209303
कानपुर देहातः महिला ने एक युवक पर गाली-गलौज और धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के गुटैहा गांव की रहने वाली द्रौपदी ने एक व्यक्ति पर गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता ने थाने में शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टाइगर मोबाइल कर्मी की अवैध वसूली का मामला: गिरफ्तार एक, दूसरा फरार
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। जहां नकली सिगरेट बनाने और बेचने के मामले में कार्रवाई करने पहुंची टाइगर मोबाइल टीम पर ही व्यवसायी से तीन लाख रुपये की अवैध वसूली किया। इस मामले में पुलिस ने एक टाइगर मोबाइल पुलिसकर्मी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया जबकि अंकेश कुमार अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर है। आरोप है कि व्यवसायी और उसके पूरे परिवार को दोनों टाइगर मोबाइल पुलिस कर्मी ने गंभीर केस में फंसाने की धमकी देकर यह रकम वसूली गई। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि 12 मई को नगर थाना क्षेत्र में टाइगर मोबाइल टीम ने सूचना के आधार पर एक दुकान में छापेमारी की थी, जहां कथित रूप से नकली सिगरेट बरामद किया गया था। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 217/26 दर्ज किया गया। लेकिन कार्रवाई के दौरान शामिल दो जवानों पर व्यवसायी शिवशक्ति कुमार और उनके परिवार को डराने-धमकाने तथा केस में फंसाने की बात कहकर तीन लाख रुपये लेने का आरोप लगा।पीड़ित पक्ष की ओर से व्यवसायी के पुत्र पीयूष राज ने 14 मई को नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। जांच के दौरान टाइगर मोबाइल के सिपाही संख्या 832 अमन कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार जवान से पूछताछ में दूसरे सिपाही अंकुश कुमार का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने सहरसा जिले के सौर बाजार स्थित उसके घर पर छापेमारी की, जहां से पुलिस ने तीन लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है। हालांकि आरोपी जवान पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।फिलहाल नगर थाना में कांड संख्या 220/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी गिरफ्तार है जबकि दूसरे की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। इस घटना के बाद आम लोगों के बीच पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
NEET UG 2026 री-एग्जाम डेट 21 जून को घोषित
Noida, Uttar Pradesh:NEET UG 2026 री-एग्जाम डेट घोषित! NTA ने आधिकारिक रूप से NEET UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून 2026 (रविवार) को कराने का ऐलान कर दिया है।0
0
Report
मधुबनी में बुजुर्ग की हत्या: बकरी द्वारा पत्ता खाने को लेकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बकरी द्वारा पत्ता खा जाने को लेकर बुजुर्ग को मार डाला गया। बारदात भैरबस्थान थाना के ओलीपुर गांव की है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी मिथिलेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने बताया पड़ोस में बांस का पत्ता रखा हुआ था जिसे बकरी ने खा लिया। पड़ोसी ने गाली-गलौज करते हुए बुजुर्ग पर हमला कर दिया और लात-घूंसों से मारा जिससे 70 वर्षीय तृपित मंडल बेहोश होकर गिर पड़े। परिवार और आसपास के लोग पहुँचے; बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप मिथिलेश मंडल उसकी पत्नी कौशल्या देवी और पुत्री कंचन देवी पर लगाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मिथिलesh मंडल को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी दोनों महिलाएं फरार हैं; पुलिस उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामूली विवाद में हुई हत्या से इलाके में दहशत और गांव में तनाव है।0
0
Report
Advertisement
गांदरबल के शाह सादक क़ालंदर दरगाह में 17 मई को होने वाले उर्स की तैयारियाँ देखने पहुंचे JKUM के पूर्व विधायक शेख इशफाक जाबर
Aram Pora, Ganderbal, JKUM President and former MLA Ganderbal Sheikh Ishfaq Jabbar visited the revered Shrine of Shah Sadaq Qalandar (r.a) in lar Ganderbal district to review the arrangements for the annual Urs scheduled to be held on May 17. During the visit, Sheikh Ishfaq Jabbar took stock of the facilities being put in place for devotees expected to participate in the Urs celebrations. Officials from the Jammu and Kashmir Waqf Board also visited the shrine and reviewed arrangements related to drinking water, food, security, sanitation, and other essential services to ensure that devotees do not face any inconvenience during the annual religious gathering. The officials assured that all necessary measures are being taken for the smooth and successful conduct of the Urs.0
