209101
Kanpur Dehat: बिना रजिस्ट्रेशन चल रही अवैध पैथोलॉजी का वीडियो वायरल
Dayalpur, Uttar Pradesh:जिले में बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध तरीके से संचालित हो रही पैथोलॉजी का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि ब्लॉक सरवन खेड़ा क्षेत्र के बालाजी पैथोलॉजी में बिना टेक्नीशियन के यह पैथोलॉजी चलाई जा रही है जिससे मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की सह पर जिले में संचालित हो रही इस अवैध पैथोलॉजी के खिलाफ कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एटा के डबल मर्डर स्थल पर डीआईजी ने निरीक्षण शुरू किया
Etah, Uttar Pradesh:एटा पहुंचे डीआईजी रेंज अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी, थाना अवागढ़ क्षेत्र के यादव नगर में बीते दो दिन पूर्व हुए डबल मर्डर के घटनास्थल का डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने किया निरीक्षण, माँ और बेटी की आरोपियों ने हथौड़े से वार कर की थी निर्मम हत्या, डबल मर्डर के घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश, डीआईजी प्रभाकर चौधरी के साथ एसएसपी डॉ इलामारन जि. एडिशनल एसपी श्वेताभ पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद, रिपोर्ट - हर्ष द्विवेदी एटा।0
0
Report
हमीरपुर के रिहायशी इलाके में खतरनाक रसल वाइपर देखा, वन विभाग ने रेस्क्यू किया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- रिहायशी इलाके में निकला खतरनाक रसल वाइपर सांप, जहरिले रसल वाइपर सांप को देख स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप, घर के बाहर अचानक रसल वाइपर सांप देख भयभीत हुए लोग, स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी सूचना, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खतरनाक रसल वाइपर सांप को किया रेस्क्यू, सदर कोतवाली वाली क्षेत्र के सिटी फॉरेस्ट के पास का मामला।0
0
Report
लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रन एकेडमी में शिक्षिका हत्या, वायरल वीडियो से उठे सवाल
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में 26 वर्षीय महिला शिक्षक निसात फातिमा की गोली मारकर हत्या और आरोपी साउद अंसारी के आत्महत्या करने के मामले में अब एक वायरल वीडियो चर्चा में है।बताया जा रहा है कि शिक्षक दिवस के कार्यक्रम के दौरान महिला शिक्षक का एक पुरुष शिक्षक के साथ डांस करते हुए वीडियो सामने आया था।इसी वीडियो को लेकर आरोपी के नाराज होने की बात चर्चा में है।हालांकि, वीडियो और हत्या के बीच सीधा संबंध जांच में किस हद तक सामने आता है, यह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा।वहीं इस पूरे मामले को लेकर परिवारों की सामाजिक और पारिवारिक सोच में अंतर की चर्चा भी सामने आ रही है।हालांकि, इन दावों की पुष्टि अभी बाकी है。0
0
Report
Advertisement
दक्षिणी क्षेत्र के ग्राम पदमिनखेड़ा में बुजुर्ग महिला की हत्या; रेप की आंशका
Lucknow, Uttar Pradesh:दक्षिणी जोन.. मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के पदमिनखेड़ा गांव में बुजुर्ग महिला की पीट पीट कर हत्या अर्धनग्न हालत में खाली प्लाट में पड़ा मिला शव ग्रामीणो ने जताई रेप के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या की आंशका शराब के नशे में धुत गांव के तीन युवको ने दिया घटना को अजांम दो युवको को मौके से हिरासत में लेकर पुछताछ में जुटी पुलिस बीते बुद्ववार की देर रात की घटना सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।0
0
Report
जामताड़ा के करमाटांड़ में बोलेरो हादसे से दो की मौत, मवेशी चोरी की आशंका
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शहरजोरी के पास देर रात करीब 2 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, मवेशी चोरी कर भाग रही तेज रफ्तार बोलेरो पुलिस गश्ती वाहन की लाइट देखकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार अशरफ अंसारी (35) और रफीक अंसारी (40) की मौत हो गई। दोनों नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव के रहने वाले बताए गए हैं। बोलेरो में 5 मवेशी लडे थे, जिनमें 3 बैलों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मवेशियों को बिंदापाथर के चिहुटिया और गैरया गांव से चोरी कर ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के असामयिक निधन पर शशिभूषण राय की प्रतिक्रिया
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की छोटी बेटी का सड़क हादसे में असामयिक निधन पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशिभूषण राय की प्रतिक्रिया0
0
Report
Advertisement
मरीन ड्राइव हादसे में चार युवाओं की मौत; मंत्री की बेटी भी शामिल
