंख्यक औऱ कमज़ोरो की आवाज़ को दबाया जा रहा है मॉब लिंचिंग हो रही हैँ मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है मुसलमानो के साथ संवैधानिक ज़ुल्म हो रहा है टीटी सैयद कासिम रसूल इलियास प्रवक्ता मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड0
0
Report
छतरपुर: नीलम तिवारी को भ्रष्टाचार के आरोप में 3 साल जेल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर से भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष न्यायालय ने रिश्वतखोरी के मामले में जनपद पंचायत छतरपुर की तत्कालीन ब्लॉक समन्वयक नीलम तिवारी को 3 साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला शौचालय निर्माण की राशि से जुड़ा है। फरियादी जितेंद्र सिंह ने शिकायत की थी कि हितग्राहियों के खातों में शौचालय निर्माण की राशि डालने के एवज में ब्लॉक समन्वयक नीलम तिवारी ने 6,500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने 1,000 रुपए पहले ही ले लिए थे। शिकायत के बाद सागर लोकायुक्त पुलिस ने 18 फरवरी 2020 को ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही नीलम तिवारी ने शेष 5,500 रुपये की रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, छतरपुर में हुई। न्यायालय ने आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत दोषी मानते हुए 3 साल की सजा और 10 हजार का अर्थदंड लगाया है。0
0
Report
Advertisement
कोलकाता के कई हिस्सों में तेज बारिश, शहर में ट्रैफिक प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता (पश्चिम बंगाल): कोलकाता शहर के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हुई।0
0
Report
कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव तिथियाँ घोषित; 25–26 सितम्बर को मतदान
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की तारीख तय हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका के लिए नया चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। नए कार्यक्रम के मुताबिक मेयर पद के लिए 18 सितंबर को लोक सूचना जारी होगी, 19 सितंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे, 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना कराई जाएगी। वहीं डिप्टी मेयर पद का चुनाव 26 सितंबर को होगा। इस दिन सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी, 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे, 11:30 बजे से स्क्रूटनी होगी और दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। यानी पुनर्मतदान और मतगणना के बाद अब कोटा में मेयर की कुर्सी का सियासी संग्राम 25 सितंबर को और डिप्टी मेयर का मुकाबला 26 सितंबर को होगा。0
0
Report
बारां में झमाझम बारिश, काली घटाओं के साथ आंधी-गर्जना ने मचाई हलचल
Baran, Rajasthan:बारां जिले में झमाझम बारिश, काली घटाओं के साथ तेज गर्जना और आंधी बारां जिले शाहाबाद क्षेत्र के समरानियां में आज दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। काली घटाएं छाने के साथ तेज गर्जना और आंधी चली, जिसके बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग हो रही तेज बारिश से जिले के नदी-नालों में पानी की आवक तेज हो गई और सड़कों पर पानी बहने लगा। निचले इलाकों और कच्चे रास्तों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश को लेकर किसानों में मिली-जुली प्रतिक्रिया है। खेतों में खड़ी उड़द की फसल में इस बारिश से नुकसान की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि फलियां पकने की अवस्था में हैं। वहीं धान, मक्का और धनिया की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी। किसानों का कहना है कि इस पानी से इन फसलों को जीवनदान मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अभी 1-2 दिन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
खूँटी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर अर्जुन मुंडा ने दीप जलाने की अपील
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन पर अर्जुन मुंडा ने दी बधाई और लोगों से दीप जलाने का आवाहन् किया । आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा की पूजा भी है। जिसपर खूंटी के पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि ब्रम्हांड के पहले शिल्पकार और और वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा का दिन और भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कि जन्मदिन है। जिन्होंने देश को विकसीत करने और कौशल विकास को बढ़ावा देने का काम किया। जिन्होंने विश्वकर्मा योजना के तहत लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कूटनिति से प्रयास किया जिसके कारण पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। अर्जुन मुंडा ने देशवासियों से आवाहन् किया कि नरेंद्र मोदी को उनके सुख समृद्धि की कामना के लिए आज शाम दीप जलाएं।0
0
Report
हांसी-जींद मार्ग पर आंधी-बारिश से पेड़ गिरे, यातायात बहाल
