209303
Kanpur dehat - उधार के पैसे वापस न देने पर पीड़ित पहुंचा थाने
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के गहोबा गांव के रहने वाले श्याम सुंदर ने एक व्यक्ति के ऊपर उधारी के रुपए मांगने पर न देने का आरोप लगाया. जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोलापूर में मराठवाडा पानी संकट के समाधान के लिए जिल्हाधिकारी की पहल, किसान आंदोलन स्थगित
Solapur, Maharashtra:सोलापुर ब्रेकिंग - सोलापूर - मराठवाडा पाणी प्रश्नाचा वाद मिटवण्यासाठी जिल्हाधिकाऱ्यांचा पुढाकार, जिल्हाधिकाऱ्यांच्या आश्वासनानंतर शेतकऱ्यांचे आंदोलन तात्पुरते स्थगित घाटणे बॅरेज प्रकल्पातील सोलापूर - मराठवाडा पाणी प्रश्नाचा वाद मिटवण्यासाठी जिल्हाधिकारी एस. कार्तिकेयन यांचा पुढाकार मोहोळ तालुक्यातील घाटणे बॅरेज प्रकल्पातून मराठवाड्याला पाणी सोडण्यासाठी सोलापूर जिल्ह्यातील शेतकऱ्यांनी केला होता विरोध सोलापूरचे जिल्हाधिकारी एस. कार्तिकेयन यांनी बाधित शेतकऱ्यांची बैठक घेत शेतकऱ्यांचे नुकसान होऊ देणार नसल्याची मांडणी भूमिका बाधित शेतकऱ्यांना जिल्हाधिकाऱ्यांकडून पाणी देण्यासह फेर सर्वे करून मदत देण्याचे आश्वासन जिल्हाधिकाऱ्यांच्या बैठकीत तात्पुरता तोडगा निघाल्याने शेतकऱ्यांचे आंदोलन तात्पुरते स्थगीत0
0
Report
गोंडा के इटियाथोक में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुटों के बीच मारपीट, कई घायल
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत परासखाल पूरे मुसद्दी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने लेकर जाते समय रास्ते में साइड लेने को लेकर दो गुटों में आपसी कहासुनी और गाली गलौज के बाद कल मंगलवार देर शाम 6:00 के करीब जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट की घटना में अखिलेश राजभर, गोमती राजभर, शोभाराम, रंजीत राजभर, अशोक राजभर को चोट आई है। इन लोगों के सिर में काफी चोट आई है सिर फट गया है। जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक ले जाकर के इन घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। इटियाथोक कोतवाली पुलिस द्वारा घायल अखिलेश के तहरीर पर रणवीर सिंह, आशीष सिंह, शिवम सिंह, रतन सिंह, अजय सिंह के खिलाफ मारपीट गाली गलौज समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अखिलेश राजभर और रणवीर सिंह दोनों गुटों के लोग अपने-अपने दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने के लिए लेकर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में साइड लेने को लेकर आपस में गाली गलौज और विवाद हुआ जिसके बाद दूसरे पक्ष के रणवीर सिंह के लोगों ने प्रथम पक्ष अखिलेश राजभर के लोगों के साथ मारपीट किया है। तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर के दोनों गुटों के बीच हो रहे मारपीट को समझा करके झगड़ा शांत कराया गया है। मारपीट और विवाद के बाद पुलिस द्वारा ले जाकर के दोनों गुटों की दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित करवाया गया है। वहीं सीओ सदर अभिषेक दवाच्या ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जाते समय साइड लेने को लेकर की दोनों गुटों में आपसी कहासुनी को लेकर के विवाद हुआ है। एक गुट के लोगों को चोटें आई है जिनके तरफ से दूसरे गुट के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच की जा रही है। अखिलेश राजभर के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है पूरे मामले की जांच की जा रही है कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
धौलपुर के चंबल लिफ्ट नहर की पाइपलाइन दो जगह टूटी, खेतों में पानी बर्बाद
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में चंबल लिफ्ट नहर परियोजना की पाइपलाइन दो जगह से टूट गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़ी मात्रा में पानी खेतों में बहकर व्यर्थ बह गया लगातार पानी बहने से आसपास के कई खेतों में जलभराव हो गया है। इससे किसानों को नुकसान होने के साथ ही रबी की फसलों की बुवाई प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई वर्तमान में रबी की फसलों की बुवाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहने से बुवाई में देरी हो सकती है। वहीं, फसलों की तैयारी कर रहे किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो जगह से टूटी पाइपलाइन, खेतों में भरा पानी स्थानीय नागरिक योगेश कुमार ने बताया कि बगचौली लोधा गांव के पास चंबल लिफ्ट नहर परियोजना की पाइपलाइन दो जगह से टूट गई है। पाइपलाइन से तेज गति से पानी निकला जिससे बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हुआ आसपास के कई खेतों में पानी भर गया और जलभराव की स्थिति बन गई0
