icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209115
Mohd TasleemMohd TasleemFollow5 Feb 2025, 05:25 pm

कानपुर देहातः ग्रामीणों का आरोप, कन्हैया नगर में सफाईकर्मी की लापरवाही से फैल रही गंदगी

Rajpur, Uttar Pradesh:

राजपुर नगर पंचायत के कन्हैया नगर के ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी की लापरवाही के चलते गंदगी का अंबार लगा है। सफाई कर्मी रोज कूड़ा लेने नहीं आता है जिससे घर का कूड़ा मजबूरन रास्ते के किनारे डालना पड़ रहा है। नगर पंचायत के द्वारा डस्टबिन भी नहीं रखवाया गया है। इतना ही नहीं सफाईकर्मी रोज झाड़ू लगाने नहीं आता है। लोग अपने अपने घर के बाहर साफ सफाई करते हैं। ईओ निति त्रिपाठी ने बताया कि सफाई कर्मी को भेजकर साफ सफाई कराई जाएगी और लापरवाही करने वाले सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोदी के 25 साल पूरे: धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:एंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 साल पूरे हो गए हैं। 25 साल पहले आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की पहली बार शपथ ली थी। आज 25 साल के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरा होने पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ भाजपा के स्थानीय विधायक और अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए एवं सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य का विषय है
0
0
Report

उज्जैन महाकाल लोक में नारदीय कीर्तन और लोकगीतों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत

Ujjain, Madhya Pradesh:नारदीय कीर्तन और लोकगीत-नृत्य ने बांधा माहौल, महाकाल लोक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर साल होने वाले पारंपरिक उमा सांझी महोत्सव 2026 की शुरुआत हो गई है। महोत्सव की शुरुआत घट स्थापना और पूजा के साथ हुई। आने वाले दिनों में मंदिर परिसर और महाकाल लोक में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे。 पहले दिन मंदिर के सभामंडप में प्राचीन Shila पर उमा महल की आकर्षक रंगोली सजाई गई। इसके साथ ही उमा माता और शेषनाग की झांकी भी तैयार की गई, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। शाम की आरती के बाद सभामंडप में वसंत पूजा का आयोजन हुआ। वैदिक ब्राह्मणों ने वेदपाठ किया। वहीं ग्वालियर से आए ढोली बुआ जी महाराज ने नारदीय कीर्तन की प्रस्तुति दी। इसके बाद महाकाल महालोक में सप्तऋषि प्रतिमाओं के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नर्मदापुरम की ममता मिश्रा के लोक गायन दल ने बघेली लोकगीतों की प्रस्तुति दी। वहीं बड़वाह से आए संजय महाजन के दल ने लोक नृत्यों के जरिए मालवा-निमाड़ की लोक संस्कृति की झलक दिखाई। कार्यक्रम में गणेश वंदना के साथ संजा, गणगौर, पनिहारी और झालरिया नृत्य प्रस्तुत किए गए। लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों ने महाकाल लोक में सांस्कृतिक रंग बिखेर दिया。 महोत्सव के तहत 7 अक्टूबर को भी अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। भोपाल की शीला त्रिपाठी का लोक गायन, उज्जैन की काव्या नागर का एकल लोक नृत्य और डॉ. अंजना चौहान के लोक नृत्य दल की प्रस्तुति होगी。 वहीं महाकाल महालोक में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा 1 से 7 तक के बच्चे कनिष्ठ वर्ग और कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थी वरिष्ठ वर्ग में हिस्सा लेंगे。 बाइट - प्रथम कौशिक महाकाल मंदिर प्रशासक
0
0
Report

