209303
Kanpur dehat - दो बर्तन दुकानदारों के बीच लड़ाई झगड़े का वीडियो हुआ वायरल
Rura, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो बर्तन दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो रहा है। जिसका वीडियो किसी के द्वारा बनाकर वायरल कर दिया गया है। वायरल वीडियो की जांच पड़ताल करने पर पता चला कि वायरल वीडियो रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा का है।दरोगा राकेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की छानबीन शुरू की गई है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
साहिबगंज: तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बलुआ दियारा लूट योजना का पर्दाफाश
Sahibganj, Jharkhand:बीती रात मुफ्फसिल थाना पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. सभी अपराधी हथियार के बल पर बलुआ दियारा में पिकअप वाहन से लूट की योजना बना रहा था. जिसकी सूचना समय रहते पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को मिली. जिनके निर्देश पर मुफ्फसिल थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर छापामर्शी गई. जिसमे एक बड़ी देशी बन्दुक के साथ तीन अपराधी मौका से गिरफ्तार हुआ है. जिनकी पहचान मो जुनैद पुत्र मो निसार महादेवगंज, मो फजल पुत्र मो खुर्शीद रेजानगर और मो अरबाज पुत्र शेख जलु कोदरजन्ना सभी थाना मुफ्फसिल साहिबगंज का रहने वाला हैँ. जिनके पास से पुलिस को एक 25 इंच लम्बा देशी कट्टा, और एक मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद किया. सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया. पुलिस की त्वरित कार्यवाही से एक बड़ी वारदात को ताला जा सका.0
0
Report
आगरा: बिजली विभाग के दो अफसरों पर रिश्वत लेने के आरोप
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर बिजली विभाग के अधिकारी हुए रिश्वत लेने में भी हाईटेक फोनपे के माध्यम से ऑनलाइन ले रहे रिश्वत फर्जी मुकदमे में फंसने के नाम पर लिए गए युवक से पैसे विद्युत विभाग के दो अधिकारियों पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप आंवलखेड़ा अवर अभियंता पर ₹20000 नगद और अधिशासी अभियंता पर ₹5000 QR कोड पर लेने का आरोप पीड़ित अश्वनी चौहान ने सबूत के आधार पर जिलाधिकारी से की शिकायत आगरा एत्मादपुर क्षेत्र का मामला0
0
Report
मेरठ एंटी करप्शन ने बाबू लोकेश को 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राज्य कर विभाग के कार्यालय में गुरुवार को मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बाबू को कथित तौर पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान लोकेश के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद विभागीय कार्यालय में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम को लोकेश के खिलाफ रिश्वत मांगने से संबंधित शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने मामले की जांच की और शिकायत की पुष्टि के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। निर्धारित योजना के तहत टीम ने शिकायतकर्ता को रुपये लेकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही लोकेश ने पांच हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की। इसके बाद एंटी करप्शन टीम लोकेश को लेकर कविनगर थाने पहुंची। यहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही राज्य कर विभाग के कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या: दो आरोपी गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव के झाड़ियों में नाबालिग लड़की का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 15 सितंबर को सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद कांड में संलिप्त दो आरोपियों कमलेश भारती और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों कुंदा थाना क्षेत्र के बानासाम टोला पाठकडीह के रहने वाले हैं। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर ली है। आरोपियों ने बताया कि 14 सितंबर को तीज के त्योहार के दिन गांव में डीजे बज रहा था। नाबालिग लड़की डीजे देखने आई थी। इसी दौरान दोनों आरोपी उसे बहला-फुसलाकर झाड़ी की ओर ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर पीड़िता का लाल रंग का टॉप, हेयर पिन, घटना के दिन पहना गया कपड़ा बरामद किया है। इसके अलावा आरोपी कमलेश भारती के पास से लावा कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है。0
0
Report
कर्णप्रयाग के मेडिकल स्टोर संचालक ने CPR से एक व्यक्ति की जान बचाई
