icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209115
Mohd TasleemMohd TasleemFollow17 Jan 2025, 02:18 pm

कानपुर देहात- बंदूक के बल पर महिला से रेप, तीन पर मुकदमा दर्ज

Rajpur, Uttar Pradesh:

राजपुर थाना क्षेत्र की एक गाँव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह 12 जनवरी शाम 6 बजे वह खेत पर हरियाली लेने गई थी। महिला का आरोप है कि चीख पुकार मचाने पर आरोपी के पिता ने उसे निर्वस्त्र कर गुप्तांग पर बदूक रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी। ये भी आरोप लगाया कि आरोपी की बहन उसके बेटे की गर्दन पर हसिया रखकर धमकी दी कि घटना की जानकारी अगर किसी को दी तो वह उसके बेटे की हत्या करवा देगी। मामले में राजपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि महिला की तहरीर पर पिता पुत्र व पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

CM विष्णुदेव साय कांकेर दौरे पर, विद्यार्थियों के साथ मन की बात सुनेंगे

Begun, Rajasthan:रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर दौरे पर हुए रवाना.., दौरे को लेकर CM विष्णुदेव साय ने कहा- कांकेर जिले के अंतर्गत का दौरा होगा.. मन की की बात का 138 वा एपिसोड है.. एकलव्य विद्यालय में मन की बात विद्यार्थियों के साथ सुनूंगा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का छत्तीसगढ़ दौरा आज.. कांग्रेस में होगी आज कई बड़ी बैठकें.. मामले में CM विष्णुदेव साय ने कहा- पिछले 2018 से लेकर 23 प्रदेश की जनता को जनादेश दिया था.. कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में कई वादे किए थे.. 5 वर्षों में कांग्रेस ने वादा पूरा नहीं किया.. पूरे प्रदेश को 5 वर्षों में कांग्रेस ने अपराधगढ़,भ्रष्टाचार का गढ़ बनाया.. कांग्रेस के अनेकों लोग जेल के अंदर में है.. कांग्रेस कुछ भी कर ले जनता का विश्वास अर्जित नहीं कर पाएंगे.. रायपुर के डूमरतराई में ट्रिपल मर्डर केस मामले में CM विष्णुदेव साय ने कहा- पति और पत्नी जीवन रूपी गाड़ी के दो पहिए.. दोनों में ही विश्वास होना चाहिए.. शक की वजह के तह में जाना चाहिए तब यह रुकेगा बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
0
0
Report

बारिश से ढहे कच्चे मकान में बुजुर्ग की मौत, पपरेंदा गांव में मातम

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में दो दिनों से हो रहे लगातार बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया जिससे डूबकर एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है। घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव की है जहाँ लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार की रात एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर घर में सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध चुन्नी वर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने मलबा हटाकर वृद्ध को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में छह बेटे हैं, जो गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। मृतक के नाम मात्र एक बीघा जमीन है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई गई है। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
0
0
Report

बगहा-वाल्मीकिनगर में भारी बारिश से बाढ़, घरों में पानी घुसा

IAImran AjijJust now
Bagaha, Bihar:बगहा से शुरू होने वाली खबर में लगातार बारिश के कारण गंडक और मसान सहित अन्य नदियाँ उफान पर हैं। नदियों के जलस्तर बढ़ने से वाल्मीकिनगर और बगहा समेत रामनगर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है। पश्चिमी चंपारण की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है और गंडक के साथ मसान भी उफान पर है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के आसपास जलभराव के कारण बगहा-वाल्मीकिनगर स्टेट हाईवे पर पानी चढ़ गया है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है और वन्यजीवन भी परेशान है। बगहा और रामनगर क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी घरों तक पहुँच चुका है और लोग जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों में बाढ़ और जलस्तर बढ़ने को लेकर चिंता है। प्रशासन प्रभावित इलाकों पर नजर रखे हुए है। बाढ़ के कारण निर्माणाधीन पुल की सामग्री बह गई है और खेतों में धान तथा गन्ना की फसलें नुकसानग्रस्त हो रही हैं, जिससे ग्रामीण और किसान मदद की गुहार लगा रहे हैं। नेपाल में भारी वर्षा के कारण मसान नदी में भी उफान है, जिसके कारण पुराने मसान पुल से गुजरने वाले यात्री और अन्य लोग सहमे हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र की चार विधानसभा सीटों के चुनावी गणित में नया दौर: युवा मतदाता प्रभावी

