209303
थाना समाधान दिवस पर थाना रुरा में SHO और नायब तहसीलदार ने सुनी पीड़ितों की शिकायतें
Sumerpur, Uttar Pradesh:माह के दूसरे और चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन होता है। इसी क्रम में शनिवार को थाना रुरा में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। वहीं थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा व नायब तहसीलदार जमील अहमद ने थाने में आये हुए पीड़ितों की शिकायतों को सुना और सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण हेतु निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलौदाबाजार में भालू हमला, दो ग्रामीण गंभीर घायल
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार देवपुर बीट में भालू का आतंक, हमले में दो ग्रामीण गंभीर घायल वन परिक्षेत्र देवपुर के बीट क्रमांक 298 में सुबह करीब 5 बजे भालू ने किया हमला डमरू लाल यादव निवासी कोसमसरा, बया और कमलेश बरिहा निवासी कोसमसरा गंभीर घायल जंगल की ओर गए ग्रामीणों पर अचानक भालू ने बोला हमला घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पिथौरा किया गया रेफर पिथौरा अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज जारी घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ग्रामीणों को सुबह के समय जंगल की ओर नहीं जाने की दी गई चेतावनी0
0
Report
बीकानेर के वार्ड 74 में BD कल्ला ने मतदान डाला, अधिक मतदान की अपील
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से चुनावी खबर नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान जारी कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बीडी कल्ला ने किया मतदान वार्ड नंबर 74 में पहुंचकर किया वोट कास्ट मतदान के बाद बीडी कल्ला ने आमजन से अधिक से अधिक मतदान की अपील की सुबह से ही लगातार जारी है मतदान का सिलसिला दिग्गज नेताओं के मतदान के बीच अब मतदाताओं के रुख पर टिकी नजर0
0
Report
चित्तौड़गढ़ नगर निकाय चुनाव: 179 बूथों पर पुलिस-होमगार्ड तैनाती, शांत मतदान
Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। मतदान के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सुबह से विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अब तक मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण चल रहा है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। संवेदनशील क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारी लगातार राउंड ले रहे हैं। वहीं एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि जिले की तीन नगर निकायों के 179 बूथों पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 26 मोबाइल पार्टियां, 3 सीनियर और 6 सुपरवाइजरी ऑफिसर लगाए गए हैं। 23 संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है。0
0
Report
Advertisement
दिनेश शर्मा की उपराज्यपाल नियुक्ति पर भाजपा सांसदों ने किया स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त होने पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा का वित्त मामलों की स्थायी समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। दिनेश शर्मा ने कहा, "अभी मुझे बतौर सांसद इस्तीफा देने जाना है। आज सांसद के रूप अंतिम बैठक थी। बैठक में सबने मेरा अभिनंदन रखा था। मैंने उपराष्ट्रपति से समय मांगा है, समय मिलने पर मैं इस्तीफा सौंप दूंगा।"0
0
Report
राहुल गांधी Rae Bareli में DISHA बैठक के लिए पहुँचे; कांग्रेस समर्थकों में उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:RAEBARELI (UTTAR PRADESH): CONGRESS MP RAHUL GANDHI ARRIVES TO ATTEND DISHA MEETING0
0
Report
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: धामी बोले मामले कोर्ट में जाने पर भी बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:हल्द्वानी में 'शुद्धिकरण' विवाद पर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "दलित मुद्दों पर भी राजनीतिक बहस होती है, अक्सर जब मामले कोर्ट में जाते हैं, तो काम रुक जाता है और केस पेंडिंग रह जाता है। देखिए, उनके पास कोई सबूत नहीं था; जब भी राहुल गांधी या उनकी पार्टी कोई बयान देती है, तो उनके पास तथ्य या सबूत नहीं होते। कोई वीडियो, अखबार की कटिंग या बैनर नहीं है जिससे पता चले कि किसी का अपमान हुआ हो। इस मामले का किसी व्यक्ति के अपमान से कोई लेना-देना नहीं था। धार्मिक क्षेत्र में काम करने वाली एक स्वतंत्र संस्था ने वहां शुद्धिकरण की रस्म निभाई—किसी व्यक्ति को शुद्ध करने के लिए नहीं, बल्कि उस स्थिति को ठीक करने के लिए जहां जिहादी और उन्मादी नारे लगाए गए थे और जगह को अपवित्र कर दिया गया था। कोई इसे कैसे भी घुमा-फिराकर पेश करे, उत्तराखंड और पूरे देश के लोग सच्चाई समझते हैं: अगर शुद्धिकरण की रस्म में उसी समुदाय, वर्ग और जाति के पांच से ज़्यादा लोग शामिल हों, तो क्या वे अपनी ही जाति का विरोध करेंगे? हर कोई इस स्थिति की विडंबना और लोगों को गुमराह करने की कोशिश को देख सकता है।0
0
Report
Advertisement
