209111
Kanpur Dehat - महिलाओं ने डीएम से राशन आवंटन में अनियमितता की शिकायत की
Pukhrayan, Uttar Pradesh:भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बिरमा गांव निवासी करीब दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने डीएम को शिकायती पत्र देकर राशन कोटे के आवंटन प्रकिया में अनियमितता होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पांच समूह के आवेदन लिये गये है जबकि उनके समूह का आवेदन नही लिया गया है। महिलाओं की मांग थी कि जांचकर आवंटन किया जाये। डीएम ने जांचकर कार्यवाही करने की बात कही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कार्ति चिदंबरम बनाम निशिकांत दुबे: UK फर्म लिंक पर तीखी बहस
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BRIEF EXCHANGE OF WORDS BETWEEN KARTI CHIDAMBARAM AND BJP MP NISHIKANT DUBEY ON THE ALLEGATIONS MADE BY DUBEY ON AN MP FOR HAVING LINKS WITH A UK FIRM/VISUALS दिल्ली: एक सांसद के UK की कंपनी से जुड़े होने के BJP सांसद के आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और BJP सांसद निशिकांत दुबे के बीच थोड़ी बहस हुई।0
0
Report
गुरु रविदास के 650वें प्रकाशोत्सव पर भाजपा का समरसता संदेश देशभर में
Bokaro Steel City, Jharkhand:गुरु रविदास महाराज के अवसर पर 29 जुलाई से 20 फरवरी तक भाजपा का राष्ट्रीय स्तरीय समरता संदेश। उक्त जानकारी भाजपा के पूर्व विधायक विरंची नारायण ने बोकारो सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए कही। भाजपा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाशोत्सव को भाजपा सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता महापर्व के रूप में 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (गुरु रविदास जयंती) तक पूरे देश में मनाएगी. बोकारो जिला में लगभग 200 स्थानों पर दीपोत्सव व प्रसाद वितरण किया जाएगा. भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है. अभियान का शुभारम्भ गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मस्थली वाराणसी से होगा. देशभर में 21,000 से अधिक स्थानों पर कलश वंदन, 51,000 मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर दीपोत्सव, संत संपर्क अभियान, समरसता संवाद, सामाजिक कार्यक्रम तथा जालंधर से वाराणसी तक राष्ट्रीय समरसता यात्रा का आयोजन किया जाएगा. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की भावना के साथ जातिगत भेदभाव को समाप्त करने और सामाजिक समरसता की भावना को धरातल पर उतारना है. 29 जुलाई से 10 सितंबर तक गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से भरे 131 कलश देशभर के प्रदेश, जिला, मंडल और गांव तक पहुंचेंगे. 29 जुलाई से 31 अगस्त तक भाजपा पदाधिकारी संतों से मिलकर उनका अभिनंदन करेंगे और सामाजिक समरसता का संदेश देंगे. 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) तक यात्रा निकलेगी. यात्रा के दौरान संत सम्मेलन और समरसता गोष्ठियां होंगी. 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक सभी छात्रावासों में समरसता संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.0
0
Report
राजन जायसवाल मामले में हाई प्रोफाइल अधिकारियों के नाम सामने, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो-फोटो
Motihari, Bihar:राजन जायसवाल के फेसबुक पर कई आईएएस आईपीएस के साथ और लालबत्ती गाड़ी से घूमते तस्वीर है मौजूद, राजन जायसवाल के गिरफ्तारी के दो दिन बाद उसके फेसबुक प्रोफाइल का ब्लॉक होना बन गया है एक पहेली? राजन जायसवाल से चल रहे पूछताछ में बिहार के पावर सेंटर के एक अधिकारी के अलावा जेल में बंद एक चर्चित व्यक्ति का नाम सामने आया है , जिसके बाद उक्त चर्चित व्यक्ति को सेल में डाल देने की चर्चा है। इधर राजन जायसवाल का हाई प्रोफाइल वाला वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहा है।मोतिहारी में रिमांड पर लेकर राजन जायसवाल से एसटीएफ और मोतिहारी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में इतने बड़े बड़े नाम सामने आ रहा है कि पूछताछ करने वाले के लिए उन नाम से पूछताछ करना सर दर्द बन गया है।