209310
Kanpur Dehat - महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती देते हुए ग्राम विकास अधिकारी पर लगाए आरोप
Bahbalpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी रोशनी देवी ने शनिवार को करीब 1 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाते हुए बताया कि वह गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही है और वह आवास के पात्र है. लेकिन ग्राम विकास अधिकारी 20 हजार रुपए की मांग कर रहे है. वह पैसे देने में असमर्थ है पीड़िता ने बताया कि पैसे ना देने से ग्राम विकास अधिकारी आवास में अपात्र घोषित करने की धमकी दे रहे है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा बैराज डाउनस्ट्रीम में डूबे युवक आसिफ खान की मौत, गोताखोरो ने शव निकाला
Kota, Rajasthan:कोटा बैराज की डाउन स्ट्रीम में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गेट नंबर 19 के पास एक युवक के पानी में डूबने की सूचना मिलने पर गोताखोर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार युवक बैराज की डाउन स्ट्रीम में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान आसिफ खान (उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष) पुत्र आरिफ खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से गोविंद नगर का निवासी था और वर्तमान में जवाहर नगर क्षेत्र में रह रहा था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर है। वहीं प्रशासन ने लोगों से बैराज और डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में सावधानी बरतने तथा गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की है।0
0
Report
नीमोद के Hinglaj मंदिर से लापता 5 वर्षीय भावेश: तलाश तेज, आंदोलन की चेतावनी
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीमकाथाना लोकेशन न Nimod Hinglaj माता मंदिर में दर्शन करने गया 5 वर्षीय बालक लापता होने का मामला। 5 वर्षीय भावेश का तीसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग। पुलिस वन विभाग ओर ग्रामीणों ने पूरे जंगल को छाना। डॉग स्क्वायड और ड्रोन कैमरे से भी की गई थी बच्चे की तलाश। लेकिन तीन दिन भी 5 वर्षीय भावेश का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग। पुलिस की टीम लगातार पहाड़ी क्षेत्र में तलाश रही मासूम को। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस रही खंगाल। वही ग्रामीणों ने जल्द बच्चे के नहीं मिलने पर अब आंदोलन की दी चेतावनी। सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के निमोद स्थित हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन करने गया 5 वर्षीय बालक तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। लापता बालक की तलाश के लिए पुलिस, वन विभाग की टीमों तथा ग्रामीणों ने पूरे जंगल क्षेत्र में व्यापक सर्च अभियान चलाया। बच्चे की खोज के लिए डॉग स्क्वायड और ड्रोन कैमरों की भी मदद ली गई, लेकिन अब तक भावेष का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार तीसरे दिन भी बच्चे का पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खोज अभियान को और तेज करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बच्चे का पता नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से बच्चे की तलाश लगातार जारी होने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोग भी विभिन्न टीमों के साथ खोज अभियान में जुटे हुए हैं। पुलिस पहाड़ी क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन कर रही है इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि किसी जंगली जानवर द्वारा बच्चे को नुकसान पहुंचाया गया हो सकता है, लेकिन जंगल क्षेत्र में व्यापक सर्च अभियान चलाने के बावजूद ऐसा कोई संकेत नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बता दे 5 वर्षीय भावेष अपने परिजनों के साथ माता के मंदिर में दर्शन करने आया था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। बच्चे की तलाश में शुक्रवार से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। भावेश के पिता हरेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग बच्चे के साथ माता के मंदिर में दर्शन करने गए थे। इसी दौरान भावेश पानी पीने के लिए गया और अचानक गायब हो गया।0
0
Report
लखनऊ में पेपर लीक विवाद पर NSUI प्रदर्शन से सियासत गरमा गई
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:लखनऊ में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया, जब एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जनभवन के घेराव की कोशिश की। पेपर लीक के मुद्दे पर शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन लखनऊ की सड़कों पर सियासी टकराव में बदल गया0
0
Report
Advertisement
भिवानी GBTL मिल में वेतन को लेकर मजदूरों का आंदोलन, ठेकेदार पर मारपीट के आरोप
Bhiwani, Haryana:GBTL मिल में मजदूर से मारपीट का आरोप, ठेकेदार के खिलाफ फूटा श्रमिकों का गुस्सा न्यूनतम वेतन की मांग पर अड़े मजदूर, GBTL मिल में आंदोलन हुआ तेज हड़ताल कर रहे मजदूर को थप्पड़ मारने का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज भिवानी की GBTL मिल में बवाल, मजदूर ने ठेकेदार पर धमकी और मारपीट के लगाए आरोप 15,221 रुपये वेतन की मांग को लेकर मजदूरों का संघर्ष जारी, बड़े आंदोलन की चेतावनी काम पर लौटने का दबाव बना विवाद की वजह, मजदूर ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप GBTL मिल के श्रमिकों में रोष, बोले- न्यूनतम वेतन नहीं मिला तो होगा बड़ा आंदोलन वेतन विवाद के बीच मारपीट का मामला, मजदूरों ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार पुराने वेतन भुगतान से नाराज मजदूर, कंपनी प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा भिवानी की GBTL मिल में श्रमिक आंदोलन उग्र, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग तेज फिलहाल GBTL मिल में वेतन विवाद और मजदूर के साथ कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब सभी की नजर पुलिस कार्रवाई और कंपनी प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी हुई है।0
0
Report
हांसी के आरूट द्वार विवाद और पेयजल संकट पर दो प्रमुख मुद्दे: क्या समाधान होगा?
