icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कालाडेरा में शांतिपूर्ण नगरपालिका मतदान के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर कालाडेरा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च नगरपालिका चुनाव को लेकर पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान का दिया संदेश अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील गोविंदगढ़ डिप्टी शिवा शर्मा,कालाडेरा SHO पूजा पूनियां रही मौजूद एंकर- नगरपालिका चुनाव को लेकर कालाडेरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। आज कालाडेरा कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नीरज पाठक और गोविंदगढ़ वृत्ताधिकारी शिवा शर्मा के सुपरविजन में फ्लैग मार्च किया गया। कालाडेरा थानाधिकारी पूजा पूनियां के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों, मतदान केंद्रों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। पुलिस ने लोगों से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की apेल की। साथ ही चुनाव के दौरान अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित नहीं करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील करते हुए शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई।
0
0
Report
Advertisement

जहरीली शराब से मौत: जीतू पटवारी ने सरकार पर FIR और इस्तीफे की मांग की

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल जहरीली शराब से जान गवाने वाले मृतकों के परिजनों से मिलने बमूरा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी। जीतू पटवारी ने लगाए गंभीर आरोप। इंदौर में पहले पानी में जहर, फिर कप सिरप में जहर अब शराब में जहर देकर मर दिया। सागर एसपी पहले दूसरे जिले में थे वहां पर भी शराब पीने से लोगों की मौत हुई और अब यहां आबकारी मंत्री का इस्तीफा ہونا चाहिए था। FIR पर मामला दर्ज होना चाहिए। जिस शराब की कंपनी से लोगों की मौत हुई है वह भाजपा पूर्व विधायक की कंपनी है। सोच सोच कर FIR की जा रही है। 50 लोगों की मौत हो गई, मौत के आंकड़े छुपाए जा रहे हैं। One 2 one कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
0
0
Report
Advertisement

किसानों ने अघोषित बिजली कटौती समेत समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की

Didwana, Rajasthan:मौलासर में बिजली समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों और जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग के AEN राकेश बंजारा को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने अघोषित बिजली कटौती सहित विभिन्न समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। किसान सभा ने अघोषित बिजली कटौती बंद कर नियमित आपूर्ति, डिमांड राशि जमा कराने के बावजूद लंबित कनेक्शन जारी करने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने तथा जर्जर बिजली खंभों और ढीले तारों की मरम्मत की मांग रखी। वहीं लोड कम करने के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को भी राहत देने की मांग की गई। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान किसान सभा उपाध्यक्ष भागीरथ यादव, सचिव रामचंद्र रणवा, संयुक्त सचिव जगदीश गोदारा, मागूराम निवाद, नटवर लाल, भंवर लाल बलारा, गणेश सांभरिया सहित कई किसान व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
0
Report

बरेली में भारी बारिश: Residency Garden में घर जलमग्न, लोग पलायन के लिए मजबूर

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में बीती रात से हो रही लगातार बारिश से कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। घरों में चार-चार फीट पानी भरने से लोग पलायन पर मजबूर हैं। बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की रेजिडेंसी गार्डन में देर रात से जलभराव शुरू हो गया और सुबह होते-होते घरों में तीन से चार फीट पानी एकत्र हो गया था। जलभराव के चलते क्षेत्र के लोग वहां से पलायन पर मजबूर हैं। आपको बता दें कि रेजिडेंसी गार्डन में लगभग 180 मकान हैं जिनमें पानी तीन से चार फीट भरा हुआ है। निगम की टीम लगातार कॉलोनी से पानी निकालने का काम कर रही है, लेकिन उनका यह प्रयास पर्याप्त नहीं महसूस हो रहा है। ट्रैक्टर-ट्राली से निगम की टीम कॉलोनी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षा स्थान पर ले जा रही है। जी मीडिया भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर वहां का हाल जाना। घरों में पानी भरा हुआ था, लोग छतों पर खड़े होकर मदद की अपील कर रहे थे। क्षेत्र में पानी निकालने के लिए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाए गए थे जो घरों में फंसे लोगों को निकाल कर बाहर ला रहे थे। स्थिति को देखकर स्थानीय लोग नाराजगी जहीर कर रहे थे कि एक छोटी बारिश से ही उनकी कालोनी जलमग्न हो जाती है और तेज बारिश के कारण उनके घरों का सारा सामान पानी में डूब गया, जिससे पलायन मजबूर हो गया। सैकड़ों परिवार अपने घरों के ताला लगाकर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश के लगातार जारी रहने की चेतावनी दी है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