इसी बीच चर्चा है कि राजन जायसवाल के आरा मिल मैरवा में और उसके पैतृक गांव नौतन के तिवारी टोला में आर्थिक अपराध इकाई ने गहन तलाशी लिया है। जहां से बताया जाता हैं कि लैपटॉप,जमीन के दस्तावेज और पासबुक अपने साथ लेती गई है आर्थिक अपराध की टीम।दरअसल मोतिहारी में सदर एसडीएम के पोस्टिंग के बाद एसडीएम से 25 लाख रुपया पोस्टिंग कराने के एवज में माँगने वला राजन जयसवाल मोतिहारी में गिरफ्तार हुआ है। जिसे पिछले 4 दिनों से रिमांड पर लेकर मोतिहारी पुलिस एवं पटना एसटीएफ दोनों संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुआ है।सूत्रों की माने तो राजन जयसवाल ने पुलिस एवं एसटीएफ को बताया है कि वो किसके लिए काम करता है। उंसके मोबाइल से कई आईएस एवं आईपीएस के नम्बर मिले हैं। राजन जयसवाल ने पुलिस को बताया है की ट्रांसफर पोस्टिंग में बतौर कमीशन एजेंट के तौर पर वह काम करता है। शोज़ल मीडिया पर राजन जायसवाल के हथियारों के साथ कई फ़ोटो वीडियो वायरल है। जिसमे कई आईएस एवं आईपीएस के साथ है। राजन के मोबाइल से जिन जिन हस्तियों का नम्बर मिला है उस नम्बर तक मोतिहारी पुलिस का पहुँचना एक चुनौती एवं सर दर्द भी है। जो नम्बर मिले है उसमें कई उच्चे ओहदे पर बैठे अधिकारी भी है। अभी राजन जायसवाल मोतिहारी साइबर टीम के पास रिमांड पर है। जहाँ गहन पूछताछ हो रही हैं। पूछताछ में शामिल एक अधिकारी ने बताया की राजन जायसवाल पटना में पवार सेंटर में बैठे एक बड़े अधिकारी लिए काम करता है। मोतिहारी में एक तत्कालीन एसपी के समय कईं थाना प्रभारियों की पोस्टिंग राजन जायसवाल ने कराया था। उस समय तत्कालीन नगर थाना अध्यक्ष के पास पैसा जमा होता था। लेकिन राजन जायसवाल ने उस एसपी का नाम अभी तक पूछताछ में नही बताया। जाँच टीम के सूत्रों के अनुसार अपने खास एसपी को बचाने के लिए राजन दूसरे एसपी का नाम ले रहा है। फिलहाल राजन जायसवाल के मोबाइल नम्बर से मिले नम्बरो की जांच जारी है। बड़ी बात यह है की उक्त नम्बरो में कुछ ऐसे नम्बर भी है जहाँ तक मोतिहारी पुलिस का पहुँचना बड़ी चुनौती होगा.0
0
Report
Advertisement
गृह सचिव गोविंद मोहन व महेश दीक्षित अमित शाह से मुलाकात के बाद संसद छोड़ गए
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: HOME SECRETARY GOVIND MOHAN AND IB CHIEF MAHESH DIXIT LEAVE FROM PARLIAMENT संसद में गृह सचिव गोविंद मोहन और सूचना सूचना प्रमुख महेश दीक्षित ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक अब समाप्त हो चुकी है और वे रवाना हो रहे हैं।0
0
Report
मुजफ्फरपुर पुलिस ने 630 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप पर लोड घरेलू सामान के आर लाई जा रही शराब की खेप को जप्त किया है और यूपी के शराब तस्कर समेत तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. पिकअप से 630 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया है. दरअसल गायघाट थाना प्रभारी को सूचना मिली एक पिकअप पर घरेलू सामान के नीचे शराब की खेप लाई जा रही है. उसके बाद गायघाट थाना पुलिस ने मुजफ्फरपुर दरभंगा फोरलेन के मैथी टोल प्लाजा के समीप शराब लोड पिकअप पर निगरानी रखने लगी, जैसे ही घरेलू सामान लोड पिकअप टोल प्लाजा के समीप पहुंची तो पुलिस ने रोकने का इशारा किया और फिर पिकअप रुकते ही पुलिस ने जांच पड़ताल किया तो ऊपर से पलंग टेबल कुर्सी के नीचे शराब की कार्टून नजर पड़ी. जिसके बाद पुलिस ने पिकअप को जप्त करते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एक अप का रहने वाला है और दो बिहार का रहने वाला है. पूरे मामले को लेकर CDPO East Aliyat Vats ने बताया की घरेलू सामान से लोड एक पिकअप से शराब की खेप पकड़ी गई है. साथ ही मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें यूपी के राय बरैली जिला के सरैनी थाना के रहने वाले Subham Tiwari, मुजफ्फरपुर जिला के Bochaha थाना क्षेत्र के रहने वाले Sonu Kumar और समस्तीपुर जिला के Rosara के रहने वाले Pinku Mahato को गिरफ्तार किया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है कि वह शराब की खेप को कहां से ला रहा था. पिकप से 630 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया है.0
0
Report
