209301
Kanpur-कस्बे में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर छात्र-छात्राओं ने विशाल रैली निकाली
Derapur, Uttar Pradesh:डेरापुर नगर पंचायत स्थित सुभाष क्रांति पथ संस्कृत इंटर कॉलेज के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर गाजे बाजे के साथ हाथ मे नेता जी का पोस्टर लेकर धूमधाम से विशाल रैली निकाली।जिसमें पुलिस प्रशासन की मौजूदगी व इंटर कॉलेज के शिक्षकों को के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत पथ संचलन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर केसर मिठाई दुकान में 50 किलो संदिग्ध मिल्क केक सीज
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर में मिठाई शॉप केसर पर 50 किलो संदिग्ध मिल्क केक सीज 35 किलो दूषित मावा नष्ट करवाया CMHO सेकंड डॉ मनीष मित्तल के नेतृत्व में दुर्गापुरा स्थित मिठाई आउटलेट केसर पर कार्रवाई टीम ने ज़ब कारखाने का निरीक्षण किया तो डीप फ्रिज में रखा मावा चखने पर खट्टा मिला इसी मावे से मिठाइयां बनाने की थी तैयारी मौके पर दो कार्टन में अखबार में लपेटे हुए मिल्क केक के 20 पैकेट रखे मिले प्रत्येक 2.5 किलो जिसे त्यौहार पर गिफ्ट पैकेट तैयार करने के लिए अलवर से मंगवाया गया 280 रुपये प्रतिकिलो भाव में खरीदा गया था ये मिल्क केक जबकि काउंटर में रखे मिल्क केक की रेट थी 620 रुपए मौके से केसर एक्सट्रैक्ट से तैयार की गई केसर काजू कतली का भी एक सैंपल लिया गया कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, राजेश नागर,के पी भारद्वाज और रिमिका माथुर रहे शामिल0
0
Report
साइना नेहवाल बोले- भाजपा के साथ बेहतरी के लिए काम कर रही हूं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा, "मैं अभी भाजपा में हूं। देश और विकास के लिए वे जो काम कर रहे हैं, मैं इसलिए उनके साथ जुड़ी हूं। मैं देश के लिए और भी बहुत कुछ करना चाहती हूं। मैंने हमेशा देश की भलाई के बारे में सोचा है। इतने सारे मेडल जीतने के बाद, मैं चाहती हूं कि हम सब देश के लिए एकजुट हों और देश की बेहतरी के लिए की जाने वाली किसी भी कोशिश का मैं मज़बूती से समर्थन करती हूं."0
0
Report
दिल्ली में अपहरण-मारपीट के पांच आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली में बदला लेने के जुनून में पांच युवकों ने एक 18 साल के युवक को अगवा कर बेरहमी से मारपीट की. कमला नगर से जबरन कार में बैठाकर युवक को गुलाबी बाग के एक पार्क में ले जाया गया, जहां आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा. पुलिस की मुस्तैदी से वारदात के महज दो घंटे के भीतर पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए. तस्वीरें दिल्ली के कमला नगर इलाके की हैं. 23 अगस्त की रात पुलिस को एक युवक के अपहरण और मारपीट की PCR कॉल मिली. सूचना मिलते ही थाना रूप नगर की टीम एक्टिव हुई और मौके पर पहुंची. जांच में पता चला कि 18 साल के विशेष को पांच लोग जबरन ग्रे रंग की मारुति अर्तिगा में बैठाकर ले गए हैं और उसके साथ मारपीट की गई है. पुलिस ने तुरंत इलाके में मौजूद पेट्रोलिंग और पिकेट स्टाफ को अलर्ट किया. तकनीकी मदद से पीड़ित की लोकेशन गुलाबी बाग इलाके में ट्रेस हुई. पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो एक पार्क से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. टीम ने पार्क में पहुंचकर विशेष को पाँच युवाओं के साथ पाया और सभी पांचों आरोपियों को मौके से दबोच लिया. पूछताछ में सामने आया कि विशेष पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान शुभम, स्वयं, ध्रुव, तन्मय और ऋषि के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी विशेष को सबक सिखाने के इरादे से तलाश रहे थे. उत्तरी दिल्ली के DCP के मुताबिक विवाद की जड़ एक लड़की से जुड़ी बताई जा रही है. लड़की ने शुभम से कथित तौर पर कहा था कि विशेष उसके बारे में गलत बातें कर रहा है. इसके बाद शुभम और स्वयं ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विशेष को सबक सिखाने की योजना बनाई. रात करीब 11 बजे कमला नगर में विशेष अपने दोस्त दीपक के साथ खड़ा था. तभी पाँचों आरोपी अर्टिगा कार से वहां