209303
कानपुर देहात-बलेथा गांव में अज्ञात चोरों ने की 14 बोरी बाजरा की चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के बलेथा गांव में अज्ञात चोर एक घर से लगभग चौदह बोरी बाजरा की चोरी कर ले गए।वहीं पीड़ित आयुष सिंह ने थाने में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हिसार के 200 गज प्लॉट का 15 साल से कानूनी जंग: आखिर फैसला कब?
Hisar, Haryana:हिसार के कैमरी रोड स्थित 'द मंगलदीप को-ऑपरेटिव सोसाइटी' में 200 गज का प्लॉट पिछले 15 वर्षों से कानूनी विवाद का केंद्र बना हुआ है। वर्ष 1990 में प्रमिला आर्य के पिता द्वारा खरीदे गए इस प्लॉट पर मालिकाना हक को लेकर तब संघर्ष शुरू हुआ, जब उनके भाई ने कब्जा लेने का प्रयास किया और उन्हें सूचित किया गया कि जमीन पहले ही बेची जा चुकी है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में रहने वाली प्रमिला आर्य 2011 से ही न्याय पाने के लिए हिसार के लगातार चक्कर काट रही हैं। इस मामले में 13 जनवरी 2023 को आजाद नगर थाने में कागज गुम कि एफआईआर दर्ज कराने और इकोनॉमिक सेल द्वारा जांच किए जाने के बावजूद उन्हें अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला है। फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है, जहां प्रमिला को अपनी पैतृक संपत्ति वापस मिलने की अंतिम उम्मीद है।0
0
Report
नोहर में बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त, नशा तस्करों के चार घर ढहाए गए
Jaipur, Rajasthan:नोहर में बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त, नशा तस्करों के चार घर ढहाए गए। हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देश पर मंगलवार को नोहर थाना क्षेत्र में नशा तस्करों और हिस्ट्रीशीटरों के चार घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चालू कर अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई में अरसद, अजरूदीन, सद्दाम पठान और आमिर के मकानों को निशाना बनाया गया। नोहर थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि अरसद के खिलाफ एनडीपीएस से जुड़े करीब आधा दर्जन प्रकरण दर्ज हैं। अजरूदीन के खिलाफ एनडीपीएस, हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट समेत दो दर्जन से अधिक प्रकरण हैं। वहीं, सद्दाम पठान के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, बलात्कार, मारपीट व आबकारी से जुड़े लगभग 15 मुकदमे दर्ज हैं। सद्दाम और अजरू दोनों सगे भाई बताए जाते हैं और अरसद उनका मामा है। आमिर के खिलाफ भी एनडीपीएस के प्रकरण दर्ज हैं। मौके पर प्रशासन की ओर से मौका मजिस्ट्रेट बजरंग लाल, तहसीलदार और कस्बा पटवारी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई अवैध अतिक्रमण और नशे के नए अड्डे बनने से रोकने के उद्देश्य से की गई। प्रशासन ने कहा कि इलाके में शांति और सुरक्षा बनी रहे, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा。0
0
Report
सोनीपत से दिल्ली तक इको कार चोर गिरफ्तार, तीन मामले उजागर
Delhi, Delhi:सोनीपत से दिल्ली में आकर कार चोरी इको कार को बनाता था निशाना लक्कड़पुल केपास खड़ी कर देता था चोरी की गाड़ियां तिलकनगर पुलिस ने किया शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार चोरी की दो इको कार बरामद तिलकनगर निहाल विहार स्वरूप नगर के तीन मामलों का हुआ खुलासा0
0
Report
Advertisement
शाहदरा एएटीएस की बड़ी सफलता: ऑटो लिफ्टर और स्नैचर गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:शाहदरा पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर ऑटो लिफ्टर और मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार नई दिल्ली, 7 जुलाई 2026। शाहदरा जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर और मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 5 दोपहिया गाड़ियां और स्नैच किया गया एक OPPO मोबाइल फोन बरामद किया गया है。 शाहदरा जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए डीसीपी शाहदरा के निर्देश पर एएटीएस टीम को सक्रिय किया गया था। इंस्पेक्टर प्रतीक सक्सेना के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, गुप्त सूचना तंत्र और सादे कपड़ों में निगरानी के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई。 