Hansi, Haryana:हांसी कल देर रात आई आंधी-बारिश का कहर हांसी-जींद मार्ग पर गिरे पेड़, नारनौंद पुलिस ने शाम को मुश्किल से खुलवाया रास्ता हांसी। हांसी क्षेत्र में देर रात हुई तेज बारिश और आंधी ने जहां मौसम में ठंडक घोल दी, वहीं आमजन की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण हांसी-जींद मुख्य मार्ग सहित कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। वहीं शहर के निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण नारनौंद क्षेत्र में हांसी-जींद मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ सड़क पर गिर गए थे। इसकी सूचना मिलते ही थाना नारनौंद पुलिस ने रात में ही मोर्चा संभाल लिया। पुलिस टीम ने कई जगहों पर सड़क से पेड़ और अन्य अवरोध हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। सड़क को साफ करवाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। पुलिस जवान मौके पर मौजूद रहे और जेसीबी की सहायता से एक-एक कर सड़क पर गिरे पेड़ों को हटवाया गया। इसके बाद मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कराया गया। पुलिस टीम ने ढाणी ब्राह्मणान से राजथल तक मार्ग पर गश्त भी की और रास्ते में गिरे पेड़ों तथा अन्य संभावित अवरोधों का निरीक्षण किया।पुलिस की तत्परता के चलते हांसी-जींद मार्ग पर यातायात बहाल हो गया और वाहन चालकों को लंबे समय तक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। ईधर हांसी शहर में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। कई जगहों पर पानी के बीच से वाहनों को गुजरना पड़ा। तेज आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। हालांकि, बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। खेतों में खड़ी फसलों के लिए बारिश को फायदेमंद माना जा रहा है। किसानों को बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद है, जिससे सिंचाई की जरूरत कुछ हद तक कम हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। लेकिन जलभराव, बिजली कटौती और आंधी से हुए नुकसान के कारण आमजन की परेशानी भी बढ़ी। अब लोगों की नजर प्रशासन और बिजली विभाग पर है कि प्रभावित इलाकों में व्यवस्था कितनी जल्दी सामान्य होती है।0
0
Report
आदित्य चौटाला का केंद्र-प्रदेश सरकार पर तीखा हमला, हरियाणा की राजनीति गरमाई
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य चौटाला ने केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। आदित्य चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सरकार की नीतियों, अर्थव्यवस्था, मतदाता सूची और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी अपनी बात रखी है। आदित्य चौटाला ने आज सिरसा में इनेलो कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद 27 सितंबर को नूह में होने वाली ताऊ देवीलाल सम्मान समारोह में निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर आदित्य चौटाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए है। वोल 1 आदित्य चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर दिए जाने वाले बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेश में जाकर बंद कमरे में बैठकर जीडीपी बढ़ाने की बात करना हास्यास्पद है। उनका कहना है कि एक तरफ सरकार देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आम जनता आर्थिक परेशानियों से गुजर रही है। इनेलो विधायक ने आरोप लगाया कि आज प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में करीब 13 करोड़ लोगों के वोट काट दिए गए हैं। हालांकि, यह संख्या और इससे जुड़ा दावा आदित्य चौटाला के बयान के रूप में सामने आया है और इसकी स्वतंत्र पुष्टि इस रिपोर्ट में नहीं की जा रही है। वोल 2 आदित्य चौटाला ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार एक तानाशाह व्यक्ति देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के सामने बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन उनके अनुसार सरकार उन दावों पर खरी नहीं उतर सकी। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे को लेकर भी आदित्य चौटाला ने सरकार पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही है और ऐसे समय में सरकार को आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। वोल 3 आदित्य चौटाला ने पंजाब की राजनीति को लेकर भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी कथित तौर पर हर तरह के हथकंडे अपनाकर पंजाब में कब्जा करना चाहती है। उन्होंने पश्चिम बंगाल और बिहार का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि बीजेपी ने वहां भी राजनीतिक रूप से कब्जा किया। सुप्रीम कोर्ट की चुनाव से जुड़ी टिप्पणियों का हवाला देते हुए उन्होंने बीजेपी की चुनावी राजनीति पर सवाल उठाए है । हालांकि, उनके इस बयान में जिन विशेष टिप्पणियों का जिक्र किया गया, उनका विवरण उन्होंने विस्तार से नहीं बताया। जांच एजेंसियों को लेकर भी आदित्य चौटाला ने सरकार पर निशाना साधा। उनका आरोप है कि अब जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसके पीछे सरकारी एजेंसीं को लगा दिया जाता है। इनेलो विधायक ने बीजेपी पर दूसरी पार्टियों के नेताओं को अपने साथ शामिल करवाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाने का आरोप भी लगाया है । उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं पर दबाव बनाया जाता है और बाद में उन्हें बीजेपी में शामिल करवाया जाता है। यह आरोप भी आदित्य चौटाला का राजनीतिक दावा है। वोल 4 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रदेश में समान विकास के दावे पर भी आदित्य चौटाला ने सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के विकास की बात करते हैं, लेकिन उनके अनुसार जमीनी स्तर पर तस्वीर अलग है।