Karnaprayag, Uttarakhand:जिंदगी और मौत के बीच जब कुछ ही पलों का फासला होता है, तब एक सही कदम किसी की सांसों को थमने से बचा सकता है। कर्णप्रयाग में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहाँ एक मेडिकल स्टोर संचालक की त्वरित सोच ने एक व्यक्ति की जान बचा ली। यह घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इस मेडिकल संचालक की तारीफ कर रहा है। कर्णप्रयाग के एक मेडिकल स्टोर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति वहां दवा लेने के लिए पहुंचा। इस दौरान चियर पर बैठे ब्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आ गया और कुछ ही पलों में वह व्यक्ति बेहोश होकर अपनी कुर्सी से नीचे फर्श पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों के लिए यह स्थिति बेहद चौंकाने वाली और डरावनी थी। ऐसे नाजुक और तनावपूर्ण समय में जरा सी भी देरी मरीज की जान पर भारी पड़ सकती थी। लेकिन मेडिकल स्टोर के संचालक ने घबराने के बजाय तुरंत अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और बिना एक पल गंवाए, उन्होंने नीचे गिरे हुए व्यक्ति की हालत को परखा और उन्होंने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। कुछ ही पलों के अथक प्रयास के बाद, उस व्यक्ति की सांसें सामान्य होने लगीं और उसकी जान बच गई। यह पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे अचानक व्यक्ति कुर्सी से नीचे गिरता है और बिना किसी देरी के मेडिकल स्टोर संचालक ने आगे बढ़कर उसे जीवनदान देने का साहसिक कार्य करते हैं। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर मेडिकल स्टोर संचालक की जमकर सराहना हो रही है। हर कोई इसे सिर्फ एक मेडिकल सहायता नहीं, बल्कि इंसानियत और जीवटता की एक बड़ी मिसाल मान रहा है।0
0
Report
फतेहपुर में सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी का उद्घाटन, कृष्णा पासवान ने चेक-टूलकिट वितरित किए
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में सेवा संकलप अभियान पर प्रदर्शनी का कृष्णा पासवन ने किया उद्घाटन विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट व चेक का किया गया वितरण राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने लाभार्थियों को चेक व टूलकिट वितरण कर किया संवाद साथ ही प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों से पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलन की अपील राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने 2027 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार की जीत का दावा किया है फतेहपुर के प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का किया गया आयोजन0
0
Report
Advertisement
मुरैना में हाईवे हादसा: ट्रक से टकराने पर चार की मौत, दो बच्चे शामिल
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में भीषण सड़क हादसा हादसे में बाइक सवार चार लोगों की हुई र्दनाक मौत, बाइक सवार पुरुष महिला सहित दो बच्चे बाइक से मुरैना की तरफ आ रहे थे, हाईवे पर कचरा वाहन से बाइक टकराने से बाइक से बाहर सड़क पर गिरे, पीछे से आ रहे तेज गति ट्रक ने चारों को कुचला, घटना में दो मासूम बच्चे भी शामिल मौके पर ही चारों लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मृतक आपस में बताई जा रहे रिश्तेदार, ग्वालियर से अपने गांव लोहागढ़ की तरफ आ रहे थे इस दौरान हुआ हादसा, नूराबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 की घटना,,0
0
Report
MP में मानसून विदाई की तैयारी, 88.7% बारिश दर्ज, 21 से तेज बरसात अनुमान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मप्र में अब जल्द मानसून की विदाई. प्रदेश में अब तक कोटे की 88.7% बारिश. मानसून के आखिरी चरण में हेवी रेन का अनुमान. 20 सितंबर तक कहीं तेज बारिश का एलर्ट नहीं. 21 से फिर होगा MP तरबतर. 24 घंटे में भोपाल, सीहोर, झाबुआबौर सेवढ़ा में बारिश का दौर रहा.0
0
Report
Advertisement
बैतूल में ट्रेन से गिरकर कॉलेज छात्रा गंभीर घायल, GRP जांच शुरू
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल में ट्रेन से गिरने का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक कॉलेज छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल छात्रा बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के पलासपानी गांव की रहने वाली है। छात्रा के पास से बैतूल से उज्जैन तक का ट्रेन टिकट मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचित किया गया है। वहीं जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ट्रेन से किन परिस्थितियों में गिरी,वह उज्जैन क्यों जा रही थी और घटना किस स्थान पर हुई, फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच के बाद सामने आएंगे।0
