KANPUR DEHAT-फोन पर बात करते समय मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, युवक की मौत
Rajpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान हाईवे किनारे खड़ा होकर फोन पर बात चीत कर रहा था। तभी तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अमराहट थाना क्षेत्र के जफरापुर निवासी जगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