Noida, Uttar Pradesh:सोनभद्र की सियासत में चार विधानसभा सीटों का समीकरण, पुराने किले बचाने की चुनौती और नए मतदाताओं पर निगाहें। सोनभद्र सिर्फ अपनी खनिज संपदा और ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अलग राजनीतिक मिजाज के लिए भी जाना जाता है। चार मार्च 1989 को मिर्जापुर से अलग होकर अस्तित्व में आया सोनभद्र अब 37 साल से ज्यादा का सफर तय कर चुका है। इन वर्षों में जिले की तस्वीर बदली, विकास के नए रास्ते खुले और सियासत के समीकरण भी कई बार बदले। कभी जिले में सिर्फ दो विधानसभा सीटें थीं, लेकिन आज सोनभद्र की राजनीति चार विधानसभा क्षेत्रों में बंटी हुई है। ऐसे में चुनावी चौसर पर जातीय समीकरण, पुराने राजनीतिक प्रभाव, नए मतदाता और स्थानीय मुद्दे किस तरह असर डालते हैं, आइए समझते हैं सोनभद्र की पूरी चुनावी तस्वीर। सोनभद्र एक उत्तर प्रदेश का जिला है जो चार विधानसभा सीटों पर आधारित है, और यह सीटें घोरावल, राबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी हैं। वर्ष 2012 से पहले सोनभद्र में महज दो विधानसभा सीटें थीं—राबर्ट्सगंज सदर और दुद्धी। परिसीमन के बाद घोरावल और ओबरा को अलग विधानसभा क्षेत्र बना गया और वर्ष 2012 में इन दोनों नई सीटों पर पहली बार विधानसभा चुनाव हुआ। ओबरा में बसपा के सुनील यादव ने जीत दर्ज कर नई सीट के पहले विधायक बनने का गौरव हासिल किया, जबकि घोरावल से समाजवादी पार्टी के रमेश चंद्र दुबे ने चुनाव जीतकर इस सीट पर पहली बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया। वहीं राबर्ट्सगंज से सपा के अविनाश कुशवाहा और दुद्धी से निर्दल प्रत्याशी रूबी प्रसाद ने जीत दर्ज की। इसके बाद वर्ष 2017 का चुनाव सोनभद्र की राजनीति में बड़ा बदलाव लेकर आया। जिले की चारों विधानसभा सीटों में भाजपा ने तीन सीटों पर जीत हासिल की, जबकि दुद्धी में भाजपा की सहयोगी अपना दल एस के हरिराम चेरो ने जीत दर्ज की। यानी चारों सीटों पर भाजपा गठबंधन का कब्जा रहा। वर्ष 2022 में भाजपा ने इस प्रदर्शन को और आगे बढ़ाते हुए पहली बार सोनभद्र की चारों विधानसभा सीटों पर सीधे जीत का परचम लहराया। घोरावल, राबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी, चारों सीटों पर कमल खिला और दुद्धी में पहली बार भाजपा के चुनाव चिन्ह पर जीत दर्ज हुई। लेकिन दुद्धी की सियासत में इसके बाद एक बार फिर बड़ा मोड़ आया। दुष्कर्म के मामले में दोषसिद्धि और सजा के बाद तत्कालीन भाजपा विधायक रामदुलारे गौड़ की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई और दुद्धी सीट रिक्त हो गई। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय सिंह गौड़ ने जीत दर्ज कर भाजपा से यह सीट छीन ली। विजय सिंह गौड़ के नाम दुद्धी विधानसभा से सबसे अधिक बार विधायक चुने जाने का रिकॉर्ड रहा है। उनके निधन के बाद दुद्धी विधानसभा सीट फिलहाल रिक्त है। ऐसे में आने वाले चुनाव में इस सीट का मुकाबला पूरे जिले की सियासत के लिहाज से खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब बात मौजूदा मतदाता आंकड़ों की करें तो निर्वाचन आयोग की ताजा जानकारी सोनभद्र की चुनावी तस्वीर को काफी स्पष्ट करती है। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर-2026 के बाद जिले की चारों विधानसभा सीटों में कुल 11 लाख 97 हजार 527 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6 लाख 42 हजार 849 पुरुष, 5 लाख 54 हजार 651 महिला और 27 अन्य जेंडर के मतदाता शामिल हैं। विधानसभा वार देखें तो घोरावल में सबसे ज्यादा 3 लाख 48 हजार 887 मतदाता हैं। इसके बाद राबर्ट्सगंज में 3 लाख 789, दुद्धी में 2 लाख 81 हजार 976 और ओबरा में 2 लाख 65 हजार 875 मतदाता दर्ज हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 44 हजार 413 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया, जबकि 22 हजार 149 नाम हटाए गए। यानी मतदाता सूची में व्यापक स्तर पर बदलाव हुआ है। इस चुनावी तस्वीर का एक और अहम पहलू युवा मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 12 हजार 873 मतदाता दर्ज हैं। वहीं महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी भी करीब 49 प्रतिशत तक पहुंच गई है। ऐसे में आने वाले चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवा और महिला मतदाता राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। सोनभद्र की सियासत में जहां पुराने जातीय समीकरण अपनी भूमिका निभाते हैं, वहीं बदलती मतदाता सूची नए समीकरणों की भी जमीन तैयार कर रही है। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक सोनभद्र की आबादी 18 लाख 62 हजार 559 थी। मौजूदा समय में जिले की आबादी अनुमानित तौर पर 23 से 24 लाख के आसपास मानी जाती है। उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे सोनभद्र का मुख्यालय राबर्ट्सगंज है। इसी नाम से लोकसभा सीट भी है, जो अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाली राजनीतिक लहर का असर राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट के चुनावी नतीजों में भी कई बार देखने को मिलता रहा है। विधानसभा चुनाव की बात करें तो सोनभद्र की चारों सीटों का सामाजिक और राजनीतिक समीकरण अलग-अलग रंग दिखाता है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सवर्ण मतदाताओं की भूमिका यहां बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ओबीसी वर्ग में मौर्य, पटेल और यादव जैसे सामाजिक समूहों के साथ ब्राह्मण और राजपूत जैसे सवर्ण वर्ग भी चुनावी गणित का अहम हिस्सा हैं। दुद्धी और ओबरा जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में एसटी मतदाता चुनावी नतीजों पर निर्णायक प्रभाव रखते हैं, जबकि घोरावल और राबर्ट्सगंज में अलग-अलग सामाजिक समूहों का संतुलन चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बनाता है। सोनभद्र की चुनावी कहानी सिर्फ पार्टियों की जीत-हार तक सीमित नहीं है। चार विधानसभा सीटों के अलग-अलग सामाजिक समीकरण, बदलता मतदाता वर्ग, युवा वोटर, स्थानीय मुद्दे और दुद्धी में खाली पड़ी विधानसभा सीट, आने वाले चुनाव को खासा दिलचस्प बना रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