0
Report
Advertisement
इटावा के अAyana में परंपरा नहीं होने पर युवाओं ने रावण पुतले का जूलस निकालकर आक्रोश जताया
Kota, Rajasthan:इटावा, अयाना में परंपरा का निर्वहन नहीं होने से लोगों ने रोष जताया। कस्बे में रावण दहन की रस्म नहीं होने पर युवाओं ने नगर में रावण के पुतले का जूलस निकाल कर आक्रोश जताया और नारेबाजी की। नगर में प्राचीन परंपरा के अनुसार हर वर्ष पुतला दहन होता था, लेकिन इस बार पंचायत प्रशासन की लापरवाही कहे या बजट का अभाव, परंपरा नहीं निभाई गई, जिससे लोगों में नाराजगी है। प्रशासन के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई पर कोई जवाब नहीं मिला।0
0
Report
उन्नाव हाईवे पर बॉक्स में युवक की हत्या, CCTV से हत्यारों की पहचान शुरू
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़。 उन्नाव : बेखौफ हत्यारो ने हाईवे पर बक्से में बंदकर फेंका युवक का शव। चौकी से महज 300 मीटर दूर हाईवे पर बक्से में बंद मिला युवक का शव。 मृतक युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान भी मिले。 सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खुलवाकर शव कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 ASP आयुष श्रीवास्तव और CO सिटी बिनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण。 CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश हुई शुरू。 सदर कोतवाली क्षेत्र के ललऊ खेड़ा चौकी के पास सनसनीखेज वारदात।0
0
Report
नर्मदापुरम में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, दो घायल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम के देहात थाना क्षेत्र स्थित सियाराम नगर कॉलोनी में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। विसर्जन के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। वहीं, उसे बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे ग्राम रोहना निवासी बंटी नामक युवक को भी चाकू मार दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने मनीष भदौरिया और संजय भदौरिया पर हमले में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में रितु बराला मामले पर कांग्रेस नेताओं का धरना जारी
Jaipur, Rajasthan:Jaipur - रितु बराला प्रकरण में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं का धरना जारी PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई नेता लगातार दूसरी रात कमिश्नरेट में सोए आज सुबह पीसीसी चीफ डोटासरा के निर्देश पर नेताओं ने परिसर में की साफ-सफाई चाय पीने के बाद परिसर में हुई राजनीतिक चर्चा दिल्ली में NSUI की नेता रितु बराला से मारपीट-अभद्रता के मामले में जीरो FIR दर्ज करने की मांग पर अड़ी कांग्रेस सोमवार शाम से कमिश्नरेट में डटे हैं डोटासरा, टीकाराम जूली समेत कई नेता0
0
Report
गोंडा में दुर्गा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा चौकी रोड मसकनवा बाजार स्थित गीता वस्त्रालय के सामने मंगलवार देर रात 10:00 के करीब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जाते समय दो गुटों में आपसी कहासुनी को लेकर के जमकर मारपीट हुई है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दोनों गुटों के लोग आपस में एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए घंटे तक मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। मौके पर विवाद सुलझाने पहुंच रहे स्थानीय लोगों के साथ भी लोग मारपीट कर रहे हैं इतना ही नहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के सामने भी दोनों गुटों के लोगों ने आपस में जमकर एक दूसरे के साथ मारपीट की है। किसी तरीके से 1 घंटे की कड़ी मशीत के छपिया थाने की पुलिस ने रात 11:00 बजे के करीब दोनों गुटों के बीच चल रहे मारपीट और विवाद को किसी तरीके से समाप्त कराया है। इसके बाद में दोनों गुटों के लोग अपने-अपने दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए अलग-अलग घाटों की तरफ रवाना हो गए हैं। मारपीट के दौरान दोनों गुटों के लोगों ने लाठी डंडे और अन्य किसी भी धारदार हथियार का उपयोग नहीं किया है बल्कि एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ों की बौछार करते हुए मारपीट किया है। इतना ही नहीं वायरल वीडियो को आप देख करके अंदाजा लगा सकते हैं कि ताबड़तोड़ एक के बाद एक लोग थप्पड़ की बौछार करते हुए मारपीट करते हुए 100 मीटर तक मारपीट करते हुए लोग गए हैं। इन दोनों गुटों के मारपीट के दौरान दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों को भी काफी दिक्कतें हुई है उन लोगों द्वारा भी विवाद को समाप्त करने का प्रयास किया गया था।0
