209111
कानपुर देहातः अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
Pukhrayan, Uttar Pradesh:भोगनीपुर कोतवाली के मांचा गांव निवासी शशांक (25) मंगलवार को बाइक से भोगनीपुर से कानपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में अहरौली शेख के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शशांक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Kendujhar में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर स्वास्थ्य शिविर और मानवीय गतिविधियाँ शुरू
Keonjhar, Odisha:କେନ୍ଦୁଝର ରେ ବିଶ୍ୱ ରେଡ଼କ୍ରସ ଦିବସ କେନ୍ଦୁଝର ଧରଣୀଧର ବିଶ୍ଵବିଦ୍ୟାଳୟ ଅଡିଟରିୟମ ରେ ବିଶ୍ୱ ରେଡ଼କ୍ରସ ସଂସ୍ଥା ଓ ବିଶ୍ଵବିଦ୍ୟାଳୟ ଯୁବ ରେଡ଼କ୍ରସ ୟୁନିଟ ପକ୍ଷରୁ ବିଶ୍ଵ ରେଡ଼କ୍ରସ ଦିବସ ପାଳିତ ହୋଇଯାଇଛି, କୁଳପତି ସୁଶାନ୍ତ କୁମାର ପାତ୍ର,କୁଳସଚିବ ପ୍ରତିଭା ପୃଷ୍ଟି ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ରବୀନ୍ଦ୍ର କୁମାର ପ୍ରଧାନ, ଜରୁରୀ କାଳୀନ ଅଧିକାରୀ ଅଭିଳାଷ ପୁରୋହିତ, ଯୁଗ୍ମ ସମ୍ପାଦକ ଏଆର ଖାନ ଅତିଥିଭାବେ ଯୋଗ ଦେଇ ରେଡ଼କ୍ରସ ଏହାର ଆଭିମୁଖ୍ୟ ଓ ମାନବତା କାର୍ଯ୍ୟାଧାରା ର ବିସ୍ତୃତ ବ୍ୟାଖ୍ୟା କରିଥିଲେ, କୁମାରୀ ଆୟୁଷି କର ସମାରୋହ ସଂଚାଳନ କରିଥିବା ବେଳେ ସଂଯୋଜିକା ମମତାମଞ୍ଜରୀ ପଣ୍ଡା ସ୍ୱାଗତ ଭାଷଣ ଦେଇଥିଲେ, ଯୁବ ରେଡ଼କ୍ରସ ସ୍ବେଛାସେବୀ, କାଉନସିଲର ଙ୍କୁ ପ୍ରଶଂସା ପତ୍ର ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଥିଲା, ଏହାପରେ ଜିଲ୍ଲାକାରାଗାର ରେ ଏକ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ପରୀକ୍ଷା ଶିବିର ଆୟୋଜନ କରାଯାଇ ଶତାଧିକ କଏଦୀ ଙ୍କ ହୃଦରୋଗ, ଭେଷଜ, ଦନ୍ତ ପରୀକ୍ଷା କରାଯିବା ସହିତ ଇସିଜି, ବ୍ଲଡ଼ସୁଗାର ଇତ୍ୟାଦି ବିଶେଷଜ୍ଞ ଙ୍କ ଦ୍ୱାରା କରାଯାଇଥିଲା0
0
Report
ट्रेलर से महिला की मौत: विराटनगर के भाबरू थाना क्षेत्र में हाईवे हादसा
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर स्थित भाबरू थाना इलाके के दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 स्थित पुलिया के पास ट्रेलर ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका फूली देवी भाबरू गांव की रहने वाली थी। हादसे के बाद हाइवे पर लम्बा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। बताया जा रहा है कि फूली देवी सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेलर ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
खेत की पलारी में आग, इलाके में हड़कम्प, ग्रामीणों ने पानी से बुझाया
Noida, Uttar Pradesh:ललितपुर - खेत से फसल काटने के बाद बची हुई पलारी में लगाई गई आग ने लिया भीषण रूप , आग की वजह से इलाके में मचा हड़कम्प । पास में ही स्थित पेट्रोल पंप कर्मियों में मचा हड़कम्प , कर्मियों और ग्रामीणों ने पानी से आग पर काबू पाने का किया प्रयास । बरसात की वजह से आग बुझी , जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजघाट रोड का मामला ।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर में लव जिहाद का मामला: युवक गिरफ्तार, युवती बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:लव जिहाद पर एक्शन एंकर - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में लव जिहाद का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां नाम बदलकर मेरठ के एक युवक में पहले युवती को अपने प्रेमजाल में फसाया और फिर उसे बहला फुसलाकर भाग ले गया। दरसअल 2 दिन पूर्व 7 मई को नई मंडी कोतवाली में एक व्यक्ति ने लिखित शिकायती पत्र देते हुए ये आरोप लगाया था कि मेरठ निवासी समीर खान नाम का एक युवक अपनी पहचान छुपकर उसकी बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया है आरोप ये भी था कि आरोपी पीडीत की बहन का धर्म परिवर्तन कराकर जबरन निकाह कर उसे लव जिहाद की भेंट चढ़ाना चाहता है। जिसके चलते शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में तुरंत आरोपी युवक समीर खान के विरुद्ध बीएनएस की धारा 131/103 (1) व 3/5 (3) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिनिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस टीम ने पीड़ित युवती को भी बरामद कर उसे मेडिकल के लिए भिजवाकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बाइट - अमृत जैन ( एसपी सिटी मुजफ्फरनगर )0
