209303
Kanpur Dehat: रुरा में अज्ञात चोरों ने की चोरी, दो लाख रुपए का सामान हुआ गायब
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के शिवली रोड गुटैहा में अज्ञात चोरों ने करीब दो लाख रुपए का सामान चुरा लिया। पीड़ित दुकानदार भानुप्रताप सिंह ने इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
AIUDF के बदरुद्दीन अजमल नौगांव से चुनाव लड़ेंगे; BJP-कांग्रेस से तगड़ा मुकाबला
Guwahati, Assam:असम के होजाई जिले के AIUDF कार्यालय में जरूरी बैठक के बाद फैसला लिया गया है कि AIUDF सुप्रीमो तथा बिना कांडी विधानसभा सीट के विधायक मौलाना बदरुद्दीन अजमल रहेंगे और वही नौगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसी बात पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने बातचीत के दौरान कहा है कि मेरे पार्टी के आज बैठक के बाद मुझे ही नौगांव लोकसभा सीट का हमारे दल का उम्मीदवार चुना गया मेरी इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के साथ जोरदार मुकाबला होगा और मुझे नौगांव के सभी लोगों का बहुमत मिलेगा और हम यूडीएफ इस बार नौगांव लोकसभा में चुनाव जीतेंगे और हमारा टक्कर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा और कांग्रेस के साथ ही होगा बीजेपी और कांग्रेस के साथ तगड़ा मुकाबला कर हम लोग चुनाव जीतेंगे।0
0
Report
चार नाबालिग लापता छात्राएं मुंबई से सुरक्षित बरामद, अपहरण की आशंका नहीं
Gaya, Bihar:पांच दिन बाद मुंबई से मिलीं चार लापता छात्राएं, गया पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर किया बरामद गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के सकरदास नवादा से लापता हुईं चार नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने पांच दिन बाद मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। छात्राएं 9 सितंबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने एसआईटी गठित कर तकनीकी जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन के आधार पर छात्राओं तक पहुंच गई। हम आपको बता दे कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के सकरदास नवादा गांव की चार नाबालिग छात्राएं 9 सितंबर की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। रोज की तरह परिजन उनके लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक जब छात्राएं घर नहीं पहुंचीं तो परिवार वालों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी जब चारों छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मामला चार नाबालिग छात्राओं के एक साथ गायब होने का था, जिसे गया पुलिस ने गंभीरता से लिया। गया पुलिस ने छात्राओं की तलाश के लिए एसआईटी का गठन किया। टीम ने तकनीकी सेल की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान छात्राओं के मोबाइल की लोकेशन खंगाली गई, जिसमें पता चला कि छात्राएं गया से पटना और फिर पटना से मुंबई चली गई हैं। इसके बाद गया पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और दोनों राज्यों की पुलिस के समन्वय से छात्राओं को मुंबई से बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार चारों छात्राएं सुरक्षित हैं और उन्हें गया लाया गया है। इस संबंध में गया के सिटी एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी बनाई गई थी। टीम ने मुंबई पुलिस के सहयोग से चारों छात्राओं को सकुशल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं का बयान दर्ज कराया गया है और मेडिकल जांच भी कराई गई है। शुरुआती जांच में अपहरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। छात्राओं ने अपने मन से घर से जाने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है की किसी भी प्रकार से कोई भी अपहरण नही हुआ है और नही किसी के साथ गई थी। सिटी एसपी ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। अगर जांच के दौरान किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। बाइट:- अभिनव , सिटी एसपी गयाजी0
0
Report
ई-स्कूटी में आग लगने से राजनांदगांव में अफरा-तफरी, जांच जारी
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव शहर के गंज लाइन इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि कुछ ही पलों में पूरी स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद सड़क पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक स्कूटी लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि सड़क पर अचानक इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने की इस घटना ने ई-स्कूटी की सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। फिलहाल स्कूटी में आग किस वजह से लगी, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बैटरी में तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से आग लगी, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।0
0
Report
Advertisement
कृष्णानगर में 24 घंटे में दूसरी हत्या, महिला का खून से लथपथ शव मिला
