209303
Kanpur dehat - सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो, पुलिस कर रही जांच
Rura, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में दो पक्ष मारपीट कर रहे है।जिसका वीडियो किसी के द्वारा बनाकर वायरल कर दिया गया है।वायरल वीडियो की जांच पड़ताल करने पर पता चला कि वायरल वीडियो रुरा थाना क्षेत्र के भुलनीपुरवा गांव का है।थाना पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की छानबीन शुरू की गई है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देहरादून में तेज बहाव से क्रेटा-स्कॉर्पियो डूबे, 2 मौत, एक घायल
Dehradun, Uttarakhand:यह खबर देहरादून प्रेमनगर थाना क्षेत्र से है। भारी बारिश की वजह से पानी के सैलाब के सामने सभी ताकत ढीली पड़ गईं। लोअर कंडोली क्षेत्र में पौधा रोड पर कंडोली पुल के पास एक राजस्थान नंबर की क्रेटा और हरियाणा नंबर की स्कार्पियो तेज बरसाती बहाव में बह गईं। तस्वीरों मेंVehicles बहते हुए बरसाती नाले में काफी दूर तक चले गए। गनीमत रही कि स्कॉर्पियो चला रहा युवक सुरक्षित बच गया। घटनाकी सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। जानकारी मिली कि तेज बहाव में बह चुकी क्रेटा में एक युवक और दो युवतियाँ सवार थीं। SDRF ने रात के अंधेरे में कई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। बरसाती नाले में लगभग 2 किलोमीटर दूर सहज नामक युवती घायल अवस्था में बची। वहीं कार में सवार राजस्थान के जयपुर निवासी 20 वर्षीय अक्षय और एक अन्य युवती का शव बरामद हुआ और पुलिस के हवाले किया गया। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद SDRF ने पूरी रात तेज बहाव में रेस्क्यू और सर्चिंग जारी रखी। नाले के दोनों किनारों पर आवाजाही रोक दी गई है ताकि बचाव कार्य निर्बाध रहे। अभी इन वाहनों को नाले से निकालना बाकी है।0
0
Report
तेंदुए ने बरामदे में सो रहे युवक को उठा लिया, अधखाया शव मिला
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में बरामदे में सो रहे युवक को तेंदुए ने बनाया निवाला, झाड़ियों में मिला अध-खाया शव,घटना से इलाके में हड़कंप, ख़बर बहराइच से है,जहाँ कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत महबूबनगर गांव में मंगलवार भोर एक दर्दनाक घटना हुई। घर के बरामदे में सो रहे 30 वर्षीय युवक राम सिंह को तेंदुआ उठा ले गया। परिजनों के मुताबिक युवक सुबह करीब 3 बजे बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान जंगल से निकल कर आये तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे उठाकर पास की झाड़ियों में ले गया। परिवार की नींद खुली तो खोजबीन शुरू की, कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में युवक का आधा खाया हुआ क्षत-विक्षत शव मिला। घटना की सूचना पर वन विभाग और मोतीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग ने आंगन में मिले पगमार्क के आधार पर जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल जंगल से महज 700 मीटर दूर है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की चहलकदमी है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही。 वहीं DFO कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित ने बताया कि मृतक के परिजनों को अहेतुक सहायता उपलब्ध कराकर,तेंदुए को पकड़ने के लिये पिंजरा लगाया जा रहा है,वहीं लोगों को अलर्ट रहने की अपील की जा रही है。0
0
Report
AAP का प्रदर्शन: सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार, BJP सांसदों के पहुंचने से हंगामा
Ludhiana, Punjab:सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में BJP सांसदों के पहुंचने पर AAP का प्रदर्शन, लुधियाना में भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में तीन भाजपा सांसदों के पहुंचने को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से आज पंजाब भर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में लुधियाना में भी AAP कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया गया है। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों पर पुलिस ने बैरिकोडिंग कर दी है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को रोककर पुलिस कर्मचारियों द्वारा चेकिंग की जा रही है, ताकि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। वहीं, भाजपा कार्यालय से कुछ दूरी पर आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता धीरे-धीर्शे एकत्रित होना शुरू हो गए हैं। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी है। बैरिकेडिंग के चलते वाहन चालकों को भी कुछ स्थानों पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। AAP नेताओं का कहना है कि सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में भाजपा सांसदों की मौजूदगी को लेकर पार्टी अपना विरोध जताएंगी।बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे तक AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा कार्यालय की तरफ कूच करने तथा घेराव का प्रयास किया जा सकता है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भाजपा कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बेतिया के कुमारबाग में युवक की हत्या, अपराधी फरार; पुलिस जांच शुरू