0
Report
गाजियाबाद के एसी सर्विस सेंटर में आग, 87 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के पटेल नगर में एसी सर्विस सेंटर में लगी आग। इस हादसे में एक 87 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मरने वाले शख़्स का नाम त्रिलोकी नाथ है। ये हादसा रात करीब तीन बजे के करीब हुआ दमकल की 6 गाड़िया काफी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के समय सर्विस सेंटर में 14 से 15 लोग मौजूद थे। कैसे हुआ हादसा ऑन स्पोर्ट एसी सर्विस CENTER यहां पर बड़े बड़े ब्रांडेड कंपनियों के एसी की सर्विस होती है। सर्विस सेंटर के मालिक का कहना है कि आग 3 बजे के करीब लगी। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी फिर सर्विस सेंटर के अंदर खड़ी दो कार और 10 मोटर साइकिल को अपने चपेट में ले लिया। दो कार में सीएनजी किट लगी थीं साथ ही एसी सेंटर में रखी नाइट्रोजन गैस के सिलेंडर में लग गई जिसके बाद काफी तेज धमाका हुआ। हादसे के वक्त एसी सेंटर के अंदर 14 लोग मौजूद थे। आग लगने के बाद ताला तोड़ के सभी अपनी अपनी जान बचा कर भागे। लेकिन एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गईं। आग लगने की वजह से तीन मंजिला इमारत खंडार में तब्दील हो गई। दमकल विभाग आग लगने की वजह की जांच में जुट गया है।0
0
Report
रामपुर में नवजात की मौत के बाद अस्पतालों पर भीड़, मेट्रो अस्पताल और ज्योति क्लिनिक सील
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में नवजात की मौत पर बवाल; अस्पतालों में परिजनों का हंगामा और तोड़फोड़. स्वास्थ्य विभाग ने दो अस्पताल किए सील. आठ दिन के मासूम की मौत से मचा हड़कंप; लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने मेट्रो अस्पताल और ज्योति क्लिनिक पर कार्रवाई. रामपुर में इलाज के दौरान नवजात की मौत पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल में जमकर बवाल; जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई. एंकर: रामपुर में आठ दिन के मासूम बच्चे की मौत के बाद जमकर हंगामा; परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी; सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किया; स्वास्थ्य विभाग ने मेट्रो अस्पताल और ज्योति क्लिनिक को सील कर दिया. V/O: मामला रामपुर के थाना पटवाई चौराहे के पास स्थित मेट्रो अस्पताल और ज्योति क्लिनिक का है; बताया जा रहा है कि आठ दिन के नवजात बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहाँ इलाज के दौरान बच्चे की हालत और गंभीर हो गई; आरोप है कि कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया; गुसाए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया; इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गई; सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला; हंगामे के दौरान डॉक्टर और अस्पताल संचालक मौके से फरार बताए जा रहे हैं; स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की; कई अनियमितताएं मिलने के बाद कार्रवाई कर अस्पतालों को सील किया गया; पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है; स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरी रिकॉर्ड की भी जांच कर रहा है; दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी के पीपा पुल मरम्मत से एक घंटे का जाम, एंबुलेंस भी फंसी