0
Report
प्रयागराज में विजयदशमी के बाद गंगा स्नान पर आस्था का हुजूम
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में रावण दहन के बाद गंगा स्नान की अनूठी परंपरा, तीर्थराज में गंगा के पावन तट पर उमड़ा है श्रद्धालुओं का हुजूम, ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगा की पावन जलधारा में लगा रहे डुबकी, पापों से प्रायश्चित और आत्मशुद्धि के लिए श्रद्धालु करते हैं गंगा स्नान, भगवान राम के लंका विजय के बाद समुद्र स्नान की कथा से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा। प्रयागराज में विजयदशमी के दिन रावण दहन के बाद पापांकुशा एकादशी के मौके पर गंगा के तट पर आस्था का हुजूम उमड़ पड़ा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा के तट पर पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। तीर्थराज प्रयाग में विजयदशमी के दिन रावण दहन के बाद गंगा स्नान की अनूठी परंपरा वर्षों पुरानी है। यहाँ गंगा के पावन तट पर प्रयागराज ही नहीं बल्कि आस पास के कई जनपदों से लोग विजयादशमी के दिन रावण दहन के बाद पापांकुशा एकादशी के मौके पर स्नान के लिए पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि रावण दहन के बाद गंगा में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में शुद्धता का संचार होता है। यही वजह है कि रावण दहन के बाद श्रद्धालु मां गंगा की शरण में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व और रावण दहन के बाद आज पापांकुशा एकादशी है। आज के दिन गंगा स्नान की परम्परा वर्षों पुरानी है। प्रयागराज में त्रिवेणी के पावन तट पर इस परंपरा का खास महत्व है। रावण वध के बाद त्रिवेणी संगम के तट पर बड़ी संख्या में लोग पहुँचते हैं और मां गंगा की पावन जलधारा में स्नान कर पुण्य लाभ की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा स्नान को पापों से मुक्ति और आत्मशुद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं, लोकमान्यता में भगवान राम द्वारा लंका विजय के बाद समुद्र स्नान की कथा को भी इस परंपरा से जोड़कर देखा जाता है। त्रिवेणी संगम के तट पर रहने वाले तीर्थ पुरोहित गोपदास महराज कहते हैं कि पापांकुशा एकादशी के दिन गंगा स्नान फलदाई माना गया है। आज प्रयागराज और आस पास के जिलों के लोग गंगा स्नान करते हैं, गोपालदास महराज का कहना है कि रावण वध के बाद रामलीला कमेटी से जुड़े लोग भी आज के दिन गंगा स्नान करके ही भरत मिलाप करने के लिए जाते हैं。0
0
Report
Advertisement
करनैलगंज रामलीला समारोह के बाद समर्थकों में धक्कामुक्की, पुलिस ने संभाली स्थिति
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में कल मंगलवार देर शाम ऐतिहासिक करनैलगंज रामलीला के समापन के अवसर पर रामलीला कमेटी करनैलगंज द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पर वर्तमान करनैलगंज भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह और करनैलगंज से पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय अजय प्रताप उर्फ लाला भैया के पुत्र कुंवर शारदेन मोहन सिंह को भी बुलाया गया था। सम्मान समारोह के दौरान मंच पर चढ़ने को लेकर भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह और पूर्व विधायक पुत्र कुंवर शारदेन मोहन सिंह दोनों समर्थकों के बीच आपसी कहासुनी हो गई। जहां आपसी कहासुनी के दौरान पहले विधायक समर्थक ने पूर्व विधायक पुत्र के बाउंसर को धक्का दे दिया। फिर पूर्व विधायक पुत्र के बाउंसर ने नाराज होकर के विधायक के समर्थकों को एक के बाद एक मंच से नीचे धक्का देकर के धकेलना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर के दोनों नेताओं के समर्थकों में धक्का मुक्की मारपीट और झड़प भी हुई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है समर्थकों के बीच हो रही है मारपीट धक्का मुक्की को रोकने के लिए जब स्थानीय चौकी प्रभारी और करनैलगंज कोतवाल मंच पर चढ़े। तो उन्हें भी दोनों नेताओं के समर्थकों द्वारा धक्का दे दिया गया जहां वह नीचे जमीन पर गिरने से बचे हैं जिसका भी वीडियो सामने आया है। स्थिति संभालने के लिए तत्काल मौके पर सीओ विनय कुमार सिंह पहुंचे जिन्होंने दोनों समर्थकों को किसी तरीके से समझ करके मामले को शांत कराया है। इस दौरान दोनों नेताओं के समर्थकों की पुलिस से भी धक्का मुक्की हुई है विवाद के बाद दोनों नेताओं को पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है।0