बाढ़ से बिहार में राहत-तैयारी पर मंत्री शैलेंद्र का बयान: गेट खोलने से स्थिति बदली

Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने सरकार की तैयारियों और राहत-बचाव कार्यों को लेकर बड़ा बयान दिया है, मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रयास से बंगाल में 97 गेट खोले जाने के बाद बिहार में बाढ़ की भयावहता को काफी हद तक कम करने में मदद मिली,उन्होंने कहा कि अगर समय रहते गेट नहीं खोले जाते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। मंत्री के मुताबिक, भागलपुर में गंगा के करीब 90 डिग्री के मोड़ के कारण रेलवे बांध पर बड़ा खतरा पैदा हो गया था,सरकार और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जियो बैग, मेगा जियो बैग और ड्रेजिंग समेत कई तकनीकों का इस्तेमाल किया इन प्रयासों के जरिए बांध को सुरक्षित रखने और बाढ़ के प्रभाव को कम करने की कोशिश की गई। बाढ़ के बीच सरकार के कामकाज को लेकर तेजस्वी यादव की ओर से उठाए गए सवालों पर भी इंजीनियर शैलेंद्र ने पलटवार किया उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इन फैक्ट नेता नहीं हैं, बल्कि उनके पिता लालू यादव नेता हैं और तेजस्वी को नेतृत्व विरासत में मिला है। पथ निर्माण मंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार बाढ़ प्रभावित जिलों की समीक्षा कर रहे हैं,अधिकारियों के साथ हर जिले की स्थिति की जानकारी ली गई है और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अधिकारियों को काम करने की पूरी छूट दी गई है,सरकार का फोकस बाढ़ प्रभावित लोगों को कम से कम परेशानी हो और जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों, इस पर है। मंत्री ने यह भी कहा कि बाढ़ का कोई ऐसा स्थायी समाधान नहीं है जिससे भविष्य में पूरी तरह बाढ़ को रोका जा सके,हालांकि, नदी में जमा गाद को हटाकर पानी के प्रवाह को व्यवस्थित करने की दिशा में सरकार योजना बना रही है,गंगा, गंडक और सोन नदियों से गाद हटाने के साथ-साथ उससे निकलने वाली सामग्री के इस्तेमाल से दोनों तरफ फोरलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव भी सरकार के स्तर पर विचाराधीन है। इंजीनियर शैलेंद्र के मुताबिक, योजना का उद्देश्य नदी के बीच पर्याप्त करंट बनाए रखना और पानी के प्रवाह को व्यवस्थित करना है, ताकि भविष्य में बाढ़ के प्रभाव को कम किया जा सके। सरकार बाढ़ प्रबंधन के साथ-साथ सड़क और नदी से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में भी काम करेगी। वहीं, बाढ़ के कारण बिहार में कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को लेकर भी मंत्री ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जैसे ही जलस्तर कम होगा और पानी निकल जाएगा, सड़कों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। मंत्री ने दावा किया कि पानी निकलने के 10 दिनों के अंदर बिहार की टूटी और क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

गंगा के कटाव से अररा में बड़े नुकसान, 50 से अधिक घर खाली कराए गए

Patna, Bihar:गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब बिहार के कई जिलों में साफ दिखाई दे रहा है... आरा भी इससे अछूता नहीं है। अर्रा के बरहरा विधानसभा क्षेत्र के पीपारपाती गांव में गंगा का भीषण कटाव शुरू हो गया है। कटाव इतना तेज है कि देखते ही देखते नदी लगातार अपना दायरा बढ़ा रही है और रिहायशी इलाकों पर खतरा मंडरा रहा है। अब तक एक दर्जन से अधिक घर गंगा में समा चुके हैं, जबकि कटाव की रफ्तार को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से 50 से ज्यादा घरों को खाली करा दिया गया है। इससे पहले आरा का जवनिया गांव भीषण कटाव की मार झेल चुका है और अब पीपारपाती गांव में गंगा का कहर देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है... लोगों को अपना घर और सामान छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 2013 की त्रासदी के बाद एक बार फिर गंगा उफान पर है और लगातार हो रहे कटाव ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती कटाव को रोकने और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top