209111
Kanpur dehat - अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मृत्यु
Ahrauli Shekh, Uttar Pradesh:भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अहरौली मोड़ के समीप नेशनल हाइवे पर बाइक सवार एक युवक के किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी . टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई . घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। मृतक के पास से मिले आईडी प्रूफ से उसकी पहचान भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांचा गांव निवासी शशांक पुत्र प्रेमचंद्र उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई . पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी की पूर्व सैनिकों के सम्मान रैली पर धर्मपाल सिंह का देश-सेवा का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:बरेली, उत्तर प्रदेश: मेरठ में पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पूर्व सैनिकों का सम्मान इसलिए कर रहे हैं कि पूर्व सैनिकों ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में देने का लक्ष्य हासिल किया। अब समाज की जिम्मेदारी है कि उनको सम्मान मिले, राज्य की जिम्मेदारी है कि उनको स्थान मिले... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कदम उठाया है वो सराहनीय है।"0
0
Report
जयपुर हरमाड़ा ट्रेलर हादसे की जांच जारी; पांच वाहन चपेट में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuहादसे के कारणों की जांच करने निकले अफसर हरमाड़ा इलाके में ट्रेलर से हुए हादसे की जगह पहुंचे NHAI, पीडब्ल्यूडी और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का दौरा वीकेआई रोड नम्बर 14 के पास रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा था ट्रेलर。 एक कार, पिकअप, बाइक और स्कूटी सहित पांच वाहन आए थे चपेट तीन जनों की मौत और आधा दर्जन लोग हो गए थे घायल हादसे बाद चेते अफसरों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा दुर्घटना स्थल सहित बने हादसे वाले कटों का किया निरीक्षण इन कटों को बंद करने पर किया जा रहा है विचार0
0
Report
कल्याण सिंह के पुत्र संदीप और गौरव सिंह की सगाई आज सुरक्षा घेरे में
Aligarh, Uttar Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के पुत्र और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह व उनके भाई गौरव सिंह की सगाई समारोह आज होने जा रहा है रामघाट रोड स्थित ताला नगरी 100 बीघा मैदान पर होने जा रहा है समारोह 2:40 पर सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह स्थल पर पहुंचेंगे तकरीबन 40 मिनट रुकेंगे वीवीआईपी लोगों का पहुंचना शुरू भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में होगा सगाई समारोह वॉकथ्रू... मनीष शर्मा0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र क
Bamhnawa, Uttar Pradesh:सीतापुर में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र के अम्लोरा गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी युगल के शव घर के हाते में बने छप्पर के नीचे अलग-अलग फंदों से लटके मिले। मृतकों की पहचान रुचि भार्गव और दिलीप मिश्रा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। वह करवाचौथ के अवसर पर अपने मायके अम्लोरा आई हुई थी। शनिवार सुबह दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर रेउसा थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
बागपत के दोघट में दर्दनाक हादसा: चालक समेत दो की मौत, हाईवे पर बेमिसाल टक्कर
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के दोघट क्षेत्र में सड़क हादसे में चालक समेत दो की मौत।खड़े कैंटर में पीछे से घुसी बोलेरो पिकअप।जोरदार टक्कर होने के कारण कैंटर चालक और एक अन्य युवक की मौके पर मौत।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया।दोघट थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर हादसा。0
0
Report
भरतपुर के 3 पंचायत समितियों में चौथे चरण के मतदान शुरू
Bharatpur, Rajasthan:देवेंद्र सिंह बिग फोनोभरतपुर-चौथे चरण के लिए भरतपुर जिले की 3 पंचायत समितियों में मतदान राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने देखी केंद्रों पर व्यवस्थाएं जिला कलक्टर कमर चौधरी ,एसपी राजेश मीणा भी रहे मौजूद रूपवास के खानुआ ,चेंकोरा मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण निरीक्षण के बाद बोले राज्य निर्वाचन आयुक्त शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है मतदान संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त जाब्ता मतदान को लेकर मतदाताओ में खास उत्साह जिला प्रशासन ने किए है बेहतर इंतजाम,0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र के आदिवासी मेले में दो गांवों में मारपीट, वीडियो वायरल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में आदिवासी मेले के दौरान जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मेले में दो गांवों के लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चिचलिक गांव में आयोजित आदिवासी मेले का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवाह ने किया था। सांसद छोटेलाल खरवार इस मेले का आयोजन कराते हैं। मेले के दौरान पनौरा और सोहदाग गांव के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि मामला मanchi थाना क्षेत्र की पनौरा पुलिस चौकी अंतर्गत चिचलिक गांव का है। यहां आयोजित आदिवासी मेले में पनौरा और सोहदाग गांव के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने की बात सामने आ रही है। मेले में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो में कुछ लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दें रहे हैं। घटना की जी मीडिया पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की असल वजह क्या थी और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे। फिलहाल चिचलिक आदिवासी मेले में हुई इस मारपीट की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।0
0
Report
चमोली के गोचर मेले का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारम्भ
Noida, Uttar Pradesh:चमोली में आयोजित 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला-2026 कार्यक्रम में सीएम धामी चमोली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली जिले के गौचर पहुचकर 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गोचर मेले का शुभारंभ किया।0
0
Report
बस्तर में धान खरीदी तेज, अवैध आवक रोकने के लिए सीमा नाकों पर निगरानी
