209310
Kanpur dehat -रसधान ओवर ब्रिज पर दो वाहनों में हुई भिड़ंत, 5 घायल
Bahbalpur, Uttar Pradesh:सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर औरैया नेशनल हाईवे के रसधान ओवर ब्रिज के ऊपर इटावा की ओर से आ रही दो गाड़ियां भिड़ गई. जिसमें एक गाड़ी में सवार पांच लोग घायल हो गए. जबकि दूसरी गाड़ी में सवार सभी सुरक्षित बताए जा रहे है . पांचो घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा पहुंचाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने दो की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा के वार्ड 87 में मतदान के समय हंगामा, भाजपा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भिड़ंत
Kota, Rajasthan:कोटा वार्ड नंबर 87 में पुनः मतदान के दौरान हंगामा भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता हुए आमने-सामने जमकर चले लात-घूसे ,, पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ हंगामा निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमारी मायनी ने किया था भाजपा का समर्थन भाजपा से कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा पहुंचे थे वार्ड नंबर 87 में,,, समर्थकों के साथ घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की की थी अपील कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम भी कांग्रेस के समर्थन में पचार0
0
Report
ABVP के लक्ष्या राज सिंह बोले—DUSU की चारों सीटें जीतेंगे
New Delhi, Delhi:दिल्ली छात्र संघ चुनाव में लक्ष्या राज सिंह जॉइंट सेक्रेटरी ABVP उम्मीदवार ने कहा चारों सीट जीतेंगे ABVP ने कहा बॉय, गर्ल्स,पीजी बनाने के लिए आवाज तेज करेगी DUSU चुनाव में चारों सीट ABVP जीतेगी ABVP जीत के आएगी तो बॉयज और गर्ल्स के लिए ग बनाने की मांग सबसे ऊपर रखेंगे0
0
Report
हरिहर नगर में अधेड़ महिला की गला रेत हत्या की जांच तेज
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां घर में सो रही अधेड़ महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। महिला का गला रेत हत्या को अंजाम दिया गया है। महिला की दो उंगलियों को भी काट कर उसके सर के पास रख दिया गया है। दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम अपराधियों ने कालीबाग थाना अंतर्गत हरिहर नगर में दिया है। मृत महिला का नाम बच्ची देवी बताया जा रहा है जो 55 साल की थी। बीती देर रात्रि घर में पूरा परिवार सो रहा था, सभी अलग अलग कमरों में सो रहे थे। सुबह में एक बहु जब कमरे में पहुंची तो महिला का शव देख शोर मचाने लगी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। पुलिस इस हत्याकांड का कई बिंदुओं पर जांच कर रही है कि हत्या बाहरी अपराधियों ने की है या घर ही का कोई सदस्य इस हत्या में शामिल है। एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, देर रात्रि कौन आया गया उसकी जांच की जा रही है। मृत महिला ने बताया कि सुबह में जब हमलोग जगे तब कमरा में गए और सासू मां को जगाने लगे उनका चेहरा चादर से लिपटा था। चादर हटाने पर पता चला कि उनकी हत्या कर दी गई है। गला रेत हत्या करने के बाद हत्यारों ने चेहरा को चादर से लपेट दिया था। यही नहीं उनकी हाथ के दो उंगलियों को काट दिए गए थे तथा उनके सर के पास रख दिया गया था। कुछ दिन पहले घर से मोबाइल भी चोरी हुआ था जिसके बाद घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घर वाले भय और दहशत का माहौल है। आखिर बंद घर में अपराधी कैसे घुसे और महिला की गला रेत हत्या को अंजाम दे कर फरार हो गए और घर में सो रहे अन्य परिवारजनों को भनक तक नहीं लगी।0
0
Report
Advertisement
राज्यपाल असीम घोष का सेक्टर-10 के सरकारी स्कूल दौरा: शिक्षा व्यवस्था की जमीनी स्थिति पर सीधा संवाद
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग सेक्टर-10 के सरकारी स्कूल पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष राज्यपाल असीम घोष ने किया सरकारी स्कूल का दौरा स्कूल में व्यवस्थाओं और शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा छात्रों से की बातचीत और पढ़ाई को लेकर की पूछताछ राज्यपाल ने बच्चों की कॉपियां भी चेक कीं छात्रों से अध्यापकों और पढ़ाई के संबंध में ली जानकारी अचानक राज्यपाल के स्कूल पहुंचने से स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप राज्यपाल ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर शिक्षा व्यवस्था की जमीनी स्थिति जानी0
