Kanpur dehat - महिला की आत्महत्या, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के दम्मूपुरवा गांव में महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मायके पक्ष द्वारा हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटने की सूचना पर थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मायके पक्ष को समझा बुझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका का नाम रचना पत्नी धर्मेंद्र पाल उम्र करीब 30 वर्ष है, मायके पक्ष को समझा बुझाकर शांत किया गया है, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
