209101
कानपुर -बुजुर्ग महिला की मौत का कारण बनी जमीन ,पुलिस की पूछताछ में हत्यारे ने उठा दिया पर्दा
Akbarpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के बरौर थाना इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव उसके ही घर में पुलिस ने बरामद किया, इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ था, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स के साथ अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे भी पहुंचे। यहां उन्होंने मृतिका के परिजनों से पूछताछ की, इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य बरामद किए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सतना: प्लाईवुड कारोबारी संजय अग्रवाल पर गोली, दो आरोपी गिरफ्तार
Satna, Madhya Pradesh:सतना में भुजवा मोहल्ला मार्ग पर प्लाईवुड कारोबारी संजय अग्रवाल पर गोली चलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उमर खान और भैया खान उर्फ मकबूल दोनों सगे भाई हैं। पुलिस ने दोनों को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार तलाश में जुटी थीं। सीएसपी मनीष त्रिपाठी की अगुआई और कोतवाली थाना प्रभारी हेमंत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश करते हुए उन्हें जबलपुर में दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को सतना लेकर पहुंची। इसके बाद घटनास्थल भुजवा मोहल्ला मार्ग से मुख्य बाजार के बीच आरोपियों का जुलूस निकाला गया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा रही। पुलिस दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार और गोली चलाने के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।0
0
Report
कैथल में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; 12 चोरीशुदा बाइक बरामद
Kaithal, Haryana:एंटी एक्सटोर्शन सेल ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार\n\nआरोपियों के कब्जे से 12 चोरीशुदा बाइक बरामद, कैथल समेत कई जिलों से चोरी की गई थीं बाइक\n\nकैथल में दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसते हुए कैथल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एंटी एक्सटोर्शन सेल ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 12 चोरीशुदा बाइक बरामद की हैं।\n\nडीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि गांव पाडला निवासी राममेहर ने शिकायत दी थी कि 18 सितंबर को उसके घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था।\n\nमामले की जांच एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर एंटी एक्सटोर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम की अगुवाई में एचसी देवेंद्र सिंह की टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपीयों की पहचान राजोद निवासी दीपक, जोनी और मेहर सिंह के रूप में हुई है।\n\nपुलिस के अनुसार, आरोपियों से व्यापक पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर 12 चोरीशुदा बाइक बरामद की गईं। जांच में सामने आया कि ये बाइकें कैथल, पानीपत और बरवाला क्षेत्र से चोरी की गई थीं। इनमें से 4 बाइक कैथल जिले से चोरी होना पाया गया है।\n\nपुलिस ने बरामद सभी बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।0
0
Report
कानपुर: तेज DCM ने दूधिए को कुचला, मौत मौके पर
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर DCM ने बाइक सवार दूधिए को रौंदा, मौके पर मौत तेज रफ्तार DCM ने बाइक सवार दूधिए को मारी जोरदार टक्कर हादसे में 35 वर्षीय राजकुमार की मौके पर दर्दनाक मौत रतनपुर गांव के किनारे काली मंदिर के पास हुआ हादसा दूध देने के बाद सड़क किनारे खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था राजकुमार पीछे से आई तेज रफ्तार DCM ने मारी टक्कर हादसे के बाद DCM छोड़कर चालक मौके से फरार। घटना से गुस्साए परिजनों ने लिंक मार्ग पर लगाया जाम पुलिस ने परिजनों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने खोला जाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा DCM को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू घाटमपुर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
रांची में पूजा पंडाल एक करोड़ लागत से बन रहा, थीम आधारित प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में अब पूजा पंडाल आकार लेने लगा है। पूजा पंडाल आयोजक अपने अपने थीम के अनुसार निर्माण कार्य को पूरा करने में जुटे हैं। यहां हर आयोजक के बीच अलग और हट कर करने वाली कम्पीटीशन की भावना होती है। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर चंद्रशेखर आजाद क्लब द्वारा गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी अनुमानित लागत लगभग एक करोड़ है। तीन महीने से पंडाल का निर्माण कार्य जारी है, यहां की लाइटिंग और साज सज्जा भी लोगों को आकर्षित करेगा।0
0
Report
बिहार एमएलसी चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार, दरभंगा स्नातक में सबसे अधिक नामांकन