Jamshedpur, Jharkhand:मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; चार युवाओं की मौत झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए。 घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बचाव दल ने गैस कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसा इतना भयावह था कि मृतकों के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे。 पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और तृषा सिंह के रूप में हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है。 अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्रा ने बताया कि संबंधित ट्रक बुधवार रात करीब 10 बजे से खराब होकर सड़क पर खड़ा था। गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारम्भिक जांच में तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण ट्रक का समय पर दिखाई नहीं देना हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। वहीं, प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे आवश्यक सुरक्षा संकेतक और चेतावनी व्यवस्था मौजूद थी या नहीं।0
0
Report
सरगुजा के सूरज भारत गैस गोदाम में बड़ा घपला: 42 भरे सिलेंडर छुपाए, 11 में गैस कमी
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के सूरज भारत गैस एजेंसी का गोदाम सील कर दिया गया है. जांच में 42 भरे सिलेंडर के सील टूटा पाया गया. गैस सिलेंडर में 11 में 5 से 10 किलो गैस कम पाया गया. कलेक्टर सरगुजा को गैस एजेंसी के द्वारा ग्राहकों से अभद्र व्यवहार के साथ गैस सिलेंडर में गड़बड़ियां शिकायत मिली थी. इसके बाद कलेक्टर ने उदयपुर क्षेत्र अंतर्गत सूरज भारत गैस एजेंसी के गोदाम में जांच की गई. जांच के दौरान बड़ी संख्या में अनियमितताएं पाया गया. जांच टीम ने गैस गोदाम को सील कर दिया. जांच के दौरान एजेंसी संचालक द्वारा टीम को गुमराह करने के उद्देश्य से 214 खाली सिलेंडरों के बीच 42 भरे हुए सिलेंडर छुपा दिया गया था, साथ ही इन भरे सिलेंडरों के सील टूटे हुए थे. जांच में वजन कराने पर इनमें से करीब 11 सिलेंडरों में 5 से 10 किलोग्राम तक गैस कम पाई गई. जांच टीम को एजेंसी के स्टॉक में भी अंतर मिला है. इसके अलावा भारत गैस के गोदाम में इंडेन कंपनी के 32 खाली सिलेंडर भी पाए गए. दूसरी कंपनी का सिलेंडर क्यों रखा गया था, इसकी भी जांच की जा रही है. गौरतलब हैं कि शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस टंकी के नंबर का मिलान नहीं होने पर दूसरी बार रिफलिंग के लिए गैस देने से इनकार किया जाता था, और गैस उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध राशि की मांग की जाती थी. एजेंसी पर गैस सिलेंडरों को कथित तौर पर ब्लैक में 2,000 से 3,000 रुपये तक में बेचने के आरोप भी लगाया गया है.0
0
Report
दिल्ली से महोबा जा रही बस दुर्घटना: घायल रेखा भारद्वाज के पति की तलाश जारी
Greater Noida, Uttar Pradesh:हादसे में घायल ہوئی रेखा भारद्वाज जो की जेवर के आरोग्य अस्पताल में भर्ती हैं, उन्होंने बताया कि वह अपने पति के साथ दिल्ली से महोबा जा रही थी,वह सोई हुई थी अचानक से शोर मचाना शुरू हो गया और सब लोग भागना शुरू हो गए,बस में चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया, मैं भी भागने लगी तो मैं बस में ही गिर गई और मेरे ऊपर से काफी लोग उतर गए, मुझे नहीं पता कि कैसे मैं बस से बाहर आ गई, मैं जब खुद को बाहर देखा तो मैं बाहर पड़ी हुई थी लेकिन मेरे पति अभी तक नहीं मिले हैं।शायद उनकी मौत हो गई है。0
0
Report
Advertisement
नागौर में मोदी यात्रा सेवा संकल्प कार्यक्रम का स्वागत, लाइव प्रसारण शहर में
Nagaur, Rajasthan:नागौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली जा रही है यात्रा, सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही यात्रा, यात्रा के नागौर पहुंचने पर शहरवासियों ने किया स्वागत, नागौर के टाउन हॉल में आयोजित हो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण कार्यक्रम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा, राज्य मंत्री मंजू बाघमार, रिछपालसिंह मिर्धा, खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया, जगवीर छाबा सहित भाजपा के बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद0
0
Report
फागी नगर पालिका अतिक्रमण पर सख्त, केस दर्ज की चेतावनी
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) फागी नगरपालिका की बेशकीमती जमीन पर अधिशासी अधिकारी राजपाल बुनकर एक्शन मुड में। अतिक्रमण के खिलाफ अधिशासी अधिकारी हुए सख्त, अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की दी चेतावनी। नगरपालिका द्वारा पटवार हल्का उत्तर में खसरा नंबर 4084/3505 पर अवैध कब्जा को किया ध्वस्त। इससे पूर्व भी अधिशासी अधिकारी ने अतिक्रमण का किया था सफाया। अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए बनाई कमेटी, कमेटी कराएंगी केस दर्ज। ईओ के आदेश के बाद अतिक्रमियों में मचा हड़कंप, ईओ ने कसी कमर।0
0
Report
कोटा मेयर चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्षद के क्लिनिक पर FIR, नोटिस जारी