6 जुलाई 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एएटीएस टीम ने केकेडी कोर्ट रेड लाइट के पास सर्विस रोड से उमेश उर्फ हिमांशु (28 वर्ष), निवासी त्रिलोकपुरी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय वह चोरी की TVS Apache मोटरसाइकिल चला रहा था। जांच में पता चला कि यह बाइक जीटीबी एन्क्लेव थाने में दर्ज वाहन चोरी के मामले की थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई वाहन चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चार और चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि इनमें से दो वाहन आरोपी ने स्वयं चोरी किए थे, जबकि दो अन्य वाहन उसके साथी राशिद ने ठिकाने लगाने के लिए उसके पास रखवाए थे। आरोपी के कब्जे से एक नीले रंग का OPPO मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह मोबाइल ईस्ट विनोद नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्नैच किया गया था। जांच में इसकी पुष्टि पांडव नगर थाने में दर्ज स्नैचिंग के मामले से हुई。 बरामदगी - चोरी की 5 दोपहिया गाड़ियां - 1 स्नैच किया गया OPPO मोबाइल फोन आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के अनुसार, उमेश उर्फ हिमांशु एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ स्नैचिंग, लूट और आर्म्स एक्ट सहित 19 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वह 18 मई 2026 को मंडोली जेल से जमानत पर बाहर आया था। नशे का आदी होने के कारण वह अपनी लत और दैनिक खर्च पूरे करने के लिए वाहन चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था。 फिलहाल पुलिस आरोपी के फरार साथी राशिद की तलाश में जुटी है। साथ ही अन्य चोरी की संपत्ति बरामद करने और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।0
0
Report
हरिद्वार में भारी बारिश से जल जमाव, शहर यातायात प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार में भारी बारिश के बाद कई जगहों पर जल जमाव की समस्या हो गई है0
0
Report
कुरुक्षेत्र में बारिश से धान की फसल को आशंका के बीच प्रशासन की तैयारी
Kurukshetra, Haryana:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कई दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी。 देखने को मिल रही थी और कुरुक्षेत्र के लोग भी परेशान हो रहे थे और आज सुबह काले बादल छाए हुए थे और आप कुरुक्षेत्र में बरसात देखने को मिल रही है वहीं पर देखा जाए ।तो अगर यह बरसात धान की फसल के लिए फायदेमंद होगी। अगर इससे तेज बरसात या लगातार बरसात पड़ती है तो कहीं ना कहीं धान की फसल को नुकसान भी हो सकता है बरसात को देखते हुए कुरुक्षेत्र प्रशासन अधिकारियों की मीटिंग ली है और जहां पर नाले नदियों की सफाई नहीं हुई है उनको भी स्पाई करने के आदेश दिए है जैसे कि ऊपर पहाड़ों में बरसात पड़ रही है तो वह बरसात का पानी ज्यादा नीचे आता है तो गांव, कॉलोनी में भी पानी घुस सकता है इसको देखते हुए भी कहीं ना कहीं प्रशासन की चिंता बढ़ती नजर आ रही है आप देख रहे होंगे तस्वीरों में बरसात कुरुक्षेत्र में चल रही है0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम में जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी, प्रशासन के दावे असफल
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम में पानी पानी हुआ शहर गुरूग्राम के बस स्टैंड पर भरा पानी लोगों को हो रही है परेशानी, प्रशासन के दावों कि खुली पोल गुरूग्राम में पानी निकासी के सही प्रबंध नहीं होने के कारण भरा पानी शहर के कई इलाकों में जल भराव बस स्टैंड पर हर साल भरता है पानी नहीं है को प्रबंध0
0
Report
फरीदाबाद BK अस्पताल मोर्चरी के बाहर पथराव: दो पक्ष भिड़े, पुलिस तैनात