पटना जंक्शन के पास अवैध शराब तस्करी मामले में महिला गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:पटना राजधानी में अवैध शराब के साथ रिया नामक युवती को पटना पुलिस की कोतवाली थाना टीम ने गिरफ्तार किया है. ASP लॉ एंड ऑर्डर कोतवाली पटना कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पटना जंक्शन के पास गुप्त सूचना के आधार पर बाइक से जा रही युवती और युवकों अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार रिया के हैंड बैग और शोल्डर बैग से लगभग 14 हजार कीमत की शराब बरामद हुआ है. तलाशी के दौरान उसके बैग में आधा दर्जन से अधिक ब्रांडेड आबाद शराब की बोतलों को देखा गया. पुलिस की गश्ती टीम ने अवैध शराब की खेप को जब्त कर युवती को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना पहुंची. पूछताछ में युवती ने बताया कि उसे रुपयों का प्रलोभन देकर उसके एक परिचित द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को यूपी से लाने का काम दिया गया. युवती पटना जंक्शन ट्रेन से उतरने के बाद बाहर पहुंची जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा है. युवती पटना की ही रहने वाली मध्यमवर्गीय परिवार की है. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है. परीक्षा की तैयारी करने वाली युवती इस धंधे में पहली बार अवैध शराब की तस्करी कर लाने की बात पूछताछ में बतला रही है. पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है.0
0
Report
नेहरू विहार की तिरछी इमारत का डिमोलिशन शुरू, Zee मीडिया की खबर के बाद
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में जो इमारत पिछले कई वर्षों से तिरछी थी उसे लेकर Zee मीडिया ने खबर प्रमुखता से दिखाई और खबर का एक बड़ा असर हुआ। आज इस इमारत का डिमोलिशन शुरू कर दिया गया है हालांकि बीती रात नगर निगम के कुछ कर्मचारियों ने इस बिल्डिंग के नीचे चारों तरफ जैक लगाकर बिल्डिंग को पहले एस्टेब्लिश किया और अब धीरे-धीरे इस बिल्डिंग को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है... वीओ 1 दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम के अधिकारी अब तिरछी इमारतें व अवैध PG व कोंचिंग सेंटर पर कार्यवाही करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में भी एक इमारत 2023 से तिरछी खड़ी थी जो कभी भी बड़े हादसे का दावत दे सकती थी। Zee मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया और खबर पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए शुरू की डिमोलेशन की कार्यवाही जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत के साथ ली और Zee मीडिया का धन्यवाद किया। बाईट / स्थानीय निवासी वाकथरु / नसीम अहमद वीओ 2 बड़ा सवाल यह है कि यह इमारत कोई ज्यादा पुरानी नहीं बल्कि 8 साल पुरानी नई इमारत का झुक जाना भी प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य शैली पर सवाल खड़े कर रहा है । स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी इमारत के ठीक नीचे दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन है जो कई साल पहले टूटी थी। जिसकी वजह से आसपास की इमारतें तिरछी हो गई है और वहीं अभी भी दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन का पानी का रिसाव लगातार जारी है और मकानों की नींव को खोखली होती हुई दिखाई दे रही है। और इमारतें तिरछी हो रही है उसे पर भी प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बाईट / स्थानीय निवासी बाईट / स्थानीय निवासी वीओ 3 फिलहाल आपको बता दे Zee मीडिया ने सबसे पहले इस खबर को दिखाया जिसे बड़ा असर यह हुआ कि तिरछी खड़ी नेहरू विहार की इस इमारत का डिमोलिशन शुरू कर दिया गया है जिसके बाद आसपास के लोग राहत की सांस ले रहे हैं। रिपोर्ट / नसीम अहमद Zee मीडिया उतरी दिल्ली0
0
Report
बीगोद नगरपालिका चुनाव: सुबह तक 32.26% मतदान, सुरक्षा कड़ी
Jaipur, Rajasthan:माण्डलगढ़:माण्डलगढ़ के बीगोद में नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान का उत्सव, बीगोद नगर पालिका के 25 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा हैं, 25 वार्डों के 13675 मतदाता उत्साह और जोश के साथ आज वोट डाल रहे हैं, शहर की सरकार के चुनाव में मतदाता खुद चल कर पहुँच रहे हैं मतदान केंद्र पर, बीगोद में प्रातः 10:00 बजे तक 32. 26 प्रतिशत हुआ मतदान, नगर पालिका चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस के 50 ओर 33 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी हैं0
0
Report
Advertisement
अमरोहा में नहर से अज्ञात युवक की लाश, पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजी
Amroha, Uttar Pradesh:एंकरAmroha जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव कलामपुर के पास नहर में बहकर आई अज्ञात युवक की लाश, इलाके में मची सनसनी अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव कलामपुर के पास नहर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बिजनौर दिशा से बहकर आई एक अज्ञात युवक की लाश दिखाई दी। नहर में शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नौगांव सादात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।0