आर्य नगर विधानसभा: ड्रामेबाज विधायक से जनता उब चुकी, भाजपा की राह दिखी

Noida, Uttar Pradesh:स्थानीय लोगों ने बताया कि विधायक अपनी निधि से कोई काम नहीं करता बस सिर्फ प्रदर्शन और ड्रामेबाजी में नंबर वन है - आर्य नगर विधानसभा की सीट पर समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई है एंकर- चुनावी चाय जनता की राय में जी मीडिया की टीम आर्य नगर विधानसभा पहुंची जहां पर लोगों से चाय पर चर्चा करते हुए बातचीत की आर्य नगर विधानसभा सीट पर पिछले दो कार्यकाल यानी 2017 में भी समाजवादी पार्टी के अमिताभ बाजपेई की जीत हुई 2022 में भी समाजवादी पार्टी के अमिताभ बाजपेई ने अपनी जीत दर्ज कराई बीजेपी लगातार दो बार से यहां अपनी हार देखते आ रही है। आर्य नगर विधानसभा की जनता ने बताया कि समाजवादी पार्टी के विधायक 10 साल से इस विधानसभा में कार्यरत है लेकिन विधानसभा में ना कोई सड़क बनी ना मूलभूत जो समस्या है सड़क नाली पानी उसकी समस्या से जनता को निस्तारण भी नहीं मिला लोगों का मानना है कि यहां से पूर्व में चुनाव लड़ चुके भारतीय जनता पार्टी के सलिल बिश्नोई लगातार काम करते रहते हैं ऐसे में अगर भाजपा का विधायक यहां पर आएगा तो जाहिर सी बात है विकास की गति आगे बढ़ेगी लोगों ने कहा कि की वर्तमान विधायक सिर्फ ड्रामेबाज है अक्सर धरने पर बैठ जाता है प्रदर्शन करता है और यह जाहिर करता है कि मैं जनता के प्रति बहुत जागरूक हूं लेकिन असलियत यह है कि वह कोई विधानसभा में काम नहीं करता विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा वैश्य समाज के लोग हैं उसके बाद मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी यह तय करती है कि यहां से विधायक कौन होगा तीसरे नंबर पर ब्राह्मण समाज के लोग आते हैं उसके बाद कायस्थ और अन्य समाज के लोग यानी यहां पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है ऐसे में चुनावी चाय जनता की राय में लोगों ने बताया कि इस बार SIR के चलते तमाम फर्जी वोट कट गए हैं तो जाहिर सी बात है मुस्लिम के फर्जी वोट पड़ने से यहां पर समाजवादी पार्टी की जीत होती रही है SIR में तमाम फर्जी वोट काटने से अब यहां पर भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनेगा
0
0
Report

केदारनाथ यात्रा बारिश के कारण अस्थायी रोक, सुरक्षा टीमें अलर्ट

Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दी गई है। केदारनाथ धाम और पैदल यात्रा मार्ग पर मौसम के कारण सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि मौसम सामान्य होने तक श्रद्धालु सुरक्षित स्थानों पर रहें। केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने कहा कि करीब 24 घंटे से बारिश हो रही है और यात्रा अभी रोक दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर क्षेत्र में तैनात पुलिस-प्रशासन, एनडीआरएफ, SDRF, DDRF, सेना, ITBP और स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट हैं। श्रद्धालुओं से मौसम खराब होने पर यात्रा न करने और जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहने की अपील की गई है। भूस्खलन संभावित स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी सहायता केंद्र या हेल्पलाइन से संपर्क करें। बारिश के कारण जिले के कई स्थानों पर सड़क मार्ग बाधित हो गया है और आपदा कंट्रोल रूम निगरानी कर रहा है। यात्रा मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही केदारनाथ यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी; प्रशासन ने सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

बी.एस.पी. ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए तीन सेक्टर में संगठन विभाजन की घोषणा