0
Report
श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में सोने के आभूषणों से सजावट, भक्तों की भारी भीड़
Pandharpur, Maharashtra:श्री गौरी आगमन निमित्ताने श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिरात श्री श्री विठ्ठल व रुक्मिणी मातेस व महालक्ष्मी मातेस आकर्षक व पारंपरिक सुवर्ण अलंकार परिधान करण्यात आले. पारंपरिक अलंकारांनी सजलेले श्री विठ्ठल व रुक्मिणी मातेचे महालक्ष्मी मातेचे विलोभनीय रूप पाहण्यासाठी तसेच दर्शन घेण्यासाठी भाविकांची मोठी गर्दी होत आहे. श्री विठ्ठलास श्री विठ्ठलाकडे सोन्याचा मुकुट, कौस्तुभ मनी, दंडपेठया जोड, हिऱ्याचे कंगनजोड, इमिटेशन नाम, मोत्याचा तुरा, मोत्याची कंटी एक पदरी, मोठ्याची कंठी दोन पदरी, इमिटेशन नेकलेस मारवाडी पेठयांचा मोत्यांचा हार, शिरपेच मोठा, मत्स्य जोड, मोहारांची माळ, पुतळ्यांची माळ, अष्टपैलू मण्याची कंठी तीन पदरी, तोडे जोड, तुळशीची माळ एक पदरी, बोरमाळ तीन पदरी आदी पारंपरिक अलंकार परिधान करण्यात आले. तसेच रुक्मिणी मातेस सोन्याचे मुकुट, वाक्या जोड, तोडे जोड, तानवड जोड, चिंचपेटी तांबडी, जवमणी पथक, जावेच्या माळा ,लक्ष्मी हार, मोरांची माळ, पुतळ्यांची माळ, हायकोल, सरी, कंबरपट्टा आदी पारंपरिक सुवर्ण अलंकार परिधान करण्यात आले. तसेच लक्ष्मी मातेस सोन्याचे गंठण, तांदळया हार सात पदरी, मोत्याची कंठी एक पदरी, मोत्याची कंठी दोन पदरी, लक्ष्मी लॉकेट पदकासह, जवेची माळ इत्यादी सुवर्ण अलंकार परिधान करण्यात आलेले आहेत.0
0
Report
48 घंटे में अर्टिगा कार चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर:छतरपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने महज 48 घंटे में अर्टिगा कार चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की कार बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक के पास से अवैध हथियार भी मिला है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां दो दिन पहले अर्टिगा कार चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायत मिलते ही थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए भूरे खान, पुष्पेंद्र जोशी और शमशेर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गई अर्टिगा कार भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुष्पेंद्र जोशी के कब्जे से एक अवैध कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
पॉक्सो मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। थाना बहेड़ी पुलिस ने नाबालिग किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम बाँसबोझ स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, 08 अगस्त 2026 को एक महिला की सूचना पर उसकी पुत्रियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की थी। इसी मामले में वांछित त्रिवेन्द्र सिंह पुत्र दरयाब सिंह, निवासी ग्राम बाँसबोझ, थाना बहेड़ी, उम्र 32 वर्ष को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल विशेष कुमार तथा कांस्टेबल अर्जुन कुमार शामिल रहे।0
0
Report
कोई समाचार सामग्री उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
SC ने तमिलनाडु में हिंदी पढ़ाई के लिए केंद्र-राज्य सहयोग की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:‘तमिलनाडु की धरती पर हिंदी नहीं पढ़ाई जाएगी’, ऐसी सोच बदलनी होगी, SC की तमिलनाडु सरकार को नसीहत हिंदी को लेकर तमिलनाडु सरकार की नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम सवाल उठाया है। नवोदय विद्यालयों से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने कहा कि तमिलनाडु सरकार को राज्य के स्कूलों में हिंदी पढ़ाने के मामले में अपनी सोच बदलने की जरूरत है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि तमिलनाडु की धरती पर हिंदी नहीं पढ़ाई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से केंद्र के साथ बातचीत के जरिए अपने मतभेद सुलझाने को कहा है। कोर्ट ने यह भी कहा कि तमिलनाडु को केंद्र से अपने संबंध खराब नहीं करने चाहिए और केंद्र को भी तमिलनाडु को अलग-थलग नहीं करना चाहिए। SC के सामने क्या था मामला सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी तमिलनाडु में नवोदय विद्यालयों की स्थापना से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान की। नवोदय विद्यालय केंद्र सरकार की मदद से चलने वाले आवासीय और सह-शिक्षा वाले स्कूल हैं। इन स्कूलों को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत नवोदय विद्यालय समिति चलाती है। तमिलनाडु सरकार लंबे समय से राज्य में नवोदय स्कूल खोलने का विरोध कर रही है। इस विरोध की एक बड़ी वजह भाषा नीति है।