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की हत्या को अंजाम दिया है कुमारबाग थाना अंतर्गत तुरहापट्टी गांव के सरेह में एक युवक का शव मिला है युवक की हत्या कर अज्ञात अपराधियों ने शव को ठिकाने लगा फरार हो गए है मृत युवक का नाम आदित्य कुमार बताया जा रहा है जो तिवारी टोला वार्ड नम्बर पांच का रहने वाला था सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है घटनास्थल पर एफएसएल की टीम जांच कर रही है परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ युवक सुबह में आदित्य को घर से बुलाकर ले गए युवक की हत्या को अंजाम देकर उसके शव को ठिकाने लगा रहे थे तभी गांव के कुछ लोगों ने देख लिया जिसके बाद पुलिस पहुंची परिजनों का आरोप है पैसे के लेन देन में उनके बेटे की हत्या की गई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है0
0
Report
पुत्री को बुरी नीयत से जबरदस्ती तिल्ली के खेत में घसीटने का आरोप
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के एक गांव की रहने वाली मां ने गांव के ही एक युवक पर बुरी नीयत से अपनी पुत्री को तिल्ली के खेत में घसीट कर अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। मां ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री खेत पर घास काटने के लिए गई थी। उसी समय अब्दुल्लापुर गांव के रहने वाले सुखपाल पुत्र रामपाल ने बुरी नीयत से उसकी पुत्री को पकड़ लिया और तिल्ली के खेत में घसीट कर ले गया जहां उसे छेड़खानी का अश्लील हरकतें की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
स्पेन से कुछ दिन पहले लौटे युवक की संदिग्ध हालत में लाश सराय जट्टां के एक घर से बरामद
Kapurthala, Punjab:ਸਪੇਨ ਤੋਂ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਪਰਤਿਆ ਨੌਜਵਾਨ, ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਸਰਾਏ ਜੱਟਾਂ ਦੇ ਇੱਕ ਘਰ ’ਚੋਂ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ’ਚ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਬਣੀ ਭੇਤ; ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਸ਼ ਕਬਜ਼ੇ ’ਚ ਲੈ ਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜੀ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਸਰਾਏ ਜੱਟਾਂ ਦੇ ਇੱਕ ਘਰ ਵਿੱਚੋਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ ਹੋਣ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਸਨਸਨੀ ਫੈਲ ਗਈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਤਲਵੰਡੀ ਚੌਧਰੀਆਂ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ。 ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਸਪੇਨ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਇਆ ਸੀ। ਉਸ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਸਰਾਏ ਜੱਟਾਂ ਦੇ ਇੱਕ ਘਰ ਵਿੱਚੋਂ ਮਿਲੀ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਥਾਣਾ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਅਤੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ。 ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਕਿਹੜੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋਈ, ਇਸ ਬਾਰੇ ਹਾਲੇ ਕੋਈ ਸਪੱਸ਼ਟ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਈ। ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਮੌਤ ਦੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਹੋਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。0
0
Report
Advertisement
बरनाला पुलिस: घर से 90 पेटी देसी शराब और 4 वाहन जब्त, पति-पत्नी फरार
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक मकान से 90 पेटियां देसी शराब और शराब की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 1 क्रूज़ कार, 2 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी भी जब्त। प्रेम नगर बरनाला का रहने वाला रवि कुमार उर्फ़ गब्बर अपने घर में गैर-कानूनी देसी शराब लाकर महंगे भाव पर बेचने का धंधा करता है। थाना सिटी-2 बरनाला की पुलिस ने वहाँ छापेमारी की; मौके से आरोपी अपनी पत्नी सहित फरार हो गए। पंजाब सरकार की मुहिम के तहत थाना सिटी-2 बरनाला की पुलिस ने 31 अगस्त को एक घर रेड करके 90 पेटियां (1080 बोतलें) देसी शराब और 4 वाहन बरामद किए हैं। डीएसपी ने कहा कि पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं, दोनों आरोपी जल्दी गिरफ्तार होंगे।0