पहुंचे. आरोप है कि पहले विशेष के साथ मारपीट की गई और फिर उसे जबरन कार में डाल लिया गया. कार के अंदर भी उसकी पिटाई की गई और बाद में गुलाबी बाग के पार्क में ले जाकर लाठी-डंडों से हमला किया गया. इस दौरान विशेष के सिर में भी गंभीर चोट लगी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल अर्टिगा कार बरामद की है. पुलिस के मुताबिक, यह कार आरोपी स्वयं की मां के नाम पर है. मामले में थाना रूप नगर में FIR नंबर 151/26 के तहत BNS की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच SI शंभू झा कर रहे हैं. पुलिस ने पांचों आरोपियों को वारदात के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमले में इस्तेमाल हथियार और वारदात से जुड़े अन्य सबूत कहां हैं.0
0
Report
Advertisement
जेन अल्फा की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया
Sagar, Madhya Pradesh:बड़ी खबर..जेन अल्फा ने दिखाया जलवा, प्रशासन में चलाया बुलडोजर, खुद बच्चियों ने सम्भाली कमान... एंकर/ एमपी के सागर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां जेन अल्फा को लेकर बड़ी कार्यवाही मौके पर देखी गई है और खुद छात्राओं ने मौके पर कमान संभाल कर सबको हैरान कर दिया है। दरअसल सागर जिले के देवरी ब्लाक के रसेना गांव में हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने आज स्कूल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सड़क पर आकर जाम लगाया था। घंटों तक सड़क जाम और प्रदर्शन के जब पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो छात्राओं की दलील सुनकर अफसर भी हिल गए और उन्हें अंदर तक झकझोर दिया गया। दरअसल यहां का हायर सेकेंडरी स्कूल बिल्डिंग न होने की वजह से कोऑपरेटिव सोसायटी की एक गोदाम में लगता है और गोदाम में कैसी सुविधाएं होंगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है लेकिन फिर भी स्टूडेंट्स और टीचर्स काम चला रहे है इसके साथ ही इस के आसपास लोगों द्वारा अतिक्रमण भी कर रखा है जो बच्चियों की मुसीबत था जिसे लेकर छात्राओं ने कड़ा रुख दिखाया तो प्रशासन को जेन अल्फा के सामने झुकना ही पड़ा और देर शाम आनन फानन में बुलडोजर बुलवाया गया और अतिक्रमण को मुक्त कराया जाना था कि अतिक्रमण किए हुए लोगों में से एक महिला और एक लड़की बुलडोजर के सामने आ गई यहां पुलिस के पास महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी कम थे लेकिन इन्हीं जेन अल्फा ने फिर अपना जलवा दिखाया और महिला पुलिस कर्मियों की भूमिका में आकर दोनों को बुलडोजर के सामने से हटाया और प्रशासन ने इस जगह को अतिक्रमण मुक्त कराया है। अपनी तरह के अलग इस मामले ने सनसनी फैला दी है वहीं सरकार प्रशासन और समाज को सोचने मजबूर कर दिया है कि देश में जेन जी के बाद अब जेन अल्फा भी असरकारक साबित हो रहा होा। वहीं छात्राओं ने प्रशासन के एक्शन पर खुशी जताई है तो इस मामले में कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया जारी की है। इलाके के पूर्व कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री हर्ष यादव का बयान सामने आया है। यादव ने इस घटना को जेन अल्फा की जीत करार देते हुए कहा है कि सरकार को अब गंभीर होना चाहिए उन्होंने सोसायटी की गोदाम में लग रहे स्कूल को लेकर सफाई दी कि उन्होंने अपने कार्यकाल में यहां स्कूल बिल्डिंग स्वीकृत करई थी लेकिन मौजूदा सरकार आज तक अभी बना पाई। बहरहाल ये घटना सामान्य घटना नहीं है बल्कि देश के सामने ये बड़ा मुद्दा से दिया है जब मासूमों को इस तरह से काम करना पड़ा और सड़क पर आना पड़ा उसके बाद प्रशासन को झुक कर जेन अल्फा की मांगें मानना ही पड़ी।0
0
Report
खागा: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी मिठाई और 134 किलो तेल सीज