दरअसल, नवोदय विद्यालयों में तीन-भाषा नीति लागू होती है, जिसमें हिंदी भी शामिल है। वहीं तमिलनाडु में सरकार की दो-भाषा नीति है। इसी वजह से राज्य सरकार को नवोदय मॉडल पर आपत्ति है। मद्रास हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हर जिले में नवोदय विद्यालय खोलने का निर्देश दिया था। हाई कोर्ट का मानना था कि नवोदय विद्यालय तमिलनाडु तमिल लर्निंग एक्ट का उल्लंघन नहीं करते। हाई कोर्ट ने यह भी माना था कि राज्य की ओर से ऐसे स्कूल खोलने से पूरी तरह इनकार करने से छात्रों के पास अपनी पसंद के शिक्षण संस्थान चुनने के अवसर सीमित होते हैं। इस आदेश को तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। राज्य सरकार का कहना था कि शिक्षा नीति बनाने का अधिकार उसके पास है और उसकी दो-भाषा नीति नवोदय विद्यालयों के मॉडल से मेल नहीं खाती। दिसंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया था कि वह हर जिले में नवोदय विद्यालय खोलने के लिए जरूरी जमीन की पहचान छह सप्ताह के भीतर करे। इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल कर इस पुराने आदेश को वापस लेने की मांग की। आज SC में क्या हुआ? सुनवाई के दौरान तमिलनाडु सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता ने कहा कि नवोदय विद्यालयों की व्यवस्था तमिलनाडु की राज्य नीति के खिलाफ है। उनका कहना था कि नवोदय मॉडल में तमिल की तुलना में हिंदी को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि देश में हर जगह एक जैसी भाषा या व्यवस्था लागू करना संविधान का उद्देश्य नहीं है। तमिलनाडु सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि कोर्ट किसी राज्य को ऐसी नीति लागू करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता, जिसे अपनाना राज्य के लिए अनिवार्य नहीं है। जयदीप गुप्ता ने केंद्र और राज्यों के बीच सहकारी संघवाद, यानी मिलकर काम करने की भावना, को लेकर भी चिंता जताई ‘चेन्नई और दिल्ली को अलग-थलग नहीं समझना चाहिए’ हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की इस दलील को स्वीकार नहीं किया। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को अपने अधिकारों के साथ-साथ एक-दूसरे के साथ सहयोग करके काम करना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि नवोदय विद्यालय शुरू होने से तमिलनाडु की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था को नुकसान नहीं होगा। इसके बजाय बच्चों को शिक्षा का एक अतिरिक्त अवसर मिलेगा। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि चेन्नई के लोगों को दिल्ली से अलग नहीं होना चाहिए और दिल्ली को भी चेन्नई से अलग नहीं होना चाहिए ‘हम जमीन खरीदने के लिए नहीं कह रहे’ कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से अपने पहले के आदेश का पालन करने को कहा। कोर्ट ने राज्य सरकार के वकील से कहा कि हम आपको जमीन खरीदने के लिए नहीं कह रहे हैं। हम सिर्फ स्कूल की स्थापना के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान करने के लिए कह रहे हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकार यह नहीं कह सकती कि वह केंद्र की किसी नीति को स्वीकार ही नहीं करेगी। आज शिक्षा का मामला है, कल कोई दूसरा मुद्दा हो सकता है। इस पूरे मामले में सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है बातचीत करने का मतलब सरेंडर करना नहीं सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को केंद्र के साथ बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की सलाह दी। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि यह धारणा नहीं होनी चाहिए कि अगर कोई राज्य केंद्र सरकार के साथ सहयोग करता है, तो इसका मतलब है कि वह केंद्र के सामने आत्मसमर्पण कर रहा है तमिलनाडु सरकार को 3 महीने का वक़्त दिया बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु को तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया है। इस दौरान राज्य सरकार को प्रत्येक जिले में नवोदय विद्यालय के लिए उपयुक्त सरकारी जमीन की पहचान करनी होगी। कोर्ट ने अपने पहले के आदेश को वापस लेने से इनकार कर दिया। केंद्र और तमिलनाडु सरकार के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत जारी रहेगी।इस मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी。0
0
Report
Advertisement