0
Report
जमुई में जमीन विवाद की मारपीट: 5 घायल, CCTV फुटेज से जांच तेज
Jamui, Bihar:जमुई शहर के थाना चौक स्थित पूरब टोला में गुरुवार की देर शाम करीब 7 बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज के आधार पर भी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। एक पक्ष से मोहम्मद आलम, उनकी पत्नी सलमा खातून, जावेद खान और आबिद घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से मोहम्मद अरबाज घायल बताया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल जावेद खान ने बताया कि जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोनू उर्फ परवेज खान, अरबाज और शाहबाज द्वारा लगातार झगड़ा और मारपीट की जाती है। वहीं मोहम्मद अरबाज ने कहा कि जिस जमीन को लेकर विवाद है, वह उसके रिश्तेदार की है और इसी रंजिश में उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद देर रात पूरे मामले में टाउन थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरे मामले को लेकर जमुई टाउन थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिली है मामला पुराना जमीन विवाद का है मामले की छानबीन की जा रही है।0
0
Report
बिहार: सोनू राय ने जेडीयू उम्मीदवार को हराकर NDA को बड़ा झटका
Noida, Uttar Pradesh:बिहार विधान परिषद उपचुनाव में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। भोजपुर-बक्सर सीट पर आरजेडी के सोनू राय ने जेडीयू प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की। इस मुद्दे पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमी सुधार मंत्री डॉक्टर दिलीप जयसवाल ने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और जनता जिसे चाहती है, वही जीतता है। वहीं Tejashwi Yadav के बैलेट पेपर वाले बयान पर उन्होंने कहा कि एक जीत से ही वे काफी खुश हो गए हैं। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि विभाग की कमान संभालने के बाद ही हड़ताल खत्म हो गई थी और कर्मचारियों की मांगों पर सरकार विचार कर रही है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब विभाग में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारियों के लिए “संस्कार दिवस” मनाया जाएगा, ताकि कार्य संस्कृति में सुधार लाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
कुम्हारी वार्ड-4 में भीषण आग, एक घर में चारों लोग जिंदा जल गए
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले के कुम्हारी में हुए आगजनी के हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है किस तरह पहले किस तरह धुआं निकला और धुआं निकलने के बाद भीषण आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया आग लगते ही गली में अफरा तफरी मच गई थी इतना ही नही आग लगने का कारण बिजली के खम्बे से निकली चिंगारी बताई जा रही है आपको बता दे कि कुम्हारी के वार्ड नम्बर 4 के एक घर मे भीषण आग लग गई थी आग इतनी भयानक थी कि पलक झपकते ही पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था जिससे घर के अंदर रह रहे 4 लोग जिंदा जल गए थे जिसके बाद प्रशासन ने मृतिको को 5-5 लाख के मुआवजे की घोषणा की थी फिलहाल प्रशासन और पुलिस ने आग जनी की घटना में हुई मौत के बाद अब जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
NTA ने NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को निर्धारित की
Noida, Uttar Pradesh:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंज़ूरी से, NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को निर्धारित की है।0
0
Report
प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा, कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा, कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी एंकर/इंट्रो : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद जारी प्रेस नोट में जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमे संगठन महासचिव उदय लाल अहीर, कोषाध्यक्ष हेमप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष नेतराम मेघवाल, कमल सिंह गुर्जर, खानसेद खान, अर्जुन लाल निनामा, गुणपाल पटवा व महासचिव पद पर लक्ष्मी नारायण पाटीदार, अशोक भावसार, रंगलाल मीणा, प्रदीप शर्मा, गोपाल सिंह भाटी, रमेश चंद्र मीणा, अरुण सिंह चुंडावत को नियुक्त किया गया है। इसी के साथ सचिव गदू भाई लबाना, कंवर लाल गुर्जर, लीला देवी मेघवाल, मणि लाल चरपोट, दिव्या सोनी, कैलाशी बाई मीणा, संदीप मीणा, राजेंद्र चंपावत, सीताराम गायर, भैरू लाल डांगी, मोहित भावसार, तेज सिंह जाट, देवी प्रसाद बुज, गोपालसिंह आंजना, खातूराम मीणा वही प्रवक्ता मनोज सांखला और सोशल मीडिया प्रभारी रामभाटी को नियुक्त किया हैं। जारी सूची में बताया गया कि जिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से यह नई कार्यकारिणी गठित की गई है।0