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के BK अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पथराव और मारपीट, भारी पुलिस बल तैनात फरीदाबाद के बीके (BK) अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पथराव और मारपीट का वीडियो सामने आया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, एक महिला की मौत के बाद उसके मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और पथराव में बदल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हंगामा देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अर्जुन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वीडियो के आधार पर उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
बंगाल में भगवा बसों पर जनता के वॉक्स-पॉप्स; एक ने कहा, तिरंगा कर दीजिए
Noida, Uttar Pradesh:बंगाल में भगवा बसों पर लोगों के वॉक्स-पॉप्स एक व्यक्ति तारीफ कर रहा है लेकिन एक आदमी विरोध कर रहा है एक आदमी बोला - सबसे अच्छा होगा कि आप तिरंगा कर दीजिए0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, यात्रा न करें—आपदा विभाग की एडवाइजरी
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने भी सभी जनपदों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि जब बारिश हो रही हो तो यात्रा करने वाले सभी लोगों से यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है ताकि वह परेशानियों से बचे रह सके। आपको बता दे कि उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे से कई जगह पर बारिश हो रही है और इस बारिश के चलते हैं कई जगह पर मार्ग अवरोध हो चुके हैं।0
0
Report
डोडिताल क्षेत्र में आकाशीय बिजली से बकरियों की मौत का वीडियो वायरल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -डोडिताल क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से सैकड़ों बकरियों की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। उत्तरकाशी बताया जा रहा है कि डोडिताल में मांझी गांव के पशुपालकों की करीब 300 बकरियों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 250 बकरियां लापता बताई जा रही हैं। अभी तक प्रशासन या पशुपालन विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि बकरियों की मौत आकाशीय बिजली से हुई है या किसी अन्य कारण से। वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
ग्लोबल वार्मिंग से अमरनाथ गुफा का शिवलिंग पिघला; भक्तों में आस्था बनी रही
Chaka, तीर्थयात्रा के पहले हफ़्ते में ही बाबा भोलेनाथ हुए अंतर्ध्यान; जानकारों का कहना है कि ऐसा ग्लोबल वार्मिंग और लोगों की ज़्यादा आवाजाही से पैदा हुई गर्मी के कारण हुआ। श्री अमरनाथ गुफ़ा के अंदर प्राकृतिक रूप से बना बर्फ़ का शिवलिंग यात्रा के पहले हफ़्ते में ही लुप्त हो गया है। पिछले तीन सालों से यह एक फ़क़्ते से ज़्यादा नहीं टिक पा रहा है; जानकारों का कहना है कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग के कारण यह हो रहा है क्युकी कश्मीर में अब बर्फ़ कम जमा हो रही है और अचानक गर्मी की लहरें (हीटवेव) चल रही हैं। अमरनाथ गुफ़ा के अंदर प्राकृतिक रूप से बना बर्फ़ का शिवलिंग सालाना अमरनाथ यात्रा के पहले पाँच दिनों में ही लगभग पूरी तरह लुप्त हो गया है। 7 जुलाई 2026 तक, इलाके में बढ़ते तापमान और मौसम से जुड़े कारणों से यह पवित्र शिवलिंग मई में अपनी शुरुआती 7 फ़ीट की ऊँचाई से घटकर 99% तक कम हो गया है। भक्त आस्था के साथ गुफ़ा के दर्शन कर रहे हैं क्योंकि गुफ़ा का अपना गहरा आध्यात्मिक महत्व बना हुआ है। पर्यावरणविद् और विशेषज्ञ ग्लोबल वार्मिंग, गुफ़ा के नाज़ुक इकोसिस्टम और इंसानों की वजह से पैदा होने वाली गर्मी को पिघलने का मुख्य कारण मानते हैं। एक ही दिन में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के प्रवेश के कारण भीगुल पानी और गर्मी से पिघलने की प्रक्रिया तेज होती है।0
0
Report
Advertisement
भील समाज के छात्र लक्ष्मण के साथ स्कूल में भेदभाव, कलेक्टर जांच के आदेश