कानपुर में प्रेम विवाह दंपति के शव: हत्या का शक, जांच जारी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर घर के कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी। पति का फंदे से लटका और पत्नी का जमीन पर शव पड़ा मिला। 4 माह पूर्व प्रेम विवाह कर दोनों परिवार से अलग रह रहे थे। डीसीपी साउथ समेत फॉरेंसिंक और पुलिस टीम ने तफ़्तीश की। पुलिस ने तफ़्तीश कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। लड़की के परिजनों ने लड़के के परिजनों पर हत्या के आरोप लगाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तहरीर के आधार पर जाँच कर कार्रवाई होगी-डीसीपी साउथ। 5 दिन पूर्व ही इलाके में किराये पर रहने आए थे मृतक दंपत्ति। कानपुर कमिश्नरेट के बर्रा थानाक्षेत्र के बर्रा-7 इलाके का मामला। दीपेंद्रनाथ चौधरी(डीसीपी साउथ)0
0
Report
Advertisement
कट्टी घाटी के श्याम द्वार पर नई रोशनी से अलवर की सुंदरता निखरेगी
Alwar, Rajasthan:कटी घाटी श्याम द्वार पर नई रोशनी व्यवस्था का शुभारंभ, बढ़ेगी शहर की सुंदरता\n\nअलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने मंगलवार को अलवर की कट्टी घाटी स्थित श्याम द्वार पर नव स्थापित आकर्षक प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक लाइटिंग से श्याम द्वार की भव्यता और सौंदर्य में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।\n\nउन्होंने बताया कि रात्रि के समय यह रोशनी व्यवस्था श्याम द्वार को शहरवासियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाएगी। साथ ही, इससे शहर की समग्र सुंदरता में भी इजाफा होगा।\n\nराज्यमंत्री ने कहा कि अलवर को और अधिक सुंदर व आकर्षक बनाने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भव्य द्वारों के निर्माण कार्य भी जारी हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर अलवर की एक विशिष्ट पहचान बनेगी और यहां आने वाले आगंतुकों को शहर की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत की सकारात्मक झलक मिलेगी।0
0
Report
एमबीबीएस इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ाने पर CME और प्रशासन की चर्चा, निर्णय अभी लंबित
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एमबीबीएस इंटर्न्स और आयुक्त चिकित्सा शिक्षा (CME) के बीच हुई अहम बैठक इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर प्रशासन के साथ हुई चर्चा 14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग प्रशासन ने स्टाइपेंड में करीब 20% वृद्धि के प्रस्ताव पर शुरू किया विचार स्टाइपेंड वृद्धि पर अभी तक नहीं हुआ कोई अंतिम फैसला प्रशासन की ओर से नहीं जारी हुआ कोई लिखित आदेश मांगों पर अभी तय नहीं हुई कोई स्पष्ट टाइमलाइन प्रस्तावित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल फिलहाल स्थगित कार्य बहिष्कार पहले की तरह रहेगा जारी लिखित और समयबद्ध आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा 29 जुलाई को इंटर्न्स करेंगे रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदान शिविर के जरिए शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे इंटर्न मरीजों और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का देंगे संदेश सरकार और चिकित्सा शिक्षा विभाग से जल्द लिखित निर्णय की मांग0
0
Report
कोका कोला के मुजोरपण के खिलाफ वैभव खेडेकर का तीखा आक्रमण
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी जिले के लोटे MIDC में स्थित प्रसिद्ध 'कोका कोला' कंपनी का मुजोरपणा सामने आया है. कई महीनों से प्रामाणिक तरीके से काम कर रहे 8–10 स्थानीय भूमिपुत्रों को बिना पूर्व सूचना के कंपनी ने अचानक काम से निकाल दिया है. इस खबर पर भाजप नेते तथा खेड नगर परिषद के माजी नगराध्यक्ष एड. वैभव खेडेकर बेहद आक्रमक हो गए हैं और उनका गुस्सा उफान पर है. उन्होंने सीधे कंपनी के HR मॅनेजर और सम्बद्ध अधिकारियों को जमकर आड़े हाथ लिया. आगामी 8 दिनों में इन भूमिपुत्रों को पुनः सम्मानपूर्वक नौकरी पर नहीं लेने पर Coca-Cola के खिलाफ तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी है.0
0
Report
Advertisement