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार MLC चुनाव में मुकाबला दिलचस्प, 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार मैदान में... बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार-चार सीटों के लिए कुल 164 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें स्नातक कोटे की सीटों पर 98, जबकि शिक्षक कोटे की सीटों पर 66 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है。 पटना स्नातक 22 दरभंगा स्नातक 40 तिरहुत स्नातक 20 कोसी स्नातक 16 पटना शिक्षक 22 सारण शिक्षक 19 दरभंगा शिक्षक 14 तिरहुत शिक्षक 11 नामांकन के आंकड़ों में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सबसे आगे है, जहां 40 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। इससे इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है。 वहीं, चुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर सीटों को लेकर तालमेल की चुनौती भी सामने है। पांच सीटों पर राजद और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जिससे गठबंधन में दोस्ताना संघर्ष की स्थिति बन गई है। दूसरी ओर, जदयू के भीतर भी आंतरिक कलह की चर्चा चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में इन आठ सीटों का चुनाव सिर्फ उम्मीदवारों की जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि राजनीतिक दलों के आपसी तालमेल और संगठनात्मक ताकत की भी परीक्षा माना जा रहा है।0
0
Report
भीम पुलिस पर फायरिंग: दो गिरफ्तार, अवैध हथियार व चोरी की बाइक जब्त
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के भीम थाना क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में दबिश देने गई पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले 2 शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे दबिश के दौरान आरोपियों ने पुलिस जाप्ते पर अवैध देशी कट्टे से फायर कर दिया, जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सचिनसिंह और भरतसिंह उर्फ नैना को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका तीसरा साथी लोकेशसिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी कट्टा, खाली कारतूस और जवाजा क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकायर बरामद की है। वीओ 01- 15 से 20 चोरियों का खुलासा और संगठित अपराध का मामला- पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हुए भीम तथा आसपास के इलाकों जैसे जवाजा और ब्यावर में करीब 15 से 20 चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी राजसमंद, भीलवाड़ा और ब्यावर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, मारपीट और अपहरण जैसे कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। इस गंभीर घटना को लेकर थाना भीम में प्रकरण संख्या 311/26 के तहत धारा 109(1), 111(2) बीएनएस (BNS) एवं 3/25, 27 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, तथा संगठित अपराध की धारा 111(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है。0
0
Report
Advertisement
भिवाड़ी के रीको इलाके की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, दमकलों ने नियंत्रण पाया
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी के रीको औद्योगिक इलाके में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग की लपटों से मची अफरातफरी, आधी रात के समय लगी आग से बड़ी जनहानि टल गई, मौके पर भिवाड़ी सहित आसपास से बुलाई करीब 2 दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों ने आग पर काफी हद तक काबू पाया, आग लगने के बाद भिवाड़ी पुलिस ने आसपास का इलाका खाली करवाया, आग के कारण अभी स्पष्ट नहीं पाया गया है, आग से काफी नुकसान का अंदाजा है।0
0
Report
लखीमपुर-खीरी गोकशी की घटना में शामिल आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। थाना उचौलिया पुलिस ने गोकशी की घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान मेहराज निवासी बड़हिया अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक इनोवा कार, दो छूरी, लकड़ी का ठीहा, एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी मेहराज की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और गोकशी की घटना में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।0
0
Report
मुख्यमंत्री के निर्देश: 259 शिकायतों का समाधान तेज-तर्रार, रोडमैप बनेगा अगले महीनों में