0
Report
कोरबा दशहरे रात की चाकूबाजी: एक मृत, चार घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग - कोरबा में दशहरे की रात सनसनी खेज वारदात, चाकूबाजू की घटना में एक व्यक्ति की मौत, किसी बात को लेकर हुई विवाद में चार लोगों ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, घायल को अधमरा छोड़ मौके से फरार हुए हमलावर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल जहां घायल की हो गई मौत, पुलिस ने रात भर सर्च कर तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार, पुलिस हत्या की वजह और अन्य पहलुओं की कर रही है जाँच. इधर अभी तक नहीं हुई है मृत्यु युवक की पहचान, मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार की घटना...0
0
Report
कलवा में सह्याद्री स्कूल के पास टेम्पो ट्रैवलर में भीषण आग, जनहानि नहीं
Thane, Maharashtra:ठाण्यातील कळवा भागात सह्याद्री स्कूल जवळ एका टेम्पो ट्रॅव्हलरला भीषण आग लागल्याची घटना घडली आहे. UP 78 C 7577 क्रमांकाचे हे वाहन आयुर्वेदिक औषधे विक्रीचे होते. रात्री पावणेदहाच्या सुमारास आग लागल्याची माहिती मिळताच कळवा पोलीस आणि अग्निशमन दलाचे जवान घटनास्थळी दाखल झाले. अग्निशमन दलाच्या एक रेस्क्यू आणि एक फायर वाहनाच्या मदतीने आगीवर नियंत्रण मिळवण्यात यश झालं आहे. सुदैवाने या आगीत कोणतीही जीवितहानी झाली नाही.0
0
Report
Advertisement
भोपाल: हबीबगंज थाने में वर्दी के खिलाफ मारपीट का वीडियो वायरल
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL *एमपी में खाकी का खौफ खत्म,थाने में वर्दी पर बदमाश हाबी* - राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाने के भीतर पुलिस से मारपीट! - राजधानी में खत्म होता खाकी का खौफ? - भोपाल के हबीबगंज थाने परिसर में पुलिसकर्मियों और कुछ युवकों के बीच झूमाझटकी व मारपीट का वीडियो सामने आया है। - वीडियो में युवक हवलदार और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से उलझते नजर आ रहे हैं। - थाने के भीतर ही खाकी के साथ इस तरह का बर्ताव कई सवाल खड़े करता है। आखिर बदमाशों में कानून का डर कितना बचा है? जब थाने का परिसर ही सुरक्षित नहीं, तो शहर की कानून-व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।0
0
Report
सूचना अस्पष्ट: समाचार के लिए उपयुक्त सामग्री उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
रोह्या के ग्रामदैवत श्री धावीर महाराज पालखी सोहळे की 165वीं सशस्त्र पुलिस मानवंदना के साथ शुरुआत
Chendhare, Maharashtra:रोह्याचे ग्रामदैवत श्री धावीर महाराजांना सशस्त्र पोलीस मानवंदना ढोल-ताशांच्या गजरात पालखी सोहळ्याला सुरुवात ....... श्री धावीर महाराजांच्या दर्शनासाठी भाविकांची गर्दी ........ भरत गोगावले, सुनील तटकरे, आदिती तटकरे यांची उपस्थिती रायगड जिल्ह्यातील रोह्याचे ग्रामदैवत आणि लाखो भाविकांचे श्रद्धास्थान असलेल्या श्री धावीर महाराजांच्या पालखी सोहळ्याला आज सुरुवात झाली। ब्रिटिश काळापासून चालत आलेल्या परंपरेनुसार श्री धावीर महाराजांना यंदा १६५ वी सशस्त्र पोलीस मानवंदना देण्यात आली। रायगड पोलीस दलातील २१ जवान आणि पोलीस बँड पथकाच्या उपस्थितीत सकाळी ही मानवंदना देण्यात आली। त्यानंतर ढोल-ताशांचा गजर आणि सनई-चौघड्यांच्या मंगलमय निनादात पालखी सोहळ्याला उत्साहात सुरुवात झाली। महाराष्ट्राच्या कानाकोपऱ्यातून आलेल्या हजारो भाविकांनी महाराजांच्या दर्शनासाठी गर्दी केली। यावेळी रायगडचे पालकमंत्री भरत गोगावले, खासदार सुनील तटकरे, महिला व बालविकास मंत्री आदिती तटकरे, आमदार अनिकेत तटकरे यांच्यासह अनेक मान्यवर उपस्थित होते। श्रद्धा, परंपरा आणि भक्तीचा अनोखा संगम घडवणाऱ्या या सोहळ्यामुळे संपूर्ण रोहे नगरी भक्तिरसात न्हाऊन निघाली.0
0
Report
Advertisement