त्रिपुरा: विश्व हेपेटाइटिस डे पर मुख्यमंत्री ने जागरूकता का आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:AGARTALA (TRIPURA): DR MANIK SAHA (CHIEF MINISTER, TRIPURA) ON WORLD HEPATITIS DAY / MOUS SIGNED BETWEEN TRIPURA GOVERNMENT AND NSE अगरतला, त्रिपुरा: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे पर मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कहा, यह एक बहुत ज़रूरी विषय है। हेपेटाइटिस A, B, C, D और E के मामले में अक्सर देखा जाता है कि इसके लक्षण दिखाई ही नहीं देते; इसलिए इसे कभी-कभी 'साइलेंट किलर' कहा जाता है। इससे निपटने के लिए, हेपेटाइटिस फाउंडेशन ऑफ त्रिपुरा (HFT), नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) और त्रिपुरा सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर जागरूकता बढ़ाने का काम किया है, खासकर वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे (28 जुलाई) के मौके पर। मुख्य फोकस बीमारी से बचाव, हेपेटाइटिस के कारणों को समझने और इसे जड़ से खत्म करने के तरीकों पर है। इस बीमारी को पाँच साल के अंदर पूरी तरह खत्म करने का वैश्विक और राष्ट्रीय लक्ष्य है; एक साल बीत चुका है और इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अब चार साल बचे हैं।0
0
Report
काठमांडू (नेपाल) में दो समूहों के भिड़ंत के बाद अनिश्चित कर्फ्यू लगा
Noida, Uttar Pradesh:KATHMANDU(NEPAL): INDEFINITE CURFEW IMPOSED FOLLOWING CLASH BETWEEN TWO GROUPS / VISUALS0
0
Report
इंदौर फर्जी पट्टा: पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी और टीम की जाँच के निर्देश दिए
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - इंदौर पुलिस के हीरा नगर थाने से जुड़े कथित फर्जी पट्टा मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। करीब एक घंटे तक हीਰਾ नगर थाना प्रभारी और उनकी टीम से पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वीओ - मामला 21 जुलाई का है, जब हीरा नगर थाना क्षेत्र में मां शारदा मेडिकल के सामने कार और दोपहिया वाहन की मामूली टक्कर के बाद विवाद हो गया था। विवाद मारपीट, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी तक पहुंच गया। इस मामले में पुलिस ने शोभित, मयंक, ओम और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था。 गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शोभित और मयंक के हाथ-पैर में पट्टे बांधकर उनका इलाके में जुलूस निकाला। उस दौरान पुलिस ने दावा किया था कि दोनों गिरने से घायल हुए हैं। जुलूस के दौरान पुलिसकर्मी आरोपियों से माफी मंगवाते और डंडे से मारते हुए भी नजर आए। लेकिन मामला तब चर्चा में आ गया जब जेल गेट पर दोनों आरोपियों ने अपने हाथ-पैर से पट्टे खोलकर फेंक दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। सोशल मीडिया पर यह भी आरोप लगाए गए कि आरोपियों को झूठे पट्टे बांधकर जुलूस निकाला गया और इसके बदले पैसों के लेन-देन की भी बात सामने आई। हालाँकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में हीरा नगर की एसीपी रुबिना मिजवानी का नाम भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वीडियो मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी。 अब इस पूरे मामले में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने करीब एक घंटे तक हीरा नगर थाना प्रभारी और उनकी टीम से पूछताछ की। उन्होंने संबंधित डीसीपी को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही, अनुशासनहीनता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर भी कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। बाइट : संतोष सिंह, पुलिस कमिश्नर0
0
Report
Advertisement
पटना: चिराग पासवान ने नितिन नवीन से मुलाकात, बांकीपुर उपचुनाव पर चर्चा
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। बांकीपुर उप चुनाव को लेकर होगी चर्चा। मुलाकात के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री संतोष सिंह मौजूद。0
0
Report