Chandigarh, Chandigarh:सीएम विंडो, जनसंवाद और सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर से प्राप्त शिकायतों के समाधान की समीक्षा तेज- चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की 259 शिकायतों की एक्शन टेकन रिपोर्ट की समीक्षा हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी (शिकायत निवारण) भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा गत दिनों जन संवाद, सीएम विंडो, एसएमजीटी (सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर) तथा समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समाधान की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के बाद अब सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में आज चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए शिकायतों के समाधान को लेकर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट (एटीआर) पर विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया में केवल कार्रवाई दर्ज करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि संबंधित शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिली है या नहीं। खदरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास अपनी शिकायत लेकर आने वाले हर फरियादी की समस्या के समाधान को गंभीरता से लिया जाए। मुख्यमंत्री के पास फरियादी के दस्तावेज इस आशा और विश्वास के साथ भेजे जाते हैं कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई होगी। ऐसे में विभागों के नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई हो और फरियादी को समाधान मिले। उन्होंने ये निर्देश सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिकायतों की एक्शन टेकन रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में 1 मार्च 2026 से प्राप्त कुल 259 शिकायतों की समीक्षा की गई, जिनमें जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त 68 तथा सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त 191 शिकायतें शामिल हैं। इस दौरान शिकायतों पर की गई कार्रवाई, लंबित मामलों की स्थिति और उनके समाधान के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली गई। उन्होंने विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो और जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए तथा जिन मामलों में कार्रवाई की चुकी है, उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट समय पर अपडेट की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत को केवल एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय भेजने तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि उसकी वास्तविक स्थिति और समाधान की भी निगरानी की जाए। आगामी दो-तीन माह में करीब सात विभागों की बैठकों का रोडमैप खदरी ने बताया कि आगामी दो-तीन महीनों के दौरान सभी विभागों के साथ इसी प्रकार की करीब सात बैठकों का रोडमैप तैयार किया गया है। इन बैठकों में संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ शिकायतों की स्थिति, लंबित मामलों में की गई कार्रवाई तथा एटीआर की बारीकी से समीक्षा की जाएगी, ताकि शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। शिकायतों का समाधान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। यदि किसी मामले में विभागीय स्तर पर समाधान संभव नहीं है तो उसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर आवश्यक कार्रवाई के लिए रेफर किया जाए अथवा नियमानुसार डिस्पोज ऑफ किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में किसी उच्च स्तर के निर्णय या मार्गदर्शन की आवश्यकता है, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित रखने के बजाय समय रहते संबंधित अधिकारी के संज्ञान में लाया जाए। ऐसे में एमपीएचडब्ल्यू कोर्स से संबंधित शिकायतों पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में खदरी को अवगत कराया गया कि प्रदेश में एमपीएचडब्ल्यू कोर्स के लिए 24 निजी तथा 2 सरकारी शिक्षण संस्थान हैं। वर्ष 2025 में इस कोर्स के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता को दसवीं से बढ़ाकर 12वीं किया गया था। इसके साथ ही अन्य निर्धारित नियमों के अनुसार विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अस्थायी तौर पर हरियाणा एलाइड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन किया गया है। आगे से एमपीएचडब्ल्यू कोर्स के मापदंड काउंसिल की गाइडलाइन के अनुसार तय किए जाएंगे। खदरी ने कहा कि लोगों की मांग और अपेक्षाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जनसंवाद और सीएम विंडो पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समाधान पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नोडल अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री की इस प्राथमिकता के अनुरूप शिकायतों के निस्तारण को गंभीरता से लिया जाए और प्रत्येक शिकायत को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए।0
0
Report
Advertisement
चुनाव आयोग: नोटिस सुनवाई समय पर निस्तारण के लिए 7–9 अक्तूबर तक शिविर