सुजय विखे की बिनविरोध चुनावी जीत, बैंक अध्यक्ष पद के लिए रास्ता साफ

Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेच्या संचालक पदाच्या निवडणुकीत माजी खासदार सुजय विखे यांच्या विरोधातील उमेदवारी अर्ज अपात्र झाल्याने सुजय विखे यांच्या बिनविरोध निवड होण्याचा मार्ग मोकळा झाला आहे. अर्जांवरच्या हरकतींवर रात्री उशिरापर्यंत चाललेल्या सुनावणीमध्ये सुजय विखे यांच्या विरोधातील अर्ज अपात्र ठरले आहेत. जिल्हा बँकेच्या 21 सदस्यांपैकी आतापर्यंत चार जणांच्या निवडीचा मार्ग मोकळा झाला आहे. सुजय विखे यांच्या निवडीचा अर्ज मोकळा झाल्यानंतर कार्यकर्त्यांनी जल्लोष करत सुजय विखे यांना बँकेच्या अध्यक्षपदासाठी शुभेच्छा दिल्या आहेत; मात्र संचालक मंडळाच्या निवडीनंतर जिल्हा बँकेच्या अध्यक्ष पदावर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस निर्णय घेतील असं सुजय विखे यांनी म्हटलं आहे. नारोंबरोबर दुष्काळ परिस्थितीबद्दल राज्यातील जनतेने खासदारांना बांधावर जाण्याची विनंती केली आहे आणि दुष्काळासाठी केंद्राकडे मागण्यांसाठी पुढाकार घ्या अशी अपेक्षा सुजय विखे यांनी व्यक्त केली.
0
0
Report
Advertisement

रतलाम रेलवे स्टेशन के बाहर बोलेरो वाहन में चालक का शव, मचा हड़कंप

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 के बाहर रेलवे गेस्ट हाउस के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे से अटैच एक बोलेरो वाहन में चालक का शव मिला. वाहन पर भारत सरकार लिखा हुआ है. सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. एफएसएल अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक का शव वाहन के अंदर मिला है. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report

उज्जैन महाकाल मंदिर में ईशा कोप्पिकलर और हरलीन देओल ने भस्म आरती दर्शन किए

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन उज्जैन पहुंची प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की भस्म आरती में हुई शामिल 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर किए महाकाल के दर्शन भस्म आरती के बाद पुजारी के माध्यम से भगवान को जल किया अर्पित बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई दोनों विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल और फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए । दोनों आज तड़कe करीब 4 बजे मंदिर पहुंचीं और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए । भस्म आरती के दौरान हरलीन देओल और ईशा कोप्पिकर भक्ति में लीन नजर आई । दोनों ने हाथ जोड़कर भगवान महाकाल को नमन किया और महाकाल का जाप किया । आरती के बाद दोनों ने महाकाल की देहरी से भगवान का आशीर्वाद लिया और पुजारियों के माध्यम से जल अर्पित किया । इस दौरान दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से हरलीन देओल और ईशा कोप्पिकर का सम्मान किया गया ।
0
0
Report

उज्जैन के काल भैरव मंदिर परिसर निरीक्षण: अतिक्रमण हटाने, निर्माण तेज करने निर्देश

Ujjain, Madhya Pradesh:दुकानों के बाहर सामान रखने पर जताई नाराजगी, अतिक्रमण हटाने के निर्देश उज्जैन के प्रसिद्ध श्री काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दर्शन व्यवस्था के साथ चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने मंदिर परिसर में पैदल घूमकर श्रद्धालुओं के आने-जाने का रास्ता, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और आने-जाने के लिए पर्याप्त जगह रहे। मंदिर के बाहर दुकानों के निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों का सामान दुकान के बाहर तक रखा मिला। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को दर्शन मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकान के बाहर सामान रखने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालुओं के रास्ते में कोई रुकावट न आए。 इसके बाद कलेक्टर ने मंदिर के निर्गम मार्ग पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। निर्माण की धीमी रफ्तार पर उन्होंने नाराजगी जताई और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माण जल्द पूरा करने को कहा。 कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य महत्वपूर्ण हैं। खासकर सिंहस्थ-2028 को देखते हुए काम समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने उपयंत्री को निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए。 श्रद्धालुओं के लिए बन रहा नया टॉयलेट कलेक्टर ने मंदिर के सामने नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे नए टॉयलेट का भी निरीक्षण किया। करीब 2 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में सिंहस्थ की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा तैयार की जा रही है。 उन्होंने अधिकारियों से निर्माण की जानकारी ली और निर्देश दिए कि टॉयलेट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं के लिए रास्ता व्यवस्थित हो। साथ ही आसपास साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए。
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान बनी नेशनल चैंपियन, यूपी को 77-56 से हराकर गोल्ड मेडल जीता