गांव में बच्चा चोर समझकर युवक की जमकर पिटाई; वीडियो वायरल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली बच्चा चोर समझकर एक व्यक्ति की ग्रामीणों ने रस्सी से हाथ पैर बांधकर जमकर कर दी धुनाई..... मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल... वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय पुलिस ने व्यक्ति की पहचान..... चितरंगी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है पीड़ित व्यक्ति..... नाच गाना का कार्यक्रम करके अपने बच्चों को लेकर जा रहा था घर..... ग्रामीणों ने व्यक्ति को महिला के वेशभूषा देखकर बच्चा चोर समझकर व्यक्ति की कर दी पीटाई..... मौके पर पहुंचे पीड़ित व्यक्ति के परिवार के छोटेलाल कोल ने ग्रामीणों को समझाया..... पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी..... जियावन थाना क्षेत्र के गौरबा गांव की घटना.....0
0
Report
धौलपुर में 177 करोड़ के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर को 177 करोड़ की सौगात, सीएम भजनलाल ने मनियां में 17 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास पिछले ढाई साल में जिले में हुए 2000 करोड़ के काम, बोले सीएम - विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे सीएम का फूलपुर दौरा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को धौलपुर जिले के मनियां कस्बे की फूलपुर ग्राम पंचायत पहुंचे। यहाँ आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में उन्होंने जिले को लगभग 177 करोड़ रुपये की लागत वाले 17 विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। सबका साथ सबका विकास का संकल्प समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास" के संकल्प को जमीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान, महिला, युवा और मजदूर सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। धौलपुर में 2000 करोड़ के काम पूरे मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि धौलपुर के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में धौलपुर जिले में लगभग दो हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। अब 177 करोड़ के नए कामों से जिले को विकास की नई गति मिलेगी। 17 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास मुख्यमंत्री ने मंच से कुल 17 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 155 करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं से जिले की बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य, कृषि और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। किसानों के लिए घोषणाएं मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में कहा कि राज्य सरकार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के साथ अतिरिक्त तीन हजार रुपये दे रही है। इसके साथ ही फसल बीमा योजना को सुदृढ़ किया गया है। प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को अब दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे खेती आसान होगी। युवाओं को नौकरियों की जानकारी युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते ढाई वर्षों में प्रदेश में 1.78 लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं। वर्तमान में 1.32 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और 70 हजार नई भर्तियों की तैयारी भी सरकार कर रही है। मनियां क्षेत्र को मिली बड़ी सौगातें इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मनियां क्षेत्र के लिए कई अहम परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 220 केवी जीएस की स्थापना, पार्वती नदी पर नया पुल, क्षेत्र की मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण, कृषि उपज मंडी के लिए भूमि आवंटन, सामुदायिक स्वास्थ्य المركزों का विस्तार, नए पुलिस थाना एवं चौकियों का निर्माण, एफएसटीपी, जिला औषधि भंडार, उपनिदेशक उद्यानिकी कार्यालय और पार्वती बांध का पुनर्निर्माण शामिल हैं। आगे भी विकास जारी रहेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। धौलपुर को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए बजट और योजनाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया。0
0
Report
Advertisement