Alirajpur, Madhya Pradesh:स्कूल में मासूम के साथ भेदभाव, जनसुनवाई में पहुंचा चौथी का छात्र, मैं भील समाज का हूँ, इसलिए स्कूल से निकाला — छात्र लक्ष्मण का आरोप, खाना खाने के लिए घर से लानी पड़ती थी थाली, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार यह मासूम चेहरा चौथी कक्षा में पढ़ने वाले लक्ष्मण का है। उम्र भले ही कम है, लेकिन दर्द और भेदभाव का पहाड़ इस बच्चे पर टूट पड़ा है। लक्ष्मण की माँ का बचपन में ही देहांत हो गया था, जिसके बाद से उसके नाना-नानी ही उसका पालन-पोषण कर रहे हैं। लेकिन अब लक्ष्मण को स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जिसके खिलाफ वह जनसुनवाई में कलेक्टर के पास गुहार लगाने पहुंचा। मेरी बेटी ने भील समाज में शादी की थी, लेकिन शादी के एक महीने बाद ही उसका देहांत हो गया। मैं खुद भिलाला समाज से आता हूँ, लेकिन मेरा नाती भील समाज से आता है। इसी बात को लेकर उसके साथ स्कूल में भेदभाव किया जा रहा है और अब उसे स्कूल से भी निकाल दिया गया है। हम न्याय चाहते हैं। बचपन में माँ का साया छिनने के बाद लक्ष्मण के सिर पर अब शिक्षा का संकट भी मंडराने लगा है। भील और भिलाला समाज के इस आपसी मामले में एक मासूम का भविष्य दांव पर लगा है। फिलहाल कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। और बच्चे का अभी एडमिशन करने के निर्देश दिए0
0
Report
दमोह: फर्जी डॉक्टर अभिरक्षा से फरार, नाबालिग मौत के आरोप
Damoh, Madhya Pradesh:थाना अभिरक्षा से आरोपी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल नाबालिग की मौत के मामले में गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर पुलिस हिरासत से भागा.. एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहां के रनेह में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया एक फर्जी डाक्टर फरार हो गया है और डॉक्टर के फरार होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस फर्जी डाक्टर पर एक नाबालिग लड़की का गलत इलाज करने से मौत का आरोप है मामला दमोह जिले के रनेह थाना का है, जहां लीलाधर चौधरी नाम के फर्जी डॉक्टर को रनेह पुलिस ने 23 मई को गिरफ्तार कर उसे हटा कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया था आरोपी डॉक्टर से और जानकारी इक्ट्ठा करने के लिए रनेह पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दिया और हटा जे एम एफ सी कोर्ट ने 6 जुलाई को उसकी पुलिस रिमांड दे दी और उसे रनेह पुलिस थाना लाया गया था। रनेह पुलिस की उस से पूंछताछ करना थी लेकिन फर्जी डाक्टर भाग निकला। फर्जी डॉक्टर पर आरोप है कि उसने गलत इलाज किया, जिससे एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। मामले में पुलिस ने 105 बीएनएस और मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा 24 में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। कोर्ट के आदेश के बाद वो अभिरक्षा में था, बीती रात करीब 3 से 4 बजे के बीच फरार हो गया, घटना सामने आते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हालांकि आरोपी के फरार होने से पुलिस की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के भागने के मामले के दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी वहीं जिले भर की पुलिस को एलर्ट करने के साथ आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचना दी गई है ताकि फर्जी डाक्टर की फिर से गिरफ्तारी हो सके。 बाइट/ सुजीत भदौरिया ( एडिशल एसपी दमोह)0
0
Report
LNJP अस्पताल में 24x7 पैथोलॉजी और दवा उपलब्धता के लिए निशांत का निरीक्षण
Patna, Bihar:बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने LNJP अस्पताल का निरीक्षण किया... हमने अभी सुना, बताया लोगों ने कि पैथोलॉजी का डिपार्टमेंट 24 घंटा नहीं है, तो उसको हम अब 24 घंटा करने वाले हैं। फिर EDL (Essential Drugs List) में जो दवा है कि नहीं, वो भी मैं देख रहा हूँ। और आपका कोई भी... कोई भी इंस्ट्रूमेंट जैसे MRI, सीटी स्कैन है, वो काम कर रहा है कि नहीं और उसे चलाने वाले टेक्नीशियन हैं कि नहीं, ये देख रहा हूँ। और हम लोग ये देख रहे हैं कि अभी मैं निरीक्षण कर ही रहा हूँ, जी। अभी मैं जा रहा हूँ ओपीडी देखने। कुछ-कुछ कमियां मिली हैं, कुछ-कुछ पेशेंट्स ने बताया कि दवा जो EDL में दिया जा रहा है वो नहीं उपलब्ध है, तो उसको बाजार से खरीद रहे हैं, इस समस्या को मुझे ठीक करना है। फिर अटेंडेंट्स के बैठने के लिए चेयर नहीं है, बाथरूम ठीक नहीं है... तो मैं सब समझ रहा हूँ, देख रहा हूँ करने के लिए...0
0
Report
Advertisement