Hansi, Haryana:हाँसी बड़ा मुद्दा बाइट : (आरूट द्वार का विपक्ष ) उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद डीपी यानि यादव धर्मपाल यादव,यादव समाज नरेश यादव आरूट द्वार के पक्ष (पंजाबी समाज से अनिल चावला व राजपाल यादव) हांसी दो मुद्दों पर चर्चा में: एक तरफ आरूट द्वार विवाद, दूसरी तरफ पानी के लिए आंदोलन हांसी में इस दिनों दो अलग-अलग मुद्दों को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। एक ओर दिल्ली रोड पर प्रस्तावित महाराजा आरूट स्वागत द्वार को लेकर विवाद गहराता है, वहीं दूसरी ओर चानौत गांव के ग्रामीण पेयजल संकट को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इन दोनों मुद्दों के कारण हांसी जिला हरियाणा में चर्चा का विषय बना हुआ है। दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम चौक के समीप प्रस्तावित महाराजा आरूट स्वागत द्वार को लेकर यादव समाज दो गुटों में बंटा हुआ दिखाई दे रहा है। एक गुट सर्व पंजाबी समाज के साथ मिलकर राव तुलाराम चौक के साथ आरूट द्वार निर्माण का समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा गुट उसी स्थान के निकट शहीद राजा राव तुलाराम के नाम से द्वार बनाए जाने की मांग कर रहा है। हांसी में दिल्ली रोड पर प्रस्तावित महाराजा अरुट स्वागत द्वार को लेकर यादव समाज के दो गुट आमने-सामने है। आज हुई महापंचायत में आरूट द्वार का विरोध कर रहे प्रदेशभर व हरियाणा से बाहर से आए नेताओं ने राव तुलाराम द्वार बनाने की मांग दोहराई। आरूट द्वार को लेकर बढ़ते विवाद के चलते फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। अब सभी की निगाहें दोनों पक्षों के बीच संभावित बातचीत और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। उधर चानौत गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें नियमित और पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए। गांव में पानी की समस्या को लेकर धरना और विरोध प्रदर्शन जारी है। यह दोनों मुद्दे आजकल हरियाणा ही नहीं पूरे देश के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। महापंचायत में यादव समाज के नरेश यादव ने कहा कि राव तुलाराम चौक के साथ राव तुलाराम द्वार ही बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पहले चौक के लिए दान की गई भूमि वापस ले ली गई थी, जिसके बाद समाज ने दूसरी जगह की व्यवस्था की। उन्होंने विधायक विनोद भयाना से समाज की भावना को ध्यान में रखते हुए राव तुलाराम द्वार निर्माण की अनुमति देने की मांग की। महापंचायत में पहुँचे उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद डी.पी. यादव यानी धर्मपाल यादव ने कहा कि समाज के हित और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसका समर्थन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि समाज के हितों की रक्षा के लिए आवश्यकता पड़ी तो वह यादव समाज के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। वहीं आरूट द्वार के समर्थन में यादव समाज के दूसरे गुट के प्रतिनिधि राजपाल यादव ने कहा कि यदि राव तुलाराम चौक व महाराजा आरूट द्वार दोनों एक साथ बने तो उनके समाज को कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने दोनों महापुरुषों को समाज के लिए सम्माननीय बताया। सर्व पंजाबी समाज की ओर से अनिल चावला ने स्पष्ट कहा कि महाराजा आरूट के सम्मान में प्रस्तावित स्वागत द्वार के निर्माण को लेकर उनका समाज पीछे नहीं हटेगा और अपने पक्ष पर कायम रहेगा। कुल मिलाकर हांसी इस समय दो बड़े मुद्दों के कारण प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक मुद्दा सामाजिक पहचान और सम्मान से जुड़े द्वार विवाद का है, जबकि दूसरा आम नागरिकों की मूलभूत आवश्यकता पेयजल से संबंधित है। दोनों मामलों पर प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की नजर बनी हुई है।0
0
Report