0
Report
जयपुर: JDA ने अवैध विलास और कॉलोनी सील कर सख्त संदेश दिया
Bikaner, Rajasthan:जयपुर JDA प्रवर्तन शाखा की बड़ी कार्रवाई। सरकारी भूमि पर बन रहे अवैध विलाज को किया सील。 डीआईजी आनंद शर्मा के निर्देश पर की कार्रवाई。 जोन - 12 के नटलालपुरा में नदी के बहाव क्षेत्र में बनाए जा रहे थे अवैध विला。 बहाव क्षेत्र में गीता विहार के नाम से बसाई जा रही थी अवैध कॉलोनी。 गीता विहार में पहले भी प्रवर्तन शाखा ने चलाया था बुलडोजर。 उसके बावजूद बना रहे अवैध विलास को किया स्थाई रूप से सील。 डीआईजी आनंद शर्मा ने दिया बड़ा संदेश。 अवैध निर्माण पर रहेगा जेडीए का सख्त रवैया।0
0
Report
यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑटो में अतिरिक्त सीटें हटाने का अभियान जारी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग ने ऑटो रिक्शा में मानक के विपरीत लगाई गई अतिरिक्त सीटों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान यातायात विभाग की टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में ऑटो की जांच कर रही है और जिन ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने के लिए एक्स्ट्रा सीट लगाई गई हैं, उन्हें हटाया जा रहा है। कई ऑटो संचालकों द्वारा अधिक यात्रियों को बैठाने के उद्देश्य से ऑटो के अंदर अतिरिक्त सीटें लगाई गई हैं। इससे ऑटो में यात्रियों की संख्या निर्धारित क्षमता से अधिक हो जाती है और दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इसी को देखते हुए विभाग ने अतिरिक्त सीटों को हटाने की कार्रवाई शुरू की है। अभियान के दौरान ऑटो चालकों को यातायात नियमों और निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ऑटो में किसी भी तरह का अनधिकृत बदलाव कर अतिरिक्त सवारी बैठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान का उद्देश्य ऑटो चालकों को परेशान करना नहीं, बल्कि यात्रियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित सफर सुनिश्चित करना है। विभाग की टीमें आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रखेंगी।0
0
Report
Advertisement
जाजमऊ पुराने गंगापुल पर भारी वाहनों का डायवर्जन, डीएम-एसएसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जाजमऊ पुराने गंगापुल पर मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते 13 सितंबर से 13 दिसंबर 2026 तक भारी वाहनों के रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से गदनखेड़ा बाइपास, मरहला चौराहा और आजाद मार्ग का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि तीन दिन के ट्रायल के दौरान रूट डायवर्जन में किसी प्रकार की अव्यवस्था सामने नहीं आई, जिसके चलते डायवर्जन व्यवस्था को आगे जारी रखा गया है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। डीएम ने स्पष्ट किया कि इमरजेंसी सेवाओं को डायवर्जन से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। एंबुलेंस को किसी भी स्थिति में नहीं रोका जाएगा, ताकि मरीजों और आपातकालीन सेवाओं को समय पर आवागमन की सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं यातायात कर्मियों को डायवर्जन रूट का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा भारी वाहनों के सुगम आवागमन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।0
0
Report
जलगांव की आदिवासी महिलाओं के उपोषण का अंत, जिलाधिकारी की बातचीत से स्थिति सुधरी
Jalgaon, Maharashtra:जलगांव में शिवतीर्थ मैदान पर पिछले आठ दिनों से चल रहे आदिवासी महिलाओं के आमरण उपोषण की एंट्री समाप्त हुई। उपोषणकर्ताओं की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद जिल्हाधिकारी रोहान घुगे ने तुरंत उपोषणस्थळी जाकर महिलाओं से चर्चा की। सकारात्मक चर्चा के बाद आदिवासी महिला संगीता कुडाळ और स्वाती गायकवाड ने जिल्हाधिकारी रोहन घुगे के हाथों से जूस पिया और उपोषण वापस लेने की घोषणा की। आठ दिन अन्न त्याग के कारण दोनों महिलाओं की हालत खराब थी। उपोषण छोड़ने के बाद उन्हें आगे के मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदಿವासी मंत्रियों से इस्तीफा की मांग, गडचिरोली सरपंच मामले में मृत व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपए की मदद जैसी मांगों के लिए यह आंदोलन शुरू हुआ था। मांगें उच्च स्तर पर होने के कारण Nashik में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक होने का आश्वासन प्रशासन ने दिया। इसके बाद महिलोंने उपोषण वापस ले लिया और उन्होंने Zee 24 Taas के धन्यवाद व्यक्त किए।0