Noida, Uttar Pradesh:Mayawati · 1.जैसाकि यह विदित है कि पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न भागो में भारी वर्षा व आँधी, तूफान आदि के कारण जनता काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। ऐसे कुदरती विकट हालात में सम्बन्धित सभी राज्य सरकारों को प्रभावित लोगों की हर स्तर पर पूरी-पूरी मदद करनी चाहिये। बी.एस.पी. की यह मांग है। 2.इसके साथ ही महाराष्ट्र राज्य के काफी इलाको में सूखे की मार झेल रहें लोगों व खासकर किसानों के प्रति राज्य सरकार को केवल औपचारिकता नहीं बल्कि पीडि़तों की जमीनी स्तर पर सही से मदद करके किसानों को फौरी राहत देने का प्रयास करना चाहिये। 3.इसी परिपेक्ष्य में यहाँ मैं यह भी कहना चाहूँगी कि देश में बी.एस.पी. संगठन को तैयार करने व सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए अब पार्टी संगठन को तीन सेक्टरों में बांट दिया गया है। * * *जिसके तहत सेक्टर नं.-1 में 10 राज्य आते है। जिनको बी.एस.पी. राज्यसभा सांसद श्री रामजी गौतम व श्री सुरेश राव ये दोनों केन्द्रीय सेक्टर प्रभारी मिलकर यहाँ पार्टी के सभी कार्य देख रहें हैं। * * *सेक्टर नं.-2 में 9 राज्य आते है। जिनको पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद श्री राजाराम व पूर्व विधायक श्री अतरसिंह राव ये दोनों केन्द्रीय सेक्टर प्रभारी मिलकर यहाँ पार्टी के सभी कार्य देख रहें हैं। * * *सेक्टर नं.-3 में उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड प्रदेश आते है जिनको लखनऊ पार्टी केन्द्रीय कैम्प कार्यालय 9 माॅल एवेन्यू द्वारा सीधा देखा जा रहा है। 4.ऐसे में लोगों के कुदरती मार पड़ने से खासकर सेक्टर नं.-1 व सेक्टर नं.-2 के इन चारों केन्द्रीय सेक्टर प्रभारियों से यह अपील की जाती है कि वे अपने-अपने सेक्टर के अन्तर्गत आने वाले सभी राज्यों में, जहाँ- जहाँ भारी वर्षा व तूफान आदि के कारण जबरदस्त जानी, माली, तबाई मची हुई है, वहाँ अपनी पार्टी के लोग भी अपनी सामर्थ के हिसाब से उनकी मदद जरुर करें। * * *लेकिन इसके लिए इनको कोई भी अलग से धन इकट्ठा नहीं करना है। ताकि इसकी आड़ में कोई भी नाजायज फायदा ना उठा सके। 5.साथ ही जरुरत पड़ने पर ज्यादा प्रभावित प्रदेशों में, मैं बी.एस.पी. के राष्ट्रीय प्रभारी श्री ईशान आनन्द को भी भेज सकती हूँ। और इस मामले में खासकर सेक्टर नं.-3 के दोनों राज्यों में मेरी खुद भी पैनी नजर है। जहाँ मैं खुद भी ऐसे क्षेत्रों का दौरा कर सकती हूँ। 6.अन्त में मेरा केन्द्र सरकार से भी अनुरोध है कि वे देश के ज्यादा प्रभावित हो रहे राज्यों में, वहाँ कि सरकारों की समय से पूरी-पूरी मदद जरुर करें, जो यह उचित होगा।
0
0
Report
Advertisement

उत्तरकाशी जिला अस्पताल के क्रिटिकल केयर भवन की थर्ड पार्टी से जांच शुरू

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय के समीप करीब 18 करोड़ की लागत से बन रहे नए क्रिटिकल केयर भवन निर्माण के कार्यों की जांच अब थर्ड पार्टी के द्वारा की जाएगी क्योंकि बीते कुछ रोज पूर्व स्थानीय लोगों ने नए अस्पताल भवन निर्माण के कार्यों पर सवाल उठाए थे। उसके बाद जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा निर्माण कार्य की जांच के लिए शासन में तकनीकी थर्ड पार्टी के गठन के पत्र लिखा था। जो भवन निर्माण की गुणवत्ता भवन निर्माण में दीवारों में लगाए जा रहे ब्लॉकों की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि मेरे द्वारा भी शासन को पत्र लिखा गया है की नए क्रिटिकल भवन निर्माण कार्य के लिए थर्ड पार्टी के द्वारा जांच करवाई जाए लगातार मेरे द्वारा भी अपने तकनीकी कर्मचारियों के साथ नए भवन निर्माण का निरीक्षण कर रहे हैं वहीं अब देखना होगा की जांच में क्या कुछ निकल कर आता है।
0
0
Report

ललितपुर में पेशेवर जमानतदारों के गिरोह का पर्दाफाश, 241 अभियुक्तों की जमानत रद्द

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई द्वारा जमानतदारों की जांच करवाने पर 20 पेशेवर जमानतदारों का खुलासा हुआ। इनके गिरोह द्वारा फर्जी दस्तावेज और कूटरचित कागजात से कई संगीन अपराधों में लिप्त अपराधियों की जमानत दी जा रही थी। इसके बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया, और जिले के विभिन्न थानों में 20 पेशेवर जमानतदारों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही 241 अभियुक्तों की जमानत निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। गैंगस्टर के खिलाफ भी पुलिस टीम जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top