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में पीपा पुल की मरम्मत बनी मुसीबत, एक घंटे जाम में फंसे सैकड़ों यात्री, रात में नट-बोल्ट कसने के दौरान रोका गया यातायात, एंबुलेंस भी फंसी बाराबंकी में तहसील रामनगर क्षेत्र में चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास संजय सेतु के निकट बने पीपा पुल पर देर रात करीब एक घंटे तक लंबा जाम लग गया। पुल की मरम्मत के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे बाराबंकी और बहराइच के बीच आवागमन करने वाले सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रहीं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बजे पीपा पुल की निगरानी में तैनात कर्मचारियों द्वारा पुल के ऊपर और नीचे नट-बोल्ट कसने व मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर इस दौरान पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। यातायात बंद होते ही दोनों ओर छोटे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब एक घंटे बाद मरम्मत कार्य पूरा होने पर यातायात बहाल कराया गया। पुल से गुजर रहे यात्रियों ने बताया कि अचानक वाहनों को रोक दिए जाने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। कई लोग जरूरी काम से घर लौट रहे थे, लेकिन जाम के कारण उन्हें देर तक इंतजार करना पड़ा। गर्मी और लंबे इंतजार से वाहन सवार परेशान नजर आए। इस संबंध में पीपा पुल की देखरेख कर रहे लोगों ने बताया कि दिनभर भारी संख्या में छोटे वाहन गुजरने से पुल के नट-बोल्ट ढीले हो जाते हैं। दिन में अधिक यातायता होने के कारण मरम्मत संभव नहीं होती, इसलिए रात में रिपेयरिंग का कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि नदी के नीचे स्टीमर की मदद से भी नट-बोल्ट कसने का काम किया जाता है, जिसमें समय लगता है। सुरक्षा की दृष्टि से इस दौरान यातायात रोकना जरूरी होता है। कर्मचारियों के अनुसार पुल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए नियमित मरम्मत बेहद आवश्यक है。0
0
Report
बागपत के नगला गांव में युवक की हत्या, तीन युवकों पर पिटाई का आरोप
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के नगला गांव में युवक की हत्या की वारदात सामने आई है। आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने युवक की डंडों से बेतहाशा पिटाई कर दी, जिससे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद सीओ बड़ौत अंशु जैन मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। मृतक का नाम दीपक बताया जा रहा है, जो गांव में रहकर ही खेती बाड़ी का काम करता है। मौत के पीछे दो साल की मासूम बेटी और परिवार को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही छपरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक आरोपी अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीओ अंशु जैन के मुताबिक दो पक्षों में झगड़े के बाद यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
गुलमर्ग चॉपर स्नैग: सेना-प्रशासन ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित बचाया
Gulmarg, Twenty-five tourists were stranded for over two hours atop Sunshine Peak in Gulmarg after a private helicopter on a joyride developed a technical snag, officials said. They were rescued in a joint operation by the Army and civil administration. An official told the tourists, hailing from different parts of the country, were dropped at the scenic spot but the chopper failed to return to pick them up due to the glitch. Soon after the incident came to light, the civil administration swung into action and coordinated with the Jammu and Kashmir Police and the Army. On the directions of the SSP Baramulla, a rescue team was immediately dispatched to Phase 2 to remain ready for a possible foot march officials said. However, Army helicopters managed to land at the spot, and all tourists were evacuated safely in a two-and-a-half-hour operation, officials said. All stranded tourists were brought down in a healthy condition. Meanwhile, Chief Minister Omar Abdullah appreciated the prompt and coordinated efforts of the Army and the civil administration. In a post on X, the Chief Minister's office said Abdullah has directed the administration to strengthen safety measures and ensure a secure experience for tourists to prevent recurrence of such incidents.0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर: खनन अधिकारी के तहरीर पर 13 लोगों पर मुकदमा, मोरंग बालू राजस्व चोरी का मामला