Barmer, Rajasthan:राजस्थान बना नेशनल चैंपियन, यूपी को 77-56 से हराकर जीता गोल्ड मेडल विजयवाड़ा में आयोजित 5वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतिस्पर्धा में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 77-56 के बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान की इस जीत में जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। वीओ: राजस्थान की टीम ने प्रतियोगिता की शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया। फाइनल मुकाबले में राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 77-56 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के रॉबिन को बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड दिया गया, जबकि हर्षवर्धन सिंह भाटी 177 अंक बनाकर टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे। फाइनल में हर्षवर्धन, रॉबिन धानका और संदीप के शानदार खेल ने राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभाई। राजस्थान टीम के मुख्य प्रशिक्षक राकेश बिश्नोई ने बताया कि टीम के साथ राजस्थान बास्केटबॉल संघ के सचिव गेमरसींह सोढ़ा, सहायक प्रशिक्षक अनुपसिंह भाटी और टीम मैनेजर जयप्रकाश बिश्नोई भी मौजूद रहे। राजस्थान की इस ऐतिहासिक जीत पर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है。 बाइट : खिलाड़ी (टोटल 2 बाईट्स) बाइट - अनूप सिंह , प्रशिक्षक
0
0
Report
Advertisement

मोकामा के स्कूल में पंखा टूटकर गिरा, तीन छात्राएं घायल

Barh, Bihar:मोकामा के मध्य विद्यालय पंचमहला में मंगलवार को कक्षा छह में पंखा टूटकर गिरने से तीन छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्राओं को मोकामा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। विद्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल छात्राओं की पहचान अमिका कुमारी, रिया कुमारी और अमृता़ कुमारी लखनचंद के रूप में हुई है। तीनों छात्राएं कक्षा छह की छात्राएं हैं। शिक्षकों ने बताया कि पंखा कक्षा में लगा हुआ था, जो अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद छात्राओं के परिजन विद्यालय पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि पंखा लगाने वाली एजेंसी की भूमिका और पंखे की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी। यदि पंखे की गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना को लेकर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार से शोकॉज किया जा रहा है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के बेगूं में चार दिवसीय स्तर की एथलेटिक्स व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खेल परिसर में 9 से 12 अक्टूबर तक चार दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताका आयोजन होगा। प्रतियोगिता छात्रा वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है। तैयारियों को लेकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम गौड और उप जिला शिक्षा अधिकारी राज बहादुर भंसाली ने खेल परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ सहित रिले के ट्रैक, लॉन्ग जम्प और हाई जम्प स्थलों की व्यवस्थाएं जांचीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन 9 अक्टूबर सुबह 9 बजे चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। प्रतियोगिता में जिलेभर की छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
0
0
Report

जोधपुर के स्पा सेंटर पर दबिश: 7 लोग हिरासत में; मालिक नहीं मिला

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर शहर के बासनी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस ने एक स्पा सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फ्यूजन थैरेपी स्पा सेंटर पर दबिश देकर 4 विदेशी युवतियों और 3 युवकों समेत कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक व संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस पर एसीपी वेस्ट भंवरलाल जांगिड़ के नेतृत्व में बासनी थाना पुलिस ने अचानक फ्यूजन थेरेपी स्पा सेंटर पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने 4 विदेशी युवतियों और 3 स्थानीय युवकों को पकड़ा। स्पा सेंटर पर मालिक नहीं मिला, लेकिन तीन कर्मचारी मिले। जिन्होंने स्पा सेंटर चलाने का कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाए। वहीं थाईलैंड की युवतियों के वीजा पासपोर्ट आदि की जांच की जा रही है। पहले भी पकड़ी गई थी थाईलैंड की युवतियां बता दें कि जोधपुर के बासनी, कुड़ी, चौपासनी में कई अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की गई हैं। जहां थाईलैंड की युवतियां पकड़ी गई थी। स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां भी करवाई जा रही है, लेकिन पुलिस की पर्याप्त मॉनिटरिंग के अभाव में कई जगहों पर ऐसे स्पा सेंटर नियम तोड़ते नजर आते हैं। बाईट भजन लाल एसीपी
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग में ज्वेलर्स धोखाधड़ी: नकली पत्तियों से 19.32 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग ज़िले में ज्वेलर्स व्यापारी से नकली सोने की पत्तियो को असली बताकर 19 लाख 32 हजार रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को धर दबोचा है पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं सभी आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं. वी/ओ- दरअसल 24 सितंबर को पुराना बाजार पाटन स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में आरोपी ओमी सिंह और लाखन सिंह पहुंचे थे आरोपियों ने 18 सोने की पत्तियां, करीब 180 ग्राम वजन, असली सोना बताकर गिरवी रखीं और इसके बदले 15 लाख 93 हजार रुपये ले लिए इसके साथ ही तीन सोने की अंगूठियां और चांदी की पायल भी करीब 3 लाख 39 हजार रुपये में उधारी पर ले गए ज्वेलर्स को जब सोने पर संदेह हुआ और जांच कराई गई तो बड़ा खुलासा हुआ पत्तियों में सिर्फ 10 प्रतिशत सोना और 90 प्रतिशत अन्य धातु मिली थी जांच में सामने आया कि गिरोह पहले असली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स का भरोसा जीतता था फिर अगली बार असली सोने के साथ नकली पत्तियां मिलाकर बड़ी रकम ऐंठ लेता था आरोपी चटाई बेचने के बहाने ग्रामीण इलाकों में घूमकर ज्वेलर्स को निशाना बनाते थे पाटन की घटना के बाद पुलिस ने आसपास के जिलों के ज्वेलर्स को अलर्ट किया इसी दौरान अर्जुन्दा में गिरोह द्वारा करीब 25 लाख रुपये की ठगी का प्रयास करने की सूचना मिली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।कुछ आरोपी ट्रेन से फरार हो गए थे जिन्हें सीसीटीवी और तकनीकी सुरागों के आधार पर आरपीएफ नागपुर की मदद से गिरफ्तार किया गया आरोपियों के कब्जे से 23 नकली और 1 असली सोने की पत्ती, कुल 240 ग्राम पत्तियां, बाइक, 16,190 रुपये नकद और 6 गुप्त कपड़े की थैलियां समेत अन्य सामान बरामद किया गया है. बाईट- मणिशंकर चंद्रा एएसपी दुर्ग ग्रामीण
0
0
Report