Kota, Rajasthan:मेयर चुनाव से ठीक पहले कोटा में कांग्रेस पार्षद के क्लिनिक पर कार्रवाई, FIR दर्ज चिकित्सा विभाग ने नोटिस चस्पा किया; पार्षद सियाराम बोले— दबाने की हो रही कोशिश, वोट कांग्रेस को ही दूंगा कोटा। नगर निगम के मेयर (25 सितंबर) और डिप्टी मेयर (26 सितंबर) चुनाव से ठीक दो दिन पहले शहर का सियासी पारा चढ़ गया है। बालिता रोड स्थित वार्ड 42 के कांग्रेस पार्षद सियाराम वर्मा के 'अंजलि हेल्थ केयर' क्लिनिक पर बुधवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने कार्रवाई की। क्लिनिक बंद मिलने पर टीम ने क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत नोटिस चस्पा किया और कुन्हाड़ी थाने में पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। यह कार्रवाई 23 सितंबर को मिली शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें बिना वैध डिग्री/रजिस्ट्रेशन क्लिनिक संचालन और बायोमेडिकल वेस्ट के अनुचित निस्तारण का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने BNS और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, पार्षद सियाराम वर्मा ने कार्रवाई को राजनीतिक दबाव बनाने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा, "निगम चुनाव परिणाम आने के बाद 14 सितंबर से क्लिनिक बंद है। बंद क्लिनिक पर कार्रवाई गैरकानूनी है। मैं 20 साल से नर्सिंग के आधार पर काम कर रहा हूं। ये लोग हमें दबाना चाहते हैं, लेकिन मेयर चुनाव में हम कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करेंगे।"0
0
Report
Advertisement
सुलताना में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव: मुस्लिम महिलाओं की आरती से भाईचारा कायम
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन नगर पालिका चेयरमैन सोनिया जींद ने परिवार के साथ की गणपति की आरती मुस्लिम महिलाओं ने भी भगवान गजानंद की आरती उतारी गणेश महोत्सव में उमड़ रहा आस्था का सैलाब झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे में आयोजित 11 दिवसीय गणेश महोत्सव में श्रद्धा और आस्था के साथ हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता की मिसाल भी देखने को मिल रही है। गणेश महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गजानंद के दर्शन कर रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं ने भी गणपति भगवान की आरती उतारकर धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन सोनिया जींद ने परिवार के साथ गणेश महोत्सव में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और आरती की। इस दौरान उन्होंने भगवान गजानंद से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उनके साथ परिवार के सदस्यों ने भी विधिवत पूजा-अर्चना में भाग लिया। चेयरमैन सोनिया जींद के साथ आई मुस्लिम महिलाओं ने श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की आरती उतारी। इस दौरान मौजूद लोगों ने इसे सुलताना की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल बताया। महोत्सव में रोजाना शाम को भगवान गणेश की आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्ति गीतों और गणपति के जयकारों से आयोजन स्थल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।0
0
Report
चिड़ावा डेयरी फार्म में गायों की मौत, धरना जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा के भोमपुरा में हिंदू क्रांति सेना का विरोध प्रदर्शन भोमपुरा-मंड्रेला रोड स्थित डेयरी फार्म में गायों की मौत के आरोप मृत गायों को परिसर में ही दबाने का हिंदू क्रांति सेना ने लगाया आरोप जीवित गाय को दबाने से मना करने पर जेसीबी चालक से विवाद का आरोप जेसीबी चालक से हाथापाई और मोबाइल तोड़ने का भी लगाया आरोप हिंदू क्रांति सेना व ग्रामीणों का पूरी रात से धरना जारी, कार्रवाई की मांग झुंझुनूं जिले के चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर भोमपुरा गाँव में स्थित डेयरी फार्म में गायों की मौत और उनकी कथित रूप से परिसर में ही दफनाए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। मामले को लेकर हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने डेयरी प्रबंधन के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। हिंदू क्रांति सेना के पदाधिकारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले कई दिनों से डेयरी फार्म में गायों की मौत होने और मृत गायों को परिसर में ही दबाए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी बीच जेसीबी चालक के साथ कथित विवाद के बाद मामला सामने आया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, जेसीबी चालक को मृत गाय को दबाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन परिसर में एक जीवित गाय को देखकर उसने उसे दबाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर कथित रूप से जेसीबी चालक के साथ विवाद और हाथापाई हुई तथा उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया। इसके बाद जेसीबी चालक ने मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा डेयरी परिसर की स्थिति का जायजा लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परिसर में कई मृत गायें पड़ी हुई हैं और उनकी उचित तरीके से देखभाल या निस्तारण नहीं किया गया है। साथ ही डेयरी में मौजूद गायों के लिए पर्याप्त चारा-पानी और देखरेख की व्यवस्था नहीं होने का भी आरोप लगाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डेयरी में गायों की देखभाल के लिए पर्याप्त कर्मचारी भी मौजूद नहीं हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गायों की मौत के कारणों का पता लगाने तथा डेयरी प्रबंधन की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने की मांग की है। हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं के अनुसार, वे पूरी रात मौके पर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया。0
0
Report
पटना के चकारम में पार्षद पति पर गोली: विपक्ष-बीजेपी-जातिगत बयानबाजी से हाई टीजर
Patna, Bihar:राजधानी पटना के बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के चकारम में बुधवार की देर शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने मां सुखिया महल अपार्टमेंट के बेसमेंट में घुसकर पार्षद पति व पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव पर फायरिंग कर दी। उस समय वह अपने समर्थकों के साथ कार्यालय में बैठे थे। फायरिंग में उन्हें पांच गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है उनसे मिलने विपक्ष के कई नेता पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पहुंचे परिजनों से मुलाकात किया तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में पूरे प्रदेश में प्रतिदिन बेखौफ तरीके से गोलियां चलाई जा रही हैं। दिनदहाड़े घर के अंदर घुसकर छह-सात गोलियां मार दी गईं, यह कोई मामूली घटना नहीं है एक खास जाति को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, RJD की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के प्रवक्ता शिशिर कौण्डिल्य ने तेजस्वी के बयान पर कहा की अपराधी किसी भी जाति का हो या अपराध का शिकार कोई भी जाति का व्यक्ति बने, अपराध तो अपराध है साहब। जिस प्रकार से बिहार में भी वारदात हो रही है, तो हम लोग तो पूर्व से ही कहते रहे हैं कि सम्राट चौधरी जी, बिहार क्राइम कैपिटल बन चुका है और आपसे बिहार संभल नहीं रहा। जो स्थितियां उत्पन्न हुई हैं, उससे साफ है कि सरकार और पुलिस का इकबाल जो है, वो बिहार में बिल्कुल खत्म हो चुका है और अपराधियों का तांडव लगातार जारी है BJP के विधायक संजय गुप्ता ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। ना तो जाति पूछकर अपराध किए जाते हैं, ना ही जाति पूछकर किसी को पकड़ड़ा जाता है। यह सम्राट चौधरी जी की सरकार है, जहाँ अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाता है, बल्कि उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाती है। लालू राबड़ी जी के शासन में, मैं पूछना चाहता हूँ तेजस्वी यादव जी से, आपके माता-पिता जी के शासन में जो अपराधी अपराध करते थे, वो सीएम हाउस में जाते थे और वहाँ समझौता होता था। तेजस्वी यादव जी, मैं आपसे यह भी पूछना चाहता हूँ कि क्या जमुई कांड में जिस प्रकार से घृणित कांड हुए, जिस प्रकार समाज को कलंकित करने वाले काम हुए, एक भी अपराधी ऐसा पकड़ा गया है जो उस अपराध में नहीं शामिल था? आज भी जो पार्षद पति के यहाँ घटना हुई है कल, उसमें भी सभी अपराधी जो होंगे, पुलिस इन्वेस्टिगेट कर रही है, उसको पकड़ा जाएगा। इसलिए आज जीरो टॉलरेंस के साथ सम्राट चौधरी जी की सरकार काम कर रही है। JDU प्रवक्ता अंजूम आर ने कहा पटना की जो घटना है बहुत ही दुखद है, इस पे हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। लेकिन मैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी से एक आग्रह करूंगी कि अपराध जैसे विषय पर वो अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना, वो बंद करें। जब भी बिहार में कोई भी दुखद घटना घटित होती है तो तेजस्वी यादव जी गिद्ध کی तरह जो उनकी नजर होती है, अपनी राजनीतिक फायदा पहुंचाने के लिए वो उसमें लग जाते हैं। लेकिन मैं उन्हें स्पष्ट शब्दों में यह बता देती हूं कि हमारी सरकार में अपराधी सिर्फ अपराधी होता है, उसकी कोई जाति, कोई मजहब नहीं होती है। यह तो बहुत ही शर्मनाक है? ना जिस तरह का वह वक्तव्य उन्होंने दिया है? उस मौके पर। समाज में जहर घोलने एवं जातीय विद्वेष फैलाने की उनके द्वारा एक कोशिश की जा रही है। हमारी पुलिस जब अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है? तो तेजस्वी यादव जी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? क्या वह अपराधियों की ढाल बन कर है?0
0
Report
Advertisement