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर- बस्तर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं दूसरी तरफ पड़ोसी राज्यों से अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की है, कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर धनपुंजी, भेजापदर, नलपावण्ड, तारापुर, पोटियावण्ड, कोलावल और बदलावण्ड सहित सात सीमावर्ती नाकों पर 24 घंटे तीन पालियों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, प्रशासन के अनुसार सीमा से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों की जांच और पंजीयन किया जाएगा, बिना वैध दस्तावेज धान परिवहन करते पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी, बता दें कि हर साल उड़ीसा राज्य से बड़ी मात्रा में अवैध धान खपाने का प्रयास किया जाता है ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने धान के अवैध कारोबार पर रोक लगाकर वास्तविक और पंजीकृत किसानों के हितों की रक्षा करने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
मारवाड़ जंक्शन पर भीषण सड़क हादसा: एक महिला व मासूम घायल
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन स्टेट हाईवे 61 सूर्य नगर चौराहे पर सड़क हादसा, इको वाहन एवं कार की हुई भीषण टक्कर, हादसे में एक महिला सहित एक मासूम हुआ गंभीर घायल, सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस पहुंची मौके पर, घायलों को लाया गया राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन, घायलों की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने किया पाली रेफर, हादसा खतरनाक मोड पर कार की तेज गति के कारण हुआ, हादसे में कार में सवार कराडी निवासी सुमित्रा पत्नी पुरन एवं मासूम तरुण हुआ घायल ।0
0
Report
पंचायतीराज चुनाव 2026: चारों पंचायत समितियों में आज मतदान शुरू
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत आज चार पंचायत समितियों में मतदान प्रक्रिया जारी है. डीडवाना, कुचामन, लाडनूं और मौलासर पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिल रही है और प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं. प्रातः 10 बजे तक जिले में कुल 14.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. वहीं पंचायत समिति वार आंकड़ों की बात करें तो डीडवाना में 12.79 प्रतिशत, कुचामन में 15.99 प्रतिशत, लाडनूं में 15.24 प्रतिशत और मौलासर में 13.27 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. जैसे-जैसे मतदान का समय आगे बढ़ेगा, मतदान प्रतिशत में और इजाफा होने की उम्मीद है.0
0
Report
झालावाड़ में स्टेट हाईवे पर चाकू से लूटपाट, 12 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले में स्टेट हाईवे झालरापाटन-रायपुर मार्ग पर चाकू की नोक पर लूटपाट और मारपीट की वारदात का सदर थाना पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू भी जब्त किया है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि 11 नवंबर को रायपुर स्टेट हाईवे पर दो अलग-अलग व्यक्तियों के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट की घटनाएं हुई थीं। मामले में सदर थाना झालावाड़ पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार परिवादी दिलीप सिंह अपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल से झालावाड़ आ रहे थे। इसी दौरान पिपलोद गांव के पास नायरा पेट्रोल पंप के नजदीक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने जेबों की तलाशी लेने का प्रयास किया और चाकू दिखाकर लूटपाट की कोशिश की। परिवादी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। इसी दौरान राहगीरों के आने पर दोनों आरोपी मारपीट कर मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हर्षराज खरेड़ा के निकटतम सुपरविजन में तथा सदर थाना प्रभारी मोहम्मद इब्राहिम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दोनों वांछित आरोपियों बजरंग लाल गुर्जर निवासी झालरापाटन तथा रमेशचंद जाटव निवासी मिर्जापुर, जिला बारां, हाल निवासी झालरापाटन को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू भी बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ और मामले में अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे के आदी हैं और हाईवे सहित अन्य आम रास्तों पर आने-जाने वाले राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट और मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम देते थे।0
0
Report
Advertisement
उदयपुरवाटी में दिवंगत हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी को श्रद्धांजलि
Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं उदयपुरवाटी में दिवंगत हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी को दी श्रद्धांजलि पचलंगी चौकी में तैनात थे हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी चुनाव ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में बिगड़ी थी तबीयत, हुआ निधन उदयपुरवाटी थाने में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने दी अंतिम विदाई 58 वर्षीय हरसहाय चौधरी की पार्थिव देह पैतृक गांव गोरधनपुरा रवाला झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र की पचलंगी पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी के निधन पर शनिवार को उदयपुरवाटी थाने में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दिवंगत हेड कांस्टेबल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इसके बाद पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उदयपुरवाटी थाने में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद उनकी पार्थिव देह अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव गोरधनपुरा रवाना की गई।0
0
Report
टोंक-नीवई में EVM खराब, मतदान में देरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Tonk, Rajasthan:निवाई उपखंड के तुर्किया पंचायत समिति वार्ड नम्बर 15 पर डोनों EVM मशीन बंद होने के कारण 9:18 तक एक भी वोट नहीं डला; मतदाताओं में भारी आक्रोश. नायब तहसीलदार रामकेश मीणा इंजीनियर की टीम लेकर मौके पर पहुंचे हैं, लगातार ठीक करने का किया जा रहा है प्रयास; समय पर मतदान नहीं होने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश0
0
Report
भरतपुर में चौथे चरण के मतदान की व्यवस्था मजबूत, निरीक्षण के दौरान शांतिपूर्ण मतदान कहा गया
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर - चौथे चरण के लिए भरतपुर जिले की तीन पंचायत समितियों में मतदान जारी है. मतदान के बीच राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को देखा. जिला कलक्टर कमर चौधरी, एसपी राजेश मीणा भी साथ मौजूद रहे. रूपवास के खानुआ, चेंकोरा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के बाद राजेश्वर सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा मतदान, संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है. मतदान को लेकर मतदाताओं में खास उत्साह है. जिला प्रशासन ने बेहतर इंतजाम किए हैं.0
0
Report
Advertisement