0
Report
लखीमपुर खीरी बस मारपीट वीडियो वायरल: दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के फरधान थाना इलाके के रुकुंदीपुर पुर के पास एक निजी बस में सवार यात्रियों से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस में हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष ने अपने लोगों को बुला लिया और पहले पक्ष को बस से खींच कर लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पूरे मामले में पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है। हाथी पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के सुलह कर लेने की बात कही जा रही है। आपको बताते हैं यह बस धार्मिक यात्रा के तहत हरिद्वार से आ रही थी。0
0
Report
Advertisement
सीएम सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान हाजीपुर पहुंचे, तेरसिया में फसल क्षति आकलन
Hajipur, Bihar:सीएम पहुँचे हाजीपुर हाजीपुर पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सड़क मार्ग से जायेंगे तेरसिया, ट्रैक्टर से करेंगे फसल क्षति का आकलन, राघोपुर के तेरसिया में निरीक्षण का है कार्यक्रम0
0
Report
हिसार में 37 दिन की हड़ताल के बाद स्वच्छता सुधार के लिए विशेष अभियान शुरू
Hisar, Haryana:हरियाणा के सभी जिलों में 37 दिनों तक चली हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हिसार नगर निगम ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। जी मीडिया से हुई बातचीत में हिसार के मेयर प्रवीण पोपली ने भरोसा जताया कि अगले 10 दिनों में शहर की स्वच्छता की धीमी पड़ी रफ्तार को वापस पटरी पर लाया जाएगा। इसके साथ ही पारिजात चौक और रानी लक्ष्मीबाई चौक जैसी प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और विस्तार कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे जल्द ही सड़कों का बदला हुआ स्वरूप नजर आएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 17 सितंबर से विशेष स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है और इस अवसर पर उन्होंने हिसार की जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर एक दिया जलाने की अपील की है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: हिट एंड रन वीडियो वायरल, घायल की हालत गंभीर
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां रोड पर कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार टक्कर मारकर फरार हो गई, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका अब वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती है। घायल की पत्नी ने बताया कि अभी मेरे पति को रिकवर होने में बहुत लंबा समय लगेगा। दरअसल यह पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है, जहां 5 सितम्बर को सुबह लगभग 4:30 बजे के आसपास एक मूर्ति गोलचक्कर के पास वैदपुरा एक्सटेंशन विला निवासी हिमांशु राय को एक टाटा पंच ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें हिमांशु राय गंभीर रूप से घायल हो गए, उनकी रीड की हड्डी का ऑपरेशन करवाना पड़ा इसके अलावा बाएं पैर में भी फैक्चर आया है और दाहिने हाथ में चोट आई है। बाइट --ज्योति घायल की पत्नी हिमांशु की पत्नी ज्योति ने बताया कि 5 सितम्बर को हिमांशु का जन्मदिन था, हम लोग यूएस बेस कंपनी में काम करते है तो हम नाइट शिफ्ट ही करते है, इसलिए सुबह के समय केक लेने गए, एक मूर्ति चौक के पास केक ऑर्डर किया था, जिसे लेने के लिए दोनों कार से गए थे क्योंकि केक की डिलीवरी एक मूर्ति चौक तक ही आ रही थी, इसलिए वहां पहुंचकर पत्नी कार में बैठी थी, पति दूसरी तरफ से केक लेने गए थे, जब वह केक लेकर वापस लौटे तभी पति को एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया। इस घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, इसमें साफ तौर पर देख रहा है जिस समय हिमांशु रोड को पार कर रहे हैं इस दौरान वह गाड़ी आकर टक्कर मार देती है। थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने तुरंत इस मामले में FIR दर्ज कर ली और छानबीन में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि जिस गाड़ी ने टक्कर मारी वह पंच गाड़ी दी. जिसके बाद कार को ट्रेस करके पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर के न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और कार को बरामद कर लिया था। फिलहाल पुलिस के द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में पिकअप दुर्घटना: सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सहयोगी घायल—पुलिस फरार चालक की तलाश
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर राम जानकी मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड को पिकअप ने कुचला मौके पर हुई मौत, दूसरा सहयोगी जख्मी । ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहा था अस्पताल । समस्तीपुर जिले के घटहो- सरायरजन मुख मार्ग पर घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी चौक के पास पिकअप और बाइक के बीच हुई टक्कर में रामजानकी मेडिकल कॉलेज नरघोगी सरायरंजन के सुरक्षा गार्ड बबलू कुमार राय की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके सहयोगी संजय कुमार जख्मी हो गए। संजय का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है । मृतक सुरक्षा गार्ड थाना क्षेत्र के सोठगामा खेदरपुर गांव निवासी महेंद्र राय के पुत्र बतलाए गए हैं । घटना के संबंध में मृतक सुरक्षा गार्ड के चाचा प्रणव राय ने बतलाया कि उनका भतीजा बबलू कुमार राय पिछले एक वर्ष से सरायरंजन के नरघोगी गांव स्थित राम जानकी मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह सुबह करीब 7:00 बजे अपने घर से मोटरसाइकिल गांव के ही संजय कुमार के साथ मेडिकल कॉलेज ड्यूटी पर जा रहा था सुबह 8:00 बजे की पाली में उनकी ड्यूटी शुरू होने थी। वह बाइक से जैसे ही खजुरी चौक के पास पहुंचे कि दलसिंहसराय की ओर से आ रही एक पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी । इस घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई ।जबकि उन्हीं के गांव के रहने वाले संजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बतलाया कि बबलू चार बच्चे के पिता थे । तीन बेटी और एक बेटा है परिवार के अकेले कमाऊ पुत्र थे। इनका पुत्र अभी ग्रेजुएशन में ही पढ़ रहा है ।तीन बच्चियों की शादी होनी अभी बाकी है। उधर इस घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। घटहो थाना अध्यक्ष रजनीश रंजन ने बतलाया कि बाइक और पिकअप के बीच हुई टक्कर में सुरक्षा गार्ड की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है । घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में IMA चैरिटेबल ब्लड सेंटर के लोकार्पण में शामिल
Noida, Uttar Pradesh:जनपद गोरखपुर में IMA चैरिटेबल ब्लड सेंटर के लोकार्पण हेतु आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सम्मिलित होंगे।0
0
Report
125 दिनों की रोजगार गारंटी: ग्रामीण परिवारों के लिए नवीन VB-G RAM-G योजना का मार्गदर्शन
Patna, Bihar:पटना के अधिवेशन भवन में विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन यानी VB-G RAM-G योजना को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मकसद नई ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और संबंधित कर्मियों को योजना के प्रावधानों और क्रियान्वयन की जानकारी देना है। 1 जुलाई 2026 से लागू इस नई व्यवस्था में पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए साल में 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई है। पहले रोजगार की यह गारंटी 100 दिनों की थी। योजना के तहत रोजगार की मांग, समय पर मजदूरी भुगतान, पंचायत स्तर पर कार्यों का चयन और ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण पर जोर दिया गया है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया।0
0
Report
Advertisement