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - खनन अधिकारी की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - सात गंभीर धाराओं में केस दर्ज - बिना दस्तावेज बिहार से यूपी लाई जा रही थी मोरंग बालू - सरकारी राजस्व चोरी का मामला - तरयासुजान थाने में दर्ज हुआ मुकदमा0
0
Report
बीकानेर: CMHO कार्यालय के पास मकान में भीषण आग, दमकल बुझाने में जुटी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर CMHO कार्यालय के पास मकान में भीषण आग त्यागी वाटिका इलाके में लगी आग से मचा हड़कंप मौके पर पहुंची 4 दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास जारी आग लगने के कारणों का फिलहाल नहीं हुआ खुलासा आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा—बंगाल का ऐतिहासिक अवसर, बीजेपी सभी वादे पूरे करेगी
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "यह बहुत ऐतिहासिक है। इस अवसर की प्रतीक्षा सिर्फ पश्चिम बंगाल को नहीं, पूरे देश के लोगों को थी। प्रधानमंत्री मोदी के वादे पर भरोसा करके बंगाल की जनता ने भाजपा को अवसर दिया है। सुवендु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा वह सभी वादे पूरे करेगी।"0
0
Report
Advertisement
झालौन के हादसे में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार की मौत, सड़क पर गिरकर घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ओवरलोड ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने ली बाइक सवार की जान, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से उछलकर बाइक सवार सड़क पर गिरा, सड़क पर गिरने से बाइक सवार बुरी तरह हुआ लहूलुहान, हादसे में बाइक सवार युवक की मौके हुई दर्दनाक मौत, म्रतक की पहचान रणजीत प्रजापति निवासी जगतपुरा अहीर के रूप में हुई, जालौन जिले के हदरुख-जगतपुरा मुख्यमार्ग का मामला।0
0
Report
बिजनौर में गुलदार पकड़ा गया, 12 दिन पहले गांव में पिंजरा लगाया गया
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--बिजनौर मे वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ गुलदार। गुलदार के पकड़े जाने से इलाके के ग्रामीणों ने ली राहत की सांस। वन विभाग ने 12 दिन पहले लगाया था गांव मे पिंजरा। पहले भी इसी गांव में पकड़ा जा चुका है गुलदार। नगीना थाना क्षेत्र के गांव हम्ज़ापुर कठेर का मामला।0
0
Report
होटल व्यवसायी को गैंगस्टर के नाम पर धमकी, अवैध वसूली का मामला दर्ज
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के महरोली निवासी एक होटल व्यवसायी को गैंगस्टर के नाम पर धमकी देकर अवैध वसूली की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित होटल संचालक ने इस संबंध में पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले के बाद होटल व्यवसायियों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार सरगोठ स्थित मकराना राज होटल के संचालक गंगा सिंह शेखावत को 4 एवं 6 मई को विदेशी नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य वीरेंद्र चारण बताते हुए अनुचित राशि की मांग की। आरोप है कि करीब 4 मिनट तक चली बातचीत के दौरान आरोपी ने कई बार जान से मारने की धमकी दी और कहा कि यदि सलामती चाहते हो तो बताई गई रकम का इंतजाम करो। पीड़ित ने बताया कि कॉल के अलावा आरोपी की ओर से मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज और वॉइस नोट भी भेजे गए, जिनमें डराने-धमकाने वाली बातें कही गई हैं। लगातार मिल रही धमकियों से परिवार दहशत में है। मामले को गंभीरता से लेते हुए होटल व्यवसायी गंगा सिंह शेखावत ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विदेशी नंबरों और भेजे गए मैसेज की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