Chandigarh, Chandigarh:नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील चुनाव आयोग ने हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मिले नोटिस एवं सुनवाई से संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया है। जिलावार समीक्षा के अनुसार प्रदेश में कुल 44,91,923 नोटिस जनरेट किए गए हैं, जिनमें से 3,43,127 सुनवाई मामले लंबित हैं। कुल लंबित मामलों का प्रतिशत 7.64 प्रतिशत है। आयोग द्वारा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित सुनवाई मामलों के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस की सुनवाई समय पर समाप्त करने के लिए 7 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक ऐसे मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर व घर-घर सर्वे के दौरान दस्तावेज प्राप्त करेंगे, जहां पर नोटिस प्राप्त होने पर अभी तक सम्बन्धित मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाये गए हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए 20,864 मतदान केंद्रों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बड़ी संख्या में बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 19,554 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 17,127 इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा 2,186 व जननायक जनता पार्टी द्वारा 1,093 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के 314, बहुजन समाज पार्टी के 146 आम आदमी पार्टी के 54 बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के 90 , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 90 आम आदमी पार्टी के 82 जननायक जनता पार्टी के 87 इंडियन नेशनल लोकदल के 79 बहुजन समाज पार्टी के 63 तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के 36 बीएलए-1 नियुक्त किए गए हैं।0
0
Report
सिंगापुर दौरे से हरियाणा में 5,500 करोड़ के एमओयू; हेल्थ-जल-शिक्षा में निवेश बढ़ेगा
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे के सकारात्मक परिणाम सामने आए। हेल्थ एवं वेलनेस में 3,000 करोड़, जल उपचार एवं प्रबंधन में 1,500 करोड़ और शिक्षा क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये के एमओयू हुए। मुख्यमंत्री बोले—हरियाणा निवेशकों के लिए भरोसेमंद, सुरक्षित और आकर्षक गंतव्य। हरियाणा को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का सिंगापुर दौरा महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ संपन्न हुआ। दौरे के दौरान विभिन्न कंपनियों और संस्थानों ने हरियाणा में लगभग 5,500 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर सहमति व्यक्त की। इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ-साथ आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, जल प्रबंधन, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों को गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सिंगापुर दौरा ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने वाला साबित होगा। हरियाणा के प्रति वैश्विक निवेशकों की बढ़ती रुचि यह दर्शाती है कि प्रदेश आज निवेश, नवाचार और उद्योग के लिए एक भरोसेमंद एवं आकर्षक गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को पारदर्शी प्रशासन, बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत आधारभूत ढांचा, कुशल मानव संसाधन और अनुकूल कारोबारी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना ही नहीं, बल्कि निवेश को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। हेल्थ एवं वेलनेस क्षेत्र में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश: मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में लगभग 3,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी। प्रस्तावित निवेश से हरियाणा में अत्याधुनिक अस्पतालों, स्वास्थ्य सेवा केंद्रों, वेलनेस सुविधाओं, चिकित्सा अनुसंधान और स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के विस्तार को बल मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज ही विकसित समाज की आधारशिला है। राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हेल्थ एवं वेलनेस क्षेत्र में होने वाला निवेश स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र में रोजगार, कौशल विकास और नई तकनीकों के अवसर भी पैदा करेगा। जल उपचार एवं प्रबंधन में 1,500 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी: सिंगापुर की उन्नत जल प्रबंधन तकनीकों को देखते हुए जल उपचार एवं प्रबंधन क्षेत्र में भी हरियाणा के प्रति निवेशकों ने विशेष रुचि दिखाई है। इस क्षेत्र में लगभग 1,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी है। इन निवेशों से आधुनिक जल उपचार संयंत्रों, सीवेज ट्रीटमेंट, औद्योगिक जल प्रबंधन, जल के पुन: उपयोग (रीयूज) और स्मार्ट जल प्रबंधन प्रणालियों के विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे शहरी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल सुरक्षा भविष्य की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। हरियाणा सरकार जल संरक्षण, संवर्धन और वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दे