0
Report
Advertisement
खाटूश्यामजी रींगस रोड पर भीषण हादसा, 10 श्रद्धालु गंभीर घायल
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में रींगस रोड पर शुक्रवार को सवारी गाड़ी और कैंपर की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में अलग-अलग राज्यों से बाबा श्याम के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 10 श्रद्धालुओं को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया है, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार खाटूश्यामजी से सवारियां लेकर जा रही कैंपर गाड़ी की रींगस से आ रही सवारी गाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में घायल श्रद्धालुओं में अहिल्या देवी, अशोक, आनंद, रोहित, अविनाश, अंकित, हेमलता, परमेश्वरी, मीरा कुमारी, पूजा, रूचिका, अनिता, आरती, पूजा, मीरा, कृष्ण मुरारी, गणपत और अमन सहित अन्य शामिल हैं। वहीं अमन, गणपत, अहिल्या देवी, प्रवेश, शुरूची, आरती, पूजा, विहान, अंकेश, मीरा तथा एक अन्य गंभीर घायल को सीकर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल श्रद्धालु जयपुर, मध्यप्रदेश, फरीदाबाद, हरियाणा, बिहार और दिल्ली सहित विभिन्न प्रदेशों से बाबा श्याम के दर्शन के लिए आए थे। गौरतलब है कि खाटूश्यामजी क्षेत्र में सवारी गाड़ियों और कैंपर वाहनों के बीच प्रतिस्पर्धा के चलते आए दिन हादसे सामने आते रहते हैं जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन को सवारी गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए。0
0
Report
राजाखेड़ा में JVVNL ने बड़ी कार्रवाई, 8 ट्रांसफॉर्मर उतारे और 5 लाख जमा
Dholpur, Rajasthan:विद्युत निगम की बड़ी कार्रवाई राजाखेड़ा में 8 ट्रांसफार्मर उतारे,4 उपभोक्ता के ट्रांसफॉर्मर उतारते ही मौके पर जमा कराए 5 लाख रुपये, 350 अवैध जम्पर हटाए, 60 कनेक्शन किए डीसी जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) ने राजाखेड़ा उपखंड में बिजली चोरी और बकाया बिलों की वसूली को लेकर व्यापक अभियान पुनः शुरू किया डिस्कॉम के मरेना व राजाखेडा शहर, ग्रामीण क्षेत्रों मे बकायेदारों पर बड़ा एक्शन किया गया है। निगम की इस कार्रवाई से बिजली चोरों और लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।डिस्कॉम का दस्ता देख बकायेदारों मे हलचल देखी गयी, 10 लाख की बकाया राशि पर 8 ट्रांसफॉर्मर उतारे गए जिनमे से 4 उपभोक्ताओं ने मौके पर 5 लाख रुपये जमा करा दिये तो डिस्कॉम ने उनकी बिजली ट्रांसफॉर्मर रख कर पुनः शुरू की। विद्युत विभाग की टीम ने बकाया वसूली के तहत सख्त रुख अपनाते हुए बकाया राशि पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दबाव बढ़ता देख उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया राशि नकद राशि जमा कराई। *अवैध कनेक्शनों पर प्रहार: 350 जम्पर हटाए* शहर, ग्रामीण और मरेना क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए सर्च ऑपरेशन में विभाग को बड़ी सफलता मिली। टीम ने कार्रवाई करते हुए: मुख्य लाइनों से अवैध रूप से डाले गए 350 जम्पर (कुंडी कनेक्शन) काट दिए। अवैध तारों के जाल को हटाकर लाइन लॉस कम करने की दिशा में कदम उठाया और इनको आवेदन पत्र जमा करने के लिए प्रेरित किया गया है *AC चलाने वाले भी आए रडार पर* निगम की सतर्कता टीम ने चेकिंग के दौरान पाया कि कई उपभोक्ता अवैध रूप से भारी लोड वाले उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे थे। कार्रवाई के तहत वीसीआर (VCR) भरी गईं। इनमें ऐसे उपभोक्ता भी शामिल हैं जो एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग बिना वैध कनेक्शन या मीटर बाईपास कर रहे थे *अधिकारियों का संदेश*: "यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो उपभोक्ता बार-बार चेतावनी के बाद भी बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके कनेक्शन स्थायी रूप से काटे जाएंगे। बिजली चोरी न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे सिस्टम पर लोड बढ़ता है जिससे ईमानदार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है।" विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिल तुरंत जमा कराएं और अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें उससे विद्युत तंत्र पर ट्रिपिंग नहीं आए और बिजली सुचारू रूप से चल सके।0
0
Report
रेवाड़ी में स्कूल बस- कैंटर भिड़ंत: 13 बच्चे घायल, 44 सवार अस्पताल पहुंचे