Fatehpur, Uttar Pradesh:खागा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई रक्षाबंधन से पहले मिठाई कारखाने पर छापा मिलावटी मिल्क केक और बर्फी बरामद छेना रसगुल्ला भी मिला मिलावटी मिठाइयों और रिफाइंड तेल के लिए सैंपल 134 किलो रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज करीब 30 कुंतल मिलावटी मिठाई नष्ट कोल्ड स्टोरेज में 20 कुंतल मिठाई नष्ट 38 ड्रमों में रखी थी मिलावटी मिठाई0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट भवन निर्माण मामले में कठोर कार्रवाई के संकेत, 15 सितम्बर तक सुनवाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के झालामंड स्थित नए भवन की निर्माण गुणवत्ता और संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर चल रही स्वतः संज्ञान याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया। करीब तीन घंटे चली सुनवाई में जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस रेखा बोराणा की खंडपीठ ने भवन की स्थिति, आईआईटी मुंबई और आईआईटी जोधपुर की रिपोर्ट तथा वर्ष 2023 में दर्ज एफआईआर की जांच की धीमी गति पर गंभीर नाराजगी जताई। कोर्ट ने साफ कहा कि भवन निर्माण में यदि कोई अधिकारी या व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी अगली सुनवाई पर पेश की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि भवन निर्माण में जिम्मेदार रहे अधिकारियों और अन्य दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।\n\nराजस्थान की किसी अदालत से नहीं मिलेगा अग्रिम संरक्षण\nसुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मामले से जुड़े संभावित आरोपियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। कोर्ट ने कहा कि इस प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों अथवा अन्य संबंधित व्यक्तियों को पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए राजस्थान की किसी भी अदालत से अग्रिम संरक्षण नहीं दिया जाएगा। ऐसे किसी संरक्षण का आदेश केवल राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ अथवा सुप्रीम कोर्ट ही पारित कर सकेगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस निर्देश का उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा।\n\n2023 की एफआईआर पर जांच की धीमी रफ्तार से नाराजगी\nहाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों से पूछा कि वर्ष 2023 में भवन की गुणवत्ता से संबंधित एफआईआर दर्ज होने के बाद अब तक क्या कार्रवाई की गई। कोर्ट ने कहा कि यदि भवन निर्माण में जिम्मेदार लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करना जांच एजेंसी की जिम्मेदारी है। केवल मुकदमा दर्ज करना पर्याप्त नहीं है। कोर्ट ने एसओजी के डीजी को निर्देश दिए कि अगली सुनवाई तक जांच की प्रगति और दोषियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि केवल चार्जशीट पेश कर देना ही अंतिम कार्रवाई नहीं मानी जा सकती। निर्माण के दौरान जिन विभागों और अधिकारियों की जवाबदेही थी, उनकी भूमिका भी स्पष्ट होनी चाहिए।\n\nमुख्य सचिव और डीजीपी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश\nसुनवाई के दौरान मुख्य सचिव और डीजीपी को व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहना था, लेकिन वे अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। मुख्य सचिव की ओर से एसीएस प्रवीण गुप्ता और डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की ओर से डीजी एसओजी आनंद श्रीवास्तव अदालत में मौजूद रहे। कोर्ट ने अगली सुनवाई पर मुख्य सचिव और डीजीपी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद भी अदालत में मौजूद रहे। सुनवाई के दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से भवन की गुणवत्ता, सुरक्षा और निर्माण में सामने आई कमियों को लेकर जानकारी ली गई।\n\nआईआईटी की रिपोर्टों पर भी हुई विस्तार से चर्चा\nसुनवाई के दौरान आईआईटी मुंबई और आईआईटी जोधपुर की रिपोर्टों पर विस्तार से चर्चा हुई। रिपोर्टों में हाईकोर्ट भवन के डोम क्षेत्र समेत अन्य हिस्सों की संरचनात्मक गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आईआईटी मुंबई की अंतिम रिपोर्ट अभी आना बाकी है। इसके बाद ही भवन की मरम्मत, मजबूतीकरण अथवा अन्य तकनीकी समाधान को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि भवन की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। डोम क्षेत्र में खतरे की आशंका के चलते पहले ही आम लोगों और अधिवक्ताओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। भवन की निगरानी के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।