कुरुक्षेत्र हाईवे-6 पर सांकेतिक जाम: MLA रामकरण काला सहित प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:--हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्टेट हाईवे-6 (शाहाबाद-बराड़ा) को जाम कर दिया गया। रोड जाम करने वालों में विधायक रामकरण काला भी शामिल रहे। वे हाईवे के बीच में टाट बिछाकर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हाईवे को जाम करते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। संघर्ष कमेटी की कॉल पर सांकेतिक जाम लगाया गया है। स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एण्ड रूरल डेवलपमेंट बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा नेता सुभाष कल्साना भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार नवनीत ने उनकी मांगों को पूरी करने को लेकर आश्वासन दिया। असल में, आज रविवार को संघर्ष कमेटी ने शहीद उधम सिंह मेमोरियल में महापंचायत रखी थी। this महापंचायत में प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल होना था, लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी महापंचायत में नहीं पहुंचा। सांकेतिक जाम का फैसला लिया इसके बाद कांग्रेस-समर्थक कमेटी ने शाहाबाद के बराड़ा रोड को 2 घंटे तक जाम रखने का फैसला लिया। हालांकि हाईवे पर जाम लगने की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विधायक रामकरण काला और कमेटी से जुड़े लोगों को समझाने की कोशिश की। कमेटी ने अगली बार जीटी रोड जाम करने की चेतावनी दी। इन रहीं कमेटी की मांग गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब, कुटिया श्री गुरुदेव निवास और मुख्य स्वर्ग आश्रम के आसपास अवैध कब्जे और अतिक्रमण को हटाया जाए। बराड़ा रोड और डेहा कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर सरकारी भूमि और सड़क किनारों पर कब्जे हटाए जाए। इसके अलावा डेहा कॉलोनी एरिया में खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन होने का आरोप भी लगाया। टेंपरेरी नहीं स्थायी समाधान हो यहां टेंपरेरी की जगह सख्त कार्रवाई की जाए। इस कारोबार से जुड़े लोगों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। धार्मिक स्थलों के आसपास अतिक्रमण, गंदगी और नशे जैसी समस्याओं की दोबारा पुनरावृत्ति रोकने के लिए नगरपालिका, पुलिस, राजस्व विभाग, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों की संयुक्त स्थायी निगरानी व्यवस्था होनी चाहिए। 5 जून की महापंचायत से शुरू हुआ आंदोलन यह पूरा आंदोलन कई महीने पुरानी शिकायतों से जुड़ा है। लोगों ने आरोप लगाया था कि गुरुद्वारा और अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास हड्डा रोड़ी, कबाड़, मृत पशुओं के अवशेष और गंदगी जमा होने से माहौल खराब हो रहा है। इस संबंध में पहले नगरपालिका, SDM और जिला प्रशासन को शिकायतें दी गई थीं। प्रशासनिक स्तर पर बैठकें हुईं, लेकिन जब कार्रवाई में देरी हुई तो 5 जून को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में सर्वसमाज महापंचायत बुलाई गई। महापंचायत से पहले प्रशासन ने सुबह-सुबह कुछ स्थानों पर अतिक्रमण हटाने और सफाई अभियान चलाने की कार्रवाई भी शुरू की थी। उसी दिन संघर्ष कमेटी का गठन किया गया। शिकायतों की टाइम लाइन 8 दिसंबर 2025: नगरपालिका को पहली शिकायत दी गई। 26 मई 2026: एसडीएम को शिकायत सौंपी गई। 2 जून 2026: जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई। 3 जून: प्रशासन ने संयुक्त समिति बनाकर सफाई और जांच के निर्देश दिए। 5 जून: गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में बड़ी महापंचायत हुई। 9 जून तक कार्रवाई का प्रशासन ने आश्वासन दिया। 13 जून तक मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया गया। 14 जून: दोबारा महापंचायत के बाद बराड़ा रोड पर 2 घंटे का सांकेतिक जाम लगाया गया। 22 जून: मांगें पूरी नहीं होने पर NH-44 (जीटी रोड) जाम करने की चेतावनी।0
0
Report
Advertisement
PM Modi के 12 साल: आर्थिक विकास, रक्षा क्षेत्र में निर्यात और 2047 विकसित भारत
Charkhi, Haryana:चरखी दादरी सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल के कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक काम हुए हैं। ऐतिहासिक जीएसटी से एक देश, एक टैक्स की व्यवस्था लागू की गई। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व की बदौलत भारत अब रक्षा क्षेत्र में भी निर्यातक देश बन गया है। सांसद रविवार को बाढ़डा में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधायक उमेद पातुवास भी उपस्थित रहे। संसाद धर्मबीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों में राष्ट्रहित, जनकल्याण एवं विकास के क्षेत्र में रिकॉर्ड उपलब्धियां हासिल की हैं। देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं आंतरिक तौर पर सुरक्षित करने का काम किया है। सांसद ने कहा कि पुराने कानून, जिनकी अब जरूरत नहीं थी, उन्हें समाप्त किया गया। पिछड़े वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए और उनसे जुड़े कानून बनाए गए। सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने जनहितकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान और विकसित भारत के संकल्प के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष में भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और विकास को गति मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हित में कई ऐतिहासिक कदम उठाए। वैश्विक मंच पर देश की मजबूती बनाए रखते हुए अग्र.leading पंक्ति में लाकर खड़ा करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 12 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क मार्ग, रेलवे, एयरपोर्ट, मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया सहित प्रत्येक क्षेत्र में रिकॉर्ड प्रगति की है। सड़क मार्गों का जाल बिछाने का काम किया है वहीं रेलवे के क्षेत्र में बड़े बदलाव सामने आए हैं। कोविड के समय देश ही नहीं दुनिया के देशों की सहायता करने का काम किया। देश मे वैक्सीन तैयार कर आमजन को मुफ्त लगाई गई जबकि विकसित राष्ट्र यह नहीं कर पाए। आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीब व्यक्ति अपना इलाज करवा पा रहा है। 80 करोड़ लोगों को 5 किलोग्राम अनाज मुहैया करवाया जा रहा है। सांसद ने प्रेस के माध्यम से आमजन से अपील करते हुए कहा कि आमजन भी इसके लिए आगे आए ताकि 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा हो सके।0
0
Report
हरियाणा में वेस्टर्न यमुना कैनाल की क्षमता बढ़ाने का प्रोजेक्ट तेज चल रहा है
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा में सिंचाई और पेयजल व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए वेस्टर्न यमुना कैनाल की क्षमता बढ़ाने का बड़ा काम तेजी से चल रहा है। यमुनानगर में नहर के किनारों को पक्का किया जा रहा है, वहीं पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त नहर का निर्माण भी किया जा रहा है। इस परियोजना से प्रदेश के कई जिलों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। पिछले साल यमुनानगर में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। गांवों में पानी भर गया था, किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई थी और यमुना किनारे की जमीन नदी में समा गई थी। लेकिन इतनी बड़ी तबाही के बावजूद सिंचाई विभाग समय रहते नहीं जागा। अब मानसून सिर पर है और विभाग फिर बड़े-बड़े दावे कर रहा है। 40 करोड़ रुपए की लागत से 35 बाढ़ रोकथाम कार्य करवाने की बात कही जा रही है। वेस्टर्न यमुना कैनाल हरियाणा के लाखों लोगों और किसानों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग द्वारा इसकी जल वहन क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। नहर के किनारों को मजबूत और पक्का किया जा रहा है ताकि पानी का रिसाव रोका जा सके और अधिक मात्रा में पानी दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचाया जा सके। परियोजना स्थल पर बड़ी संख्या में मजदूर और तकनीकी कर्मचारी कार्य में जुटे हुए हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद राज्य के कई क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता बेहतर होगी। विभाग यमुना नदी की स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी लगातार निगरानी कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार यदि प्रदूषण से संबंधित कोई शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। वर्तमान में यमुना में किसी भी प्रकार का प्रदूषित रासायनिक पानी या गंदा नाला नहीं छोड़ा जा रहा है।0
0
Report
राजस्थान एएनटीएफ ने एक दिन में 5 जिलों में 6 बड़ी कार्रवाई, डोडा चूरा बरामद
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान एएनटीएफ ने एक ही दिन में प्रदेश के 5 जिलों में बड़ी कार्रवाई कर नशा तस्करों की कमर तोड़ी। भीलवाड़ा, करौली, बाड़मेर, उदयपुर और नागौर में कुल 6 बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया। सबसे बड़ी कार्रवाई भीलवाड़ा में, जहां 517.07 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद कर एक ट्रक जब्त किया गया। करौली में 139हरे गांजे के पौधे (26.215 किलограмм) बरामद कर नशे की खेती पर प्रहार। बाड़मेर में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में डोडा चूरा और अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार। उदयपुर में गांजा और नागौर में स्मैक बरामद कर तस्करी नेटवर्क पर चोट, वाहन भी जब्त। कुल 6 आरोपी गिरफ्तार तथा 3 वाहन जब्त किए गए। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बजार में कीमत करीब 92 लाख रुपये आंकी गई0