Jalaun, Uttar Pradesh:लखनऊ के कृष्णानगर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी फैल गई है...अभी एक युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी की, अब सड़क किनारे एक महिला का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया... फिलहाल पुलिस के सामने दोनों हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की चुनौती है... अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन दोनों वारदातों से पर्दा उठाकर हत्यारों तक पहुंचती है।0
0
Report
बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे विधायक राजीव तरारा, बिसावली, मीरापुरा, सुल्तानपुर में 700 राशन के पैके
Gajraula, Uttar Pradesh:विधायक राजीव तरारा ने स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर राशन पैकेट वितरित किए और बाढ़ से हुए नुकसान तथा गांवों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन परिस्थिति में किसी भी प्रभावित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।0
0
Report
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ रमाडा होटल में होगी
Lucknow, Uttar Pradesh:क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल रमाडा होटल में होगी0
0
Report
Advertisement
ऋषि पंचमी पर नाग देवता की पूजा और सर्पदंश उपचार में ग्रामीण आस्था
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले का ग्राम काचरकोना जहां ऋषि पंचमी का दिन एक बड़े उत्सव की तरह मनाया जाता है। यहां कई पीढ़ियों से नाग देवता की पूजा की प्राचीन परंपरा आज भी पूरे हर्षोल्लास के साथ निभाई जा रही है। ग्रामीणों की गहरी आस्था है कि आज के दिन जो भी श्रद्धालु नाग देवता के दर्शन करने यहां पहुंचता है, नाग देवता पूरे वर्ष उसकी रक्षा करते हैं। इस दिन दूर-दूर से लोग अपनी मन्नतें लेकर यहां खिंचे चले आते हैं। इस स्थान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां सर्पदंश के शिकार व्यक्तियों का पारंपरिक रूप से उपचार किया जाता है। विज्ञान के इस दौर में ग्रामीणों की यह मान्यता उनके विश्वास और प्रकृति के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाती है। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं का यह हुजूम गवाह है कि आस्था की जड़ें आज भी हमारे गांवों में कितनी गहरी हैं। वन टू वन मौके पर श्रद्धालुओं के साथ0
0
Report
अररिया में 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 2.2 लाख नगद और उपकरण बरामद
Forbesganj, Bihar:अररिया में 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 लाख 20 हजार रुपए नगद भी बरामद हुए हैं। साइबर थाना को सूचना मिली थी कि अररिया नगर थानाक्षेत्र के शिवपुरी इलाके में एक नवनिर्मित मकान से साइबर अपराधी अपना गिरोह संचालित कर रहे हैं। इसके बाद साइबर थाना ने छापेमारी की और सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 58 SIM कार्ड समेत अवैध रूप से जुटाए गए डाटा, मॉडिफाइड फिंगर स्कैनर और आई स्कैनर भी बरामद हुए हैं। डाटा और तकनीक की मदद से ये अपराधी लोगों के बैंक खाते से आधार सक्षम भुगतान प्रणाली से पैसे निकाल लेते थे। गिरफ्तार सभी अपराधी की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच है। गिरफ्तार अपराधियों में बौसी थाना क्षेत्र के विशाल कुमार, महलगांव थाना क्षेत्र के मनीष कुमार और अररिया थाना क्षेत्र के शशिकांत शर्मा तथा नौशेर वान आदिल शामिल हैं।0
0
Report
इ indौर दौरे पर राहुल गांधी को लेकर सर्कस बयान पर तकरार बढ़ी
Khandwa, Madhya Pradesh:राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर सियासी सर्कस... बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा - मैंने सुना है कि सर्कस का शो होने वाला है... हरदा विधायक का पलटवार, बोले - इनके जैसे जानवरों को नचाने राहुल गांधी आ रहे हैं। र Hearts ... राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले खंडवा में सियासी वार पलटवार देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को बीजेपी ने ‘सर्कस’ बताया तो हरदा विधायक ने भी साफ कह दिया कि ‘हम भी उनकी भाषा में जवाब देंगे।’ उन्होंने कहा कि - बीजेपी के जो सांसद - विधायक कार्यक्रम को सर्कस बता रहे हैं। दरअसल, इनके जैसे जानवरों को नचाने के लिए ही राहुल गांधी आ रहे हैं। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे के कार्यक्रम पर सर्कस का बयान दिया था, जिसके बाद से सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में महिला ने मुकदमा दर्ज नहीं करने पर SP से मदद मांगी