0
Report
पुत्री को बुरी नीयत से जबरदस्ती तिल्ली के खेत में घसीटने का आरोप
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के एक गांव की रहने वाली मां ने गांव के ही एक युवक पर बुरी नीयत से अपनी पुत्री को तिल्ली के खेत में घसीट कर अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। मां ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री खेत पर घास काटने के लिए गई थी। उसी समय अब्दुल्लापुर गांव के रहने वाले सुखपाल पुत्र रामपाल ने बुरी नीयत से उसकी पुत्री को पकड़ लिया और तिल्ली के खेत में घसीट कर ले गया जहां उसे छेड़खानी का अश्लील हरकतें की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन के पैनल से नाम तय, 2 सितम्बर घोषणा संभव
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति के लिए ट्रस्ट की ओर से गठित सर्च कमेटी के तीनों सदस्य सेवानिवृत्त जस्टिस प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी और उद्योगपति सुरेश हावड़े अयोध्या पहुंच गए उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज से मणिराम छावनी स्थित उनके आश्रम में पहुंच कर उनका आशीर्वाद लिया इस दौरान ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन भी उनके साथ मौजूद रहे सर्च कमेटी के द्वारा आज मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नामों का पैनल अध्यक्ष महंत श्रीदास को सौंपा जाएगा सर्च कमेटी के द्वारा उपलब्ध कराए जाते पैनल में से चयनित किसी एक पर ट्रस्टियों की सहमति क बाद दो सितंबर को पहले सीईओ के नाम की घोषणा कर दी जाएगी सर्च कमेटी ने अलग-अलग श्रेणियों के तीन-तीन नामों का पैनल 16 उम्मीदवारों के साक्षात्कार के उपरांत किया है इस पद के लिए देश भर से आईएएस और आईपीएस के अलावा सेना के ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी संस्थाओं से जुड़े 5585 आवेदकों ने आवेदन किया था इतनी बड़ी संख्या में आये आवेदनों की स्क्रीनिंग के लिए सर्च कमेटी ने विशेष माडल तैयार किया राम मंदिर ट्रस्ट की एक दिवसीय बैठक दो अलग-अलग सत्रों में मणिराम छावनी में दो सितंबर को अपराह्न दो बजे से होगी इस बैठक में ट्रस्ट के आठ नियमित सदस्यों में से जगद्गुरु माध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ चातुर्मास के कारण अयोध्या नहीं आएंगे बताया गया कि वह दिल्ली में चातुर्मास कर रहे हैं राम मंदिर ट्रस्ट की दो सितंबर को होने वाली बैठक में अलग-अलग समितियों धार्मिक न्यास समिति, निर्माण समिति, वित्त समिति व आडिट के अलावा मैनेजिंग कमेटी का पुनर्गठन भी किया जाएगा 22 जुलाई को हुई बैठक में धार्मिक न्यास समिति का पुर्नगठन किया गया था लेकिन संतों के बीच नामों पर आम सहमति न बन पाने के कारण तीन अतिरिक्त नामों की घोषणा नहीं की गयी नौ सदस्यीय इस कमेटी में चार ट्रस्टियों को शामिल कर पूर्ति दिखा दी गयी थी इनमें जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, जगद्गुरु माध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ व युगपुरुष स्वामी परमानंद के अलावा निर्मोही अखाड़ा महंत दिनेंद्र दास शामिल थे मिली जानकारी के अनुसार तीन दिग्गज संतों शंकराचार्य, माध्वाचार्य और युगपुरुष को पदेन समिति में सदस्य बनाया जा सकता है इसके कारण इन तीनों के स्थान पर अयोध्या के तीन अन्य संतों का समायोजन किया जाएगा इस समिति के अध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि व निर्मोही अखाड़ा महंत दिनेंद्र दास सदस्य बने रहेंगे राम मंदिर ट्रस्ट की मुख्य बैठक दूसरे सत्र में चार बजे से होगी इसके पहले अपराह्न दो बजे से विशेष बैठक भी प्रस्तावित है इस बैठक में सबसे पहले ट्रस्टियों के रिक्त तीन पदों की पूर्ति पर विचार किया जाएगा इसके उपरांत पूर्णकालिक महासचिव के नाम पर विचार विमर्श किया जाएगा वहीं विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त मंत्री के बीच बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता के बजाय मीडिया प्रभारी के नाम की भी घोषणा की जाएगी0
0
Report
Advertisement
वार्ड 26 में चुनावी रंजिश से हमला, पार्षद पति गम्भीर रूप से घायल
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। नगरपरिषद चुनाव के बीच वार्ड नंबर 26 में चुनावी रंजिश खूनी हो गई। पार्षद प्रत्याशी के पति पर विरोधी पक्ष ने हमला कर दिया। घटना में प्रत्याशी के पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों ने दी गई शिकायत में मारपीट, हवाई फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चुनावी मैदान में आमने-सामने होने से पुराना विवाद और गहरा गया। सूचना मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते वार्ड 26 में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने किसी को भी अपना अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाया।इसके बावजूद दोनों पक्षों के लोग चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं, जिससे तनाव बना हुआ है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा0