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा। स्कूल बस और कैंटर में जोरदार भिड़ंत, कैंटर पलटा। बस चालक घायल, करीब 13 बच्चों को आई चोटें। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार थे 44 बच्चे। टूर पर जा रही थी स्कूल बस। मामले की जांच में जुटी पुलिस। राजस्थान के बहरोड़ स्थित निजी स्कूल की थी बस। दिल्ली जयपुर हाईवे के साहबी पुल के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर पिकअप की ट्रक से टक्कर, चालक मोहित की मौत
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा - देर रात यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, पिकअप पीछे से ट्रक में जा घुसा, पिकअप चालक की दर्दनाक मौत, चालक मोहित की उम्र करीब 26 वर्ष, मृतक के परिजनों को पुलिस ने किया सूचित, रबूपुरा थाना क्षेत्र की घटना0
0
Report
हमीरपुर के शिक्षक आशीष कुमार व हरिमोहन गुप्ता हुए सम्मानित
Makrown, Uttar Pradesh:हमीरपुर। चारबाग (लखनऊ) स्थित अम्बर होटल में सृजन अंतरराष्ट्रीय कला साहित्य संस्कृति, अयोध्या के तत्वावधान में आयोजित "अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम, लखनऊ” के अंतर्गत पुस्तक लोकार्पण, शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन को किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए 220 से अधिक शिक्षकों, साहित्यकारों, लेखकों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नटवर गोयल (उपाध्यक्ष लघु उद्योग निगम लि राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य डॉ. मदन मोहन लाल, लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. खुशबू वर्मा, सेवा निवृत्त आई ए एस एवं लाइफ सिग्निफाई संस्था के संस्थापक रविशंकर, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जयप्रकाश वर्मा, राज्य विधि अधिकारी उच्च न्यायालय लखनऊ प्रदीप कुमार गुप्ता तथा राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता तथा सेवा निवृत्त मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान "हिन्दी हमारी पहचान", "स्वावलंबन”, "सतत संरक्षण, हमारा प्रयास" तथा "काव्य किरण" जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी में हिन्दी भाषा के महत्व, वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक के उपयोग तथा उसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ हिन्दी भाषा का समन्वय शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। सम्मान समारोह में जनपद हमीरपुर के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) सिलौली मौदहा क्षेत्र के शिक्षक एवं साहित्य प्रेमी आशीष कुमार एवं हरिमोहन गुप्ता को उनके नवाचार तथा हिन्दी काव्य और कहानी लेखन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए ब्लॉक मौदहा के खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कमल एवं हमीरपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह ने बधाई दी। हमीरपुर के शिक्षक को मिले सम्मान से जनपद में खुशी का माहौल देखा गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, ज्ञान और संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन ही एक सशक्त समाज की वास्तविक आधारशिला है। नई शिक्षा नीति और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य प्रदान किया जा सकता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयोजक मनीष देव के प्रति सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
रायबरेली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे रिश्तों के क़त्ल की कहानी सामने आई है। यहाँ एक पत्नी ने अपने ही पति को प्रेमी के हाथों मौत के घाट उतरवा दिया। इस पत्नी के उस समय हाथ भी नहीं काँपे जब प्रेमी पति का अंगौछे से गला कसता रहा और उसने मुहं पर हथेली लगाकर ज़ोर से दबाये रखा था ताकि वह चीख न सके। मामला डलमऊ थाना इलाके के तिवारी के पुरवा का है। यहाँ के रहने वाले रामदेव का विवाह नसीराबाद थाना इलाके मे कपूरपुर निवासी रेनू से हुआ था। रेनू का वहीं के रहने वाले अज़ीम नाम के व्यक्ति से प्रेम सम्बन्ध थे। विवाह के बाद दोनों के बीच बाधा बन रहे पति रामदेव को पत्नी रेनू ने प्रेमी के साथ मिल कर मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। बीती तेरह मई को रेनू प्रेमी तिवारी का पुरवा पहुंचा और एक खेत मे छुप गया। रात मे रेनू अपने पति को शौच के बहाने उसी खेत मे ले गई जहाँ प्रेमी छिपा था। यहाँ प्रेमी अज़ीम ने रामदेव के गले मे अंगौछा डाल कर कस दिया जबकि रेनू उसका मुहं दबाये रही। पुलिस ने चौबीस घंटे मे इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमी अज़ीम और प्रेमिका रेनू को गिरफ़्तात कर लिया।0
0
Report
Advertisement