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) महिला का आरोप, पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा, एसपी से लगाई गुहार, हेड कांस्टेबल पर डराने का आरोप, पुलिस बोली मामला पारिवारिक Hanumangarh में दुकान का सामान और बिक्री की रकम बरामद नहीं होने से परेशान एक महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। महिला ने Hanumangarh Junction पुलिस थाने को मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है। महिला पूजा ने बताया की Junction City पुलिस को आरोपियों से दुकान का सामान और बिक्री की रकम बरामद करवाने का अनुरोध किया गया था। महिला का आरोप है कि आज तक न तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और न ही सामान बरामद करवाया। महिला ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में ध्यान देते हुए Hanumangarh Junction पुलिस थाने को मुकदमा दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने और दुकान का सामान व बिक्री की रकम बरामद करवाने के लिए जरूरी निर्देश जारी करने की मांग की है। वहीं, जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विनोद ने बताया कि यह महिला का पारिवारिक विवाद है। इससे पहले महिला ने महिला थाने में एक शिकायत दी थी, जिसमें उनका अपने ससुराल पक्ष से समझौता हो गया था। उन्होंने कहा कि अभी भी इनका पारिवारिक विवाद है और मामले की जांच चल रही है।0
0
Report
शक्तिनगर में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Obra, Uttar Pradesh:शक्तिनगर में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। एनसीएल खड़िया कॉलोनी के गेट नंबर-02 के समीप शव मिलने की सूचना से आसपास के लोगों में भी सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनसीएल खड़िया कॉलोनी गेट नंबर-02 के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना फोन के जरिए पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के इलाके में जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक यहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस की जांच और शव की शिनाख्त के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी。0
0
Report
सिद्धार्थनगर में बारिश से रेस्टोरेंट की बाउंड्रीवॉल गिरी, सतर्कता जरूरी
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर में बारिश के बीच आसमान से ऐसी आफत बरसी कि रेस्टोरेंट की मजबूत बाउंड्रीवॉल भरभराकर जमीन पर आ गिरी। बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान सतर्कता जरूरी है... क्योंकि आसमान से आने वाली आफ़त को रोकना भले ही संभव न हो, लेकिन सावधानी बरतकर खतरे को जरूर कम किया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
आर्टिफिशियल सन से भारत की फ्यूजन क्रांति: क्या होगा फायदा?
Noida, Uttar Pradesh:भारत बनाएगा सूरज जैसी ऊर्जा? ‘आर्टिफिशियल सन’ पर भारत की बड़ी छलांग, फ्यूजन रिसर्च में नई कामयाबी भारत अपना आर्टिफिशियल सूरज बना रहा है. इससे क्या फायदा होगा.0
0
Report
इंदौर में 19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ से पेपर लीक के खिलाफ आवाज
Vidisha, Madhya Pradesh:छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस का संपर्क अभियान, छात्रों से संवाद. पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर उठेगी आवाज, इंदौर में जुटेंगे छात्र. राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होंगे छात्र, विदिशा में कांग्रेस ने तेज किया जनसंपर्क. इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी की मौजूदगी में छात्र अपनी आवाज उठाएंगे। इसी कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा छात्रों की भागीदारी के लिए विदिशा नगर कांग्रेस ने शहर में संपर्क अभियान शुरू किया है。 विदिशा में मंगलवार को नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों के बाहर पहुंचे। यहां छात्रों से संवाद कर उन्हें 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने ढपली बजाकर पेपर लीक के खिलाफ नारे लगाए और पंपलेट-पोस्टर बांटकर छात्रों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की。 कांग्रेस का कहना है कि नीट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की आवाज को मंच देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू के मुताबिक, कार्यक्रम में छात्र सीधे अपनी समस्याएं और सवाल सामने रख सकेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब दो लाख छात्रों के जुटने का अनुमान है। विदिशा में चलाए जा रहे संपर्क अभियान के दौरान छात्रों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला。 बाइट : रवि साहू, विदिशा नगर कांग्रेस कमेटी, अध्यक्ष。 बाइट : सुशील शर्मा, विदिशा नगर कांग्रेस कमेटी, मीडिया प्रभारी。0
0
Report
अलीगढ़: मसाला फैक्ट्री से मिलावटी पाउडर बरामद, सीज; कार्रवाई की तैयारी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग FSDA विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, नगला मीरपुर में मसाले बनाने की फैक्ट्री पर की छापेमार करवाई, मौके से FSDA विभाग की टीम ने 155 किलो मिलावती धनिया पाउडर किया बरामद, 153 किलो मिलावटी हल्दी पाउडर और 102 किलो मिलावटी मिर्च पाउडर किया बरामद, FSDA टीम ने मिलावटी मिर्च धनिया हल्दी के लिए गए एक-एक नमूने, 4 कुंटल मसाले की कीमत लगभग 89700 बताई जा रही है, FSDA की टीम ने बरामद मसले को सीज किया गया, जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की जाएगी कार्रवाई, खाद्य आयुक्त द्वितीय दीपक कुमार के द्वारा दी गई जानकारी, अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के नगला मीरपुर की घटना.0
0
Report
Advertisement