रही है। सिंगापुर की विशेषज्ञता और हरियाणा की आवश्यकताओं के बीच सहयोग से जल प्रबंधन के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा होंगी। शिक्षा एवं कौशल विकास में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति: शिक्षा क्षेत्र में भी लगभग 1,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी है। इससे आधुनिक शैक्षणिक संस्थानों, कौशल विकास केंद्रों, तकनीकी शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और रोजगारपरक प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत उसका युवा और कुशल मानव संसाधन होगा। सिंगापुर की उन्नत शिक्षा प्रणाली, तकनीकी दक्षता और कौशल-आधारित प्रशिक्षण से हरियाणा के विद्यार्थियों और युवाओं को व्यापक लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को केवल डिग्री नहीं, बल्कि कौशल, तकनीकी दक्षता और रोजगार एवं उद्यमिता के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है। इससे हरियाणा के युवा राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर अवसरों के लिए तैयार होंगे। निवेशकों के लिए हरियाणा बना भरोसेमंद डेस्टिनेशन: मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए नीतिगत सुधार, बेहतर आधारभूत ढांचा और सुगम कारोबारी वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया है। सरकार का प्रयास है कि निवेशकों को परियोजना की स्थापना से लेकर उसके संचालन तक हर चरण में आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से निकटता, मजबूत सड़क एवं रेल संपर्क, विकसित औद्योगिक आधार, कुशल मानव संसाधन और देश के प्रमुख औद्योगिक एवं ऑटोमोबाइल केंद्रों में शामिल होना हरियाणा की बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन क्षमताओं का प्रभावी उपयोग करते हुए हरियाणा को देश के अग्रणी निवेश, उद्योग और नवाचार केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प को मिलेगी मजबूती: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय यात्रा में हरियाणा एक महत्वपूर्ण भागीदार की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हो रहा है। हरियाणा सरकार भी ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के लक्ष्य को केंद्र में रखकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को रोजगार देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सिंगापुर से प्राप्त निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से रोजगार के हजारों नए अवसर, आधुनिक तकनीक का विस्तार, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, जल प्रबंधन में नई तकनीकों का उपयोग और शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि निवेश केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि हरियाणा के युवाओं, उद्योगों और आम नागरिकों तक इसका प्रत्यक्ष लाभ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर के साथ बढ़ता सहयोग हरियाणा को वैश्विक निवेश और तकनीकी सहयोग के नए द्वार खोलने में मदद करेगा। हेल्थ एवं वेलनेस, जल उपचार एवं प्रबंधन और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रस्तावित निवेश प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास को एक साथ नई गति देंगे तथा हरियाणा को देश के लिए विकास के एक आधुनिक मॉडल के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे。0
0
Report
नागौर में EWS सरलीकरण यात्रा का जोरदार स्वागत, भाटी ने बदलाव की मांग दोहराई
Nagaur, Rajasthan:नागौर EWS सरलीकरण यात्रा का हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत एंकर - EWS नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर निकाली जा रही EWS सरलीकरण यात्रा नागौर पहुंची। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ नागौर पहुंचे जहां पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने कहा की जनता उनके साथ है तो वो EWS में बदलाव जरूर करवायेंगे । बीकानेर रोड से हुआ जोरदार स्वागत भाटी के नागौर पहुंचने से पहले ही बीकानेर रोड पर बड़ी संख्या में समर्थक जुट गए थे। शहर में प्रवेश के दौरान कई स्थानों पर जेसीबी और क्रेन के जरिए पुष्पवर्षा कर भाटी का स्वागत किया गया। सड़क के दोनों ओर समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई। हाथी पर सवार होकर सभा स्थल पहुंचे भाटी नागौर पहुंचने के बाद रविंद्र सिंह भाटी को हाथी पर सवार कर सभा स्थल तक लाया गया। मंच पर जाने से पहले भाटी ने मिर्धा स्मारक पर किसान नेता नाथूराम मिर्धा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। EWS सरलीकरण को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की बात सभा को संबोधित करते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि वे हर शोषित वर्ग के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने EWS व्यवस्था में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग दोहराई। भाटी ने कहा कि अगर आम जनता उनका साथ देती है तो केंद्र सरकार को उनकी बात माननी पड़ेगी। प्रशासन पर भी बरसे रविंद्र सिंह भाटी नागौर में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर भाटी ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज दबाने और कार्यक्रम में बदलाव के लिए प्रशासन ने कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया गया। बीकानेर से नागौर तक निकली EWS यात्रा EWS सरलीकरण यात्रा बीकानेर से शुरू होकर देशनोक, मुकाम, नोखा और गोगेलाव होते हुए नागौर पहुंची। रास्ते में कई जगह समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया। नागौर पहुंचने से पहले ही बीकानेर रोड पर बड़ी संख्या में युवा और समर्थक जुट गए थे। शहर में भी जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं नागौर में EWS सरलीकरण यात्रा को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। करीब सात घंटे की देरी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सभा स्थल पर मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
अग्रसेन जयंती महोत्सव आज से: कलश यात्रा और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
Dholpur, Rajasthan:अग्रसेन जयंती महोत्सव का आज से होगा शुभारंभ, निकलेगी कलश यात्रा सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे में अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ आज से किया जाएगा। महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे पंचेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता, 9 अक्टूबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा 10 अक्टूबर को नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।वहीं 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव के दौरान समाज के प्रतिभाशाली लोगों एवं भामाशाहों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के गणमान्य लोग एवं समाजबंधु मौजूद रहेंगे।0
0
Report
समस्तीपुर के विभूतिपुर में दखल कब्जे के विरोध को लेकर पुलिस-प्रशासन पर हिंसक हमला
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मंहथी गांव में जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने गई पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बदसलूकी व हंगामे का मामला सामने आया है। इस दौरान भू-स्वामी के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। घटना 25 सितंबर की बताई जा रही है। अब घटना से जुड़े चार-पाँच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुटी नजर आ रही है। जमीन की मापी के लिए पहुंची टीम को लोगों द्वारा रोकने का प्रयास किया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बदसलूकी करते भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, भू-स्वामी के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। डीसीएलआर कोर्ट में दायर परिवाद के आधार पर 3 कट्ठा 13 धूर जमीन के मामले में भू-स्वामी रामाशीष यादव के पक्ष में डिक्री हुई थी। इसके बाद विभागीय स्तर पर पुलिस बल की तैनाती कर 25 सितंबर को मंहथी गांव में दखल-कब्जा दिलाने की कार्रवाई की जा रही थी। रामाशीष यादव का आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही देवेंद्र यादव समेत अन्य लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। उनके साथ मारपीट भी की गई। विरोध के कारण जमीन की मापी नहीं हो सकी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस टीम भू-स्वामी को सुरक्षित वहां से बाहर लेकर गई और बाद में पुलिस टीम भी वापस लौट गई। मामले को लेकर विभूतिपुर के सीओ चंद्रशेखर ने भी थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में दखल-कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासनिक टीम के साथ बदसलूकी, हंगामा और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। सीओ के अनुसार, दखल-कब्जा की कार्रवाई के लिए जिला स्तर से पुलिस बल की तैनाती की गई थी और पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। वहीं, भू-स्वामी रामाशीष यादव ने भी विभूतिपुर थाने में अलग से आवेदन देकर मारपीट और विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
उझानी में टप्पेबाजी गैंग गिरफ्तार: दो महिलाओं समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं की उझानी में पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कागज की गड्डियां बनाकर उनके ऊपर 500 रुपये का नोट लगाते थे और लोगों, खासकर बुजुर्ग महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर उनके सोने के आभूषण उतरवा लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू के अलावा सोने-पीली धातु की माला, मंगलसुत्र, कानों के टॉप्स और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल बताया गया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्यों के खिलाफ उझानी समेत अन्य थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं。0
0
Report
Advertisement