GST विभाग ने 32.5 टन स्क्रैप के मामले में पूंजीपथरा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की

Darogapara, Chhattisgarh:जीएसटी विभाग की ई-वे बिल जांच के दौरान संदिग्ध पाए गए 32.5 टन स्क्रैप के मामले में पूंजीपथरा पुलिस और जीएसटी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 16 चक्का ट्रक समेत लगभग ₹26.50 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त की है। ट्रक चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। NRVS प्लांट तराई माल के पास वाहन CG22P9367 पर जांच के दौरान ट्रक में लदे स्क्रैप और दस्तावेजों में विरोधाभास मिला, जिससे ट्रक को जांच हेतु निरुद्ध किया गया था। चालक MOV-01 और MOV-02 जारी कर ट्रक को पेट्रोल पंप पर खड़ा कराया गया था। आरोप है कि इसके बाद चालक ने संबंधित अधिकारी की अनुमति के बिना ट्रक को ए.आर. इस्पात पूंजीपथरा परिसर में ले जाकर माल unload करने का प्रयास किया। फर्म मेसर्स पी.आर. ग्लोबल द्वारा माल के वास्तविक स्रोत, मूल बिल और भुगतान से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। मामला संदिग्ध पाए जाने पर जीएसटी विभाग ने वाहन और स्क्रैप को पूंजीपथरा पुलिस के सुपुर्द किया। 4 अक्टूबर को पुलिस की जांच में ट्रक में टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड और वाहनों के पार्ट्स समेत करीब 32.5 टन स्क्रैप मिला। पूछताछ में चालक अलेख्जेण्डर तिर्की (50), निवासी चिड़रापारा पत्थलगांव, जिला जशपुर ने स्क्रैप को धरमजयगढ़ क्षेत्र के नुनबीरा से लाकर ए.आर. इस्पात में खपाने के लिए ले जाना बताया। पुलिस के मुताबिक, माल के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज और पर्चेस ऑर्डर भी प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद पुलिस ने करीब ₹6.50 लाख कीमत का 32.5 टन स्क्रैप और ₹20 लाख कीमत का 16 चक्का ट्रक, कुल ₹26.50 लाख की संपत्ति जब्त कर ली। चालक के खिलाफ धारा 35(क)(ड) BNSS और धारा 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
0
0
Report

महराजगंज के महुवारी टोला में युवक पेड़ से लटका मिला, शव भेजा पोस्टमॉर्टम

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के महुवारी टोला रायपुर में आज सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव में कटहल के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान जयराम पुत्र रामधन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर युवक की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि मृतक जयराम की पत्नी का नाम प्रमिला है और उनके चार बच्चे हैं, जो सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top