0
Report
हल्द्वानी के विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति उद्घाटन सत्र में सीएम धामी ने हिस्सा लिया
Dehradun, Uttarakhand:हल्द्वानी में विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभाग किया0
0
Report
मुजफ्फरनगर दंगे पर राजनीति के आरोप-प्रत्यारोप तेज
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर मंत्रियों व बीजेपी विधायकों के पोस्ट को लेकर संगीत सोम जैसे मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर गोली चलाकर अपराध किया था उससे जघन्य अपराध अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर दंगों में लोगों को करवाने का काम किया था। इतना ही नहीं दंगों के बाद अखिलेश यादव ने सिर्फ एक वर्ग के लोगों को ही मुआवजा दिया था, जमीन कब्जा कर एक वर्ग को बसाया गया था0
0
Report
Advertisement
योगी सरकार आंगनवाड़ी कर्मियों को मानदेय वृद्धि समेत अन्य सौगातें देती है
Chanwal, Himachal Pradesh:इनपुट स्टोरी मानदेय बढ़ाये जाने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो और सहायिकाओं की प्रतिक्रिया。 योगी सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को मानदेय बढ़ोत्तरी सहित अन्य कई सौगातें दी है जिससे कुछ हद तक तो आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिका खुश हैं लेकिन कही न कही मानदेय के तौर पर ही 12000 रुपये दिये जाने की मांग कर रही है आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का कहना है कि पूर्व में उन्हें 8 हजार रुपये मानदेय दिये जाने की बात कही जा रही है लेकिन कभी भी उन्हें मानदेय के तौर पर इतनी धनराशि नही दी गई इसलिए उन्हें प्रोत्साहन राशि के बजाय मानदेय के तौर पर 12 हजार रुपये दिये जायें ताकि उन्हें उनके परिवार के भरण पोषण में आने वाली समस्याओं का सामाना न करना पड़े साथ उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद थी सरकार द्वारा उन्हें शिक्षमित्रों की भांति सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा।0
0
Report
हरिद्वार कुंभ 2027: प्रशासन ने निर्माण समय पर पूरे कराने के लिए निगरानी कड़ी
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को समय पर पूरा कराने के लिए मेला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था और कड़ी कर दी है। कुंभ क्षेत्र में शामिल हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल के अलग-अलग इलाकों में चल रहे कार्यों की निगरानी अब जिला स्तरीय अधिकारियों और एसडीएम भी करेंगे। मेलाधिकारी सोनिका ने करीब डेढ़ दर्जन अधिकारियों को अलग-अलग सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपते हुए नियमित स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को हर सप्ताह निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की रिपोर्ट मेला प्रशासन को देनी होगी। मेलाधिकारी ने साफ किया कि कुंभ से जुड़े निर्माण कार्यों में अब किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और जहां काम की रफ्तार धीमी मिलेगी, वहां संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घाट, पुल, सड़क, फुटपाथ और चौराहों के साथ शिविर स्थलों की भूमि को तैयार करने के काम पर भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। गंगनहर के क्लोजर के दौरान होने वाले घाट निर्माण और मरम्मत के कार्यों की तैयारियां भी समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनके उपयोगी सुझावों को विकास कार्यों में शामिल करने पर जोर दिया गया है। मेला प्रशासन का लक्ष्य है कि कुंभ शुरू होने से पहले सभी स्थायी और अस्थायी कार्य समयसीमा के भीतर पूरे हों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, राजनांदगांव में परिचयात्मक बैठक
Rajnandgaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी लागू करने की तैयारियां अब तेज होती नजर आ रही हैं। इसी सिलसिले में राजनांदगांव के जिला पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई है। बैठक में राजनांदगांव के साथ-साथ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कवर्धा जिले से पहुंचे प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को यूनिफॉर्म सिविल कोड से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी दी जाएगी। यूसीसी के प्रावधान, इसकी आवश्यकता और इसे लेकर आगे की प्रक्रिया के संबंध में प्रतिनिधियों को जानकारी दिए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि बैठक में रायपुर से सचिव स्तर के अधिकारियों के भी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में बैठक को यूसीसी को लेकर सरकार की तैयारियों की दिशा में अहम माना जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब नजर इस बात पर है कि बैठक में यूसीसी को लेकर प्रतिनिधियों को किस तरह की जानकारी दी जाती है और इसके क्रियान्वयन को लेकर आगे क्या रणनीति सामने आती है फिलहाल यूसीसी को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां तेज हो गई हैं और राजनांदगांव में आयोजित यह बैठक इसी प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