\n\nन्याय के मंदिर की हालत पर कोर्ट ने जताई चिंता\nसुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने भवन की गुणवत्ता को लेकर व्यापक चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट को न्याय का मंदिर माना जाता है। यदि न्याय के इस मंदिर के निर्माण में ही गंभीर खामियां सामने आती हैं तो प्रदेश के अन्य सरकारी भवनों, अस्पतालों और स्कूलों की निर्माण गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। कोर्ट ने अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अब 15 सितंबर को होने वाली सुनवाई में पुलिस जांच की प्रगति, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित विभागों की जवाबदेही की स्थिति स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में पारिवारिक पंचायत के दौरान वृद्ध की सब्बल से हत्या
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित चोहिलांवाली गांव में एक पारिवारिक पंचायत के दौरान एक वृद्ध की सब्बल से वार कर हत्या कर दी गई। वृद्ध को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक कृष्ण लाल हरियाणा के अबूबशहर निवासी थे। वह अपने साले की बेटी के पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में समझाइश के लिए आए थे। पंचायत के दौरान लड़की के ससुराल पक्ष के लोगों ने आवेश में आकर कृष्ण लाल पर सब्बल से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल कृष्ण लाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मीनाक्षी और टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल और एमओबी टीमों ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेने की भी सूचना है。0
0
Report
SC ने जोजरी-बांडी-लूणी नदी पर 100m रोक और 500m क्षेत्र उद्योग रोक लागू की
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। सु्प्रीम कोर्ट जस्टिस विक्रम नाथ व जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने जोजरी-बांडी-लूणी नदी तंत्र में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय क्षरण को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम सुरक्षा उपाय के तौर पर नदी के किनारे से 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण या विकास गतिविधि पर रोक लगा दी है। साथ ही मौजूदा फ्लड लाइन या नदी के वर्तमान प्रवाह मार्ग के दोनों ओर 500 मीटर के दायरे में खतरनाक या प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक हाई फ्लड लाइन और आवश्यक पर्यावरणीय बफर जोन का वैज्ञानिक तरीके से निर्धारण एवं सीमांकन नहीं हो जाता। नदी तंत्र के संरक्षण के लिए अंतरिम सुरक्षा क्षेत्र तय सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जोजरी-बांडी-लूणी नदी तंत्र के व्यापक पर्यावरणीय क्षरण को देखते हुए वैज्ञानिक अध्ययन पूरा होने तक निश्चित और मापने योग्य सुरक्षा क्षेत्र आवश्यक है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाई फ्लड लाइन के वैज्ञानिक निर्धारण में समय लगने के कारण नदी क्षेत्र को फिलहाल विकास गतिविधियों से सुरक्षित रखना जरूरी है। 100 मीटर के दायरे में निर्माण और विकास पर पूर्ण रोक तथा 500 मीटर के क्षेत्र में खतरनाक उद्योगों पर प्रतिबंध इसी अंतरिम सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है। राजस्थान में नदी संरक्षण के लिए बनेगा एकीकृत तंत्र कोर्ट ने इससे पहले राज्य सरकार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इंटीग्रेटेड कोऑर्डिनेशन ग्रुप गठित करने का निर्देश दिया था। इसमें पर्यावरण, वन, जल संसाधन, उद्योग, नगरीय विकास, राजस्व, स्थानीय निकाय, कृषि विभाग, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित संबंधित विभागों और विशेषज्ञों को शामिल किया जा सकता है। इस समूह को पर्यावरणीय क्षरण रोकने, प्रदूषण नियंत्रण, नदी तंत्र के पुनरुद्धार, भूजल संरक्षण और जैव विविधता की सुरक्षा के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करनी है। तीन सप्ताह में व्यापक रिजॉल्यूशन प्लान सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार इंटीग्रेटेड कोऑर्डिनेशन ग्रुप को समिति से विचार-विमर्श के बाद तीन सप्ताह के भीतर कोर्ट के समक्ष कॉम्प्रिहेंसिव रिजॉल्यूशन प्लान रखना है। इसमें प्रत्येक कार्य के लिए जिम्मेदार विभाग, कार्रवाई की समयसीमा, निगरानी व्यवस्था और निर्धारित लक्ष्य स्पष्ट करने होंगे। कोर्ट ने राज्य के लिए एक स्वतंत्र और पर्याप्त अधिकारों से युक्त रिवर कमीशन/रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी गठित करने का भी निर्देश दिया है, जो नदियों, नदी बेसिन और कैचमेंट क्षेत्रों के संरक्षण तथा एकीकृत प्रबंधन की निगरानी करेगी। पर्यावरणीय शिकायतों के लिए क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था कोर्ट ने आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इंटीग्रेटेड पब्लिक रिपोर्टिंग एवं एनवायरमेंटल ग्रीवांस रिड्रेसल मैकेनिज्म स्थापित करने का निर्देश दिया है। इसके तहत क्यूआर कोड आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। लोग औद्योगिक अपशिष्ट का अवैध निस्तारण, भूजल का अनधिकृत दोहन, नदी क्षेत्र में अतिक्रमण, खतरनाक कचरे की डंपिंग और अन्य पर्यावरणीय उल्लंघनों की फोटो, वीडियो और जियो-टैग्ड जानकारी के साथ शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने और प्रत्येक शिकायत के लिए यूनिक नंबर जारी करने की व्यवस्था भी होगी। एनएलयू जोधपुर करेगा पर्यावरण कानून पर अध्ययन सुप्रीम कोर्ट ने मामले की कानूनी और संस्थागत जटिलताओं को देखते हुए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया है। विश्वविद्यालय को नदी संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, भूमि उपयोग, पर्यावरणीय कानून और प्रभावित समुदायों के अधिकारों से जुड़े पहलुओं का अध्ययन करना होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय में प्रोजेक्ट कमेटी गठित की जाएगी। इस परियोजना का नाम “जोजारी-बंदी-लूनी नदी पारिस्थितिकी तंत्र: पर्यावरण कानून, बहाली और सामुदायिक अधिकारों पर एक अध्ययन” रखा गया है। राजस्थान के वित्त विभाग को इस परियोजना के लिए एनएलयू जोधपुर को 50 लाख रुपये उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। राशि का उपयोग केवल परियोजना और उससे संबंधित खर्चों के लिए किया जाएगा। प्रोजेक्ट कमेटी अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें संबंधित समिति के समक्ष रखेगी। जमा अपशिष्ट जल के निस्तारण को सशर्त मंजूरी सुप्रीम कोर्ट ने एचआरटीएस, अंबे वैली में जमा अपशिष्ट जल के उपचार से निकलने वाले आरओ परमीएट के निस्तारण को भी निर्धारित शर्तों के साथ मंजूरी दी है। अधिकतम मात्रा को जीरो लिक्विड डिस्चार्ज या अपने ETपी वाले टेक्सटाइल उद्योगों में पुन: उपयोग करने के प्रयास करने होंगे। शेष मात्रा को ही निर्धारित मानकों की जांच के बाद नियंत्रित तरीके से नदी में छोड़ा जा सकेगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आरओ रिजेक्ट या कॉन्सन्ट्रेट को किसी भी स्थिति में नदी में नहीं छोड़ा जाएगा। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को रोजाना सैंपलिंग और जांच, उपचार एवं निस्तारण का पूरा रिकॉर्ड रखने तथा साप्ताहिक रिपोर्ट समिति को देने के निर्देश दिए गए हैं। यह अनुमति केवल वर्तमान में जमा अपशिष्ट जल के एकमुश्त निस्तारण तक सीमित है और इसे नियमित डिस्चार्ज की अनुमति नहीं माना जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर 2026 को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को पार्ट-हर्ड रखते हुए नदी पुनरुद्धार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े निर्देशों के अनुपालन की निगरानी जारी रखने के संकेत दिए हैं。0
0
Report
बरनाला में मीरी-पीरी मार्च का भव्य स्वागत, भाईचारे की मिसाल
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में मीरी-पीरी मार्च पहुंचा, संगत ने गर्मजोशी से किया स्वागत. 6वे पातशाह साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के मीरी-पीरी दिवस को समर्पित महान मीरी-पीरी मार्च आज विभिन्न पड़ावों से होता हुआ बरनाला पहुंचा. बरनाला पहुंचने पर शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं के साथ-साथ समूचे भाईचारे और संगत की ओर से मार्च का भव्य स्वागत किया गया. गुरुद्वारा तपा स्थान बीबी प्रधान कौर में प्रबंधों के संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक सुरजीत सिंह ठीकरीवाला ने बताया कि बरनाला में मीरी-पीरी मार्च के स्वागत को लेकर संगत में भारी उत्साह देखने को मिला. हिंदू और मुस्लिम भाईचारे सहित विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत द्वार लगाए गए और जगह-जगह गुरु का लंगर लगाया गया. गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में संगत मार्च के दर्शन करने के लिए पहुंची. अलग-अलग स्थानों पर पानी, शरबत, ठंडे पेय, आइसक्रीम, दूध, लड्डू, जलेबी और फलों सहित विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए. उन्होंने बताया कि करीब 250 श्रद्धालु मार्च के साथ चल रहे हैं और उनके ठहरने तथा भोजन के प्रबंध भी संगत और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मिलकर किए गए. गुरुद्वारा प्रबंधक ने कहा कि मीरी-पीरी मार्च का मुख्य उद्देश्य भाईचारे की सांझ को मजबूत करना, सिखी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना और खालसा पंथ की चढ़दी कला को कायम रखना है. छठे पातशाह साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी से संबंधित शस्त्रों और अन्य ऐतिहासिक निशानियों के दर्शन करने के लिए भी बड़ी संख्या में संगत पहुंच रही है. इन पवित्र निशानियों के खुले दर्शन गुरुद्वारा तपा स्थान बीबी प्रधान कौर में भी करवाए जाएंगे. मीरी-पीरी मार्च आज विभिन्न पड़ावों से होता हुआ गुरुद्वारा तपा स्थान बीबी प्रधान कौर में विश्राम करेगा. इसके बाद कल सुबह करीब 9 बजे मार्च दोबारा शुरू होगा. मार्च तहसील चौक, नूर चौक, सरदार सेवा सिंह ठीकरीवाला चौक और गांव ठीकरीवाला से होता हुआ महल कलां तथा आगे रायकोट की ओर रवाना होगा. गुरुद्वारा प्रबंधक ने संगत से अपील की कि इस ऐतिहासिक मीरी-पीरी मार्च के दर्शन करने और गुरु साहिब की पवित्र निशानियों के दर्शन का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुँचें.0
0
Report
Advertisement
रामपुर चौराहे पर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा, जाम से राहगीर परेशान
Gauri Khurd, Uttar Pradesh:गौरीबाजार कस्बे के रामपुर चौराहे पर डग्गामार वाहनों की मनमानी से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। सड़क किनारे वाहन खड़े कर सवारियां भरने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौराहे के आसपास स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों पर आने वाले ग्राहक भी अपने वाहन सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े कर देते हैं। आरोप है कि कुछ लोग शराब खरीदने के बाद सड़क किनारे ही उसका सेवन करते नजर आते हैं। वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होने के बावजूद यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों ने डग्गामार वाहनों और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
जालौन के विवाह गृह में अचानक किंग कोबरा, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जयहिंद टॉकीज के पास विवाह घर में निकला किंग कोबरा, विवाह घर में अचानक किंग कोबरा दिखने से लोगों में मचा हड़कंप, विवाह घर मालिक ने पुलिस और वन विभाग को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस और वन विभाग की टीम, वन विभाग की टीम ने किंग कोबरा को कब्जे में लेकर बोरी में किया बंद, वन विभाग की टीम ने किंग कोबरा को ले जाकर जंगल में छोड़ा, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के जयहिंद टॉकीज के पास मंसूरी लॉज का मामला।0
0
Report
बलिया के जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव व्यवस्था का जायजा लिया