आज प्रदेश के किसी भी कोने में चले जाओ कही पर भी आपको विकास दिखाई नहीं देगा। आज विकास के लिए लोग तरस रहे है। आदित्य चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की संपत्ति को लेकर भी व्यक्तिगत आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री पहले ढाई किले जमीन के मालिक थे, लेकिन अब अरबपति बन गए हैं। आदित्य चौटाला ने एक बार फिर कहा कि आज प्रदेश में हालात बद से बदतर हो गए हैं और सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में विजयी हुए थे और मौजूदा विधानसभा में इनेलो का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। फिलहाल आदित्य चौटाला के इन बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। अब देखना होगा कि बीजेपी और प्रदेश सरकार की ओर से इन आरोपों पर क्या जवाब सामने आता है। बाइट आदित्य चौटाला , विधायक , डबवाली , इनेलो।0
0
Report
Advertisement
एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सोलंकी ने कहा छात्र संघ चुनाव एबीवीपी बनाम कांग्रेस
New Delhi, Delhi:वीरेंद्र सोलंकी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव कल होने हैं ऐसे में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सोलंकी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यह चुनाव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बनाम कांग्रेस हो गया है कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता छात्र संघ के चुनाव में प्रचार कर रहे हैं हम सीधे संवाद छात्रों के साथ हैं और यह दावा भी किया कि हम सभी चारों सीट जीत रहे हैं वहीं सत्य निकेतन की घटना को लेकर कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से यह मुद्दा उठाती रही है वीरेंद्र सोलंकी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद0
0
Report
करनाल में उद्यान मेला व हॉर्टी एक्सपो, 80 स्टॉल के साथ किसान तक तकनीक पहुंच
Karnal, Haryana:बागवानी की नई तकनीक― किसान तक सीधा कनेक्शन ,गेहूं-धान के चक्र से बाहर निकलेगा किसान, करनाल में पहली बार लगेगा भव्य उद्यान मेला, CM नायब सैनी करेंगे उद्घाटन 19-20 सितंबर को महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में होगा प्रथम उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो, करीब 80 स्टॉलों में दिखेगी बागवानी की नई तकनीक। करनाल की महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में 19 और 20 सितंबर को प्रथम उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का आयोजन होने जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने प्रेसवार्ता कर मेले की तैयारीयों और उद्देश्यों की जानकारी दी। मेले का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे, जबकि हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 80 स्टॉल― एक ही जगह मिलेगी बागवानी की पूरी जानकारी हॉर्टी एक्सपो में करीब 80 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें कृषि एवं बागवानी क्षेत्र से जुड़ी इंडस्ट्री, विश्वविद्यालय, आईसीएआर के रिसर्च इंस्टीट्यूट और अन्य संस्थानों की भागीदारी रहेगी। उद्देश्य साफ है—जो नई तकनीक और नई जानकारी प्रयोगशालाओं और संस्थानों तक सीमित है, उसे खेत तक और किसान तक पहुंचाया जाए किसानों के सवाल― विशेषज्ञ देंगे आसान भाषा में जवाब उद्यान मेले में किसान संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। किसान सीधे विशेषज्ञों से अपने सवाल पूछ सकेंगे और विशेषज्ञ उन्हें सरल भाषा में बागवानी की नवीनतम तकनीकों और संभावनाओं की जानकारी देंगे। यानी किसान केवल प्रदर्शनी देखेंगे ही नहीं, बल्कि अपनी खेती से जुड़े सवालों के समाधान भी विशेषज्ञों से हासिल कर सकेंगे। गेहूं-धान के विकल्प तलाशने पर जोर कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने कहा कि हरियाणा का कृषि क्षेत्र मुख्य रूप से गेहूं और धान पर आधारित है। ऐसे में प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए किसानों को नई फसलों और नए विकल्पों की ओर ले जाना जरूरी है। विश्वविद्यालय किसानों को ऐसी बागवानी फसलों के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, जिनमें पानी की खपत कम हो और आमदनी की संभावनाएं बेहतर हों। आंवला, बेर, जामुन― कम पानी में बेहतर विकल्प किसानों को आंवला, बेर, जामुन जैसे फलों के बारे में जानकारी दी जाएगी, जो अपेक्षाकृत कम पानी में भी उगाए जा सकते हैं। इसके साथ ही कम पानी की जरूरत वाली सब्ज़ियों और हाई वैल्यू क्रॉप्स, जिनमें मसाले जैसी फसलें शामिल हैं, के बारे में भी विशेषज्ञ जानकारी देंगे। मकसद है—कम संसाधनों में बेहतर उत्पादन और किसानों की आय के लिए नए रास्ते तलाशना। सिर्फ हरियाणा नहीं― पूरे रीजन के किसानों का केंद्र बनेगा करनाल उद्यान मेले में हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब से भी किसानों के पहुंचने की संभावना है। कुलपति ने कहा कि करनाल में स्थापित महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी केवल हरियाणा के किसानों के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए काम करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आसपास के राज्यों में इस तरह का समर्पित बागवानी विश्वविद्यालय नहीं है। दो नई लैब... मिट्टी और पानी की जांच से मिलेगी खेती की सही दिशा मेले के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दो प्रयोगशालाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। इन लैब में विशेष रूप से बागवानी किसानों के लिए मिट्टी और पानी की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। किसान अपनी भूमि की मिट्टी और पानी की जांच करवाकर यह जान सकेंगे कि उनके खेत में किस प्रकार की बागवानी फसल बेहतर तरीके से उगाई जा सकती है। सिर्फ जांच नहीं... रिपोर्ट के साथ मिलेगी एक्सपर्ट एडवाइजरी इन प्रयोगशालाओं की खासियत यह होगी कि किसान को केवल टेस्ट रिपोर्ट नहीं दी जाएगी, बल्कि विशेषज्ञ यह भी बताएंगे कि मिट्टी में कौन-कौन से पोषक तत्व मौजूद हैं और किन पोषक तत्वों की कमी है। इसके आधार पर किसानों को फसल के अनुसार सलाह दी जाएगी, ताकि समय रहते जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति की जा सके और बेहतर उत्पादन हासिल किया जा सके। माइक्रो न्यूट्रिएंट की कमी... बागवानी फसलों पर सीधा असर कुलपति ने कहा कि फलदार फसलों की अच्छी पैदावार में माइक्रो न्यूट्रिएंट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए मिट्टी और पानी की वैज्ञानिक जांच किसानों को फसल चयन से लेकर पोषण प्रबंधन तक सही निर्णय लेने में मदद कर सकती है। मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों के लिए भी खास सुविधा मेले में मधु की गुणवत्ता जांच की सुविधा को लेकर भी जानकारी दी गई। किसान अपने शहद का परीक्षण करवाकर यह पता कर सकेंगे कि वह निर्धारित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर कितना खरा उतरता है। यदि किसी स्तर पर कमी पाई जाती है तो विशेषज्ञ किसानों को उसमें सुधार के लिए उचित सलाह देंगे। अब पॉडकास्ट से भी खेत तक पहुंचेगी जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से एक पॉडकास्ट भी तैयार किया गया है। मौसम और समय के अनुसार जिस फल या सब्जी की फसल का उत्पादन किया जाना है, उससे संबंधित जरूरी जानकारी पॉडकास्ट के माध्यम से किसानों तक पहुंचाई जाएगी। यानी विशेषज्ञों की जानकारी अब मेले और खेत तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि डिजिटल माध्यम से भी किसानों तक पहुंचेगी। किसान, तकनीक और विशेषज्ञ... एक मंच पर प्रथम उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो को किसानों, वैज्ञानिकों, विश्वविद्यालयों, रिसर्च संस्थानों और इंडस्ट्री के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के मंच के रूप में देखा जा रहा है। करनाल में होने वाला यह आयोजन बागवानी की नई तकनीकों, कम पानी वाली फसलों, हाई वैल्यू क्रॉप्स और वैज्ञानिक खेती की संभावनाओं से किसानों को रूबरू कराने का प्रयास है.0
0
Report
फरीदाबाद: वाहन चोरी के पांच गिरोह ध्वस्त, 11 आरोपी गिरफ्तार; 21 वाहन बरामद
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोरी के पांच गिरोहों का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार 21 चोरी के वाहन बरामद, एक जेसीबी मशीन, तीन ऑटो, 16 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के पांच गिरोहों کا भंडाफोड़ किया है। एवीटीएस-2 भूपानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कुल 21 वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में एक जेसीबी मशीन, तीन ऑटो, 16 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था पांच गिरोहों का खुलासा, पूछताछ जारी एवीटीएस-2 भूपानी की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद वाहन चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान चोरी के अन्य मामलों और गिरोह से जुड़े दूसरे सदस्यों के बारे में भी जानकारी सामने आने की संभावना है。 पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में दर्ज चोरी के मुकदमों की जांच कर रही है। साथ ही, आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। आने वाले समय में वाहन चोरी की और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है。 फरीदाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के मामलों में शामिल गिरोहों पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम सफलता मिली है。0
0
Report
Advertisement