0
Report
Advertisement
चंदौली NH हादसा: बोलेरो-ट्रक टकराने से बाइक सवार की मौत
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा - बोलेरो की टक्कर के बाद ट्रक ने बाइक सवार को कुचला - क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र तिवारी की मौके पर मौत - हादसे में साथी अमित गंभीर रूप से घायल - वाराणसी स्थित श्रद्धा नेत्रालय जा रहे थे दोनों युवक - घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती - घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर - फरार वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस - सीसीटीवी फुटेज खंगालने मे जुटी पुलिस - अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेडवा गांव के समीप एनएच 19 का मामला.0
0
Report
मुरैना में ट्रेन हादसा: अफवाह से उदयपुर इंटरसिटी पटरी से उतरे यात्री, मौत 6 से अधिक
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना ब्रेकिंग ट्रेन हादसा उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन में अफवाह फैलने से पटरी से उतरे यात्री, ट्रेन दो बोगी की यात्री उतरे नीचे, पातालकोट ट्रेन की चपेट में आए कई यात्री, छै से अधिक की हुई मौत रेलवे सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए हुए रवाना0
0
Report
चूरू में बाइक सवार गिरफ्तार: 215 ग्राम अफीम बरामद
Churu, Rajasthan:चूरू। अफीम तस्करी के आरोप में बाइक सवार गिरफ्तार चूरू की सदर थाना पुलिस ने डीएसटी के साथ संयुक्त कारवाई करते हुए NH-52 से बाइक सवार को अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीएसपी विनोद ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जिले भर में सिंथेटिक ड्रग, नशा तस्करी व नशे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन नकेल के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक सवार highway से अफीम तस्करी कर रहा है, जिस पर NH-52 पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अजमेर के किशनगढ़ निवासी परवेज गौरी को रोककर पूछताछ की तो परवेज संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसके कब्जे से 215 ग्राम अफीम बरामद हुई। अफीम के साथ बाइक जब्त कर आरोपी परवेज गौरी को गिरफ्तार कर NDPS की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच दूधवाखारा थाना पुलिस को सौंपी है। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पेट्रोल पंप पर काम करता है और केकड़ी से हरियाणा के हिसार अफीम सप्लाई करने बाइक से जा रहा था।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के देहरादून में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, स्थिति नियंत्रण में
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: देहरादून ज़िले के सहसपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बैरागीवाला में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बारे में गढ़वाल डिविज़नल कमिश्नर आनंद स्वरूप कहते हैं, "शव का पोस्टमार्टम हो चुका है"; ज़िला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं और वहां जमा हुई भीड़ को हटा दिया गया है। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई कर रहे हैं...0
0
Report
जयपुर में मंजू शर्मा ने मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां बताया
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में बीजेपी सांसद जनता के बीच पहुंचना शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही पार्टी का विशेष जन सम्पर्क अभियान शुरू हो गया। जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। सांसद ने स्वच्छता, चौपाल, पर्यावरण के साथ इस दौरान अलग अलग मंडलों में कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई। राजस्थान बीजेपी संगठन में नई रणनीति के साथ व्यापक जनसम्पर्क अभियान शुरू गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर संगठन को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए सांसदों और विधायक को सीधे जनता से जोड़ने की योजना तैयार की गई है। इस नई रणनीति के तहत बीजेपी सांसदों विधायकों को अपने-अपने संसदीय-विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा गया है। सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र तथा विधायकों को एक एक दिन सभी मंडलों में रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिए गए हैं। यानी अब सांसद-विधायकों सिर्फ दौरों तक सीमित नहीं रहकर हर विधानसभा-मंडल क्षेत्र में रुककर स्थानीय लोगों के बीच समय बिताएंगे और उनकी समस्याओं को सीधे सुनने के लिए कहा गया है। इस विशेष जनसम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश में बीजेपी सांसद और विधायक क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा शुरू हो गए हैं। इस कड़ी में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। उनके साथ बीजेपी विधायक प्रत्याशी चंद्रमनोहर बटवाड़ा व अन्य पदाधिकारी भी रहे। मंजू शर्मा ने सुबल चांदपोल मंडल पहुंचकर परिवाजनों और आसपास के लोगों से मुलाकात कर बीजेपी कार्यकर्ता के घर नाश्ता किया। इस दौरान मंजू शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। क्षेत्र के झूलेलाल पार्क में पेड़ लगाकर पर्यावरण जागरूता का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं को सुना। सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार ने 12 साल पूरे कर लिए हैं। इसको लेकर देशभर में सांसद विधायक अपने अपने क्षेत्र में जनता के बीच पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी की उपलब्धियों को जनता के बीच बता रहे हैं कि इन 12 बरसों में क्या क्या काम हुए। इस दौरान मंजू शर्मा ने कहा कि मोदी की हर बात का जनता अनुसरण करती है। कोरोना में ताली थाली बजाने के लिए कहा तो सबने बजाई। जनता का पीएम के प्रति विश्वास और भरोसा है। उन्होंने किसान, महिला, गरीब और युवाओं के लिए न सिर्फ योजनाएं बनाई बल्कि उन्हें धरातल पर भी उतारा।0
0
Report
जोधपुर से रामलीला मैदान: गुर्जर समाज का बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर चौधरी की उपस्थिति में जोधपुर में एक विशेष पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नरेंद्र गुर्जर को संगठन के अंदर 'राष्ट्रीय महासचिव' जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर चौधरी ने कहा कि 118 साल पुराना यह संगठन पूरे देश में जन-जागरण का काम कर रहा है। उन्होंने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और कुरीतियों को मिटाने पर जोर दिया। सुंदर चौधरी ने संगठन का मूल मंत्र दोहराते हुए कहा, शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। 31 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेगा गुर्जर समाज मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी बड़ी कार्ययोजना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आगामी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक विशाल राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश के कोने-कोने से लगभग 1 लाख से अधिक गुर्जर समाज के लोग शामिल होकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे। राजनीतिक भागीदारी और कैबिनेट मंत्री न होने पर जताई चिंता सुंदर चौधरी ने लोकतंत्र में संख्या बल और प्रतिनिधित्व की अहमियत पर बात करते हुए कहा कि देश में गुर्जर समाज की आबादी लगभग 10 से 12 करोड़ (कुल आबादी का 9 से 10 प्रतिशत) है। इसके बावजूद राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में समाज का एक भी कैबिनेट मंत्री नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार में समाज की उचित भागीदारी और अपने हक-हुकूक की लड़ाई के लिए ही दिल्ली के रामलीला मैदान में यह बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। युवाओं को एकजुट करने का संकल्प नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र गुर्जर ने संगठन और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को एकजुट करना, समाज में शिक्षा का प्रसार करना और सामाजिक कुरीतियों को jड़ से मिटाना है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में राजस्थान के अलावा दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत पूरे देश भर से आए युवा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