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ प्रभावित हो गए हैं। बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बांसडीह तहसील अंतर्गत ग्राम पर्वतपुर और भोजपुरवा का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्राम पर्वतपुर प्रथमिक विद्यालय में 50 लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है जबकि बाढ प्रभावित लोगों के उपचार के लिए मेडिकल टीम तथा पशुओं के इलाज के लिए चिकित्सा टीम की तनाती की गई है। वही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए 9 नावों की व्यवस्था के साथ ही 35 एनडीआरएफ कर्मियों की टीम भी तैनात की गई है। इसके साथ ही भारत प्रभावित इलाकों में 850 राशन किट के साथी 3856 दावों के किट भी वितरित किए गए।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज बाइक पीछे ट्रक से टकराने से आयुष शुक्ला की मौत
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: लखनऊ - आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार का कहर। एक्सप्रेसवे 252 किमी के पास हुआ भीषण हादसा। खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ़्तार बाइक टकराई। बाइक सवार आयुष शुक्ला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत। लखनऊ के दुबग्गा रिंग रोड का निवासी था मृतक। लखनऊ से आगरा की ओर जा रहा था बाइक_sवार। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के जोगीकोट गांव के पास की घटना।0
0
Report
VIP नेता मुकेश सहानी के खिलाफ कलेक्ट्रेट में हंगामा, नारेबाजी पर मुकदमा
Jalaun, Uttar Pradesh:कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामे, नारेबाजी और जातिगत विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणी करने के आरोप में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहानी समेत कई लोगों के खिलाफ उरई कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार 24 अगस्त 2026 को करीब 12:30 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। आरोप है कि मुकेश सहानी, कार्यक्रम प्रभारी अच्छेलाल निषाद समेत सात अन्य नामजद लोगों के साथ 60-70 अज्ञात महिला-पुरुष और 5-6 बाउंसर बिना अनुमति जिलाधिकारी कार्यालय में प्रवेश कर गए। वहां कथित तौर पर नारेबाजी और भाषणबाजी की गई। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पंडित गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा के पास स्थित बगीचे में जुटने से आम फरियादियों और जनमानस को परेशानी हुई। इस दौरान पेड़ और गमले क्षतिग्रस्त होने का भी आरोप है। मामले में उरई कोतवाली में बीएनएस की धाराओं 191(2), 196, 223 और 324(4) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
सुजानगढ़ में हार के दर्द के बीच राजेंद्र राठौड़ का चुनावी दंगल तेज
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन चूरू चूरू के सुजानगढ़ में बार-बार हार पर छलका राजेंद्र राठौड़ का दर्द नगर परिषद चुनाव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिलाई सालासर बालाजी की सौगंध बोले—अब पिछली परिपाटी नहीं चलेगी, मन की खुंडी यहीं छोड़कर जाना चूरू। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ इन दिनों जिलेभर में तूफानी दौरे कर कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र दे रहे हैं। इसी दौरान सुजानगढ़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राठौड़ का क्षेत्र में लगातार चुनावी हार को लेकर दर्द छलक पड़ा। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “अब पिछली परिपाटी नहीं चलेगी।” उन्होंने सुजानगढ़ में लगातार हार का जिक्र करते हुए कहा कि यहां विधानसभा चुनाव में तीन बार और नगर परिषद चुनाव में तीन बार हार का सामना करना पड़ा है। राठौड़ ने कहा कि “एमपी चुनाव में भी पीछे रहते हैं, कुछ तो सोचो भाई।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को भावुक अंदाज में संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा—“अबके आपको सालासर बालाजी की सौगंध है, अबके मन में मत रखना। मन वाली खुंडी यहीं छोड़कर जाना।” राठौड़ के इस बयान के बाद सुजानगढ़ में उनके संबोधन की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है। निकाय चुनाव को लेकर राठौड़ का यह बयान भाजपा के लिए सुजानगढ़ में पिछली चुनावी हार से उबरने और इस बार मजबूती से चुनाव लड़ने के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