0
Report
स्पार्किंग से चलती डस्टर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। मुंडिया टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले मंगलवार को बहेड़ी से किच्छा जा रही एक डस्टर कार में अचानक स्पार्किंग के चलते आग लग गई। वाहन में आग लगते ही उसमें सवार तीन लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग वाहन से बाहर निकल आए और हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UP 47 P 8880 बहेड़ी निवासी सलीम पुत्र हनीफ का बताया जा रहा है। वाहन बहेड़ी से किच्छा की ओर जा रहा था। मुंडिया टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले अचानक वाहन में स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा है, जबकि वाहन में सवार तीनों लोग सुरक्षित बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण स्पार्किंग बताया जा रहा है।0
0
Report
दिग्विजय सिंह का दावा: कांग्रेस के भीतर से आरएसएस-वीएचपी का सच बाहर आया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिग्विजय सिंह का अपने ही कांग्रेस पार्टी के नेता पर बड़ा आरोप ऑफिस ऑफ दिग्विजय सिंह ने किया सोशल मीडिया X पर पोस्ट आरएसएस, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद पर मैं सवाल उठाता था तब कांग्रेस के पूर्व मीडिया विभाग के अध्यक्ष रहते कहते थे ये दिग्विजय सिंह का निजी बयान जब मैं आरएसएस की शिकायत करने बम ब्लास्ट मामले में पहुंचा तो कांग्रेस सरकार में गृहमंत्री रहे आरएसएस को राष्ट्रवादी संगठन बताते थे मुझे इस बात की प्रसन्नता है अब RSS,VHP, बजरंग दल असली चेहरा कांग्रेस को समझ में आया मैं इन संघटनों से 1972 से लड़ रहा हूँ इनकी Nursery क्षेत्र का रहने वाला हूँ वहाँ से चुनाव लड़ा हूँ जीता हूँ कांग्रेस को लड़ाया है जिताया जब भी मैं इनके खिलाफ आवाज़ उठाता था तो मुझे हमारे AICC मीडिया के पूर्व करता धर्ता उसे मेरे निजी विचार कहते थे एक हमारे कांग्रेस के केंद्रीय गृह मंत्री से मैं आरएसएस के कार्यकर्ता जो Bomb Blast में अपराधी थे उनकी शिकायत करने गया तो उन्होंने संघ को राष्ट्रवादी संघटन बताया मुझे इस बात की अति प्रसन्नता है अब राहुल गांधी , मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, प्रियंक खड़गे, आरएसएस का असली चेहरा पहचाना है0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के पीछेला झील में युवक डूबा, दो घंटे बाद शव बरामद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, पीछोला झील में युवक के डूबने के मामला, दो घण्टे के अथक प्रयास के बाद रेस्क्यू टीम को मिली सफलता, दाऊजी की पुलिया के पास मिला शव, नागरिक सुरक्षा की टीम ने शव घण्टाघर थाना पुलिस को किया सुपुर्द, मृतक युवक की नही हुई है शिनाख्त, पुलिस कर रही मामले की जांच,0
0
Report
चांदवड में गहराई से महिला को सुरक्षित बाहर निकाली गई: सामाजिक कार्यकर्ताओं की बहादुरी ने बचाई उसे
Chandvad, Maharashtra:चांदवडमध्ये काळीज पिळवटून टाकणारी घटना समोर आली आहे. दोन दिवसांपासून बेपत्ता असलेल्या ७५ वर्षीय चंद्रभागा धुळाजी व्हरकटे या बसस्थानक परिसरातील उघड्या विहिरीत पडल्या होत्या. विहिरीतील पाण्याच्या मोटारीची पाईप आणि दोरी घट्ट पकडून त्यांनी तब्बल दोन दिवस अन्न-पाण्याविना मृत्यूशी झुंज दिली. दरम्यान, युवक व सामाजिक कार्यकर्ते गणेश पारवे यांच्या लक्षात आजी जिवंत असल्याचे आले. त्यानंतर सागर यशवंते, नारायण कोकरे आणि सतीश कवडे यांनी विहिरीत उतरून आजींना खाटेच्या मदतीने सुखरूप बाहेर काढले. त्यांना तातडीने १०८ रुग्णवाहिकेने उपजिल्हा रुग्णालयात दाखल करण्यात आले. प्राथमिक उपचारानंतर पुढील उपचारासाठी पिंपळगाव येथील खासगी रुग्णालयात हलवण्यात आले आहे. दरम्यान, आजी विहिरीत नेमक्या कशा पडल्या, याचा तपास चांदवड पोलीस करत आहेत. विशेष म्हणजे, या विहिरींमध्ये यापूर्वीही ४ ते ५ अपघात झाल्याचा दावा नागरिकांनी केला आहे. त्यामुळे भविष्यातील दुर्घटना टाळण्यासाठी विहिरींवर मजबूत सुरक्षा जाळी आणि संरक्षक कठडे बसवण्याची मागणी नागरिकांनी केली आहे.0
0
Report
खटीमा में धामी ने बलिदानियों को नमन किया, भावुक दिन का स्मरण
Noida, Uttar Pradesh:खटीमा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "ये दिन बहुत भावुक करने वाला दिन होता है... मैंने इस दिन को स्वयं देखा है। बहुत ही भावुक करने वाला दिन होता है। जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान हमारे राज्य के आंदोलन में दिया। यहीं से ये आंदोलन तेज गति से आगे बढ़ा। मैं उन सभी बलिदानियों को नमन करता हूं।"0
0
Report
Advertisement
